लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

फलोदी तहसील

सूची फलोदी तहसील

फलोदी तहसील भारत के राजस्थान राज्य के जोधपुर ज़िले की ११ तहसीलों में से एक है। फलोदी तहसील में कुल ३८ ग्राम पंचायतें है। .

8 संबंधों: बालेसर तहसील, भारत, भोपालगढ़ तहसील, मण्डोर तहसील, राजस्थान, शेरगढ़ तहसील, जोधपुर जिला, ओसियां तहसील

बालेसर तहसील

बालेसर तहसील राजस्थान के जोधपुर ज़िले में स्थित एक तहसील है इनके अलावा जोधपुर ज़िले में शेरगढ़ तहसील ओसियां तहसील फलोदी तहसील तथा लूणी तहसील है उटम्बर। .

नई!!: फलोदी तहसील और बालेसर तहसील · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: फलोदी तहसील और भारत · और देखें »

भोपालगढ़ तहसील

भोपालगढ़ तहसील भारत के राजस्थान राज्य के जोधपुर ज़िले की एक तहसील है। जिसमें कई सारे गांव आते हैं। इसका पुराना नाम भड.लु है! यह जोधपुर से 70 km दुर है| state highway 63 lagta ha....

नई!!: फलोदी तहसील और भोपालगढ़ तहसील · और देखें »

मण्डोर तहसील

मण्डोर तहसील एक तहसील है जो राजस्थान के जोधपुर में स्थित है। जोधपुर ज़िले की सेंट्रल तहसील है। इनके अलावा जोधपुर में ओसियां तहसील,बालेसर तहसील,लूणी तहसील,फलोदी तहसील,शेरगढ़ तहसील,बाप तहसील,बावड़ी तहसील भोपालगढ़ तहसील इत्यादि तहसीलें है। श्रेणी:जोधपुर ज़िले की तहसीलें श्रेणी:राजस्थान की तहसीलें.

नई!!: फलोदी तहसील और मण्डोर तहसील · और देखें »

राजस्थान

राजस्थान भारत गणराज्य का क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है। इसके पश्चिम में पाकिस्तान, दक्षिण-पश्चिम में गुजरात, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश, उत्तर में पंजाब (भारत), उत्तर-पूर्व में उत्तरप्रदेश और हरियाणा है। राज्य का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि॰मी॰ (132139 वर्ग मील) है। 2011 की गणना के अनुसार राजस्थान की साक्षरता दर 66.11% हैं। जयपुर राज्य की राजधानी है। भौगोलिक विशेषताओं में पश्चिम में थार मरुस्थल और घग्गर नदी का अंतिम छोर है। विश्व की पुरातन श्रेणियों में प्रमुख अरावली श्रेणी राजस्थान की एक मात्र पर्वत श्रेणी है, जो कि पर्यटन का केन्द्र है, माउंट आबू और विश्वविख्यात दिलवाड़ा मंदिर सम्मिलित करती है। पूर्वी राजस्थान में दो बाघ अभयारण्य, रणथम्भौर एवं सरिस्का हैं और भरतपुर के समीप केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान है, जो सुदूर साइबेरिया से आने वाले सारसों और बड़ी संख्या में स्थानीय प्रजाति के अनेकानेक पक्षियों के संरक्षित-आवास के रूप में विकसित किया गया है। .

नई!!: फलोदी तहसील और राजस्थान · और देखें »

शेरगढ़ तहसील

शेरगढ़ तहसील राजस्थान के जोधपुर ज़िले की एक तहसील है। इसका मुख्यालय शेरगढ़,राजस्थान में है। .

नई!!: फलोदी तहसील और शेरगढ़ तहसील · और देखें »

जोधपुर जिला

जोधपुर जिला भारत के राजस्थान राज्य का एक ज़िला है। इसका मुख्यालय जोधपुर नगर में है जो कि राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा नगर है। जोधपुर सूर्य नगरी के नाम से भी जाना जाता है। यह अपनी महान सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक धरोहर के लिये पूरे संसार में मशहूर है। अपने महलों और किलों के कारण यह पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन चुका है। तनावड़ा जोधपुर शहर पश्चिमी राजस्थान का सबसे बड़ा शहर है, इसकी स्थापना राव जोधा ने सन १४५९ में की थी। .

नई!!: फलोदी तहसील और जोधपुर जिला · और देखें »

ओसियां तहसील

ओसियां तहसील भारतीय राज्य राजस्थान के जोधपुर ज़िले की ११ तहसीलों में से एक है। इस तहसील का बोर्डर फलोदी तहसील से लगता है तथा उत्तर दिशा में नागौर जिला से भी। ओसियां तहसील के दक्षिण पूर्व से भोपालगढ़ तहसील तथा बावड़ी तहसील लगती है तहसील में कुल २४९ गांव है। .

नई!!: फलोदी तहसील और ओसियां तहसील · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »