लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बनिहाल क़ाज़ीगुंड रोड सुरंग

सूची बनिहाल क़ाज़ीगुंड रोड सुरंग

बनीहल काजीगुंड रोड सुरंग एक 8.45 किमी (5.25 मील) लंबी सड़क सुरंग है जो भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर में पीर पंजाल सीमा में बनिहाल और काज़ीगुंड को जोड़ती है। .

7 संबंधों: नन्दनी सुरंगें, पीर पंजाल पर्वतमाला, पीर पंजाल रेल सुरंग, बनिहाल, जम्मू और कश्मीर, जवाहर सुरंग, काज़ीगुंड

नन्दनी सुरंगें

नंदनी सुरंगें भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर में उधमपुर जिले में चार सुरंगों की श्रृंखला है। इसका कार्य 2015 में पूरा हुआ। ये 1.4 किमी की संयुक्त लंबाई में नंदनी वन्यजीव अभ्यारण्य (सेंचुरी) के नीचे स्थित हैं। सुरंगों ने जम्मू और उधमपुर के बीच यात्रा के समय को काम किया है तथा दूरी को कम कर 6.8 किमी से 3.6 किलोमीटर कर दिया है। .

नई!!: बनिहाल क़ाज़ीगुंड रोड सुरंग और नन्दनी सुरंगें · और देखें »

पीर पंजाल पर्वतमाला

पीर पंजाल पर्वतमाला (Pir Panjal Range) हिमालय की एक पर्वतमाला है जो भारत के हिमाचल प्रदेश व जम्मू और कश्मीर राज्यों और पाक-अधिकृत कश्मीर में चलती है। हिमालय में धौलाधार और पीर पंजाल शृंख्लाओं की ओर ऊँचाई बढ़ने लगती है और पीर पंजाल निचले हिमालय की सर्वोच्च शृंख्ला है। सतलुज नदी के किनारे यह हिमालय के मुख्य भाग से अलग होकर अपने एक तरफ़ ब्यास और रावी नदियाँ और दूसरी तरफ़ चेनाब नदी रखकर चलने लगती है। पश्चिम में आगे जाकर उत्तरी पाकिस्तानी पंजाब और ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा की पहाड़ी गलियाँ इसी पीर पंजाल शृंख्ला का अंतिम कम-ऊँचाई वाला भाग है। इसी में उत्तरी पंजाब का मरी हिल-स्टेशन स्थित है। पाक-अधिकृत कश्मीर के बाग़ ज़िले में गंगा चोटी पीर पंजाल शृंख्ला का एक प्रसिद्ध ३,०४४ मीटर (९,९८७ फ़ुट) ऊँचा पर्वत व पर्यटन-स्थल है। .

नई!!: बनिहाल क़ाज़ीगुंड रोड सुरंग और पीर पंजाल पर्वतमाला · और देखें »

पीर पंजाल रेल सुरंग

पीर पंजाल रेल सुरंग (Pir Panjal Railway Tunnel) या बनिहाल रेल सुरंग (Banihal railway tunnel) एक 11.215 किमी (7 मील) लम्बी रेल सुरंग है जो भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के बनिहाल क़स्बे से उत्तर में हिमालय की पीर पंजाल पर्वतमाला से निकलती है। इसका निर्माण 26 जून 2013 को पूरा हुआ और इसपर रेल सेवाएँ 27 जून 2013 को शुरु हो गई। .

नई!!: बनिहाल क़ाज़ीगुंड रोड सुरंग और पीर पंजाल रेल सुरंग · और देखें »

बनिहाल

बनिहाल जम्मू कश्मीर का एक शहर है जो हिमालय की पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला पर स्थित है। बनिहाल, कश्मीर घाटी को जवाहर सुरंग के माध्यम से जम्मू के रास्ते शेष भारत से जोड़ता है। बनिहाल दर्रा को चीरते हुए भारत की सबसे बड़ी सुरंग के रास्ते, जून 2013 में क़ाज़ीगुंड से बनिहाल तक, रेल सेवा शुरु कर दी गयी है। श्रेणी:जम्मू कश्मीर के शहर श्रेणी:जम्मू और कश्मीर.

नई!!: बनिहाल क़ाज़ीगुंड रोड सुरंग और बनिहाल · और देखें »

जम्मू और कश्मीर

जम्मू और कश्मीर भारत के सबसे उत्तर में स्थित राज्य है। पाकिस्तान इसके उत्तरी इलाके ("पाक अधिकृत कश्मीर") या तथाकथित "आज़ाद कश्मीर" के हिस्सों पर क़ाबिज़ है, जबकि चीन ने अक्साई चिन पर कब्ज़ा किया हुआ है। भारत इन कब्ज़ों को अवैध मानता है जबकि पाकिस्तान भारतीय जम्मू और कश्मीर को एक विवादित क्षेत्र मानता है। राज्य की आधिकारिक भाषा उर्दू है। जम्मू नगर जम्मू प्रांत का सबसे बड़ा नगर तथा जम्मू-कश्मीर राज्य की जाड़े की राजधानी है। वहीं कश्मीर में स्थित श्रीनगर गर्मी के मौसम में राज्य की राजधानी रहती है। जम्मू और कश्मीर में जम्मू (पूंछ सहित), कश्मीर, लद्दाख, बल्तिस्तान एवं गिलगित के क्षेत्र सम्मिलित हैं। इस राज्य का पाकिस्तान अधिकृत भाग को लेकर क्षेत्रफल 2,22,236 वर्ग कि॰मी॰ एवं उसे 1,38,124 वर्ग कि॰मी॰ है। यहाँ के निवासियों अधिकांश मुसलमान हैं, किंतु उनकी रहन-सहन, रीति-रिवाज एवं संस्कृति पर हिंदू धर्म की पर्याप्त छाप है। कश्मीर के सीमांत क्षेत्र पाकिस्तान, अफगानिस्तान, सिंक्यांग तथा तिब्बत से मिले हुए हैं। कश्मीर भारत का महत्वपूर्ण राज्य है। .

नई!!: बनिहाल क़ाज़ीगुंड रोड सुरंग और जम्मू और कश्मीर · और देखें »

जवाहर सुरंग

जवाहर सुरंग (Jawahar Tunnel) या बानिहाल सुरंग भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग ४४ पर बनिहाल और काज़ीगुंड के बीच स्थित एक सुरंग है। इसका निर्माण १९५४ में आरम्भ हुआ था और उदघाटन २२ दिसम्बर १९५६ में (हालांकि निर्माणकार्य पूरा १९६० में जाकर हुआ)। यह २.८५ किमी (१.७७ मील) लम्बी सुरंग २,१९४ मीटर (७,१९८ फ़ुट) की ऊँचाई पर स्थित है और इसमें दोनों दिशाओं के लिए एक-एक लेन का प्रबन्ध है। इस सुरंग के द्वारा वर्षभर जम्मू और श्रीनगर के बीच सड़क यातायात जारी रहता है। शुरु में इसकी क्षमता प्रत्येक दिशा में १५० वाहन प्रतिदिन थी लेकिन अब यह बढ़कर ७,००० वाहनों द्वारा प्रयोग हो रही है। सीमा सड़क संगठन ने कई मरम्म्तों के बाद सुरंग में अंदर-बाहर दोनों दिशाओं में वायुप्रवाह, प्रदूषण और तापमान मापनयंत्र, प्रकाश प्रबन्ध और आपातकालीन दूरभाष का बन्दोबस्त किया गया है। सुरक्ष के लिए इसपर चौबीस घंटे सेना की निगरानी रहती है और सुरंग के अंदर किसी भी प्रकार की तस्वीर लेने पर सख़्त प्रतिबंध है। किसी वाहन के अंदर प्रवेश करने पर उसका सामान्य गति से बिना रुके चलते रहना अनिवार्य है और स्थान-स्थान पर लगे कैमरों से अन्दर की हर परिस्थिति पर नज़र रखी जाती है। सन् २००९ तक सुरंग रात्रि के १२ बजे से सुबह के ८ बजे तक यातायात के लिए बंद रहती थी लेकिन अब इसमें ट्रैफ़िक चौबीस घंटो चलता है। २०१८ में इस से अधिक क्षमता वाली बनिहाल-काज़ीगुंड सड़क सुरंग का निर्माण होने की अपेक्षा है और उसके पूरे होते ही जवाहर सुरंग में वाहन का यातायात हल्का होने की उम्मीद है। .

नई!!: बनिहाल क़ाज़ीगुंड रोड सुरंग और जवाहर सुरंग · और देखें »

काज़ीगुंड

काज़ीगुंड (अंग्रेज़ी: Qazigund, उर्दु: قاضی گُنڈ), भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के अनंतनाग ज़िले में एक नगर है। जम्मू से श्रीनगर के मुख्य मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग १ए) में पीर पंजाल पर्वतमाला को बनिहाल दर्रा द्वारा पार करा जाता है, जिसमें बनिहाल जम्मू विभाग का अंतिम और काज़ीगुंड कश्मीर विभाग का पहला पड़ाव है। इसलिए इसे कश्मीर घाटी का प्रवेशद्वार भी कहा जाता है। .

नई!!: बनिहाल क़ाज़ीगुंड रोड सुरंग और काज़ीगुंड · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »