लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

परम्परावादी रूढ़िवाद

सूची परम्परावादी रूढ़िवाद

परम्परावादी रूढ़िवाद, जिसे पारम्परिक रूढ़िवाद, परम्परावाद, क्लासिकी रूढ़िवाद और (संयुक्त राज्य तथा कनाडा में) टोरीवाद भी कहते हैं, एक राजनीतिक दर्शन है जिसका ध्यान, प्राकृतिक विधि व पारमित नैतिक व्यवस्था के सिद्धान्तों की आवश्यकता पर, परम्परा, पदानुक्रम व आंगिक एकता, कृषिवाद, क्लासिकवाद व उच्च संस्कृति, और निष्ठा के प्रतिच्छेदित क्षेत्रों पर, केन्द्रित रहता हैं। कुछ परम्परावादियों ने "प्रतिक्रियावादी" और "क्रान्ति प्रतिरोधी" के लेबलों को अपनाया हैं, जिससे ज्ञानोदय युग से इन शब्दों से लिप्त लाँछन की अवहेलना हुई हैं। परम्परावाद का विकास पूरे 18वीं सदी के यूरोप में हुआ (विशेषकर, अंग्रेज़ी गृहयुद्ध के अव्यवस्था की और फ़्रान्सीसी क्रान्ति के आमूलवाद की अनुक्रिया में)। 20वीं सदी के मध्य में उसका एक बौद्धिक और राजनीतिक बल के रूप में आग्रहपूर्वक संगठित होना प्रारम्भ हुआ। परम्परावादी रूढ़िवाद की यह अधिक आधुनिक अभिव्यक्ति की शुरुआत यू०एस० विश्वविद्यालय प्राचार्यों के एक समूह के बीच हुई (जो लोकप्रिय प्रेस द्वारा "नये रूढ़िवादियों" के रूप में लक्षित कियें गएँ), जिन्होंने व्यक्तिवाद, उदारवाद, समतावाद, आधुनिकता, और सामाजिक प्रगति की धारणाओं को अस्वीकार किया, सांस्कृतिक और शैक्षणिक पुनर्जीवन को बढ़ावा दिया, और चर्च, परिवार, राज्य, स्थानीय समुदाय, इत्यादि में रूचि पुनर्जीवित की। .

13 संबंधों: पदानुक्रम, परम्परा, प्राकृतिक विधि, फ़्रान्सीसी क्रान्ति, राजनीतिक दर्शन, समतावाद, सामाजिक प्रगति, संयुक्त राज्य, व्यक्तिवाद, आधुनिकता, कनाडा, अंग्रेज़ी गृहयुद्ध, उदारतावाद

पदानुक्रम

पदानुक्रम, अधिक्रम या पदसोपान (hierarchy) वस्तुओं का ऐसा विन्यास है जिसमें वस्तुएँ एक दूसरे के सापेक्ष 'ऊपर', 'नीचे', या 'समान स्तर पर' रखी जातीं हैं। ये वस्तुएं नाम, मान (वैल्यू), श्रेणी आदि हो सकती हैं। किसी भी संगठन की कार्यकुशलता एवं लक्ष्य प्राप्ति के लिए आवश्यक है कि संगठन की रचना करते समय कुछ आधारभूत सिद्धान्त अपनाए जाएं। संगठन के सिद्धान्त से तात्पर्य, प्रशासनिक संगठनों की उन प्रक्रियाओं तथा नियमो से है, जिसके अनुसार प्रशासनिक संगठनों का संचालन होता है। इन सिद्धान्तों में पदसोपान, आदेश की एकता, नियंत्रण का क्षेत्र, नेतृत्व, पर्यवेक्षण, प्रत्यायोजन, समन्वय, सत्ता तथा उत्तरदायित्व इत्यादि सम्मिलित हैं। .

नई!!: परम्परावादी रूढ़िवाद और पदानुक्रम · और देखें »

परम्परा

भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से चली आ रही 'गुरु-शिष्य परम्परा' को परम्परा कहते हैं। यह हिन्दू, सिख, जैन और बौद्ध धर्मों में समान रूप से पायी जाती है। 'परम्परा' का शाब्दिक अर्थ है - 'बिना व्यवधान के शृंखला रूप में जारी रहना'। परम्परा-प्रणाली में किसी विषय या उपविषय का ज्ञान बिना किसी परिवर्तन के एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ियों में संचारित होता रहता है। उदाहरणार्थ, भागवत पुराण में वेदों का वर्गीकरण और परम्परा द्वारा इसके हस्तान्तरण का वर्णन है। यहां ज्ञान के विषय आध्यात्मिक, कलात्मक (संगीत, नृत्य), या शैक्षणिक हो सकते हैम्। .

नई!!: परम्परावादी रूढ़िवाद और परम्परा · और देखें »

प्राकृतिक विधि

प्राकृतिक विधि (Natural law, or the law of nature) विधि की वह प्रणाली है जो प्रकृति द्वारा निर्धारित होती है। प्रकृति द्वारा निर्धारित होने के कारण यह सार्वभौमिक है। परम्परागत रूप से प्राकृतिक कानून का अर्थ मानव की प्रकृति के विश्लेषण के लिए तर्क का सहारा लेते हुए इससे नैतिक व्यवहार सम्बन्धी बाध्यकारी नियम उत्पन्न करना होता था। प्राकृतिक कानून की प्रायः प्रत्यक्षवादी कानून (positive law) से तुलना की जाती है। .

नई!!: परम्परावादी रूढ़िवाद और प्राकृतिक विधि · और देखें »

फ़्रान्सीसी क्रान्ति

बेसिल दिवस: १४ जुलाई १७८९ फ्रांसीसी क्रांति (फ्रेंच: Révolution française / रेवोलुस्योँ फ़्राँसेज़; 1789-1799) फ्रांस के इतिहास की राजनैतिक और सामाजिक उथल-पुथल एवं आमूल परिवर्तन की अवधि थी जो 1789 से 1799 तक चली। बाद में, नेपोलियन बोनापार्ट ने फ्रांसीसी साम्राज्य के विस्तार द्वारा कुछ अंश तक इस क्रांति को आगे बढ़ाया। क्रांति के फलस्वरूप राजा को गद्दी से हटा दिया गया, एक गणतंत्र की स्थापना हुई, खूनी संघर्षों का दौर चला, और अन्ततः नेपोलियन की तानाशाही स्थापित हुई जिससे इस क्रांति के अनेकों मूल्यों का पश्चिमी यूरोप में तथा उसके बाहर प्रसार हुआ। इस क्रान्ति ने आधुनिक इतिहास की दिशा बदल दी। इससे विश्व भर में निरपेक्ष राजतन्त्र का ह्रास होना शुरू हुआ, नये गणतन्त्र एव्ं उदार प्रजातन्त्र बने। आधुनिक युग में जिन महापरिवर्तनों ने पाश्चात्य सभ्यता को हिला दिया उसमें फ्रांस की राज्यक्रांति सर्वाधिक नाटकीय और जटिल साबित हुई। इस क्रांति ने केवल फ्रांस को ही नहीं अपितु समस्त यूरोप के जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। फ्रांसीसी क्रांति को पूरे विश्व के इतिहास में मील का पत्थर कहा जाता है। इस क्रान्ति ने अन्य यूरोपीय देशों में भी स्वतन्त्रता की ललक कायम की और अन्य देश भी राजशाही से मुक्ति के लिए संघर्ष करने लगे। इसने यूरोपीय राष्ट्रों सहित एशियाई देशों में राजशाही और निरंकुशता के खिलाफ वातावरण तैयार किया। .

नई!!: परम्परावादी रूढ़िवाद और फ़्रान्सीसी क्रान्ति · और देखें »

राजनीतिक दर्शन

राजनीतिक दर्शन (Political philosophy) के अन्तर्गत राजनीति, स्वतंत्रता, न्याय, सम्पत्ति, अधिकार, कानून तथा सत्ता द्वारा कानून को लागू करने आदि विषयों से सम्बन्धित प्रश्नों पर चिन्तन किया जाता है: ये क्या हैं, उनकी आवश्यकता क्यों हैं, कौन सी वस्तु सरकार को 'वैध' बनाती है, किन अधिकारों और स्वतंत्रताओं की रक्षा करना सरकार का कर्तव्य है, विधि क्या है, किसी वैध सरकार के प्रति नागरिकों के क्या कर्त्तव्य हैं, कब किसी सरकार को उकाड़ फेंकना वैध है आदि। प्राचीन काल में सारा व्यवस्थित चिंतन दर्शन के अंतर्गत होता था, अतः सारी विद्याएं दर्शन के विचार क्षेत्र में आती थी। राजनीति सिद्धान्त के अन्तर्गत राजनीति के भिन्न भिन्न पक्षों का अध्ययन किया जाता हैं। राजनीति का संबंध मनुष्यों के सार्वजनिक जीवन से हैं। परम्परागत अध्ययन में चिन्तन मूलक पद्धति की प्रधानता थी जिसमें सभी तत्वों का निरीक्षण तो नहीं किया जाता हैं, परन्तु तर्क शक्ति के आधार पर उसके सारे संभावित पक्षों, परस्पर संबंधों प्रभावों और परिणामों पर विचार किया जाता हैं। .

नई!!: परम्परावादी रूढ़िवाद और राजनीतिक दर्शन · और देखें »

समतावाद

सामाजिक और राजनीतिक चिंतन में समतावाद (Egalitarianism) एक स्थापित लेकिन विवादित अवधारणा है। समतावाद का सिद्धांत सभी मनुष्यों के समान मूल्य और नैतिक स्थिति की संकल्पना पर बल देता है। समतावाद का दर्शन ऐसी व्यवस्था का समर्थन करता है जिसमें सम्पन्न और समर्थ व्यक्तियों के साथ-साथ निर्बल, निर्धन और वंचित व्यक्तियों को भी आत्मविकास के लिए उपयुक्त अवसर और अनुकूल परिस्थितियाँ प्राप्त हो सकें। समतावाद समाज के सब सदस्यों को एक ही शृंखला की कड़ियाँ मानता है जिसमें मज़बूत कड़ियाँ कमज़ोर कड़ियों की हालातसे अप्रभावित नहीं रह सकतीं। उसका दावा है कि जिस समाज में भाग्यहीन और वंचित मनुष्य दुःखमय, अस्वस्थ और अमानवीय जीवन जीने को विवश हों, उसमें भाग्यशाली और सम्पन्न लोगों को व्यक्तिगत उन्नति और सुख समृद्धि प्राप्त करने की असीम स्वतंत्रता नहीं दी जा सकती। वस्तुतः समतावाद स्वतंत्रता और समानता में सामंजस्य स्थापित करना चाहता है। इसे एक विवादितसंकल्पना इसलिए कहा गया है कि समानता के कई स्वरूप हो सकते हैं और लोगों के साथ समान व्यवहार करने के भी अनेक तरीके हो सकते हैं। .

नई!!: परम्परावादी रूढ़िवाद और समतावाद · और देखें »

सामाजिक प्रगति

सामाजिक प्रगति परिषद वह विचार है कि समाज, अपनी सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक संरचनाओं के सम्बन्ध में, बेहतर कर सकते हैं या करते हैं। .

नई!!: परम्परावादी रूढ़िवाद और सामाजिक प्रगति · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: परम्परावादी रूढ़िवाद और संयुक्त राज्य · और देखें »

व्यक्तिवाद

व्यक्तिवाद एक नैतिक (एथिकल), राजनैतिक एवं सामाजिक दर्शन (outlook) है जो व्यक्ति की स्वतन्त्रता एवं व्यक्तिगत आत्मनिर्भरता पर बल देता है और उसका समर्थन करता है। साधारण अर्थ में, स्वार्थ के समर्थन की, अथवा विशिष्ट समझे जानेवाले व्यक्तियों की महत्ता स्वीकार करने की प्रवृत्ति। दर्शन में, प्रत्येक व्यक्ति को विशिष्ट व्यक्ति ठहराने की प्रवृत्ति। .

नई!!: परम्परावादी रूढ़िवाद और व्यक्तिवाद · और देखें »

आधुनिकता

आधुनिकता शब्द आमतौर पर उत्तर-पारंपरिक, उत्तर-मध्ययुगीन ऐतिहासिक अवधि को संदर्भित करता है, जो सामंतवाद (भू-वितरणवाद) से पूंजीवाद, औद्योगीकरण धर्मनिरपेक्षवाद, युक्तिकरण, राष्ट्र-राज्य और उसकी घटक संस्थाओं तथा निगरानी के प्रकारों की ओर कदम बढ़ाने से चिह्नित होता है (बार्कर 2005, 444).

नई!!: परम्परावादी रूढ़िवाद और आधुनिकता · और देखें »

कनाडा

कोई विवरण नहीं।

नई!!: परम्परावादी रूढ़िवाद और कनाडा · और देखें »

अंग्रेज़ी गृहयुद्ध

१६वीं तथा १७वीं शताब्दी में ऐंग्लिकन राजधर्म को प्रोटेस्टैंट धर्म की ओर प्रवृत्त करनेवाले कट्टर प्रोटेस्टैंट 'प्युरिटन' कहलाते हैं। उनके आंदोलन के फलस्वरूप कांग्रेगशनैलिज्म का उदय हुआ था। वे आचरण की शुद्धता, पूजा की आडंबरहीनता तथा रविवार को पवित्र रखने पर बहुत बल देते थे। इस कारण आजकल 'प्यूरिटनवाद' उस विचारधारा का नाम बन गया है जिसमें आचरण, सिद्धांत आदि के विषय में संयम तथा शुद्धता का अधिक ध्यान रखा जाता है। .

नई!!: परम्परावादी रूढ़िवाद और अंग्रेज़ी गृहयुद्ध · और देखें »

उदारतावाद

उदारवाद (Liberalism) वह विचारधारा है जिसके अंतर्गत मनुष्य को विवेकशील प्राणी मानते हुए सामाजिक संस्थाओं को मनुष्यों की सूझबूझ और सामूहिक प्रयास का परिणाम समझा जाता है। जॉन लॉक को उदारवाद के जनक माना जाता है। आरंभिक उन्नायकों में एडम स्मिथ और जेरमी बेंथम के नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। उदारतावाद व्यक्तिगत स्वतंत्रता के समर्थन का राजनैतिक दर्शन है। वर्तमान विश्व में यह अत्यन्त प्रतिष्ठित धारणा है। पूरे इतिहास में अनेकों दार्शनिकों ने इसे बहुत महत्व एवं मान दिया। .

नई!!: परम्परावादी रूढ़िवाद और उदारतावाद · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

नया रूढ़िवाद, पारम्परिक रूढ़िवाद

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »