लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पाहांग नदी

सूची पाहांग नदी

पाहांग नदी (मलय: Sungai Pahang, सुंगइ पाहांग) दक्षिणपूर्व एशिया के मलेशिया देश के पाहांग राज्य में बहने वाली एक नदी है। ४५९ किमी के मार्ग वाली यह नदी मलय प्रायद्वीप की सबसे लम्बी नदी है। यह तितिवंगसा पहाड़ियों में उभरने वाली जेलाइ और तेम्बलिंग नदियों के संगम से बनती है और आगे चलकर दक्षिण चीन सागर में बह जाती है। .

8 संबंधों: तितिवंगसा पहाड़ियाँ, दक्षिण पूर्व एशिया, दक्षिणी चीन सागर, नदी, पाहांग, मलय प्रायद्वीप, मलय भाषा, मलेशिया

तितिवंगसा पहाड़ियाँ

तितिवंगसा पहाड़ियाँ (अंग्रेज़ी: Titiwangsa Mountains, मलय: Banjaran Titiwangsa, بنجرن تيتيوڠسا) एक पर्वतमाला है जो मलय प्रायद्वीप में रीढ़ के रूप में खड़ी है। इसका उत्तरी भाग थाईलैण्ड में और दक्षिणी भाग मलेशिया में आता है। थाईलैण्ड में इसे शंकालाखीरी पहाड़ियाँ (Sankalakhiri Range, थाई: ทิวเขาสันกาลาคีรี) नाम से जाना जाता है। यह दक्षिणतम थाईलैण्ड और प्रायद्वीपीय मलेशिया में एक प्राकृतिक दीवार के रूप में खड़ी है और इसे पूर्वी तटीय और पश्चिम तटीय भागों में बांटती है। उत्तर-से-दक्षिण यह लगभग ४८० किमी तक चलती है। .

नई!!: पाहांग नदी और तितिवंगसा पहाड़ियाँ · और देखें »

दक्षिण पूर्व एशिया

दक्षिण पूर्व एशिया या दक्षिण पूर्वी एशिया एशिया का एक उपभाग है, जिसके अंतर्गत भौगोलिक दृष्टि से चीन के दक्षिण, भारत के पूर्व, न्यू गिनी के पश्चिम और ऑस्ट्रेलिया के उत्तर के देश आते हैं। यह क्षेत्र भूगर्भीय प्लेटों के चौराहे पर स्थित है, जिसकी वजह से इस क्षेत्र में भारी भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियाँ होती हैं। दक्षिण पूर्व एशिया को दो भौगोलिक भागों में बांटा जा सकता है: मुख्यभूमि दक्षिण पूर्व एशिया, जिसे इंडोचायना भी कहते हैं, के अन्दर कंबोडिया, लाओस, बर्मा (म्यांमार), थाईलैंड, वियतनाम और प्रायद्वीपीय मलेशिया आते हैं और समुद्री दक्षिण पूर्व एशिया, जिसमें ब्रुनेई, पूर्व मलेशिया, पूर्वी तिमोर, इंडोनेशिया, फिलीपींस, क्रिसमस द्वीप और सिंगापुर शामिल हैं। श्रेणी:दक्षिण पूर्व एशिया श्रेणी:एशिया के क्षेत्र.

नई!!: पाहांग नदी और दक्षिण पूर्व एशिया · और देखें »

दक्षिणी चीन सागर

दक्षिणी चीन सागर का मानचित्र। दक्षिणी चीन सागर चीन के दक्षिण में स्थित एक सीमांत सागर है। यह प्रशांत महासागर का एक भाग है, जो सिंगापुर से लेकर ताईवान की खाड़ी लगभग ३५,००,००० वर्ग किमी में फैला हुआ है। पाँच महासागरों के बाद यह विश्व के सबसे बड़े जलक्षेत्रों में से एक है। इस सागर में बहुत से छोटे-छोटे द्वीप हैं, जिन्हें संयुक्त रूप से द्वीपसमूह कहा जाता है। सागर और इसके इन द्वीपों पर, इसके तट से लगते विभिन्न देशों का संप्रभुता की दावेदारी है। इन दावेदारियों को इन देशों द्वारा इन द्वीपों के लिए प्रयुक्त होने वाले नामों में भी दिखाई देती है।, Monique Chemillier-Gendreau, Martinus Nijhoff Publishers, 2000, ISBN 978-90-411-1381-8,...

नई!!: पाहांग नदी और दक्षिणी चीन सागर · और देखें »

नदी

भागीरथी नदी, गंगोत्री में नदी भूतल पर प्रवाहित एक जलधारा है जिसका स्रोत प्रायः कोई झील, हिमनद, झरना या बारिश का पानी होता है तथा किसी सागर अथवा झील में गिरती है। नदी शब्द संस्कृत के नद्यः से आया है। संस्कृत में ही इसे सरिता भी कहते हैं। नदी दो प्रकार की होती है- सदानीरा या बरसाती। सदानीरा नदियों का स्रोत झील, झरना अथवा हिमनद होता है और वर्ष भर जलपूर्ण रहती हैं, जबकि बरसाती नदियाँ बरसात के पानी पर निर्भर करती हैं। गंगा, यमुना, कावेरी, ब्रह्मपुत्र, अमेज़न, नील आदि सदानीरा नदियाँ हैं। नदी के साथ मनुष्य का गहरा सम्बंध है। नदियों से केवल फसल ही नहीं उपजाई जाती है बल्कि वे सभ्यता को जन्म देती हैं अपितु उसका लालन-पालन भी करती हैं। इसलिए मनुष्य हमेशा नदी को देवी के रूप में देखता आया है। .

नई!!: पाहांग नदी और नदी · और देखें »

पाहांग

पाहांग मलेशिया का एक राज्य है। यह प्रायद्वीपीय मलेशिया का सबसे बड़ा और पूर्व मलेशिया के साबाह राज्य और सारावाक राज्य के बाद पूरे मलेशिया का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। तुलना के लिये यह लगभग भारत के केरल राज्य के क्षेत्रफल के बराबर है। यह पाहांग नदी के जलसम्भर क्षेत्र में स्थित है। पहांग राज्य में १०,००,००० मलय लोग, २,३३,००० चीनी, ६८,५०० भारतीय, १३,७०० अन्य और ६८,००० ग़ैर-नागरिक रहते हैं। .

नई!!: पाहांग नदी और पाहांग · और देखें »

मलय प्रायद्वीप

स्थिति मानचित्र मलय प्रायद्वीप या थाई-मलय प्रायद्वीप (सेमेनान्जुंग तनह मेलयु, คาบสมุทรมลายู) दक्षीन पूर्वी एशिया में एक प्रायद्वीप है। यह भूमिखंड उत्तर-दक्षिण दिशा में स्थित है व टेमिनस एशियाई मुख्यभूमि के दक्षिणतम बिन्दु पर है। इस क्षेत्र में बर्मा, मलेशिया, सिंगापुर एवं थाईलैंड देश हैं। .

नई!!: पाहांग नदी और मलय प्रायद्वीप · और देखें »

मलय भाषा

मलय बोधगम्यता के प्रत्येक बिंदु के आधार पर पारस्परिक रूप से निकट भाषाओं का एक समूह है पर भाषाविद् इन सभी भाषाओं को अलग अलग मानते हैं। यह सभी भाषायें एक बड़े समूह जिसे "स्थानीय मलय" कहते है मे समूहीकृत किया गय है, इस बड़े समूह के एक भाग को ऑस्ट्रोनेशियाई भाषा परिवार की मलायो-पोलिनेशियाई शाखा के अन्तर्गत "मलायन" कहा जाता है। मलय भाषा विभिन्न रूपों में ब्रुनेई, इंडोनेशिया (जहाँ राष्ट्रीय भाषा, इन्डोनेशियाई, इसका एक रूप है), मलेशिया, सिंगापुर और दक्षिणी थाइलैंड में बोली जाती हैं। मलय ब्रुनेई और मलेशिया की आधिकारिक भाषा है, जबकि सिंगापुर में इसे एक आधिकारिक भाषा का दर्जा मिला हुआ है। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय भाषा इन्डोनेशियाई है, जिसे औपचारिक रूप से बहासा इन्डोनेशिया (बहासा हिन्दी शब्द भाषा का तद्भव रूप है) कहा जाता है और जिसका शाब्दिक अर्थ "इन्डोनेशियाई भाषा" है। इसे बहासा केबंगसान (राष्ट्रीय भाषा) और बहासा पर्सातुआन/ पेमेरसतु (जोड़ने वाली भाषा) भी कहा जाता है। इन्डोनेशियाई सैन्य कब्जे में 20 वर्ष से अधिक रहने के कारण इन्डोनेशियाई पूर्वी तिमोर में भी बोली जाती है। मलेशिया में इस भाषा को अब आधिकारिक रूप से बहासा मलेशिया ("मलेशियाई भाषा") पुकारा जाता है, यद्यपि संवैधानिक नाम बहासा मेलायु है। सिंगापुर, ब्रुनेई और दक्षिणी थाईलैंड में इसे बहासा मेलायु ("मलय भाषा") ही कहा जाता है। श्रेणी:मलय-पोलेनीशियाई भाषाएँ श्रेणी:ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ श्रेणी:भाषाएँ श्रेणी:मलेशिया की भाषाएँ.

नई!!: पाहांग नदी और मलय भाषा · और देखें »

मलेशिया

मलेशिया अधिनियम 1963 (दस्तावेज़) अंग्रेजी ग्रंथों में मलेशिया से संबंधित समझौते (दस्तावेज़) मलेशिया दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक उष्णकटिबंधीय देश है। यह दक्षिण चीन सागर से दो भागों में विभाजित है। मलय प्रायद्वीप पर स्थित मुख्य भूमि के पश्चिम तट पर मलक्का जलडमरू और इसके पूर्व तट पर दक्षिण चीन सागर है। देश का दूसरा हिस्सा, जिसे कभी-कभी पूर्व मलेशिया के नाम से भी जाना जाता है, दक्षिण चीन सागर में बोर्नियो द्वीप के उत्तरी भाग पर स्थित है। मलय प्रायद्वीप पर स्थित कुआलालंपुर देश की राजधानी है, लेकिन हाल ही में संघीय राजधानी को खासतौर से प्रशासन के लिए बनाए गए नए शहर पुत्रजया में स्थानांतरित कर दिया गया है। यह 13 राज्यों से बनाया गया एक एक संघीय राज्य है। मलेशिया में चीनी, मलय और भारतीय जैसे विभिन्न जातीय समूह निवास करते हैं। यहां की आधिकारिक भाषा मलय है, लेकिन शिक्षा और आर्थिक क्षेत्र में ज्यादातर अंग्रेजी का इस्तेमाल किया जाता है। मलेशिया में १३० से ज्यादा बोलियां बोली जाती हैं, इनमें से ९४ मलेशियाई बोर्नियो में और ४० प्रायद्वीप में बोली जाती हैं। यद्यपि देश सरकारी धर्म इस्लाम है, लेकिन नागरिकों को अन्य धर्मों को मानने की स्वतंत्रता है। .

नई!!: पाहांग नदी और मलेशिया · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »