लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नीना दोब्रेव

सूची नीना दोब्रेव

नीना दोब्रेव (जन्म: नीना कोन्स्टेनटिनोवा दोब्रेवा, Нина Константинова Добрева; जनवरी 9, 1989) बल्गेरियाई-कैनेडियन अभिनेत्री और मॉडल हैं। इन्होंने दॅग्रासि: नेक्स्ट जनरेशन के छठे से नौवें सत्र में मिया जोन्स, एकल किशोर माँ, की भूमिका निभाई थी। यह वर्तमान समय में सीडब्ल्यू टेलीविजन नेटवर्क के अलौकिक-किशोर ड्रामा टीवी श्रृंखला द वैंपायर्स डायरीज़ में एलीना गिल्बर्ट और कैथरीन पियर्स का किरदार निभाती हैं। .

9 संबंधों: टोरोंटो, द वैंपायर डायरीज़, फ़्रान्सीसी भाषा, बुल्गारिया, बुल्गारियाई भाषा, सोफिया, ओण्टारियो, कनाडा, अंग्रेज़ी भाषा

टोरोंटो

टोरण्टो कनाडा का सबसे बड़ा नगर एवं ओण्टारियो प्रांत की राजधानी है। यह लेक ओंटारियो के उत्तर पश्चिम तट पर स्थित है एवं यहां की आबादी लगभग २.५ मिलियन है जो इसे उत्तरी अमरीका में आबादी के अनुसार पांचवा सबसे बड़ा शहर का दर्जा दिलवाता है। .

नई!!: नीना दोब्रेव और टोरोंटो · और देखें »

द वैंपायर डायरीज़

द वैंपायर डायरीज एक अमेरिकी किशोर-अलौकिक ड्रामा टेलीविजन श्रृंखला है जो कि एलेक्स लॉयड, केविन विलियमसन और जूली प्लेक द्वारा विकसित किया गया है। यह इसी नाम कि एल॰ जे॰ स्मिथ द्वारा लिखी गयी उपन्यास श्रृंखला पर आधारित है। श्रृंखला का प्रीमियर द CW टेलीविजन नेटवर्क पर सितंबर 10, 2009, को हुआ और वर्तमान समय में यह अपने तीसरे सत्र में है, जिसका प्रीमियर सितंबर 15, 2011, को हुआ था। श्रृंखला की कहानी एक काल्पनिक छोटे अलौकिक प्राणियों द्वारा प्रेतवाधित शहर मिस्टिक फॉल्स, वर्जीनिया, के निवासियों के इर्दगिर्द घूमती है। इस श्रृंखला का मुख्य ध्यान प्रमुख तीन पात्रों ऐलेना गिल्बर्ट, स्टेफ़न सेल्वाटोर और डेमन सेल्वाटोर के बीच के प्रेम त्रिकोण पर है, इन तीनों ही पात्रों का अपना-अपना काला अतीत है। इस शो को बहोत सारे नामांकन, दो पीपलस चॉइस पुरस्कार और बहोत सारे टीन चॉइस पुरस्कार जीत है, २६ अप्रैल,२०११ के दिन। .

नई!!: नीना दोब्रेव और द वैंपायर डायरीज़ · और देखें »

फ़्रान्सीसी भाषा

फ़्रांसीसी भाषा (फ़्रांसीसी: français उच्चारण: फ़्रांसे) एक रोमांस भाषा है जो विश्वभर में लगभग ९ करोड़ लोगों द्वारा प्रथम भाषा के रूप में बोली जाती है। मूल रूप से इस भाषा को बोलने वाले अधिकांश लोग फ़्राँस में रहते हैं जहाँ इस भाषा का जन्म हुआ था। इस भाषा को बोलने वाले अन्य क्षेत्र ये हैं- अधिकांश कनाडा, बेल्जियम, स्विटज़रलैंड, अफ़्रीकी फ़्रेंकोफ़ोन, लक्ज़म्बर्ग और मोनाको। फ्रांसी भाषा १९ करोड़ लोगों द्वारा दूसरी भाषा के रूप में और अन्य २० करोड़ द्वारा अधिग्रहित भाषा के रूप में बोली जाती है। विश्व के ५४ देशों में इस भाषा को बोलने वालों की अच्छी भली संख्या है। फ़्रांसीसी रोमन साम्राज्य की लैटिन भाषा से निकली भाषा है, जैसे अन्य राष्ट्रीय भाषाएँ - पुर्तगाली, स्पैनिश, इटालियन, रोमानियन और अन्य अल्पसंख्यक भाषाएँ जैसे कैटेलान इत्यादि। इस भाषा के विकासक्रम में इसपर मूल रोमन गौल की कैल्टिक भाषाओं और बाद के रोमन फ़्रैकिश आक्रमणकारियों की जर्मनेक भाषा का प्रभाव पड़ा। यह २९ देशों में एक आधिकारिक भाषा है, जिनमें से अधिकांशतः ला फ़्रेंकोफ़ोनी नामक फ़्रांसीसी भाषी देशों के समुह से हैं। यह सयुंक्त राष्ट्र की सभी संस्थाओं की और अन्य बहुत से अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की भी आधिकारिक भाषा है। यूरोपीय संघ के अनुसार, उसके २७ सदस्य राष्ट्रों के १२.९ करोड़ (४९,७१,९८,७४० का २६%) लोग फ़्रांसीसी बोल सकते हैं, किसमें से ६.५ करोड़ (१२%) मूलभाष्ई हैं और ६.९ करोड़ (१४%) इसे दूसरी भाषा के रूप में बोल सकते हैं, जो इसे अंग्रेज़ी और जर्मन के बाद संघ की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा बनाता है। इसके अतिरिक्त २० वीं शताब्दी के प्रारंभ में अंग्रेज़ी के अधिरोहण से पहले, फ़्रांसीसी यूरोपीय और औपनिवेशिक शक्तियों के मध्य कूटनीति और संवाद की प्रमुख भाषा थी और साथ ही साथ यूरोप के शिक्षित वर्ग की बोलचाल की भाषा भी थी। .

नई!!: नीना दोब्रेव और फ़्रान्सीसी भाषा · और देखें »

बुल्गारिया

बुल्गारिया दक्षिण-पूर्व यूरोप में स्थित देश है, जिसकी राजधानी सोफ़िया है। देश की सीमाएं उत्तर में रोमानिया से, पश्चिम में सर्बिया और मेसेडोनिया से, दक्षिण में ग्रीस और तुर्की से मिलती हैं। पूर्व में देश की सीमाएं काला सागर निर्धारित करती है। कला और तकनीक के अलावा राजनैतिक दृष्टि से भी बुल्गारिया का वजूद पाँचवीं सदी से नजर आने लगता है। पहले बुल्गारियन साम्राज्य (632/681 - 1018) ने न केवल बाल्कन क्षेत्र बल्कि पूरे पूर्वी यूरोप को अनेक तरह से प्रभावित किया। बुल्गारियन साम्राज्य के पतन के बाद इसे ओटोमन शासन के अधीन कर दिया। 1877-78 में हुए रुस-तुर्की युद्ध ने बुल्गारिया राज्य को पुन: स्थापित करने में मदद की। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद बुल्गारिया साम्यवादी राज्य और पूर्वी ब्लाक का हिस्सा बन गया। 1989 में क्रांति के बाद 1990 में साम्यवादियों का सत्ता से एकाधिकार समाप्त हो गया और देश संसदीय गणराज्य के रूप में आगे बढ़ने लगा। यह देश 2004 से नाटो का और 2007 से यूरोपियन यूनियन का सदस्य है। .

नई!!: नीना दोब्रेव और बुल्गारिया · और देखें »

बुल्गारियाई भाषा

यह बुल्गारिया की राष्ट्र भाषा है और सर्बिया और यूरोपीय संघ में भी इसे आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त है| इस भाषा को बोलने वालो की संख्या ९० लाख से १.२ करोड़ के बीच है| .

नई!!: नीना दोब्रेव और बुल्गारियाई भाषा · और देखें »

सोफिया

सोफ़िया (София) बल्गारिया की राजधानी है। यह बल्गारिया की सबसे बड़ा शहर और यूरोपीय संघ का १२वां सबसे बड़ा शहर है। शहर की जनसंक्या १४ लाख है। .

नई!!: नीना दोब्रेव और सोफिया · और देखें »

ओण्टारियो

अधिक विकल्पों के लिए यहां जाएं - ओण्टारियो (बहुविकल्पी) ओण्टारियो कनाडा के दस प्रान्तों में सबसे अधिक क्षेत्रफल और जनसंख्या वाला राज्य है। श्रेणी:ओण्टारियो.

नई!!: नीना दोब्रेव और ओण्टारियो · और देखें »

कनाडा

कोई विवरण नहीं।

नई!!: नीना दोब्रेव और कनाडा · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: नीना दोब्रेव और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »