लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

परेड हाउस

सूची परेड हाउस

परेड हाउस (Parade House) एक इमारत है जो मोंक स्ट्रीट, मॉनमाउथ, मॉनमाउथशायर, दक्षिण पूर्व वेल्स में स्थित है। इमारत का निर्माण 18 वीं शताब्दी में हुआ था और इसमें तीन मंजिलें हैं। 15 अगस्त 1974 को परेड हाउस को संयुक्त राजशाही की ग्रेड द्वितीय सूचीबद्ध इमारत घोषित किया गया था। इमारत पहले 1801 में एक इन (सराय) थी जिसका नाम था हार्प इन और इसमें दो वासगृह थे। 1915 में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इमारत और इसके मैदान का प्रयोग रेड क्रॉस ऑक्ज़िलरी हॉस्पिटल के रूप में किया गया, जिसमें ठीक हो रहे घायल सैनिकों का ध्यान रखा जाता था। लोकोपकारक आर्नाट अस्पताल के प्रमुख परोपकारी थे। 1915 और 1919 के बीच अस्पताल में कुल 1422 रोगियों का इलाज किया गया था। निवर्तमान समय में इमारत का प्रयोग आवासीय और देखभाल घर के तौर पर हों रहा है।Monmouth and the River Wye in Old Photographs, एलन सटन प्रकाशन, 1989, ISBN 0-86299-481-0, पृष्ठ 15 .

6 संबंधों: पहला विश्व युद्ध, मॉनमाउथ, मॉनमाउथशायर, मोंक स्ट्रीट, यूनाइटेड किंगडम, वेल्स

पहला विश्व युद्ध

पहला विश्व युद्ध 1914 से 1918 तक मुख्य तौर पर यूरोप में व्याप्त महायुद्ध को कहते हैं। यह महायुद्ध यूरोप, एशिया व अफ़्रीका तीन महाद्वीपों और समुंदर, धरती और आकाश में लड़ा गया। इसमें भाग लेने वाले देशों की संख्या, इसका क्षेत्र (जिसमें यह लड़ा गया) तथा इससे हुई क्षति के अभूतपूर्व आंकड़ों के कारण ही इसे विश्व युद्ध कहते हैं। पहला विश्व युद्ध लगभग 52 माह तक चला और उस समय की पीढ़ी के लिए यह जीवन की दृष्टि बदल देने वाला अनुभव था। क़रीब आधी दुनिया हिंसा की चपेट में चली गई और इस दौरान अंदाज़न एक करोड़ लोगों की जान गई और इससे दोगुने घायल हो गए। इसके अलावा बीमारियों और कुपोषण जैसी घटनाओं से भी लाखों लोग मरे। विश्व युद्ध ख़त्म होते-होते चार बड़े साम्राज्य रूस, जर्मनी, ऑस्ट्रिया-हंगरी (हैप्सबर्ग) और उस्मानिया ढह गए। यूरोप की सीमाएँ फिर से निर्धारित हुई और अमेरिका निश्चित तौर पर एक 'महाशक्ति ' बन कर उभरा। .

नई!!: परेड हाउस और पहला विश्व युद्ध · और देखें »

मॉनमाउथ

मॉनमाथ (Monmouth, Trefynwy) दक्षिण-पूर्वी वेल्स में स्थित एक परंपरागत काउंटी नगर है। यह इंग्लैंड की सीमा से 2 मील (3.2 किमी) दूर मोंनो व वेया नामक नदियों के संगम पर स्थित है। यह नगर कार्डिफ से 36 मील (58 किमी) उत्तर-पूर्व में तथा लंदन से 127 मील (204 किमी) पश्चिम में स्थित है। यह मॉनमाउथशायर स्थानीय प्राधिकरण तथा मॉनमाथ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 2001 की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या 8,877 थी। .

नई!!: परेड हाउस और मॉनमाउथ · और देखें »

मॉनमाउथशायर

मॉनमाउथशायर (Monmouthshire, Sir Fynwy) वेल्स के दक्षिण पूर्व में स्तिथ एक काउंटी है। इसका नाम एतिकासिक मॉनमाउथशायर (ऐतिहासिक) से लिया गया है जिसका ६०% पूर्वी भाग इसके अधीन है। इसका सबसे बड़ा शहर एबर्गावेनी है। मॉनमाउथशायर में कई किले भी है। .

नई!!: परेड हाउस और मॉनमाउथशायर · और देखें »

मोंक स्ट्रीट

मोंक स्ट्रीट (Monk Street) मॉनमाउथ, मॉनमाउथशायर, वेल्स में स्थित एक ऐतिहासिक सड़क है। इसका एक हिस्सा तेहरवीं शताब्दी से अस्तित्व में है और मानचित्रकार जॉन स्पीड के 1610 के शहर के नक्शे पर प्रकट होता है। व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट के साथ अपने प्रतिच्छेदन से उत्तर की ओर विस्तृत होती हुई यह सड़क उत्तर-दक्षिण दिशा में बढ़ती है। सड़क का नाम पास की प्रायरी से सम्बन्धित है। इसके साथ ही इसका नाम मूल रूप से इसी सड़क पर स्थित गेट, जो शहर के गढ़ का हिस्सा था, से आया है। मोंक स्ट्रीट पर कई सूचीबद्ध इमारते हैं। .

नई!!: परेड हाउस और मोंक स्ट्रीट · और देखें »

यूनाइटेड किंगडम

वृहत् ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैण्ड का यूनाइटेड किंगडम (सामान्यतः यूनाइटेड किंगडम, यूके, बर्तानिया, UK, या ब्रिटेन के रूप में जाना जाने वाला) एक विकसित देश है जो महाद्वीपीय यूरोप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यह एक द्वीपीय देश है, यह ब्रिटिश द्वीप समूह में फैला है जिसमें ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड का पूर्वोत्तर भाग और कई छोटे द्वीप शामिल हैं।उत्तरी आयरलैंड, UK का एकमात्र ऐसा हिस्सा है जहां एक स्थल सीमा अन्य राष्ट्र से लगती है और यहां आयरलैण्ड यूके का पड़ोसी देश है। इस देश की सीमा के अलावा, UK अटलांटिक महासागर, उत्तरी सागर, इंग्लिश चैनल और आयरिश सागर से घिरा हुआ है। सबसे बड़ा द्वीप, ग्रेट ब्रिटेन, चैनल सुरंग द्वारा फ़्रांस से जुड़ा हुआ है। यूनाइटेड किंगडम एक संवैधानिक राजशाही और एकात्मक राज्य है जिसमें चार देश शामिल हैं: इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स. यह एक संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है जिसकी राजधानी लंदन में सरकार बैठती है, लेकिन इसमें तीन न्यागत राष्ट्रीय प्रशासन हैं, बेलफ़ास्ट, कार्डिफ़ और एडिनबर्ग, क्रमशः उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड की राजधानी.जर्सी और ग्वेर्नसे द्वीप समूह, जिन्हें सामूहिक रूप से चैनल द्वीप कहा जाता है और मैन द्वीप (आईल ऑफ मान), यू के की राजत्व निर्भरता हैं और UK का हिस्सा नहीं हैं। इसके इलावा, UK के चौदह समुद्रपार निर्भर क्षेत्र हैं, ब्रिटिश साम्राज्य, जो १९२२ में अपने चरम पर था, दुनिया के तकरीबन एक चौथाई क्षेत्रफ़ल को घेरता था और इतिहास का सबसे बड़ा साम्रज्य था। इसके पूर्व उपनिवेशों की भाषा, संस्कृति और कानूनी प्रणाली में ब्रिटिश प्रभाव अभी भी देखा जा सकता है। प्रतीकत्मक सकल घरेलू उत्पाद द्वारा दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था और क्रय शक्ति समानता के हिसाब से सातवाँ बड़ा देश होने के साथ ही, यूके एक विकसित देश है। यह दुनिया का पहला औद्योगिक देश था और 19वीं और 20वीं शताब्दियों के दौरान विश्व की अग्रणी शक्ति था, लेकिन दो विश्व युद्धों की आर्थिक लागत और 20 वीं सदी के उत्तरार्ध में साम्राज्य के पतन ने वैश्विक मामलों में उसकी अग्रणी भूमिका को कम कर दिया फिर भी यूके अपने सुदृढ़ आर्थिक, सांस्कृतिक, सैन्य, वैज्ञानिक और राजनीतिक प्रभाव के कारण एक प्रमुख शक्ति बना हुआ है। यह एक परमाणु शक्ति है और दुनिया में चौथी सर्वाधिक रक्षा खर्चा करने वाला देश है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सीट धारण करता है और राष्ट्र के राष्ट्रमंडल, जी8, OECD, नाटो और विश्व व्यापार संगठन का सदस्य है। .

नई!!: परेड हाउस और यूनाइटेड किंगडम · और देखें »

वेल्स

वेल्ज़ संयुक्त राजशाही (U.K.) का प्रान्त है। यहां कि राजधानी कार्डिफ है। अन्य मुख्य नगर हैं बांगोर, स्वान्ज़ी, न्यूपोर्ट। .

नई!!: परेड हाउस और वेल्स · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »