लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बड़ा निकोबार जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र

सूची बड़ा निकोबार जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र

बड़ा निकोबार जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र (Great Nicobar Biosphere Reserve) भारत का एक वान्य संरक्षित क्षेत्र है। यह अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के बड़े निकोबार द्वीप पर स्थित है और उस द्वीप के ८५% क्षेत्रफल पर विस्तृत है। इसमें ८८५ वर्ग किमी का केन्द्रीय क्षेत्र है जिसके इर्द-गिर्द १२ किमी चौड़ा मध्यवर्ती पट्टा है। भारत सरकार ने इसे जनवरी १९८९ में स्थापित किया था और इसमें भारत के दो राष्ट्रीय उद्यान सम्मिलित हैं: कैम्पबॅल बे राष्ट्रीय उद्यान और गैलेथिआ राष्ट्रीय उद्यान। .

8 संबंधों: बड़ा निकोबार, भारत, भारत सरकार, भारत के राष्ट्रीय उद्यान, संरक्षित क्षेत्र, गैलेथिआ राष्ट्रीय उद्यान, कैम्पबॅल बे राष्ट्रीय उद्यान, अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह

बड़ा निकोबार

बड़ा निकोबार (Great Nicobar), जिसे दक्षिण निकोबारी भाषा में टोकिओंग लोंग या केवल लोओंग कहा जाता है, भारत के निकोबार द्वीपसमूह का एक द्वीप है। यह निकोबार द्वीपसमूह का दक्षिणतम द्वीप है और इसका सबसे दक्षिणी बिन्दु "इंदिरा पोइंट" कहलाता है और वह भारत का सबसे दक्षिणी बिन्दु भी है। द्वीप का लगभग ८५% क्षेत्रफल भारत सरकार द्वारा बड़ा निकोबार जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र नामक संरक्षित क्षेत्र घोषित किया जा चुका है। .

नई!!: बड़ा निकोबार जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र और बड़ा निकोबार · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: बड़ा निकोबार जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र और भारत · और देखें »

भारत सरकार

भारत सरकार, जो आधिकारिक तौर से संघीय सरकार व आमतौर से केन्द्रीय सरकार के नाम से जाना जाता है, 29 राज्यों तथा सात केन्द्र शासित प्रदेशों के संघीय इकाई जो संयुक्त रूप से भारतीय गणराज्य कहलाता है, की नियंत्रक प्राधिकारी है। भारतीय संविधान द्वारा स्थापित भारत सरकार नई दिल्ली, दिल्ली से कार्य करती है। भारत के नागरिकों से संबंधित बुनियादी दीवानी और फौजदारी कानून जैसे नागरिक प्रक्रिया संहिता, भारतीय दंड संहिता, अपराध प्रक्रिया संहिता, आदि मुख्यतः संसद द्वारा बनाया जाता है। संघ और हरेक राज्य सरकार तीन अंगो कार्यपालिका, विधायिका व न्यायपालिका के अन्तर्गत काम करती है। संघीय और राज्य सरकारों पर लागू कानूनी प्रणाली मुख्यतः अंग्रेजी साझा और वैधानिक कानून (English Common and Statutory Law) पर आधारित है। भारत कुछ अपवादों के साथ अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्याय अधिकारिता को स्वीकार करता है। स्थानीय स्तर पर पंचायती राज प्रणाली द्वारा शासन का विकेन्द्रीकरण किया गया है। भारत का संविधान भारत को एक सार्वभौमिक, समाजवादी गणराज्य की उपाधि देता है। भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य है, जिसका द्विसदनात्मक संसद वेस्टमिन्स्टर शैली के संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है। इसके शासन में तीन मुख्य अंग हैं: न्यायपालिका, कार्यपालिका और व्यवस्थापिका। .

नई!!: बड़ा निकोबार जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र और भारत सरकार · और देखें »

भारत के राष्ट्रीय उद्यान

नीचे दी गयी सूची भारत के राष्ट्रीय उद्यानों की है। 1936 में भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान था- हेली नेशनल पार्क, जिसे अब जिम कोर्बेट राष्ट्रीय उद्यान के रूप में जाना जाता है। १९७० तक भारत में केवल ५ राष्ट्रीय उद्यान थे। १९८० के दशक में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और प्रोजेक्ट टाइगर योजना के अलावा वन्य जीवों की सुरक्षार्थ कई अन्य वैधानिक प्रावधान लागू हुए.

नई!!: बड़ा निकोबार जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र और भारत के राष्ट्रीय उद्यान · और देखें »

संरक्षित क्षेत्र

पश्चिम बंगाल का जलदापारा राष्ट्रीय उद्यान एक संरक्षित क्षेत्र है संरक्षित क्षेत्र या रक्षित क्षेत्र किसी ऐसे क्षेत्र को कहते हैं जिसकी उसके प्राकृतिक, पर्यावरणीय या सांस्कृतिक महत्व के कारण परिवर्तन या हानि से रक्षा की जा रही हो। रक्षित क्षेत्र भिन्न प्रकारों के होते हैं और उन्हें अलग-अलग स्तरों का संरक्षण दिया जाता है। कुछ समुद्री क्षेत्र भी अक्सर संरक्षित हुआ करते हैं। अक्टूबर २०१० में विश्व भर में १,६१,००० से अधिक रक्षित क्षेत्र थे जिनमें दुनिया की पूरी भूमि का १०-१५% था। इसके विपरीत समुद्र का केवल १.१७% रक्षित क्षेत्रों में सम्मिलित था जिसपर लगभग ६,८०० समुद्री रक्षित क्षेत्र विस्तृत थे। .

नई!!: बड़ा निकोबार जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र और संरक्षित क्षेत्र · और देखें »

गैलेथिआ राष्ट्रीय उद्यान

गैलेथिआ राष्ट्रीय उद्यान भारत के केन्द्र शासित राज्य अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। यह  निकोबार द्वीप समूह के ग्रेट निकोबार के द्वीप पर स्थित है जो पूर्वी हिंद महासागर (बंगाल की खाड़ी) में स्थित है। पार्क का कुल क्षेत्रफल लगभग ११० वर्ग कि॰मी॰ है और यह एक १२ कि॰मी॰ चौड़े वन बफर ज़ोन से और बड़े कैम्पबॅल बे राष्ट्रीय उद्यान से अलग होता है। श्रेणी:राष्ट्रीय उद्यान, भारत श्रेणी:भारत के अभयारण्य श्रेणी:भारत के राष्ट्रीय उद्यान.

नई!!: बड़ा निकोबार जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र और गैलेथिआ राष्ट्रीय उद्यान · और देखें »

कैम्पबॅल बे राष्ट्रीय उद्यान

कैम्पबेल बे राष्ट्रीय उद्यान सुमात्रा के लगभग १९० किलोमीटर उत्तर में पूर्वी हिंद महासागर में भारत के निकोबार द्वीप समूह के सबसे बड़े द्वीप ग्रेट निकोबार पर स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है जिसे सन् १९९२ में भारत के एक राष्ट्रीय उद्यान के रूप में राजपत्रित किया गया और अब यह ग्रेट निकोबार बायोस्फीयर रिजर्व का हिस्सा है। पार्क का कुल क्षेत्रफल लगभग ४२६ वर्ग कि॰मी॰ है और एक १२ कि॰मी॰ चौड़े वन बफर जोन से छोटे गैलेथिआ राष्ट्रीय उद्यान से अलग होता है। श्रेणी:भारत के अभयारण्य श्रेणी:राष्ट्रीय उद्यान, भारत श्रेणी:भारत के राष्ट्रीय उद्यान.

नई!!: बड़ा निकोबार जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र और कैम्पबॅल बे राष्ट्रीय उद्यान · और देखें »

अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह

अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह (बंगाली:আন্দামান ও নিকোবর দ্বীপপুঞ্জ) भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है। ये बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिन्द महासागर में स्थित है। अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह लगभग 572 छोटे बड़े द्वीपों से मिलकर बना है जिनमें से सिर्फ कुछ ही द्वीपों पर लोग रहते हैं। यहाँ की राजधानी पोर्ट ब्लेयर है। भारत का यह केन्द्र शासित प्रदेश हिंद महासागर में स्थित है और भौगोलिक दृष्टि से दक्षिण पूर्व एशिया का हिस्सा है। यह इंडोनेशिया के आचेह के उत्तर में 150 किमी पर स्थित है तथा अंडमान सागर इसे थाईलैंड और म्यांमार से अलग करता है। दो प्रमुख द्वीपसमूहों से मिलकर बने इस द्वीपसमूह को 10° उ अक्षांश पृथक करती है, जिसके उत्तर में अंडमान द्वीप समूह और दक्षिण में निकोबार द्वीप समूह स्थित हैं। इस द्वीपसमूह के पूर्व में अंडमान सागर और पश्चिम में बंगाल की खाड़ी स्थित है। द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर एक अंडमानी शहर है। 2001 की भारत की जनगणना के अनुसार यहाँ की जनसंख्या 356152 है। पूरे क्षेत्र का कुल भूमि क्षेत्र लगभग 6496 किमी² या 2508 वर्ग मील है। .

नई!!: बड़ा निकोबार जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र और अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »