लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

निनॉय एक्विनो अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

सूची निनॉय एक्विनो अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

निनॉय एक्विनो अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र (Filipino: Paliparang Pandaigdig ng Ninoy Aquino) या NAIA, जिसे मनीला अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र भी कहते हैं, फिलिपींस की राजधानी मनीला एवं उसके निकटवर्त्ती मनीला मेट्रो क्षेत्र को सेवा देने वाला विमानक्षेत्र है। पैसे एवं पॅरानेक की सीमा पर स्थित यह विमानक्षेत्र मुख्य मनीला से ७ कि.मी दक्षिण दिशा में NAIA फिलिपीन्स का प्रमुख प्रवेशद्वार है। साथ ही यह फिलिपींस एयरलाइंस का हब भि है। विमानक्षेत्र का प्रबंधन मनीला इन्टरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी (MIAA) द्वारा होता है, जो फिलिपीन्स सरकार के यातायात एवं संचार विभाग का एक खण्ड है। आधिकारिक रूप से NAIA मनीला क्षेत्र का एकमात्र विमानक्षेत्र है, हालांकि NAIA एवं क्लार्क अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र जो क्लार्क फ़्रीपोर्ट ज़ोन, एन्जिलिस, पंपांगा में स्थित है, दोनों ही मिलकर सेवा देते हैं, जिनमें सी.आई.ए विमानक्षेत्र अधिकांश निम्न-लागत सेवा प्रदाताओं को सेवा उपलब्ध कराता है। कालांतर में क्लार्क विमानक्षेत्र ही निनॉय विमानक्षेत्र वाला प्रमुख विमानक्षेत्र का स्थान लेने वाला निश्चित किया गया है।, GMA News and Public Affairs, January 29, 2008.

4 संबंधों: ऐस्फाल्ट, फ़िलीपीन्स, फ़िलीपींस एयरलाइंस, मनीला

ऐस्फाल्ट

मृत सागर से प्राप्त प्राकृतिक ऐसफाल्ट सड़क निर्माण में अस्फाल्ट कंक्रीट की मूल पर्त ऐस्फाल्ट (अंग्रेजी: Asphalt) एक चिपचिपा, काला और गाढ़ा तरल या अर्ध-तरल पदार्थ होता है, जिसे कच्चे पैट्रोलियम से प्राप्त किया जाता है। यह प्राकृतिक रूप से भी मिलता है। पहले इसे अस्फाल्टम भी कहा जाता है। इसका प्रयोग सड़क निर्माण, उड़ान पट्टी निर्माण इत्यादि में होता है। 'अस्फाल्ट' शब्द एक यूनानी शब्द से निकला है जिसका अर्थ है दृढ़, अचल तथा सुरक्षित। पुरातन काल में अस्फाल्ट का प्रथम उपयोग विभिन्न प्रकार के दो पदार्थो को आपस में जोड़ने में, जैसे हाथीदाँत, सीप या रत्नों से बनी आँखों को मूर्तियों के चक्षु गह्वरों में बैठाने के लिए, किया जाता था। ज्ञात हुआ है कि संभवत: भारत में अस्फाल्ट का सर्वप्रथम उपयोग लगभग 3,000 वर्ष ई.पू.

नई!!: निनॉय एक्विनो अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और ऐस्फाल्ट · और देखें »

फ़िलीपीन्स

फिलीपींस के प्रमुख नगर फ़िलीपीन्स दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। इसका आधिकारिक नाम 'फिलीपीन्स गणतंत्र' है और राजधानी मनीला है। पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित ७१०७ द्वीपों से मिलकर यह देश बना है। फिलीपीन द्वीप-समूह पूर्व में फिलीपीन्स महासागर से, पश्चिम में दक्षिण चीन सागर से और दक्षिण में सेलेबस सागर से घिरा हुआ है। इस द्वीप-समूह से दक्षिण पश्चिम में देश बोर्नियो द्वीप के करीबन सौ किलोमीटर की दूरी पर बोर्नियो द्वीप और सीधे उत्तर की ओर ताइवान है। फिलीपींस महासागर के पूर्वी हिस्से पर पलाऊ है। पूर्वी एशिया में दक्षिण कोरिया और पूर्वी तिमोर के बाद फिलीपीन्स ही ऐसा देश है, जहां ज्यादातर लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं। ९ करोड़ से अधिक की आबादी वाला यह विश्व की 12 वीं सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। यह देश स्पेन (१५२१ - १८९८) और संयुक्त राज्य अमरीका (१८९८ - १९४६) का उपनिवेश रहा और फिलीपीन्स एशिया में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। .

नई!!: निनॉय एक्विनो अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और फ़िलीपीन्स · और देखें »

फ़िलीपींस एयरलाइंस

फ़िलिपींस एयरलाइंस इंका. (लघुरूप पल और काफ़ी समय जिसे फ़िलिपींस एयर लाइंस नाम से भी जाना जाता था) फ़िलिपींस की ध्वजवाहिका वायुसेवा है। इसका मुख्यालय फ़िलिपीन नेशनल बैंक फ़ाइनेन्शियल सेंटर, पैसे सिटी में स्थित है। वायुसेवा की स्थापना १९४१ में की गई थी और अपने मूल नाम से चलने वाली ये सबसे पहली एवं सबसे पुरानी वाणिज्यिक वायुसेवा है। इसके हब मनीला में निनॉय एक्विनो अ. विमानक्षेत्र एवं सेबु सिटी के मैक्टेन-सेबु अ. विमानक्षेत्र में स्थित है, जहां से ये फ़िलिपींस में ३१ स्थलो और दक्षिण पूर्व एशिया, पूर्वी एशिया, मध्य पूर्व, ओशनिया, उत्तरी अमेरिका और युरोप सहित ३६ विदेशी स्थलो में कार्य करती है।, Philippine Airlines. Retrieved September 2007. पहले की सबसे बडी एशियाई एयरलाइनो में से एक, पल १९९७ के एशियाई वित्तीय संकट से गंभीर रूप से प्रभावित हुआ थाІ फिलीपींस की सबसे बडी कोर्पोरेटविफलताओ में से एक, पल को युरोप और मध्य पूर्व की उडानो में संपूर्ण कटौती के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय परिचालन को कम करने पर मजबूर किया गया, मनीला से संचालित मार्गो को छोडकर लगभग सभी घरेलु उडानो में कटौती, अपने जहाजी बेडे में कटौती और हजारो कर्मचारियो को निकाल देने पर मजबूर किया गया था। एयरलाइन को १९९८ में प्रापक पद के अंतर्गत रखा गया और धीरे धीरे कई स्थलो के लिए संचालन पुनर्स्थापित किया गयाІ २००७ में पल प्रापक पद से बाहर निकल गया और सैन मिगुएल निगम द्वारा अधिग्रहण के बाद २०१२ में, एशिया के एक प्रमुख वाहक के रूप में अपने आप को फिर से पुनर्स्थापित करने की दिशा में कदम उठा रही हैІ .

नई!!: निनॉय एक्विनो अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और फ़िलीपींस एयरलाइंस · और देखें »

मनीला

मनिला फ़िलीपीन्स की राजधानी है। मनिला का भौगोलिक क्षेत्रफल ३८.५५ वर्ग किलोमीटर है और १६ लाख की जनसँख्या के साथ ये फ़िलीपीन्स का दूसरा सबसे अधिक जनसँख्या वाला महानगर है। मनिला शहर मनिला खाड़ी के पूर्व मे अवस्थित हैं। 2010 के जनगणना अनुसार यहाँ की जनसंख्या 16,52,171 हैं। .

नई!!: निनॉय एक्विनो अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और मनीला · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मनीला अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »