लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

फॉक्सरिप्लेस

सूची फॉक्सरिप्लेस

फॉक्सरिप्लेस (FoxReplace) फायरफॉक्स, सीमंकी, फ्लॉक तथा अन्य मोजिला आधारित ब्राउजरों हेतु एक मुफ्त तथा मुक्त स्रोत ऍक्सटेंशन है। .

8 संबंधों: ऍचटीऍमऍल, फ्लॉक वेब ब्राउज़र, फॉण्ट परिवर्तक, मोज़िला फायरफॉक्स, मोजिला, रेग्युलर ऍक्सप्रैशन, वेब ब्राउज़र, अंग्रेज़ी भाषा

ऍचटीऍमऍल

(HTML), HyperText Markup Language का संक्षिप्त रूप है। यह वेब पृष्ठों के लिये एक प्रमुख मार्कअप भाषा है। यह किसी द्स्तावेज में टैक्स्ट आधारित जानकारी की संरचना को निर्धारित करने का साधन है। इसके लिये यह टैक्स्ट विशेष को लिंक, हैडिंग, पैराग्राफ, सूची आदि के रूप में नोट करती है तथा इसमें इंटरैक्टिव फॉर्म, संलग्न चित्र, तथा अन्य ऑबजॅक्ट जोडती है। ऍचटीऍमऍल टैग्स के रूप में लिखी जाती है जो कि एंगल ब्रैकेट ("") के द्वारा घिरी होती है। ऍचटीऍमऍल कुछ हद तक किसी दस्तावेज के दृश्य रूप आदि को भी निर्धारित कर सकती है तथा इसमें स्क्रिप्टिंग भाषा कोड जैसे जावास्क्रिप्ट, पीऍचपी आदि भी संलग्न किया जा सकता है। HTML का प्रयोग किसी वेबसाइट के ढांचे को तैयार करने के लिए किया जाता है और यही एक मैं भाषा है जिसकी मदद से सभी वेबसाइट भी चलती है .

नई!!: फॉक्सरिप्लेस और ऍचटीऍमऍल · और देखें »

फ्लॉक वेब ब्राउज़र

फ्लॉक एक वेब ब्राउज़र है, जो मोज़िला फायरफॉक्स कूट-आधार पर विकसित है। ये सामाजिक नेटवर्किंग एवं वेब २.० की सुविधाओं के लिए खास विकसित किया गया है। फ्लॉक का संस्करण २.५ आधिकारिक रूप से १९ मई २००९ को लॉन्च किया गया था। ये निःशुल्क डाउनलोड हेतु उपलब्ध है। इसपर माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़, मैक ओएस एक्स और लाइनेक्स प्लेटाफ़ॉर्म्स पर समर्थन उपलब्ध है। .

नई!!: फॉक्सरिप्लेस और फ्लॉक वेब ब्राउज़र · और देखें »

फॉण्ट परिवर्तक

फॉण्ट परिवर्तक एक ऐसा सॉफ्टवेयर होता है जो कि एक फॉण्ट में लिखे टैक्स्ट को दूसरे फॉण्ट में बदलता है। वास्तव में यह 'फॉण्ट परिवर्तन' के बजाय 'इनकोडिंग परिवर्तन' करते हैं। उदाहरण के लिए कृतिदेव१० को यूनिकोद में बदलने वाला परिवर्तक कृतिदेव की लिगेसी इनकोडिंग को यूनिकोड में बदल देगा। यूनिकोड फॉण्टों को फॉण्ट परिवर्तक की आवश्यकता नहीं होती, पाठ सम्पादित्र में टैक्स्ट को सलैक्ट करके फॉण्ट बदलने से ही बदल जाता है। नॉन-यूनिकोड फॉण्टों को आपस में बदलने (एक नॉन-यूनिकोड फॉण्ट को दूसरे नॉन-यूनिकोड फॉण्ट में) अथवा नॉन-यूनिकोड फॉण्ट को यूनिकोड फॉण्ट में बदलने के लिये फॉण्ट परिवर्तक प्रयोग होता है। आजकल विभिन्न फाँट से यूनिकोड फाँट में या यूनिकोड को पुराने फॉण्ट (लिगेसी फांट) में परिवर्तित करने की सुविधा उपलब्ध है। .

नई!!: फॉक्सरिप्लेस और फॉण्ट परिवर्तक · और देखें »

मोज़िला फायरफॉक्स

मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स (बस फ़ायरफ़ॉक्स के रूप में जाना जाता है) मोज़िला फाउंडेशन और उसकी सहायक, मोज़िला निगम द्वारा, विंडोज, OS X, लिनक्स और एंड्रॉयड के लिए एक मोबाइल संस्करण के साथ विकसित किया गया एक स्वतंत्र और खुला स्रोत वेब ब्राउज़र है। फ़रवरी 2014 तक, 12% से लेकर 22% लोग दुनिया भर में फ़ायरफ़ॉक्स का उपयोग करते हैं, विभिन्न स्रोतों के अनुसार, यह तीसरा सबसे लोकप्रिय वेब ब्राउजर बन गया है। .

नई!!: फॉक्सरिप्लेस और मोज़िला फायरफॉक्स · और देखें »

मोजिला

मोजिला एक ब्राउज़र है। श्रेणी:कंप्यूटर श्रेणी:संगणक अभियान्त्रिकी श्रेणी:सॉफ्टवेयर श्रेणी:सूचना प्रौद्योगिकी श्रेणी:अंतरजाल.

नई!!: फॉक्सरिप्लेस और मोजिला · और देखें »

रेग्युलर ऍक्सप्रैशन

नियमित व्यंजक या रेग्युलर ऍक्सप्रैशन कम्प्यूटिंग में स्ट्रिंग्स की खोज (find) या खोजो-और-बदलो (find and replace) के लिए संक्षिप्त, लचीला और सुविधाजनक तरीका है। उदाहरण के लिये कम खोजने पर यह कमल को भी खोजेगा और कमर को भी। रेग्युलर ऍक्सप्रैशन को regex या regexp के रूप में संक्षेपित किया जाता है। ye do prakar ke hote h.zero strings ko null strings bhi khte h रेग्युलर ऍक्सप्रैशन का प्रयोग कई प्रोग्रामन भाषाओं में करना सम्भव है (जैसे जावास्क्रिप्ट में) इसके प्रयोग से एक ही लाइन में बहुत बड़ी बात कही या लिखी जा सकती है जिससे प्रोग्राम छोटा और सुवाच्य (वाचने में सरल) हो जाता है। जो प्रोग्रामर नहीं हैं उनके लिये यह 'फाइण्ड ऐण्ड रिप्लेस' के रूप में इसका बहुत उपयोग है। निम्नलिखित उदाहरण कुछ ऐसी विशेषताओं को स्पष्ट करते हैं, जिन्हें रेग्युलर ऍक्सप्रैशन में अभिव्यक्त किया जा सके.

नई!!: फॉक्सरिप्लेस और रेग्युलर ऍक्सप्रैशन · और देखें »

वेब ब्राउज़र

deepak kumar parteti 4580551मोजिला फ़ायरफ़ॉक्स, एक बहुत प्रयुक्त होता वेब ब्राउज़र वेब ब्राउज़र एक प्रकार का सॉफ्टवेयर होता है, जो की विश्वव्यापी वेब या स्थानीय सर्वर पर उपलब्ध लेख, छवियों, चल-छित्रों, संगीत और अन्य जानकारियों इत्यादि को देखने तथा अन्य इन्टरनेट सुविधाओं के प्रयोग करने मैं प्रयुक्त होता है।।हिन्दुस्तान लाइव।।४ नवंबर, २००९ वेब पृष्ठ एच.टी.एम.एल. नामक कंप्यूटर भाषा मैं लिखे जाते है, तथा वेब ब्राउजर उन एच.टी.एम.एल. पृष्ठों को उपभोक्ता के कंप्यूटर पर दर्शाता है। व्यक्तिगत कंप्यूटरों पर प्रयोग होने वाले कुछ मुख्य वेब ब्राउजर हैं इन्टरनेट एक्स्प्लोरर, मोजिला फ़ायरफ़ॉक्स,सफारी, ऑपेरा, फ्लॉक और गूगल क्रोम, इत्यादि है जबकी वेब ब्राउजरो के स्मार्टफोन संस्करण एच.टी.एम.एल. पृष्ठों को उपभोक्ता के मोबाइल पर दर्शाने मे सहायता करते है प्रत्येक कंप्यूटर एक प्रचालन तंत्र का समर्थन करता है, किसी के सिस्टम में विंडोज, तो किसी में लाइनक्स या यूनिक्स होता है। प्रत्येक व्यक्ति और कंपनी अपनी आवश्यकताओं के अनुसार प्रचालन तंत्र स्थापित करते हैं। प्रत्येक प्रचालन तंत्र की प्रोग्रामिंग अलग होती है और प्रकार्य भी अलग होते हैं। इंटरनेट के आरंभिक काल में प्रचालन तंत्र का अलग-अलग होना एक बड़ी समस्या थी। अलग प्रचालन तंत्र होने के कारण एक प्रचालन तंत्र को दूसरे से संचार के लिए समस्याएं आने लगीं। इस दौर में ऐसी भाषा की अत्यावश्यकता महसूस की जाने लगी, जो सभी प्रचालन तंत्रों के लिए समान हो। ऐसे में सूचना के आदान-प्रदान के लिए सर्वमान्य प्रोग्रामन भाषा एचटीएमएल (हाइपर टेक्सट मार्क अप लैंग्वेज) आई। इसकी प्रोग्रामिंग और प्रकार्य ऐसा बनाया गया, जो वेब ब्राउजर को समझ में आए। प्रत्येक वेबब्राउजर एचटीएमएल प्रोग्रामन भाषा को समझता है। आरंभ के दिनों के कई ब्राउजर सिर्फ एचटीएमल का समर्थन सपोर्ट करते थे, लेकिन वर्तमान में ब्राउजर एचटीएमएल जैसी दूसरी प्रोग्रामन भाषाओं जैसे कि एक्सएचटीएमएल, आदि को भी को सपोर्ट करने लगे। सन १९९१ में टिम बर्नर ली ने कई तकनीकों के संयुक्त प्रयोग से मिलाकर वेब ब्राउजर की नींव रखी थी। इस वेब ब्राउजर का नाम वर्ल्ड वाइड वेब रखा गया था, जिसे लघुनाम में डब्ल्यु.डब्ल्यु.डब्ल्यु भी कहते हैं। पृष्ठको यूआरएल (यूनीफॉर्म रिसोर्स लोकेटर) के रूप में लोकेट किया जाता है और यही यू.आर.एल वेब पते के तौर पर जाना जाता है। इस वेब पते का आरंभ अंग्रेज़ी के अक्षर-समूह एच टी टी पी से होता है। कई ब्राउजर एचटीटीपी के अलावा दूसरे यूआरएल टाइप और उनके प्रोटोकॉल जैसे गोफर, एफटीपी आदि को सपोर्ट करते हैं। .

नई!!: फॉक्सरिप्लेस और वेब ब्राउज़र · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: फॉक्सरिप्लेस और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »