लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बक्सा जिला

सूची बक्सा जिला

बक्सा जिला (असमिया: বাক্সা জিলা) असम के जिलों में से एक है। यह असम के क्षेत्र बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद में एक अपेक्षाकृत नया जिला है। बक्सा जिले को बारपेटा, नलबाड़ी और कामरूप जिला से 2004 में अलग किया गया। .

7 संबंधों: नलबाड़ी जिला, बरपेटा जिला, मानस राष्ट्रीय उद्यान, संरक्षित क्षेत्र, कामरूप जिला, कोकराझार लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र, असम

नलबाड़ी जिला

भारतीय राज्य असम का एक जिला है। जिले का मुख्यालय नलबाड़ी है। क्षेत्रफल - 2,257 वर्ग कि॰मी॰ जनसंख्या - 11,38,184 (2001 जनगणना) .

नई!!: बक्सा जिला और नलबाड़ी जिला · और देखें »

बरपेटा जिला

भारतीय राज्य असम का एक जिला है। जिले का मुख्यालय बारपेटा है। क्षेत्रफल - वर्ग कि॰मी॰ जनसंख्या - (2001 जनगणना) .

नई!!: बक्सा जिला और बरपेटा जिला · और देखें »

मानस राष्ट्रीय उद्यान

मानस राष्ट्रीय उद्यान या मानस वन्यजीव अभयारण्य, असम, भारत में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान हैं। यह अभयारण्य यूनेस्को द्वारा घोषित एक प्राकृतिक विश्व धरोहर स्थल, बाघ के आरक्षित परियोजना, हाथियों के आरक्षित क्षेत्र एक आरक्षित जीवमंडल हैं। हिमालय की तलहटी में स्थित यह अभयारण्य भूटान के रॉयल मानस नेशनल पार्क के निकट है। यह पार्क अपने दुर्लभ और लुप्तप्राय स्थानिक वन्यजीव के लिए जाना जाता है जैसे असम छत वाले कछुए, हेपीड खरगोश, गोल्डन लंगुर और पैगी हॉग। मानस जंगली भैंसों की आबादी के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ एक सींग का गैंडा (भारतीय गेंडा) और बारहसिंघा के लिए विशेष रूप से पाये जाते है। यह भूटान की तराई में बोडो क्षेत्रीय परिषद की देखरेख में ९५० वर्ग किलोमीटर से भी बड़े इलाके में फैला हुआ है, जिसके अंतर्गत १९७३ में प्रोजेक्ट टाइगर के तहत स्थापित ८४०.०४ वर्ग किलोमीटर का इलाका मानस व्याघ्र संरक्षित क्षेत्र भी आता है। इसे १९८५ में विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया गया था लेकिन अस्सी के दशक के अंत और नब्बे के दशक के शुरू में बोडो विद्रोही गतिविधियों के कारण इस उद्यान को १९९२ में विश्व धरोहर स्थल सूची से हटा लिया गया था। जून २०११ से यह पुनः यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल कर लिया गया है। .

नई!!: बक्सा जिला और मानस राष्ट्रीय उद्यान · और देखें »

संरक्षित क्षेत्र

पश्चिम बंगाल का जलदापारा राष्ट्रीय उद्यान एक संरक्षित क्षेत्र है संरक्षित क्षेत्र या रक्षित क्षेत्र किसी ऐसे क्षेत्र को कहते हैं जिसकी उसके प्राकृतिक, पर्यावरणीय या सांस्कृतिक महत्व के कारण परिवर्तन या हानि से रक्षा की जा रही हो। रक्षित क्षेत्र भिन्न प्रकारों के होते हैं और उन्हें अलग-अलग स्तरों का संरक्षण दिया जाता है। कुछ समुद्री क्षेत्र भी अक्सर संरक्षित हुआ करते हैं। अक्टूबर २०१० में विश्व भर में १,६१,००० से अधिक रक्षित क्षेत्र थे जिनमें दुनिया की पूरी भूमि का १०-१५% था। इसके विपरीत समुद्र का केवल १.१७% रक्षित क्षेत्रों में सम्मिलित था जिसपर लगभग ६,८०० समुद्री रक्षित क्षेत्र विस्तृत थे। .

नई!!: बक्सा जिला और संरक्षित क्षेत्र · और देखें »

कामरूप जिला

कामरूप भारतीय राज्य असम का एक जिला है। कामरूप दो भागों में बटा है - ग्रामीण कामरूप और नगर कामरूप। दोनो ही जिलों का मुख्यालय गुवाहाटी है। क्षेत्रफल - वर्ग कि॰मी॰ जनसंख्या - (2001 जनगणना) .

नई!!: बक्सा जिला और कामरूप जिला · और देखें »

कोकराझार लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र

कोकराझार लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र भारत के असम राज्य का एक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र है। .

नई!!: बक्सा जिला और कोकराझार लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र · और देखें »

असम

असम या आसाम उत्तर पूर्वी भारत में एक राज्य है। असम अन्य उत्तर पूर्वी भारतीय राज्यों से घिरा हुआ है। असम भारत का एक सीमांत राज्य है जो चतुर्दिक, सुरम्य पर्वतश्रेणियों से घिरा है। यह भारत की पूर्वोत्तर सीमा २४° १' उ॰अ॰-२७° ५५' उ॰अ॰ तथा ८९° ४४' पू॰दे॰-९६° २' पू॰दे॰) पर स्थित है। संपूर्ण राज्य का क्षेत्रफल ७८,४६६ वर्ग कि॰मी॰ है। भारत - भूटान तथा भारत - बांग्लादेश सीमा कुछ भागो में असम से जुडी है। इस राज्य के उत्तर में अरुणाचल प्रदेश, पूर्व में नागालैंड तथा मणिपुर, दक्षिण में मिजोरम तथा मेघालय एवं पश्चिम में बंग्लादेश स्थित है। .

नई!!: बक्सा जिला और असम · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »