लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बनवारी लाल शर्मा

सूची बनवारी लाल शर्मा

बनवारीलाल शर्मा (२० मई १९३५ - २६ सितम्बर २०१२) एक प्रसिद्ध गाँधीवादी, जाने-माने गणितज्ञ, पूर्व प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष - गणित, इलाहाबाद विश्वविद्यालय तथा आजादी बचाओ आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक थे। डा0 शर्मा का जन्म भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के जिला आगरा में टूण्डला के पास बंथल गांव में हुआ था। उनकी प्राथमिक शिक्षा गांव में तथा आगे की शिक्षा इलाहाबाद में हुई। डा0 शर्मा ने पेरिस यूनीवर्सिटी से डाक्टरेट की उपाधि ग्रहण की और अन्तर्राष्ट्रीय गणित परिषद के 6 वर्ष तक अध्यक्ष भी रहे। वे आजादी बचाओ आन्दोलन के प्रखर वक्ता थे, जो देश भर में भ्रमण करते थे और विभिन्न आर्थिक-सामाजिक विषयों पर भाषण देते थे। इसके अतिरिक्त वे आम लोगों एवं विद्यार्थियों के साथ मिलकर बहुराष्ट्रिय कम्पनियों के विरुद्ध आन्दोलन एवं विरोध प्रदर्शन भी करते थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में स्वतंत्रता की रक्षा हेतु 19 माह जेल में भी गुजारे और अनेक महत्वपूर्ण पुस्तकें भी लिखीं। प्रो॰ बनवारी लाल शर्मा नई आजादी उद्घोष नामक पत्रिका के सम्पादक थे। नई आजादी उद्घोष पत्रिका देश में बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के खिलाफ आन्दोलन की सर्वाधिक प्रसार वाली पत्रिका है जिसे हिन्दी के अलावे अंग्रेजी में भी प्रकाशित किया जाता है। प्रो॰ शर्मा ने बहुराष्ट्रीय उपनिवेशवाद के खिलाफ दुनियां में चल रहे आन्दोलनों के कई साहित्य का भी अनुवाद किया है। उनके पसन्द की पुस्तकों में ग्लोबल कान्सपिरेसी (लेखक.निकोला एम निकोलोव), ह्नेन कारपोरेशन रूल्स द वर्ल्ड (लेखक. डेविड कार्टन) आदि प्रमुख हैं। प्रो॰ शर्मा ने इन पुस्तकों का हिन्दी में अनुवाद भी किया और आज यह पुस्तकें देशभर में आन्दोलनकारियों की पसन्दीदा पुस्तकों में शुमार है। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि अन्तिम समय में प्रो॰ शर्मा के अन्तिम वाक्य थे- ‘‘धोखेबाजों से सावधान रहना, देश के स्वाभिमान की रक्षा अपने प्राणों से भी ज्यादा जरूरी हैं।’’ उनका निधन 26 सितम्बर, 2012 को चंडीगढ़ में हुआ था। .

0 संबंधों

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »