लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पुनरुज्जीवित भाषाओं की सूची

सूची पुनरुज्जीवित भाषाओं की सूची

पुनरुज्जीवित भाषा (revived language) से आशय उस भाषा से है जो पूर्णतः मृत या लगभग मृत होने के बाद किसी व्यक्ति या समूह के योजनाबद्ध प्रयास से पुनः अपनी पुरानी अवस्था या उसके कुछ अंश को प्राप्त कर ली हो। .

5 संबंधों: भाषा पुनर्जीवन, माओरी, लातिन भाषा, संस्कृत भाषा, इब्रानी भाषा

भाषा पुनर्जीवन

किसी व्यक्ति, सांस्कृतिक समूह, सरकार या किसी राजनैतिक समूह आदि द्वारा किसी भाषा के पतन की दिशा को उलटकर उसका प्रचार-प्रसार करने की कोशिश को भाषा पुनर्जीवन (Language revitalization, language revival या reversing language shift) कहते हैं। भाषा के पुनर्जीवन के लक्ष्य भिन्न भिन्न हो सकते हैं जो उस भाषा को बोलने वाले समुदाय एवं भाषा की स्थिति पर निर्भर करते हैं। उदाहरण के लिये लुप्त होने के कगार पर स्थित किसी भाषा को पुनर्जीवित करने का लक्ष्य अलग होगा और किसी विकसित किन्तु धीरे-धीरे पतनशील किसी भाषा को पुनर्जीवित करने के लक्ष्य अलग-अलग होने स्वाभाविक हैं। हिब्रू सहित कई अन्य भाषाओं को पुनर्जीवित करने का उदाहरण आधुनिक विश्व के सामने है। .

नई!!: पुनरुज्जीवित भाषाओं की सूची और भाषा पुनर्जीवन · और देखें »

माओरी

माओरी या माओरी लोग न्यूजीलैण्ड में निवास करने वाली एक प्रमुख जनजाति हैं। .

नई!!: पुनरुज्जीवित भाषाओं की सूची और माओरी · और देखें »

लातिन भाषा

लातीना (Latina लातीना) प्राचीन रोमन साम्राज्य और प्राचीन रोमन धर्म की राजभाषा थी। आज ये एक मृत भाषा है, लेकिन फिर भी रोमन कैथोलिक चर्च की धर्मभाषा और वैटिकन सिटी शहर की राजभाषा है। ये एक शास्त्रीय भाषा है, संस्कृत की ही तरह, जिससे ये बहुत ज़्यादा मेल खाती है। लातीना हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आती है। इसी से फ़्रांसिसी, इतालवी, स्पैनिश, रोमानियाई और पुर्तगाली भाषाओं का उद्गम हुआ है (पर अंग्रेज़ी का नहीं)। यूरोप में ईसाई धर्म के प्रभुत्व की वजह से लातीना मध्ययुगीन और पूर्व-आधुनिक कालों में लगभग सारे यूरोप की अंतर्राष्ट्रीय भाषा थी, जिसमें समस्त धर्म, विज्ञान, उच्च साहित्य, दर्शन और गणित की किताबें लिखी जाती थीं। .

नई!!: पुनरुज्जीवित भाषाओं की सूची और लातिन भाषा · और देखें »

संस्कृत भाषा

संस्कृत (संस्कृतम्) भारतीय उपमहाद्वीप की एक शास्त्रीय भाषा है। इसे देववाणी अथवा सुरभारती भी कहा जाता है। यह विश्व की सबसे प्राचीन भाषा है। संस्कृत एक हिंद-आर्य भाषा हैं जो हिंद-यूरोपीय भाषा परिवार का एक शाखा हैं। आधुनिक भारतीय भाषाएँ जैसे, हिंदी, मराठी, सिन्धी, पंजाबी, नेपाली, आदि इसी से उत्पन्न हुई हैं। इन सभी भाषाओं में यूरोपीय बंजारों की रोमानी भाषा भी शामिल है। संस्कृत में वैदिक धर्म से संबंधित लगभग सभी धर्मग्रंथ लिखे गये हैं। बौद्ध धर्म (विशेषकर महायान) तथा जैन मत के भी कई महत्त्वपूर्ण ग्रंथ संस्कृत में लिखे गये हैं। आज भी हिंदू धर्म के अधिकतर यज्ञ और पूजा संस्कृत में ही होती हैं। .

नई!!: पुनरुज्जीवित भाषाओं की सूची और संस्कृत भाषा · और देखें »

इब्रानी भाषा

हिब्रूभाषी क्षेत्र हिब्रू (עִבְרִית, Ivrit) सामी-हामी भाषा-परिवार की सामी शाखा में आने वाली एक भाषा है। ये इस्राइल की मुख्य- और राष्ट्रभाषा है। इसका पुरातन रूप बिब्लिकल हिब्रू यहूदी धर्म की धर्मभाषा है और बाइबिल का पुराना नियम इसी में लिखा गया था। ये हिब्रू लिपि में लिखी जाती है ये दायें से बायें पढ़ी और लिखी जाती है। पश्चिम के विश्वविद्यालयों में आजकल इब्रानी का अध्ययन अपेक्षाकृत लोकप्रिय है। प्रथम महायुद्ध के बाद फिलिस्तीन (यहूदियों का इज़रायल नामक नया राज्य) की राजभाषा आधुनिक इब्रानी है। सन् १९२५ई.

नई!!: पुनरुज्जीवित भाषाओं की सूची और इब्रानी भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »