लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

निकारागुआ नहर

सूची निकारागुआ नहर

निकारागुआ नहर या महान निकारागुआ नहर एक प्रस्तावित जहाज़ी नहर है जो निकारागुआ में बनाई जानी है और यह प्रशांत महासागर और (कैरेबियन सागर होकर) अटलांटिक महासागर को जोड़ने के लिये बनाई जानी है। इसके बनाने में चीन की कंपनी की सहायता ली जानी है। हालाँकि इसके बनाये जाने से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान और इसकी आर्थिक लागत को लेकर इसकी उपादेयता पर कई प्रश्नचिह्न भी खड़े किये गये हैं। .

6 संबंधों: निकारागुआ, प्रशान्त महासागर, रेडियो रूस, जहाज़ी नहर, कॅरीबियाई सागर, अटलांटिक महासागर

निकारागुआ

निकारागुआ, आधिकारिक तौर पर निकारागुआ गणतंत्र एक प्रतिनिधि लोकतांत्रिक गणतंत्र है। यह १३०,३७३ वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ मध्य अमेरिका का सबसे बड़ा देश है। देश की सीमा उत्तर में हॉण्डुरास और दक्षिण में कोस्टा रिका से मिलती है। देश के पश्चिम में प्रशांत महासागर और पूर्व में कैरेबियन सागर स्थित है। उष्णकटिबंधीय में आने वाला निकारागुआ भूमध्य रेखा के उत्तर में ११ अंश और १४ अंश के बीच उत्तरी गोलार्ध में स्थित है। निकारागुआ की राजधानी मनागुआ है, यहां लगभग एक चौथाई निकारागुअन रहते हैं। श्रेणी:देश श्रेणी:मध्य अमेरिका श्रेणी:निकरागुआ श्रेणी:स्पेनी-भाषी देश व क्षेत्र.

नई!!: निकारागुआ नहर और निकारागुआ · और देखें »

प्रशान्त महासागर

श्रेणी:प्रशान्त महासागर प्रशान्त महासागरप्रशान्त महासागर अमेरिका और एशिया को पृथक करता है। यह विश्व का सबसे बड़ा तथा सबसे गहरा महासागर है। तुलनात्मक भौगौलिक अध्ययन से पता चलता है कि इस महासागर में पृथ्वी का भाग कम तथा जलीय क्षेत्र अधिक है। .

नई!!: निकारागुआ नहर और प्रशान्त महासागर · और देखें »

रेडियो रूस

रेडियो रूस (Голос России) अखिल रूस राज्य टेलीविजन और रेडियो कंपनी द्वारा स्वामित्व रूसी सरकार की अंतरराष्ट्रीय रेडियो प्रसारण सेवा है। इसका पूर्ववर्ती रेडियो मास्को सोवियत सोशलिस्ट गणराज्यों के संघ का आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय प्रसारण स्टेशन था। .

नई!!: निकारागुआ नहर और रेडियो रूस · और देखें »

जहाज़ी नहर

वर्तमान समय में पनामा नहर की वीथिकाएँ जहाज़ी नहर अथवा जलयान नहर (Ship canal) एक ऐसी नहर होती है जिसे जलयानों के आवागमन हेतु निर्मित किया जाता है। बहुधा ये नदियों अथवा झीलों से होकर बनाई जाती हैं। इनके बनाने के प्रमुख कारणों में.

नई!!: निकारागुआ नहर और जहाज़ी नहर · और देखें »

कॅरीबियाई सागर

कैरिबियाई सागर दोमिनिकी गणतंत्र के इस्ला साओना द्वीप का एक तटीय क्षेत्र कॅरीबियाई सागर (अंग्रेज़ी: Caribbean Sea) अंध महासागर के मध्य-पश्चिमी भाग से जुड़ा हुआ एक समुद्र है। यह उष्ण कटिबंधीय क्षेत्र में पश्चिमी गोलार्ध में आता है। इसके पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम में मेक्सिको और मध्य अमेरिका हैं, उत्तर में बड़े ऐंटिलीस के द्वीप हैं और पूर्व में छोटे ऐंटिलीस के द्वीप हैं। इस सागर का कुल क्षेत्रफल २७,५४,००० वर्ग किमी है। इसका सबसे गहरा बिंदु केमन खाई (Cayman Trough) में पड़ता है और सतह से ७,६८६ मीटर नीचे है। .

नई!!: निकारागुआ नहर और कॅरीबियाई सागर · और देखें »

अटलांटिक महासागर

ग्लोब पर अंध महासागर की स्थिति अन्ध महासागर या अटलांटिक महासागर उस विशाल जलराशि का नाम है जो यूरोप तथा अफ्रीका महाद्वीपों को नई दुनिया के महाद्वीपों से पृथक करती है। क्षेत्रफल और विस्तार में दुनिया का दूसरे नंबर का महासागर है जिसने पृथ्वी का १/५ क्षेत्र घेर रखा है। इस महासागर का नाम ग्रीक संस्कृति से लिया गया है जिसमें इसे नक्शे का समुद्र भी बोला जाता है। इस महासागर का आकार लगभग अंग्रेजी अक्षर 8 के समान है। लंबाई की अपेक्षा इसकी चौड़ाई बहुत कम है। आर्कटिक सागर, जो बेरिंग जलडमरूमध्य से उत्तरी ध्रुव होता हुआ स्पिट्सबर्जेन और ग्रीनलैंड तक फैला है, मुख्यतः अंधमहासागर का ही अंग है। इस प्रकार उत्तर में बेरिंग जल-डमरूमध्य से लेकर दक्षिण में कोट्सलैंड तक इसकी लंबाई १२,८१० मील है। इसी प्रकार दक्षिण में दक्षिणी जार्जिया के दक्षिण स्थित वैडल सागर भी इसी महासागर का अंग है। इसका क्षेत्रफल इसके अंतर्गत समुद्रों सहित ४,१०,८१,०४० वर्ग मील है। अंतर्गत समुद्रों को छोड़कर इसका क्षेत्रफल ३,१८,१४,६४० वर्ग मील है। विशालतम महासागर न होते हुए भी इसके अधीन विश्व का सबसे बड़ा जलप्रवाह क्षेत्र है। उत्तरी अंधमहासागर के पृष्ठतल की लवणता अन्य समुद्रों की तुलना में पर्याप्त अधिक है। इसकी अधिकतम मात्रा ३.७ प्रतिशत है जो २०°- ३०° उत्तर अक्षांशों के बीच विद्यमान है। अन्य भागों में लवणता अपेक्षाकृत कम है। .

नई!!: निकारागुआ नहर और अटलांटिक महासागर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »