लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पश्चिम हिमचट्टान

सूची पश्चिम हिमचट्टान

पश्चिम हिमचट्टान (West Ice Shelf) पूर्वी अंटार्कटिका के राजकुमारी एलिज़ाबेथ धरती में २८८ किमी चौड़ी एक हिमचट्टान है। यह पूर्व-पश्चिम दिशा में बैरियर खाड़ी (Barrier Bay) से पोसादोवस्की खाड़ी (Posadowsky Bay) के बीच चलती है। .

3 संबंधों: पूर्वी अंटार्कटिका, राजकुमारी एलिज़ाबेथ धरती, हिमचट्टान

पूर्वी अंटार्कटिका

पूर्वी अंटार्कटिका (East Antarctica) अंटार्कटिका महाद्वीप का पूर्वी दो-तिहाई हिस्सा है। पार-अंटार्कटिक पर्वतमाला अंटार्कटिका को दो भागों में बांटती है। पूर्वी अंटार्कटिका इस पर्वतमाला से पूर्व में स्थित भाग है। इस के विपरीत पश्चिमी अंटार्कटिका इस पर्वतमाला की दूसरी ओर है और यहाँ अंटार्कटिका के कुल क्षेत्रफल का लगभग एक-तिहाई हिस्सा आता है। अंटार्कटिका के इन दोनों भागों के बीच पूर्वी अंटार्कटिका की औसत ऊँचाई अधिक है और महान गामबूर्तसेव पर्वतमाला पूर्वी अंटार्कटिका के ठीक मध्य में स्थित है। हमारी पृथ्वी का दक्षिणी ध्रुव भी पूर्वी अंटार्कटिका में ही स्थित है। .

नई!!: पश्चिम हिमचट्टान और पूर्वी अंटार्कटिका · और देखें »

राजकुमारी एलिज़ाबेथ धरती

राजकुमारी एलिज़ाबेथ धरती (Princess Elizabeth Land) पूर्वी अंटार्कटिका का एक भूभाग है। यह रेखांश ७३° पूर्व और ८७°४३' पूर्व के बीच का क्षेत्र है। इसके पूर्वी छोर पर पेन्क अंतरीप (Cape Penck) है। ध्यान दें कि यह रानी एलिज़ाबेथ धरती से बिलकुल अलग है। .

नई!!: पश्चिम हिमचट्टान और राजकुमारी एलिज़ाबेथ धरती · और देखें »

हिमचट्टान

हिमचट्टान (ice shelf) बर्फ़ का एक तैरता हुआ तख़्ता होता है जो किसी हिमानी (ग्लेशियर) या हिमचादर के ज़मीन से समुद्र की सतह पर बह जाने से बन जाता है। हिमचट्टाने केवल अंटार्कटिका, ग्रीनलैण्ड और कनाडा में मिलती हैं। हिमचट्टानों की मोटाई १०० से १००० मीटर तक की होती है। पृथ्वी के ठंडे समुद्री क्षेत्रों पर (जैसे कि आर्कटिक महासागर में) स्वयं भी बर्फ़ बनती है लेकिन इसकी मोटाई लेवल ३ मीटर तक की होती है। जब साधारण बर्फ़ पानी पर तैरती है तो उसका एक-सातवाँ (१/७) हिस्सा पानी के ऊपर होता है, लेकिन हिमानियों की बर्फ़ साधारण बर्फ़ से अधिक घनी होने के कारण हिमचट्टानों का केवल एक-नौवाँ (१/९) भाग ही पानी से ऊपर होता है। .

नई!!: पश्चिम हिमचट्टान और हिमचट्टान · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »