लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

फ़्रेंचाइज़िंग

सूची फ़्रेंचाइज़िंग

एक ठेठ मॅकडोनाल्ड्स फ़्रेंचाइज़. दूसरी फ़र्म के सफल व्यापार मॉडल के प्रयोग की पद्धति को फ़्रेंचाइज़िंग कहते हैं। 'फ़्रेंचाइज़' की व्युत्पत्ति आंग्ल-फ़्रांसीसी शब्द फ्रैंक से हुई है - जिसका अर्थ है मुक्त, इसका प्रयोग संज्ञा व क्रिया (सकर्मक) दोनों के रूप में किया जाता है। फ़्रेंचाइज़, फ़्रेंचाइज़र को माल के संवितरण के लिए 'चेन स्टोर' बनाने और श्रृंखला पर होने वाले निवेश और देयता से बचने का विकल्प प्रदान करता है। फ़्रेंचाइज़ी की सफलता में फ़्रेंचाइज़र की सफलता है। तथापि, ध्यान दिया जाना चाहिए कि अमेरिका के अलावा, अब चीन में (2007) जहां फ़्रेंचाइज़ से संबंधित स्पष्ट संघीय (और अमेरिका में, राज्य) कानून हैं, विश्व के अधिकतर देश 'फ़्रेंचाइज़' को मान्यता तो देते हैं किन्तु इसके लिए कानूनी प्रावधान विरले ही करते हैं। जहां कोई विशिष्ट कानून नहीं है, फ़्रेंचाइज़ को एक वितरण प्रणाली माना जाता है, जिसके लिए विशिष्ट अनुबंध के अंतर्गत शासित ट्रेडमार्क (फ़्रेंचाइज़ प्रणाली के) नियम लागू होते हैं। .

17 संबंधों: चीन, एडिनबर्ग, दावोस, प्रतीक, प्रशिक्षण, ब्रांड, ब्रिटेन, भारत की जनसांख्यिकी, रॉयल्टी, लातिनी अमरीका, सुपरमार्केट, जर्मनी, वारंटी, विश्व आर्थिक मंच, विज्ञापन, ऑस्ट्रेलिया, आचरण संहिता

चीन

---- right चीन विश्व की प्राचीन सभ्यताओं में से एक है जो एशियाई महाद्वीप के पू‍र्व में स्थित है। चीन की सभ्यता एवं संस्कृति छठी शताब्दी से भी पुरानी है। चीन की लिखित भाषा प्रणाली विश्व की सबसे पुरानी है जो आज तक उपयोग में लायी जा रही है और जो कई आविष्कारों का स्रोत भी है। ब्रिटिश विद्वान और जीव-रसायन शास्त्री जोसफ नीधम ने प्राचीन चीन के चार महान अविष्कार बताये जो हैं:- कागज़, कम्पास, बारूद और मुद्रण। ऐतिहासिक रूप से चीनी संस्कृति का प्रभाव पूर्वी और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों पर रहा है और चीनी धर्म, रिवाज़ और लेखन प्रणाली को इन देशों में अलग-अलग स्तर तक अपनाया गया है। चीन में प्रथम मानवीय उपस्थिति के प्रमाण झोऊ कोऊ दियन गुफा के समीप मिलते हैं और जो होमो इरेक्टस के प्रथम नमूने भी है जिसे हम 'पेकिंग मानव' के नाम से जानते हैं। अनुमान है कि ये इस क्षेत्र में ३,००,००० से ५,००,००० वर्ष पूर्व यहाँ रहते थे और कुछ शोधों से ये महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली है कि पेकिंग मानव आग जलाने की और उसे नियंत्रित करने की कला जानते थे। चीन के गृह युद्ध के कारण इसके दो भाग हो गये - (१) जनवादी गणराज्य चीन जो मुख्य चीनी भूभाग पर स्थापित समाजवादी सरकार द्वारा शासित क्षेत्रों को कहते हैं। इसके अन्तर्गत चीन का बहुतायत भाग आता है। (२) चीनी गणराज्य - जो मुख्य भूमि से हटकर ताईवान सहित कुछ अन्य द्वीपों से बना देश है। इसका मुख्यालय ताइवान है। चीन की आबादी दुनिया में सर्वाधिक है। प्राचीन चीन मानव सभ्यता के सबसे पुरानी शरणस्थलियों में से एक है। वैज्ञानिक कार्बन डेटिंग के अनुसार यहाँ पर मानव २२ लाख से २५ लाख वर्ष पहले आये थे। .

नई!!: फ़्रेंचाइज़िंग और चीन · और देखें »

एडिनबर्ग

एडिनबर्ग या एडिनबर (Edinburgh,अंग्रेजी उच्चारण: / ए॑डिन्बर / Dùn Èideann डुन एडिऽन्न), स्कॉटलैंड की राजधानी, एवं ग्लासगो के बाद, स्कॉटलैंड का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह स्काॅटलैन्ड के लोथियन क्षेत्र में फ़ाॅर्थ के नदमुख के दक्षिणी तट पर स्थित है। वर्ष 2013 के हिसाब से,इस शहर की आबादी 5,00,000 के करीब है। 15वीं सदी से ही यह ऐतिहासिक शहर स्कॉटलैंड की राजधानी है। शुरुआत से ही स्काॅटियाई राजशाही के सारे महत्वपूर्ण प्रशासनिक भवन इसी शहर में ही स्थित हुआ करते थे, परंतू 1603 और 1707 के बीच, इंग्लैंड से विलय के पश्चात इस शहर की काफ़ी राजनैतिक ताकत लंदन चली गई। 1999 में स्कॉटिश संसद को स्वायत्त रूप से शाही धोषणा द्वारा स्थापित किया गया तब से यह शहर स्काॅटलैंड की संसद व स्काॅटलैंड में राजगद्दी का आसन है। स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय संग्रहालय, स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय पुस्तकालय और स्कॉटलैंड की अन्य महत्वपूर्ण सांस्कृतिक संस्थाओं के मुख्यालय व नेशनल गैलरी यहीं एडिनबर्ग में स्थित हैं। आर्थिक रूप से, यह यूके में लंदन के बाहर का सबसे बड़ा वित्तीय केंद्र है। एडिनबर्ग का इतिहास काफ़ी लम्बा है, एवं यहां कई ऐतिहासिक इमारतों को भी अच्छी तरह से संरक्षित देखे जा सकते हैं। एडिनबर्ग कासल, हाॅलीरूड पैलेस, सेंट जाइल्स कैथेड्रल और कई अन्य महत्वपूर्ण ऐतिहासिक इमारतें यहां स्थित हैं। एडिनबर्ग का ओल्ड टाउन और न्यू टाउन, यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं। 2004 में, एडिनबर्ग विश्व साहित्य में पहला शहर बन गया। साथी यह ऐतिहासिक रूप से शिक्षा का भी एक विकसित केन्द्र रहा है, यहाँ स्थित, एडिनबर्ग विश्वविद्यालय, ब्रिटेन के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है, एवं यह अब भी दुनिया के शीर्ष सिक्षा संस्थानों में शामिल है। इसके अलावा एडिनबर्ग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और यहां आयोजित किये गए अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी विश्वविख्यात समारोहों में से एक है। लंडन के बाद ब्रिटेन में, एडिनबर्ग दूसरा सबसे बड़ा पर्यटन केन्द्र है। .

नई!!: फ़्रेंचाइज़िंग और एडिनबर्ग · और देखें »

दावोस

दावोस दावोस (रोमांश: तवाउ, इतालवी: तवाते) स्विट्ज़रलैंड की एक तहसील है। यह प्राटिगाउ जिले में स्थित है। इस कस्बे की स्थिति लैंड वासर नदी के तट पर, स्विस आल्प्स पर्वत के प्लेसूर शृंखला और अल्बूला शृंखला के बीच स्थित है। की ऊंचाई पर, ये यूरोप का सबसे ऊंचा शहर है। .

नई!!: फ़्रेंचाइज़िंग और दावोस · और देखें »

प्रतीक

प्रतीक; किसी वस्तु, चित्र, लिखित शब्द, ध्वनि या विशिष्ट चिह्न को कहते हैं जो संबंध, सादृश्यता या परंपरा द्वारा किसी अन्य वस्तु का प्रतिनिधित्व करता है। उदाहरण के लिए, एक लाल अष्टकोण (औक्टागोन) "रुकिए" (स्टॉप) का प्रतीक हो सकता है। नक्शों पर दो तलवारें युद्ध क्षेत्र का संकेत हो सकती हैं। अंक, संख्या (राशि) के प्रतीक होते हैं। सभी भाषाओं में प्रतीक होते हैं। व्यक्तिगत नाम, व्यक्तियों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतीक होते हैं। .

नई!!: फ़्रेंचाइज़िंग और प्रतीक · और देखें »

प्रशिक्षण

पर्वतारोहण का प्रशिक्षण प्रशिक्षण (Training) का अर्थ है, अपने आप को या किसी दूसरे को ऐसी शिक्षा देना और या कौशल विकसित करना जिससे किसी विशेष कार्य में प्रवीणता आजाय। श्रेणी:प्रशिक्षण.

नई!!: फ़्रेंचाइज़िंग और प्रशिक्षण · और देखें »

ब्रांड

ब्रांड एक एसे नाम, डिज़ाईन अथवा किसी एसे विशेष लक्षण को कहा जाता है जो कि किसी एक विक्रेता के उत्पाद को दूसरे से अलग करता हो। ब्रांड का प्रयोग व्यापार, विपणन व प्रचार में किया जाता है। किसी उत्पादन या सेवा का ब्रांड चुनते हुए विक्रेता या निर्माता उसे ग्राहकों के लिए आकर्षक बनाने का प्रयास करता है, इसलिए कम्पनियाँ अपना ब्रांड चुनने के लिए अक्सर बहुत पैसा ख़र्च करती हैं और कई सम्भावनाएँ परखने के बाद एक को चुनती हैं। समय के साथ-साथ ग्राहक कुछ ब्रांडों को भरोसेमन्द समझना शुरु कर देते हैं और इस से ब्रांड का अपना मूल्य बन जाता है। यानि यदि एक ही वस्तु पर कोई जाना-माना और पसंदीदा ब्रांड लगाया जाए तो उसकी बिक्री में स्वयं ही बहुत बढ़ौतरी हो जाती है। कुछ नुमाया ब्रांडों का मूल्य समय-समय पर आंका जा सकता है, मसलन भारत के प्रसिद्ध टाटा ब्रांड का मूल्य सन् २०१५ में १५ अरब अमेरिकी डॉलर आंका गया था। .

नई!!: फ़्रेंचाइज़िंग और ब्रांड · और देखें »

ब्रिटेन

ब्रिटेन शब्द का प्रयोग हालाँकि आम तौर पर हिंदी में संयुक्त राजशाही अर्थात् यूनाइटेड किंगडम देश का बोध करने के लिए होता है, परंतु इसका उपयोग अन्य सन्दर्भों के लिए भी हो सकता है.

नई!!: फ़्रेंचाइज़िंग और ब्रिटेन · और देखें »

भारत की जनसांख्यिकी

ऐसा अनुमान है कि विश्व के सबसे जनाकुल राष्ट्र के रूप में भारत चीन को 2030 तक लाँघ लेगा। भारत की जनसंख्या वृद्धि ने इन चिन्ताओं को जन्म दिया है कि इससे व्यापक बेरोज़गारी और राजनीतिक अस्थिरता फैलेंगी। ध्यान रखें कि ये अनुमान, भविष्य की प्रजनन और मृत्यु दरों के बारे में कल्पनाएँ करते हैं, जो घटनास्वरूप सही नहीं भी हो सकते हैं। प्रजनन दर भी क्षेत्रानुसार भिन्न-भिन्न हैं; कुछ राष्ट्रीय औसत से ऊपर हैं तो कुछ नीचे। स्रोत.

नई!!: फ़्रेंचाइज़िंग और भारत की जनसांख्यिकी · और देखें »

रॉयल्टी

जो भुगतान विशेष रूप से आदमी या स्थापना द्वारा किसी संपत्ति,पेटेंट,फ्रैंचाइज़,कॉपीराइट या प्राकृतिक सुविधा के मालिक को दी जाती हैं, ताकि उसका उपयोग अपने लाभ के लिए कर सके उसे रॉयल्टी कहाँ जाता हैं। जो भुगतान किसी संपत्ति या 'इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी' (आई.पी.) के लगातार उपयोग करने केलिए दिया जाता हैं, उसे रॉयल्टी कहते हैं। रॉयल्टी ज्यादातर तब दिया जाता हैं जब एक आविष्कारक या मालिक अपनी संपत्ति किसी दुसरे पार्टी को बेचना चाहता हो ताकि उस संपत्ति के अधिकतर उपयोग से, वे रॉयल्टी कमा सके। रॉयल्टी अक्सर मालिक की संपत्ति का उपयोग करके प्राप्त राजस्व का एक प्रतिशत के रूप में व्यक्त किया जाता हैं, लेकिन एक व्यवस्था की विशिष्ट जरूरतों को पूरा करने के लिए बातचीत की जा सकती है। एक आविष्कारक या मालिक को यह सुविधा उत्पन्न हो सकती हैं और इसका प्रयोग अक्सर तेल और संगीत के उद्योग में पाया जाता हैं। .

नई!!: फ़्रेंचाइज़िंग और रॉयल्टी · और देखें »

लातिनी अमरीका

लातिनी अमरीका अथवा लातिन अमेरिका अथवा लैटिन अमेरिका (स्पेनिश: América Latina, पुर्तगाली: América Latina, फ़्रांसीसी: Amérique latine) एक क्षेत्र है महाअमेरिका में जहाँ मुख्य रूप से रोमांस भाषाएँ – ख़ास तौर से स्पेनिश और पुर्तगाली और थोडा फ़्रांसीसी – बोली जाती हैं। उसका क्षेत्रफल लगभग २१,०६९,५०० कि॰मी॰² (७,८८०,००० मील²) है जो पृथ्वी का क़रीब ३.९% हिस्सा है और पृथ्वी का भूमि से १४.1% है। २०१० में उसका आबादी ५.९ करोड़ से अधिक था और उसका संयुक्त गी॰ डी॰ पी॰ ५१.६ खरब अमेरिकी डॉलर था। लातिनी अमरीका का अपेक्षित आर्थिक विकास दर है लगभग ५.७% २०१० के लिए और ४% २०११ के लिए। .

नई!!: फ़्रेंचाइज़िंग और लातिनी अमरीका · और देखें »

सुपरमार्केट

सुपरमार्केट (Supermarket) या सुपर बाजार बड़े पैमाने पर फुटकर व्यापार का एक आधुनिक विधि है। इस प्रकार की दुकान में प्रायः कम मूल्य वाली और दैनिक उपयोग की वस्तुएँ बेची जाती है। इस प्रकार की दुकान में सामान अलमारियों में सजाकर रखा जाता है और माल का मूल्य उस वस्तु पर लिखा होता है। इन दुकानों में विक्रता नहीं होते हैं। .

नई!!: फ़्रेंचाइज़िंग और सुपरमार्केट · और देखें »

जर्मनी

कोई विवरण नहीं।

नई!!: फ़्रेंचाइज़िंग और जर्मनी · और देखें »

वारंटी

व्यापार और कानूनी लेनदेन में, अश्वस्ति या वारन्टी (waranty), एक पार्टी द्वारा दूसरी पार्टी को दिया गया यह आश्वासन है कि कुछ ख़ास तथ्य या स्थितियां सही हैं, या होंगी; दूसरी पार्टी को उस आश्वासन पर भरोसा करने की अनुमति दी जाती है और अगर वह आश्वासन गलत होता है या उसका पालन नहीं किया जाता है तो उसके लिए कुछ उपचार हासिल करने की व्यवस्था होती है। अचल संपत्ति के लेनदेन में, एक वारंटी विलेख यह वादा है कि एक भूमि के खरीदार के स्वामित्व का बचाव किया जाएगा.

नई!!: फ़्रेंचाइज़िंग और वारंटी · और देखें »

विश्व आर्थिक मंच

विश्व आर्थिक फोरम स्विट्ज़रलैंड में स्थित एक गैर-लाभकारी संस्था है। इसका मुख्यालय जिनेवा में है। स्विस अधिकारीयों द्वारा इसे एक निजी-सार्वजनिक सहयोग के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था के रूप में मान्यता प्राप्त हुई है। इसका मिशन विश्व के व्यवसाय, राजनीति, शैक्षिक और अन्य क्षेत्रों में अग्रणी लोगों को एक साथ ला कर वैशविक, क्षेत्रीय और औद्योगिक दिशा तय करना है। .

नई!!: फ़्रेंचाइज़िंग और विश्व आर्थिक मंच · और देखें »

विज्ञापन

400000000 ही विज्ञापन (टाइम्स स्क्वायर) किसी उत्पाद अथवा सेवा को बेचने अथवा प्रवर्तित करने के उद्देश्य से किया जाने वाला जनसंचार विज्ञापन (Advertising) कहलाता है। विज्ञापन विक्रय कला का एक नियंत्रित जनसंचार माध्यम है जिसके द्वारा उपभोक्ता को दृश्य एवं श्रव्य सूचना इस उद्देश्य से प्रदान की जाती है कि वह विज्ञापनकर्ता की इच्छा से विचार सहमति, कार्य अथवा व्यवहार करने लगे। औद्योगिकीकरण आज विकास का पर्याय बन गया है। उत्पादन बढ़ने के कारण यह आवश्यक हो गया है कि उत्पादित वस्तुआें को उपभोक्ता तक पहुँचाया ही नहीं जाय बल्कि उसे उस वस्तु की जानकारी की दी जाय। वस्तुतः मनुष्य को जिन वस्तुआें की आवश्यकता होती है व उन्हें तलाश ही लेता इसके ठीक विपरीत उसे जिसकी जरूरत नहीं होती वह उसके बारे में सुनकर अपना समय खराब नहीं करना चाहता। इस अर्थ में विज्ञापन वस्तुआें को ऐसे लोगों तक पहुँचाने का कार्य करता है जो यह मान चुके होते है कि उन वस्तुआें की उसे कोई जरूरत नहीं है। आशय यह कि उत्पादित वस्तु को लोकप्रिय बनाने तथा उसकी आवश्यकता महसूस कराने का कार्य विज्ञापन करता है। विज्ञापन अपने छोटे से संरचना में बहुत कुछ समाये होते है। वह बहुत कम बोलकर भी बहुत कुछ कह जाते है। आज विज्ञापन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। सुबह आंख खुलते ही चाय की चुस्की के साथ अखबार में सबसे पहले दृष्टि विज्ञापन पर ही जाती है। घर के बाहर पैर रखते ही हम विज्ञापन की दुनिया से घिर जाते है। चाय की दुकान से लेकर वाहनों और दिवारों तक हर जगह विज्ञापन ही विज्ञापन दिखाई देते हैं। किसी भी तथ्य को यदि बार-बार लगातार दोहराया जाये तो वह सत्य प्रतीत होने लगता है - यह विचार ही विज्ञापनों का आधारभूत तत्व है। विज्ञापन जानकारी भी प्रदान करते है। उदाहरण के लिए कोई भी वस्तु जब बाजार में आती है, उसके रूप - रंग - सरंचना व गुण की जानकारी विज्ञापनों के माध्यम से ही मिलती है। जिसके कारण ही उपभोक्ता को सही और गलत की पहचान होती है। इसलिए विज्ञापन हमारे लिए जरूरी है। जहाँ तक उपभोक्ता वस्तुओं का सवाल है, विज्ञापनों का मूल उद्देश्य ग्राहको के अवचेतन मन पर छाप छोड़ जाता है और विज्ञापन इसमें सफल भी होते है। यह 'कहीं पे निगाहें, कही पे निशाना' का सा अन्दाज है। विज्ञापन सन्देश आमतौर पर प्रायोजकों द्वारा भुगतान किया है और विभिन्न माध्यमों के द्वारा देखा जाता है जैसे समाचार पत्र, पत्रिकाओं, टीवी विज्ञापन, रेडियो विज्ञापन, आउटडोर विज्ञापन, ब्लॉग या वेब्साइट आदि। वाणिज्यिक विज्ञापनदाता अक्सर उपभोक्ताओं के मन में कुछ गुणों के साथ एक उत्पाद का नाम या छवि जोड़ जाते हैं जिसे हम "ब्रान्डिग" कहते है। ब्रान्डिग उत्पाद या सेवा की बिक्री बढाने में एक प्रमुख भूमिका निभाता है। गैर-वाणिज्यिक विज्ञापनों का उपयोग राजनीतिक दल, हित समूह, धार्मिक संगठन और सरकारी एजेंसियाँ करतीं हैं। 2015 में पूरे विश्व में विज्ञापन पर कोई 529 बिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च किये जाने का अनुमान है। .

नई!!: फ़्रेंचाइज़िंग और विज्ञापन · और देखें »

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया, सरकारी तौर पर ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रमंडल दक्षिणी गोलार्द्ध के महाद्वीप के अर्न्तगत एक देश है जो दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप भी है और दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप भी, जिसमे तस्मानिया और कई अन्य द्वीप हिंद और प्रशांत महासागर में है। ऑस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसी जगह है जिसे एक ही साथ महाद्वीप, एक राष्ट्र और एक द्वीप माना जाता है। पड़ोसी देश उत्तर में इंडोनेशिया, पूर्वी तिमोर और पापुआ न्यू गिनी, उत्तर पूर्व में सोलोमन द्वीप, वानुअतु और न्यू कैलेडोनिया और दक्षिणपूर्व में न्यूजीलैंड है। 18वी सदी के आदिकाल में जब यूरोपियन अवस्थापन प्रारंभ हुआ था उसके भी लगभग 40 हज़ार वर्ष पहले, ऑस्ट्रेलियाई महाद्वीप और तस्मानिया की खोज अलग-अलग देशो के करीब 250 स्वदेशी ऑस्ट्रेलियाईयो ने की थी। तत्कालिक उत्तर से मछुआरो के छिटपुट भ्रमण और होलैंडवासियो (Dutch) द्वारा 1606, में यूरोप की खोज के बाद,1770 में ऑस्ट्रेलिया के अर्द्वपूर्वी भाग पर अंग्रेजों (British) का कब्ज़ा हो गया और 26 जनवरी 1788 में इसका निपटारा "देश निकला" दण्डस्वरुप बने न्यू साउथ वेल्स नगर के रूप में हुआ। इन वर्षों में जनसंख्या में तीव्र गति से वृद्धि हुई और महाद्वीप का पता चला,19वी सदी के दौरान दूसरे पांच बड़े स्वयं-शासित शीर्ष नगर की स्थापना की गई। 1 जनवरी 1901 को, छ: नगर महासंघ हो गए और ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रमंडल का गठन हुआ। महासंघ के समय से लेकर ऑस्ट्रेलिया ने एक स्थायी उदार प्रजातांत्रिक राजनैतिक व्यवस्था का निर्वहन किया और प्रभुता संपन्न राष्ट्र बना रहा। जनसंख्या 21.7मिलियन (दस लाख) से थोडा ही ऊपर है, साथ ही लगभग 60% जनसंख्या मुख्य राज्यों सिडनी,मेलबर्न,ब्रिस्बेन,पर्थ और एडिलेड में केन्द्रित है। राष्ट्र की राजधानी केनबर्रा है जो ऑस्ट्रेलियाई प्रधान प्रदेश (ACT) में अवस्थित है। प्रौद्योगिक रूप से उन्नत और औद्योगिक ऑस्ट्रेलिया एक समृद्ध बहुसांस्कृतिक राष्ट्र है और इसका कई राष्ट्रों की तुलना में इन क्षत्रों में प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है जैसे स्वास्थ्य, आयु संभाव्यता, जीवन-स्तर, मानव विकास, जन शिक्षा, आर्थिक स्वतंत्रता और मूलभूत अधिकारों की रक्षा और राजनैतिक अधिकार.

नई!!: फ़्रेंचाइज़िंग और ऑस्ट्रेलिया · और देखें »

आचरण संहिता

किसी व्यक्ति, दल (पार्टी) या संगठन के लिये निर्धारित सामाजिक व्यवहार, नियम एवं उत्तरदायित्वों के समूह को आचरण संहिता (code of conduct) कहते हैं।; कुछ उदाहरण.

नई!!: फ़्रेंचाइज़िंग और आचरण संहिता · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »