लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

धंग

सूची धंग

धंग (Dhanga) (९५० से ९९९ ईसा पूर्व), जो धंग देव के नाम से भी जाने जाते थे। धंग चन्देल राजवंश के एक शासक थे,चन्देल जो कि प्राचीन भारत का एक राजवंश है।इन्होंने जेजकभुक्ति क्षेत्र जो वर्तमान में (मध्य प्रदेश में बुंदेलखंड) है वहाँ शासन किया था। धंग ने चन्देलों की संप्रभुता स्थापित की, साथ ही इन्होंने अपने शासनकाल में प्रतिहारों की खूब सेवा की। वह ये मुख्य रूप से खजुराहो के विश्वनाथ मन्दिर के लोकप्रिय हुए। इनके अलावा इन्होंने खजुराहो में कई और मन्दिरों का भी निर्माण करवाया था। .

6 संबंधों: चन्देल, बुन्देलखण्ड, मध्य प्रदेश, यशोवर्मन, विश्वनाथ मन्दिर, खजुराहो, खजुराहो

चन्देल

खजुराहो का कंदरीय महादेव मंदिर चन्देल वंश मध्यकालीन भारत का प्रसिद्ध राजवंश, जिसने 08वीं से 12वीं शताब्दी तक स्वतंत्र रूप से यमुना और नर्मदा के बीच, बुंदेलखंड तथा उत्तर प्रदेश के दक्षिणी-पश्चिमी भाग पर राज किया। चंदेल वंश के शासकों का बुंदेलखंड के इतिहास में विशेष योगदान रहा है। उन्‍होंने लगभग चार शताब्दियों तक बुंदेलखंड पर शासन किया। चन्देल शासक न केवल महान विजेता तथा सफल शासक थे, अपितु कला के प्रसार तथा संरक्षण में भी उनका महत्‍वपूर्ण योगदान रहा। चंदेलों का शासनकाल आमतौर पर बुंदेलखंड के शांति और समृद्धि के काल के रूप में याद किया जाता है। चंदेलकालीन स्‍थापत्‍य कला ने समूचे विश्‍व को प्रभावित किया उस दौरान वास्तुकला तथा मूर्तिकला अपने उत्‍कर्ष पर थी। इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं खजुराहो के मंदिर। .

नई!!: धंग और चन्देल · और देखें »

बुन्देलखण्ड

बुन्देलखण्ड मध्य भारत का एक प्राचीन क्षेत्र है।इसका प्राचीन नाम जेजाकभुक्ति है.

नई!!: धंग और बुन्देलखण्ड · और देखें »

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश भारत का एक राज्य है, इसकी राजधानी भोपाल है। मध्य प्रदेश १ नवंबर, २००० तक क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य था। इस दिन एवं मध्यप्रदेश के कई नगर उस से हटा कर छत्तीसगढ़ की स्थापना हुई थी। मध्य प्रदेश की सीमाऐं पांच राज्यों की सीमाओं से मिलती है। इसके उत्तर में उत्तर प्रदेश, पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण में महाराष्ट्र, पश्चिम में गुजरात, तथा उत्तर-पश्चिम में राजस्थान है। हाल के वर्षों में राज्य के सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर राष्ट्रीय औसत से ऊपर हो गया है। खनिज संसाधनों से समृद्ध, मध्य प्रदेश हीरे और तांबे का सबसे बड़ा भंडार है। अपने क्षेत्र की 30% से अधिक वन क्षेत्र के अधीन है। इसके पर्यटन उद्योग में काफी वृद्धि हुई है। राज्य में वर्ष 2010-11 राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार जीत लिया। .

नई!!: धंग और मध्य प्रदेश · और देखें »

यशोवर्मन

यशोवर्मन (Yashovarman) ये एक चन्देल राजवंश के शासक थे जिन्होंने ९२५ से ९५० ईसा पूर्व तक शासन किया था। ये मुख्य रूप से लक्ष्मण मन्दिर के लिए जाने जाते हैं। .

नई!!: धंग और यशोवर्मन · और देखें »

विश्वनाथ मन्दिर, खजुराहो

शिव मंदिरों में अत्यंत महत्वपूर्ण विश्वनाम मंदिर का निर्माण काल सन् १००२- १००३ ई. है। पश्चिम समूह की जगती पर स्थित यह मंदिर अति सुंदरों में से एक है। इस मंदिर का नामाकरण शिव के एक और नाम विश्वनाथ पर किया गया है। मंदिर की लंबाई ८९' और चौड़ाई ४५' है। पंचायतन शैली का संधार प्रासाद यह शिव भगवान को समर्पित है। गर्भगृह में शिवलिंग के साथ-साथ गर्भगृह के केंद्र में नंदी पर आरोहित शिव प्रतिमा स्थापित की गयी है। Image:Khajuraho India, Vishwanath Temple.JPG|विश्वनाथ मन्दिर Image:Khajuraho India, Vishwanath Temple, Main Idol (Shiva).JPG|विश्वनाथ मन्दिर Image:Khajuraho India, Vishwanath Temple, Elephant Sculpture.JPG|विश्वनाथ मन्दिर Image:Khajuraho India, Vishwanath Temple, Main Idol (Shiva) - 02.JPG| विश्वनाथ मन्दिर Image:Khajuraho India, Vishwanath Temple, Identification Stone.JPG|विश्वनाथ मन्दिर .

नई!!: धंग और विश्वनाथ मन्दिर, खजुराहो · और देखें »

खजुराहो

खजुराहो भारत के मध्य प्रदेश प्रान्त में स्थित एक प्रमुख शहर है जो अपने प्राचीन एवं मध्यकालीन मंदिरों के लिये विश्वविख्यात है। यह मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित है। खजुराहो को प्राचीन काल में खजूरपुरा और खजूर वाहिका के नाम से भी जाना जाता था। यहां बहुत बड़ी संख्या में प्राचीन हिन्दू और जैन मंदिर हैं। मंदिरों का शहर खजुराहो पूरे विश्व में मुड़े हुए पत्थरों से निर्मित मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। खजुराहो को इसके अलंकृत मंदिरों की वजह से जाना जाता है जो कि देश के सर्वोत्कृष्ठ मध्यकालीन स्मारक हैं। भारत के अलावा दुनिया भर के आगन्तुक और पर्यटक प्रेम के इस अप्रतिम सौंदर्य के प्रतीक को देखने के लिए निरंतर आते रहते है। हिन्दू कला और संस्कृति को शिल्पियों ने इस शहर के पत्थरों पर मध्यकाल में उत्कीर्ण किया था। संभोग की विभिन्न कलाओं को इन मंदिरों में बेहद खूबसूरती के उभारा गया है। .

नई!!: धंग और खजुराहो · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »