लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बंजी जम्पिंग

सूची बंजी जम्पिंग

बंजी जम्पिंग (जिसकी वर्तनी अंग्रेज़ी में "Bungee" और "Bungy" जम्पिंग दोनों हैं) एक ऐसी गतिविधि है जिसमे एक ऊंची संरचना से एक बड़ी लोचदार रस्सी के साथ जुड़े रहते हुए कूदना शामिल है। यह लम्बी संरचना आम तौर पर एक इमारत, पुल या एक क्रेन जैसी स्थायी वस्तु हो सकती है; लेकिन हॉट-एयर-बलून या हेलिकॉप्टर जैसी एक चलायमान वस्तु से भी कूदना सम्भव है, जिसमे जमीन से ऊपर मंडराने की क्षमता हो.

14 संबंधों: एफिल टॉवर, न्यूज़ीलैण्ड, मर्दानगी, मेक्सिको, रस्सी, रूस, स्विट्ज़रलैण्ड, सेतु, हैलीकॉप्टर, जेम्स बॉण्ड, वानूआतू, विस्थापन (सदिश), ऑक्लैण्ड, अमेरिकी

एफिल टॉवर

एफ़िल टॉवर (Tour Eiffel) फ्रांस की राजधानी पैरिस में स्थित एक लौह टावर है। इसका निर्माण १८८७-१८८९ में शैम्प-दे-मार्स में सीन नदी के तट पर पैरिस में हुआ था। यह टावर विश्व में उल्लेखनीय निर्माणों में से एक और फ़्रांस की संस्कृति का प्रतीक है। एफ़िल टॉवर की रचना गुस्ताव एफ़िल के द्वारा की गई है और उन्हीं के नाम पर से एफ़िल टॉनर का नामकरन हुआ है। एफ़िल टॉवर की रचना १८८९ के वैश्विक मेले के लिए की गई थी। जब एफ़िल टॉवर का निर्माण हुआ उस वक़्त वह दुनिया की सबसे ऊँची इमारत थी। आज की तारीख में टॉवर की ऊँचाई ३२४ मीटर है, जो की पारंपरिक ८१ मंज़िला इमारत की ऊँचाई के बराबर है। बग़ैर एंटेना शिखर के यह इमारत फ़्रांस के मियो (Millau) शहर के फूल के बाद दूसरी सबसे ऊँची इमारत है। यह तीन मंज़िला टॉवर पर्यटकों के लिए साल के ३६५ दिन खुला रहता है। यह टॉवर पर्यटकों द्वारा टिकट खरीदके देखी गई दुनिया की इमारतों में अव्वल स्थान पे है। अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर ताज महल जैसे भारत की पहचान है, वैसे ही एफ़िल टॉवर फ़्रांस की पहचान है। .

नई!!: बंजी जम्पिंग और एफिल टॉवर · और देखें »

न्यूज़ीलैण्ड

न्यूज़ीलैंड प्रशान्त महासागर में ऑस्ट्रेलिया के पास स्थित देश है। ये दो बड़े द्वीपों से बना है। न्यूजीलैंड (माओरी भाषा में: Aotearoa आओटेआरोआ) दक्षिण पश्चिमि पेसिफ़िक ओशन में दो बड़े द्वीप और अन्य कई छोटे द्वीपों से बना एक देश है। न्यूजीलैंड के ४० लाख लोगों में से लगभग तीस लाख लोग उत्तरी द्वीप में रहते हैं और दस लाख लोग दक्षिणि द्वीप में। यह द्वीप दुनिया के सबसे बडे द्वीपों में गिने जाते हैं। अन्य द्वीपों में बहुत कम लोग रहतें हैं और वे बहुत छोटे हैं। इनमें मुख्य है.

नई!!: बंजी जम्पिंग और न्यूज़ीलैण्ड · और देखें »

मर्दानगी

मर्दानगी किसी व्यक्ति, जानवर या वस्तु के उन गुणों के समुच्चय को बोलतें हैं जिनका पुरुषों से सम्बन्ध माना जाता हो। दुनिया की हर संस्कृति में इन गुणों में शारीरिक क्षमता (बल, सुडौल शरीर), साहस (जुर्रत), वीरता और स्त्रियों और बच्चों का लिहाज़ करना शामिल है। भारतीय संस्कृति में मर्दानगी में अपनी इज़्ज़त की रक्षा करना भी शामिल है। श्रेणी:मर्यादा श्रेणी:सामाजिक मान्यता श्रेणी:संस्कृति श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना it:Maschilismo.

नई!!: बंजी जम्पिंग और मर्दानगी · और देखें »

मेक्सिको

संयुक्त राज्य मेक्सिको, सामान्यतः मेक्सिको के रूप में जाना जाता एक देश है जो की उत्तर अमेरिका में स्थित है। यह एक संघीय संवैधानिक गणतंत्र है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तर पर सीमा से लगा हुआ हैं। दक्षिण प्रशांत महासागर इसके पश्चिम में, ग्वाटेमाला, बेलीज और कैरेबियन सागर इसके दक्षिण में और मेक्सिको की खाड़ी इसके पूर्व की ओर हैं। मेक्सिको लगभग 2 मिलियन वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ हैं, मेक्सिको अमेरिका में पांचवा और दुनिया में 14 वा सबसे बड़ा स्वतंत्र राष्ट्र है। 11 करोड़ की अनुमानित जनसंख्या के साथ, यह 11 वीं सबसे अधिक आबादी वाला देश है। मेक्सिको एक इकतीस राज्यों और एक संघीय जिला, राजधानी शामिल फेडरेशन है। .

नई!!: बंजी जम्पिंग और मेक्सिको · और देखें »

रस्सी

मछली पकड़ने में प्रयुक्त रस्सी की कुण्डली रस्सी या रज्जु, रेशों (फाइबर) को ऐंठकर या चोटी-पूरकर (ब्रेडिंग करके) बनायी जाती है जिससे इनकी शक्ति बढ़ जाती है। यांत्रिक दृष्टि से रस्सी में तनाव झेलने की शक्ति (टेंसाइल स्ट्रेंथ) तो होती है किन्तु इसकी कम्प्रेसिव स्ट्रेंथ (दबाव झेलने की शक्ति) नगण्य होती है क्योंकि यह लचीली होती है। इसका दूसरे शब्दों में अर्थ यह है कि खींचने (pulling) के लिये तो इसका प्रयोग किया जा सकता है किन्तु धकेलने (पुशिंग) के लिये नहीं। .

नई!!: बंजी जम्पिंग और रस्सी · और देखें »

रूस

रूस (रूसी: Росси́йская Федера́ция / रोस्सिज्स्काया फ़ेदेरात्सिया, Росси́я / रोस्सिया) पूर्वी यूरोप और उत्तर एशिया में स्थित एक विशाल आकार वाला देश। कुल १,७०,७५,४०० किमी२ के साथ यह विश्व का सब्से बड़ा देश है। आकार की दृष्टि से यह भारत से पाँच गुणा से भी अधिक है। इतना विशाल देश होने के बाद भी रूस की जनसंख्या विश्व में सातवें स्थान पर है जिसके कारण रूस का जनसंख्या घनत्व विश्व में सब्से कम में से है। रूस की अधिकान्श जनसंख्या इसके यूरोपीय भाग में बसी हुई है। इसकी राजधानी मॉस्को है। रूस की मुख्य और राजभाषा रूसी है। रूस के साथ जिन देशों की सीमाएँ मिलती हैं उनके नाम हैं - (वामावर्त) - नार्वे, फ़िनलैण्ड, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, पोलैण्ड, बेलारूस, यूक्रेन, जॉर्जिया, अज़रबैजान, कजाकिस्तान, चीन, मंगोलिया और उत्तर कोरिया। रूसी साम्राज्य के दिनों से रूस ने विश्व में अपना स्थान एक प्रमुख शक्ति के रूप में किया था। प्रथम विश्वयुद्ध के बाद सोवियत संघ विश्व का सबसे बड़ा साम्यवादी देश बना। यहाँ के लेखकों ने साम्यवादी विचारधारा को विश्व भर में फैलाया। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सोवियत संघ एक प्रमुख सामरिक और राजनीतिक शक्ति बनकर उभरा। संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ इसकी वर्षों तक प्रतिस्पर्धा चली जिसमें सामरिक, आर्थिक, राजनैतिक और तकनीकी क्षेत्रों में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ थी। १९८० के दशक से यह आर्थिक रूप से क्षीण होता चला गया और १९९१ में इसका विघटन हो गया जिसके फलस्वरूप रूस, सोवियत संघ का सबसे बड़ा राज्य बना। वर्तमान में रूस अपने सोवियत संघ काल के महाशक्ति पद को पुनः प्राप्त करने का प्रयास कर रहा है। यद्यपि रूस अभी भी एक प्रमुख देश है लेकिन यह सोवियत काल के पद से भी बहुत दूर है। .

नई!!: बंजी जम्पिंग और रूस · और देखें »

स्विट्ज़रलैण्ड

स्विट्जरलैंड (जर्मन: (die) Schweiz (डी) श्वाइत्स, फ़्रांसिसी: (la) Suisse (ला) सुईस, लातिनी: Helvetia हेल्वेतिया) मध्य यूरोप का एक देश है। इसकी 60 % सरज़मीन ऐल्प्स पहाड़ों से ढकी हुई है, सो इस देश में बहुत ही ख़ूबसूरत पर्वत, गाँव, सरोवर (झील) और चारागाह हैं। स्विस लोगों का जीवनस्तर दुनिया में सबसे ऊँचे जीवनस्तरों में से एक है। स्विस घड़ियाँ, चीज़, चॉकलेट, बहुत मशहूर हैं। इस देश की तीन राजभाषाएँ हैं: जर्मन (उत्तरी और मध्य भाग की मुख्य भाषा), फ़्रांसिसी (पश्चिमी भाग) और इतालवी (दक्षिणी भाग) और एक सह-राजभाषा है: रोमांश (पूर्वी भाग)। इसके प्रान्त कैण्टन कहे जाते हैं। स्विट्स़रलैण्ड एक लोकतन्त्र है जहाँ आज भी प्रत्यक्ष लोकतन्त्र देखने को मिल सकता है। यहाँ कई बॉलीवुड फ़िल्म के गानों की शूटिंग होती है। लगभग 20 % स्विस लोग विदेशी मूल के हैं। इसके मुख्य शहर और पर्यटक स्थल हैं: ज़्यूरिख, जनीवा, बर्न (राजधानी), बासल, इंटरलाकेन, लोज़ान, लूत्सर्न, इत्यादि। यहाँ एक तरफ बर्फ के सुंदर ग्लेशियर हैं। ये ग्लेशियर साल में आठ महीने बर्फ की सुंदर चादर से ठके रहते हैं। तो वहीँ दूसरी तरफ सुंदर वादियाँ हैं जो सुंदर फूलों और रंगीन पत्तियों वाले पेड़ों से ढकीं रहती हैं। भारतीय निर्देशक यश चोपड़ा की फिल्मों में इस खूबसूरत देश के कई नयनाभिराम दृश्य देखने को मिलते हैं। .

नई!!: बंजी जम्पिंग और स्विट्ज़रलैण्ड · और देखें »

सेतु

thumb सेतु एक प्रकार का ढाँचा जो नदी, पहाड़, घाटी अथवा मानव निर्मित अवरोध को वाहन या पैदल पार करने के लिये बनाया जाता है। .

नई!!: बंजी जम्पिंग और सेतु · और देखें »

हैलीकॉप्टर

हेलिकाप्टर एक विमान है, जिसे एक या अधिक क्षैतिज रोटर के द्वारा ऊपर की दिशा में नोदित किया जाता है। प्रत्येक रोटर में दो या अधिक पंखुड़ियाँ होती हैं। हैलीकॉप्टरों को रोटर-विंग वायुयान की श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है, जिससे कि इन्हें जुड़े-पंख वायुयान से पृथक किया जा सके। यह शब्द अंग्रेज़ी helicopter से व्युत्पन्न है, जो फ्रेंच भाषा के शब्द hélicoptère से निकला है, जिसे गुस्ताव दे पोन्टॉन द॑ऐमेकोर्ट ने १८६१ में सृजित किया था। यह भी यूनानी भाषा के शब्द helix/helik- से बना है, अर्थात "कुण्डलीदार" या "मुड़ता हुआ" एवं pteron .

नई!!: बंजी जम्पिंग और हैलीकॉप्टर · और देखें »

जेम्स बॉण्ड

जेम्स बॉण्ड (James Bond) 1953 में अंग्रेज़ लेखक इयान फ़्लेमिंग द्वारा रचित एक काल्पनिक पात्र है। 007 के गुप्त नाम से प्रसिद्ध यह एजेंट फ़्लेमिंग की बारह पुस्तकों व दो लघुकथाओं में मौजूद है। 1964 में फ़्लेमिंग की मृत्यु के पश्चात छः अन्य लेखकों ने बॉण्ड की आधिकृत पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें किंग्सले ऐमिस, क्रिस्टोफ़र वुड्स, जॉन गार्ड्नर, रेमंड बेनसन, सबैश्चियन फ़ॉक्स और जेफ़्री डेवर शामिल हैं। इसके साथ चार्ली हिग्सन ने जेम्स बॉण्ड के बचपन के कारनामों पर एक श्रृंखला व केट वॅस्टब्रुक ने मनीपॅनी, जो हर पुस्तक में मौजूद किरदार है, की डायरी पर आधारित तीन पुस्तकें लिखी हैं। ब्रिटिश गोपनीय संस्था के इस काल्पनिक पात्र को कई फ़िल्मों, रेडियो, कॉमिक्स व वीडियो गेम्स में अपनाया जा चुका है और इसकी फ़िल्म श्रृंखला विश्व की सबसे लंबी व दूसरी सबसे अधिक कमाई वाली श्रृंखला है। इसकी शुरुआत 1962 में बनी फ़िल्म डॉ॰ नो से हुई थी, जिसमें शॉन कॉनरी ने बॉण्ड की भूमिका अदा की थी। 2012 तक जेम्स बॉण्ड की इयान प्रोडक्शन्स द्वारा बाइस फ़िल्में बनाई जा चुकी हैं और तेइसवीं फ़िल्म स्कायफॉल अक्टूबर 2012 को रिलीज़ हुई। इसमें डैनियल क्रैग तीसरी बार बॉण्ड की भूमिका निभाई। वे छठे अभिनेता हैं जिन्होंने इयान श्रृंखला में यह भूमिका निभाई है। जेम्स बॉण्ड की फ़िल्में कईं चीज़ों के लिए मशहूर हैं, जिसमें फ़िल्म की ध्वनि, जिसे कई बार अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकन प्राप्त हुआ है, शामिल है। फ़िल्म की प्रसिद्धि का दूसरा कारण इसमें मौजूद बॉण्ड की गाड़ियाँ, बन्दूकें व तकनीकी उपकरण शामिल हैं जो उसे क्यू की शाखा प्रदान करती है। .

नई!!: बंजी जम्पिंग और जेम्स बॉण्ड · और देखें »

वानूआतू

वानूआतू (बिस्लामा में; अंग्रेजी में या), आधिकारिक तौर पर वानूआतू गणराज्य (République de Vanuatu, बिस्लामा रिपब्लिक ब्लोंग वानूआतू), दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीप राष्ट्र है। ज्वालामुखी मूल का यह द्वीपसमूह उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के लगभग पूर्व, न्यू कैलेडोनिया के पूर्वोत्तर, फिजी के पश्चिम और न्यू गिनी के निकट सोलोमन द्वीपों के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। वानूआतू में मेलानेशियाई लोग सबसे पहले आकर बसे थे। यूरोप के लोगों ने 1605 में क्यूरॉस के नेतृत्व में स्पेनिश अभियान के एस्पिरिटू सैंटो में आने पर इन द्वीपों का पता लगाया था। 1880 के दशक में फ्रांस और युनाइटेड किंगडम ने देश के कुछ हिस्सों पर अपना दावा किया और 1906 में वे एक ब्रिटिश-फ्रांसीसी सहस्वामित्व के जरिये न्यू हेब्रिड्स के रूप में इस द्वीपसमूह के संयुक्त प्रबंधन के एक ढाँचे पर सहमत हुए.

नई!!: बंजी जम्पिंग और वानूआतू · और देखें »

विस्थापन (सदिश)

एक कण द्वारा तय दूरी व विस्थापन का सापेक्ष अध्ययन विस्थापन (Displacement) एक सदिश राशि है। जब कोई वस्तु एक बिन्दु P से दूसरे बिन्दु Q तक किसी भी पथ से होते हुए गति करती है तो इस विस्थापन का परिमाण उन दो बिन्दुओं के मध्य की निम्नतम दूरी होगी तथा विस्थापन की दिशा, रेखा PQ की दिशा में (P से Q की तरफ) होगी। विस्थापन को s से दर्शाते हैं। विस्थापन का परिमाण काल्पनिक सीधे पथ की लम्बाई है, अतः यह कण द्वारा तय की गई कुल दूरी से अलग हो सकता है। जब कोई वस्तु p बिन्दु से q बिन्दु तक जाती है और वापस पुनः p बिन्दु आ जाती हैं, तब विस्थापन शून्य होगा, जबकि चली गयी दूरी शून्य नहीं होगी। .

नई!!: बंजी जम्पिंग और विस्थापन (सदिश) · और देखें »

ऑक्लैण्ड

आकलैंड की स्थिति आकलैंड, न्यूज़ीलैंड का सबसे बड़ा नगर है। यह प्रायद्वीप के बहुत संकरे भाग में स्थित हैं। इस कारण दोनों तटों पर इसका अधिकार हैं परंतु उत्तम बंदरगाह पूर्वी तट पर है। आस्ट्रेलिया से अमरीका जानेवाले जहाज, विशेषकर सिडनी से वैंकूवर जानेवाले, यहाँ ठहरते हैं। यह आधुनिक बंदरगाह है। यहाँ पर विश्वविद्यालय, कलाभवन तथा एक नि:शुल्क पुस्तकालय है जो सुंदर चित्रों से सजा है। इस नगर के आस पास न्यूटन, पार्नेल, न्यू मार्केट तथा नौर्थकोट उपनगर बसे हैं। आकलैंड की आबादी दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। इसका मुख्य कारण दुग्ध उद्योग तथा अन्य धंधे हैं। आकलैंड जहाज द्वारा आस्ट्रेलिया, प्रशांतद्वीप, दक्षिणी अ्फ्रीका, ग्रेट ब्रिटेन तथा संयुक्त राज्य अमरीका से संबद्ध है और रेलों द्वारा न्यूज़ीलैंड के दूसरे भागों से। यहाँ का मुख्य उद्योग जहाज बनाना, चीनी साफ करना तथा युद्धसामग्री बनाना हे। इसके सिवाय यहाँ लकड़ी तथा भोजनसामग्री इत्यादि का कारबार भी होता है। यहाँ से लकड़ी, दूध के बने सामान, ऊन, चमड़ा, सोना और फल बाहर भेजा जाता है। आकलैंड का विहंगम दृष्य श्रेणी:न्यूज़ीलैण्ड के आबाद स्थान श्रेणी:न्यूज़ीलैण्ड में बंदरगाह नगर श्रेणी:ऑक्लैण्ड क्षेत्र.

नई!!: बंजी जम्पिंग और ऑक्लैण्ड · और देखें »

अमेरिकी

कोई भी व्यक्ति, समूह, कंपनी या अन्य जो अमेरिका में स्थित हो। श्रेणी:अमेरिका श्रेणी:चित्र जोड़ें.

नई!!: बंजी जम्पिंग और अमेरिकी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

बंगी जम्पिंग

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »