लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पुदुकोटै जिला

सूची पुदुकोटै जिला

पुदुकोट्टई जिले की स्थिति पुदुकोटै जिला, भारत के राज्य तमिलनाडु का एक जिला है जिसका मुख्यालय पुदुकोटै शहर है। पुदुकोटै को स्थानीय रूप से पुदुगई भी कहा जाता है। इसके उत्तर तथा उत्तर पश्चिम में तिरुचिरापल्ली जिले की सीमा लगती है तो उत्तरपूर्व में तंजावुर जिला है। दक्षिण पूर्व में पाक जलडमरूमध्य है तो दक्षिण तथा दक्षिण पश्चिम मे रामानाथपुरम जिला। शिवगंगा जिले की सीमा पश्चिम की दिशा में है। जिले का कुल क्षेत्रफल ४६६३ वर्गकिलोमीटर है तथा इसकी ३९ किलोमीटर लम्बी सामुद्रिक तटरेखा भी है जो पाक जलडमरूमध्य से लगी है। जिले की संस्कृति तमिलनाडु की संस्कृति में विशेष स्थान रखती है। यहाँ के पारम्परिक फूस के घर तथा आभूषणों के परिधान जिले को एक अलग पहचान देते हैं। यह चेट्टिनाडु का एक अंग है। श्रेणी:तमिलनाडु के जिले.

10 संबंधों: चेट्टिनाडु, तमिल नाडु, तिरुचिरापल्ली जिला, तंजावुर जिला, पाक जलडमरूमध्य, भारत, रामनाथपुरम् जिला, राज्य, शिवगंगा जिला, ज़िला

चेट्टिनाडु

चेट्टिनाडु या शेट्टिनाडु दक्षिण भारत का एक प्रदेश है जिसका केन्द्र तमिल नाडु के शिवगंगा जिले के आसपास केन्द्रित है। चेट्टीनाद भारत के तमिलनाडु में पंड्या नाडू के शिवगंगा जिले का एक क्षेत्र है। १९वीं और २०वीं शताब्दी में, चेट्टीनाद के कई निवास दक्षिण और दक्षिणपूर्व एशिया, विशेष रूप से सिलोन और बर्मा में आ गए। २०१० तक, केवल गांव मूल ९६ के बने रहे। चेट्टीनाद, एक समृद्ध बैंकिंग और व्यापारिक समुदाय, नत्तुकोटई चेट्टियार्स(नगररसार)का घर है। यह इसकी स्थानीय व्यंजनों, वास्तुकला और धार्मिक मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। निकटतम हवाई अड्डा मदुरै हवाई अड्डा और तिरुचिरापल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं जबकि इस क्षेत्र के सबसे बड़े शहरों में कराईकुड़ी और देवकोट्टई हैं। चेन्नई से रामेश्वरम तक चलने वाली ट्रेन पुदुक्कोट्टई, कराईकुडी, कनडुकातन(चेत्तीनाद स्टेशन), देवकोट्टै और कालल में रहीं। करैकुडी से चेट्टीनाड तक बार-बार शहर की बसें भी हैं। .

नई!!: पुदुकोटै जिला और चेट्टिनाडु · और देखें »

तमिल नाडु

तमिल नाडु (तमिल:, तमिऴ् नाडु) भारत का एक दक्षिणी राज्य है। तमिल नाडु की राजधानी चेन्नई (चेऩ्ऩै) है। तमिल नाडु के अन्य महत्त्वपूर्ण नगर मदुरै, त्रिचि (तिरुच्चि), कोयम्बतूर (कोऽयम्बुत्तूर), सेलम (सेऽलम), तिरूनेलवेली (तिरुनेल्वेऽली) हैं। इसके पड़ोसी राज्य आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल हैं। तमिल नाडु में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा तमिल है। तमिल नाडु के वर्तमान मुख्यमन्त्री एडाप्पडी  पलानिस्वामी  और राज्यपाल विद्यासागर राव हैं। .

नई!!: पुदुकोटै जिला और तमिल नाडु · और देखें »

तिरुचिरापल्ली जिला

तिरुचिरापल्ली भारत के राज्य तमिलनाडु का एक जिला है। जिले का मुख्यालय तिरुचिरापल्ली नगर है। श्रेणी:तमिलनाडु के जिले.

नई!!: पुदुकोटै जिला और तिरुचिरापल्ली जिला · और देखें »

तंजावुर जिला

तंजावुर भारत के राज्य तमिलनाडु का एक जिला है। यहां का मुख्यालय तंजौर में है। क्षेत्रफल - वर्ग कि.मी.

नई!!: पुदुकोटै जिला और तंजावुर जिला · और देखें »

पाक जलडमरूमध्य

मन्नार की खाड़ी, रामसेतु, पाक खाड़ी, पाक जलडमरूमध्य, बंगाल की खाड़ी पाक जलडमरूमध्य (अंग्रेजी: Palk Strait), भारत के राज्य तमिलनाडु और द्वीप राष्ट्र श्रीलंका के उत्तरी भाग के बीच स्थित एक जलसंयोगी है। यह बंगाल की खाड़ी को पूर्वोत्तर में पाक खाड़ी और दक्षिणपश्चिम में मन्नार की खाड़ी के साथ को जोड़ता है। इस जलडमरूमध्य की चौड़ाई 53-80 किमी (33-50 मील) है। इसमें कई नदियों विसर्जित होती हैं जिसमें तमिलनाडु के वैगई नदी प्रमुख है। इस जलडमरूमध्य का नाम रॉबर्ट पाक (अंग्रेजी: Robert Palk) जो ब्रिटिश राज के दौरान मद्रास प्रेसीडेंसी (1755-1763) का एक गवर्नर था, के नाम पर है। .

नई!!: पुदुकोटै जिला और पाक जलडमरूमध्य · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: पुदुकोटै जिला और भारत · और देखें »

रामनाथपुरम् जिला

रामनाथपुरम् भारत के राज्य तमिलनाडु का एक जिला है जो बंगाल की खाड़ी पर स्थित है। बेंगाई नदी इसके बीच से होती हुई बंगाल की खाड़ी में गिरती है। यह लाल मिट्टी का प्रदेश है। तट पर बलुई तथा पश्चिम में चिकनी मिट्टी मिलती है। उत्तर में वर्षा ९० सेमी.

नई!!: पुदुकोटै जिला और रामनाथपुरम् जिला · और देखें »

राज्य

विश्व के वर्तमान राज्य (विश्व राजनीतिक) पूँजीवादी राज्य व्यवस्था का पिरामिड राज्य उस संगठित इकाई को कहते हैं जो एक शासन (सरकार) के अधीन हो। राज्य संप्रभुतासम्पन्न हो सकते हैं। इसके अलावा किसी शासकीय इकाई या उसके किसी प्रभाग को भी 'राज्य' कहते हैं, जैसे भारत के प्रदेशों को भी 'राज्य' कहते हैं। राज्य आधुनिक विश्व की अनिवार्य सच्चाई है। दुनिया के अधिकांश लोग किसी-न-किसी राज्य के नागरिक हैं। जो लोग किसी राज्य के नागरिक नहीं हैं, उनके लिए वर्तमान विश्व व्यवस्था में अपना अस्तित्व बचाये रखना काफ़ी कठिन है। वास्तव में, 'राज्य' शब्द का उपयोग तीन अलग-अलग तरीके से किया जा सकता है। पहला, इसे एक ऐतिहासिक सत्ता माना जा सकता है; दूसरा इसे एक दार्शनिक विचार अर्थात् मानवीय समाज के स्थाई रूप के तौर पर देखा जा सकता है; और तीसरा, इसे एक आधुनिक परिघटना के रूप में देखा जा सकता है। यह आवश्यक नहीं है कि इन सभी अर्थों का एक-दूसरे से टकराव ही हो। असल में, इनके बीच का अंतर सावधानी से समझने की आवश्यकता है। वैचारिक स्तर पर राज्य को मार्क्सवाद, नारीवाद और अराजकतावाद आदि से चुनौती मिली है। लेकिन अभी राज्य से परे किसी अन्य मज़बूत इकाई की खोज नहीं हो पायी है। राज्य अभी भी प्रासंगिक है और दिनों-दिन मज़बूत होता जा रहा है। यूरोपीय चिंतन में राज्य के चार अंग बताये जाते हैं - निश्चित भूभाग, जनसँख्या, सरकार और संप्रभुता। भारतीय राजनीतिक चिन्तन में 'राज्य' के सात अंग गिनाये जाते हैं- राजा या स्वामी, मंत्री या अमात्य, सुहृद, देश, कोष, दुर्ग और सेना। (राज्य की भारतीय अवधारण देखें।) कौटिल्य ने राज्य के सात अंग बताये हैं और ये उनका "सप्तांग सिद्धांत " कहलाता है - राजा, आमात्य या मंत्री, पुर या दुर्ग, कोष, दण्ड, मित्र । .

नई!!: पुदुकोटै जिला और राज्य · और देखें »

शिवगंगा जिला

शिवगंगा भारत के राज्य तमिलनाडु का एक जिला है। .

नई!!: पुदुकोटै जिला और शिवगंगा जिला · और देखें »

ज़िला

भारत के नागालैंड राज्य के ज़िले ज़िला (district, डिस्ट्रिक्ट​) कई देशों में पाई जाने वाली एक प्रशासनिक ईकाई होती है। ज़िलों के आकार में जगह-जगह का भारी अंतर होता है - कहीं तो कुछ गाँव जोड़कर ही ज़िला बनता है जबकि अन्य स्थानों पर विशाल भूक्षेत्र एक ही ज़िले में सम्मिलित होते हैं। भारत में हर ज़िला कई तालुकाओं, तहसीलों या प्रखण्डों को जोड़कर बनता है और कई ज़िलों को जोड़कर एक राज्य बनता है।, United Nations Human Settlements Programme, pp.

नई!!: पुदुकोटै जिला और ज़िला · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

पुडुकोट्टई जिला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »