लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बब्बर खालसा

सूची बब्बर खालसा

बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई, पंजाबी:ਬੱਬਰ ਖ਼ਾਲਸਾ अंग्रेज़ी:Babbar Khalsa International), जिसे बब्बर खालसा भी कहा जाता है, भारत में स्थित एक खालिस्तान आतंकवादी संगठन है। भारतीय और ब्रिटिश सरकार सिख स्वतंत्र राज्य का निर्माण के कारण बब्बर खालसा को एक आतंकवादी समूह मानता है, जबकि इसके समर्थकों को यह प्रतिरोध आंदोलन माना जाता है। और इसने पंजाब विद्रोह में एक प्रमुख भूमिका निभाई। बब्बर खालसा इंटरनेशनल 1978 में बनाया गया था। कई सिख निहारकर संप्रदाय के साथ संघर्ष में मारे जाने के बाद। यह 1980 के दशक के पंजाब विद्रोह में सक्रिय था। लेकिन 1990 के दशक में कई वरिष्ठ सदस्यों को पुलिस के साथ 'मुठभेड़ों' में मारे जाने के बाद इसका प्रभाव घट गया था। बब्बर खालसा इंटरनेशनल को कनाडा, जर्मनी, भारत और यूनाइटेड किंगडम सहित कई देशों में एक आतंकवादी संगठन के रूप में नामित किया गया है। .

4 संबंधों: तलविंदर सिंह परमार, पंजाब क्षेत्र, सिख, सुखदेव सिंह बब्बर

तलविंदर सिंह परमार

तलवेंदर सिंह परमार (Talwinder Singh Parmar) (26 फरवरी, 1944 - 15 अक्टूबर 1992) का जन्म पंसता (पंचचत), कपूरथला, पंजाब, भारत में हुआ था। वह सिख राजपूत समुदाय का थे। परमार ने 1979 में भारत के बाहर कनाडा के वैंकूवर से बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) को लड़ने में संस्थापित किया। परमार बब्बर खालसा का समग्र अध्यक्ष था। जबकि सुखदेव सिंह बब्बर केवल भारत का अध्यक्ष था। परमार बाद में एक प्राकृतिक कनाडाई नागरिक बन गया। एयर इंडिया फ्लाइट 182 के बम विस्फोट की जांच में जांच आयोग ने निष्कर्ष निकाला कि तलविंदर सिंह परमार, हालांकि कभी दोषी नहीं हुए, 1985 में एयर इंडिया की उड़ानों पर हमला करने की साजिश का नेता था। 15 अक्टूबर 1992 को पंजाब पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में उसे मार गिराया गया था। इस घटना का विवरण विवादित है। जुलाई 2007 में, जांच पत्रिका तहलका ने बताया कि परमार ने अपनी मृत्यु से पहले पूछताछ के दौरान पंजाब पुलिस की सारी बाते कबूली थी। उसने कहा था कि उसने जरनैल सिंह भिण्डरावाले के भतीजे लखबीर सिंह रोडे को डायनामाइट की आपूर्ति की थी, जो एयर इंडिया फ्लाइट 182 के बम विस्फोट के पीछे मास्टरमाइंड थे। .

नई!!: बब्बर खालसा और तलविंदर सिंह परमार · और देखें »

पंजाब क्षेत्र

पंजाब दक्षिण एशिया का क्षेत्र है जिसका फ़ारसी में मतलब पांच नदियों का क्षेत्र है। पंजाब ने भारतीय इतिहास को कई मोड़ दिये हैं। अतीत में शकों, हूणों, पठानों व मुगलों ने इसी पंजाब के रास्ते भारत में प्रवेश किया था। आर्यो का आगमन भी हिन्दुकुश पार कर इसी पंजाब के रास्ते ही हुआ था। पंजाब की सिन्धु नदी की घाटी में आर्यो की सभ्यता का विकास हुआ। उस समय इस भूख़ड का नाम सप्त सिन्धु अर्थात सात सागरों का देश था। समय के साथ सरस्वती जलस्रोत सूख् गया। अब रह गयीं पाँच नदियाँ-झेलम, चेनाब, राबी, व्यास और सतलज इन्हीं पाँच नदियों का प्रांत पंजाब हुआ। पंजाब का नामाकरण फारसी के दो शब्दों से हुआ है। पंज का अर्थ है पाँच और आब का अर्थ होता है जल। .

नई!!: बब्बर खालसा और पंजाब क्षेत्र · और देखें »

सिख

भारतीय सेना के सिख रेजिमेन्ट के सैनिक सिख धर्म के अनुयायियों को सिख कहते हैं। इसे कभी-कभी सिक्ख भी लिखा जाता है। इनके पहले गुरू गुरु नानक जी हैं। गुरु ग्रंथ साहिब सिखों का पवित्र ग्रन्थ है। इनके प्रार्थना स्थल को गुरुद्वारा कहते हैं। हिन्दू धर्म की रक्षा में तथा भारत की आजादी की लड़ाई में और भारत की आर्थिक प्रगति में सिखों का बहुत बड़ा योगदान है। .

नई!!: बब्बर खालसा और सिख · और देखें »

सुखदेव सिंह बब्बर

सुखदेव सिंह बब्बर (Sukhdev Singh Babbar) (9 अगस्त 1955 - 9 अगस्त 1992) 1980 में भारत के पंजाब राज्य में सक्रिय बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) का नेता था। जिसका प्राथमिक उद्देश्य सिखों के लिए स्वतंत्र राज्य का निर्माण था, जिसे खलिस्तान कहा जाता था।.

नई!!: बब्बर खालसा और सुखदेव सिंह बब्बर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

बब्बर खालसा इंटरनेशनल, बब्बर खालसा अंतर्राष्ट्रीय

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »