लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

धारवाड़ (बहुविकल्पी)

सूची धारवाड़ (बहुविकल्पी)

कोई विवरण नहीं।

2 संबंधों: धारवाड़, धारवाड़ जिला

धारवाड़

धारवाड़ कर्नाटक का एक नगर है। यह धारवाड़ जिले का मुख्यालय है। १९६१ में इसे हुबली के साथ मिला दिया गया जिससे हुबली-धारवाड नामक जुड़वा नगर बने। इसका क्षेत्रफल लगभग २०० वर्ग किमी है। यह बंगलुरु से ४२५ किमी उत्तर-पश्चिम में राष्ट्रीय राजमार्ग ४ पर बंगलुरु और पुणे के बीच स्थित है। यहाँ का दुर्ग ऊँची नीची भूमि पर स्थित है। कपास, इमारती लकड़ी और अनाज का व्यापार होता है। यहाँ वस्त्र बनाने के कारखाने हैं। बीड़ी, सुगंधित पदार्थ और चूड़ियों के कुटीर उद्योग हैं। कर्नाटक कालेज एवं वन-प्रशिक्षण-महाविद्यालय नामक शिक्षा सस्थाएँ उल्लेखनीय हैं।.

नई!!: धारवाड़ (बहुविकल्पी) और धारवाड़ · और देखें »

धारवाड़ जिला

धारवाड़ जिला धारवाड़ भारतीय राज्य कर्नाटक का एक जिला है। जिले का मुख्यालय धारवाड़ है। धारवाड़ कर्नाटक में दक्षिणी पठार के पश्चिमी भाग में प्रमुख जिला है। मालप्रभा, तुंगभद्रा, बेनीहाला, वर्दा, धर्मा एवं कुमुद्वती नदियाँ इस जिले में बहती हैं। ये नदियाँ नौगम्य नहीं हैं। जिले के उत्तरी-पूर्वी किनारे पर बलुआ पत्थर, पश्चिम में लैटराइट तथा शेष भाग में नाइस और मणिभ शिस्ट हैं। यहाँ पाई जानेवाली स्फटिशिल स्वर्णमय होने के कारण प्रसिद्ध है। यहाँ कपाट (Kappat) पहाड़ियों में कुछ स्वर्ण मिलता है। कपास इस जिले की प्रमुख उपज है। इसके अतिरिक्त, धान, तिलहन, ज्वार, दाल, एवं बाजरा की भी खेती होती है। जंगलों में सागौन और बाँस मिलते हैं। हुबली तथा धारवाड़ में सूती वस्त्र के कारखाने हैं। बुनाई और धुनाई के कुटीर उद्योग धंधे हैं। रणेबेन्नूर तथा गडग में व्यापारिक मंडियाँ हैं। यह जिला दक्षिण में राज्य करनेवाले विभिन्न राजवंशों के अधीन रहा है। चालुक्य वंश के आधिपत्य के प्रमाण बहुत अधिक हैं। १४वीं शताब्दी में यह मुसलमानों के अधिकार में चला गया और इसके पश्चात् विजयनगर के नवनिर्मित हिंदू राज्य शासक के अधिकार में आ गया। १५६५ ई. में युद्ध में राजा के हारने के पश्चात् १५७३ ई. में बीजापुर के सुल्तान के अधिकार में आने से पूर्व तक यह स्वतंत्र रहा। पेशवा, हैदरअली तथा मराठों के अधिकार में रहने के बाद सन् १८१७ में पेशवा से ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकार में आया। क्षेत्रफल - वर्ग कि.मी.

नई!!: धारवाड़ (बहुविकल्पी) और धारवाड़ जिला · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »