लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पलामू के दुर्ग

सूची पलामू के दुर्ग

पलामू दुर्ग पलामू में दो दुर्ग हैं जो वर्तमान समय में कुछ जर्जर हो चुके है, लेकिन ये आज भी इस क्षेत्र की शान हैं और पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण केंद्र भी। इन किलों को 'पुराना किला' और 'नया किला' कहा जाता है। ये दुर्ग चीरो राजवंश के राजाओं की देन हैं। इस किले को राजा मेदीनी राय ने बनवाया था। पलामू के मुख्यालय मेदिनीनगर (डाल्टनगंज) के दक्षिण दिशा में कोयल नदी के तट पर अवस्थित शाहपुर किला पलामू इतिहास के सैकड़ों वर्षों की स्मृतियों को समेटे बद्हाल अवस्था में खड़ा है। स्थानीय लोग इस किले को 'चलानी किला' भी कहतें हैं। इतिहास के अनुसार इसका निर्माण 1766-1770 के आसपास चेरोवंशीय राजा गोपाल राय ने करवाया था और चेरो सत्ता के अवसान काल के दौरान पलामू का सम्राज्य को यहीं से संचालित किया जाता था। सन् 1771 में पलामू किला पर अंग्रेजों के आक्रमण और नियंत्रणाधीन होने के बाद शाहपुर किला ही राजा का निवास स्थान बना। कहा जाता है कि इस किले से सुरंग के रूप में एक गुप्त मार्ग पलामू किला तक जाता था। इस किले में चेरो वंश के अंतिम शासक राजा चुड़ामन राय और उनकी पत्नी चंद्रावती देवी की प्रतिमा स्थापित की गई है। शाहपुर मुख्य मार्ग पर स्थित इस किले से कोयल नदी समेत मेदिनीनगर क्षेत्र के मनोहारी प्राकृतिक दृश्य को देखा जा सकता है। कुछ वर्ष पूर्व इस किले को पुरातात्विक महत्व का घोषित किया गया हैं लेकिन इसके बावजूद भी यह चेरोवंशीय साम्राज्य के वैभवशाली इतिहास का मूक साक्षी अपनी दुर्दशा पर सिसकता नजर आता है। .

4 संबंधों: चेरो वंश, डाल्टेनगंज, पलामू जिला, कोयल नदी

चेरो वंश

बिहार में चेरो राजवंश के उदय का प्रमाण मिलता है, जिसका प्रमुख चेरो राज था। वह शाहाबाद, सारण, चम्पारण एवं मुजफ्फर तक विशाल क्षेत्र पर एक शक्‍तिशाली राजवंश के रूप में विख्यात है। १२वीं शताब्दी में चेरो राजवंश का विस्तार बनारस के पूरब में पटना तक तथा दक्षिण में बिहार शरीफ एवं गंगा तथा उत्तर में कैमूर तक था। दक्षिण भाग में चेरो सरदारों का एक मुस्लिम धर्म प्रचारक मंसुस्‍हाल्लाज शहीद था। शाहाबाद जिले में चार चेरो रान्य में विभाजित था-.

नई!!: पलामू के दुर्ग और चेरो वंश · और देखें »

डाल्टेनगंज

डाल्टेनगंज भारत के झारखंड प्रांत का एक प्रमुख शहर है। श्रेणी:झारखंड श्रेणी:झारखंड के.

नई!!: पलामू के दुर्ग और डाल्टेनगंज · और देखें »

पलामू जिला

पलामू या पालामऊ भारतीय राज्य झारखंड का उत्तर-पश्चिमी जिला है। जिले का मुख्यालय मेदिनीनगर (डाल्टेनगंज) है जो उत्तर कोयल नदी के दाहिने तट पर स्थित है और 1962 का बसा हुआ है। क्षेत्रफल - 5043.8 वर्ग कि.मी.

नई!!: पलामू के दुर्ग और पलामू जिला · और देखें »

कोयल नदी

'कोयल नाम की दो नदियाँ हैं-.

नई!!: पलामू के दुर्ग और कोयल नदी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »