लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

देवशयन

सूची देवशयन

हिन्दू धर्म में देवशयन चार माह के उस काल को कहा जाता है जिसमें यह माना जाता है कि इस समय देवता विश्राम के लिए चले जाते हैं और इस समय में विवाह एवं अन्य मांगलिक कार्य बन्द रहते हैं। देवशयन का समय आषाढ़ शुक्ल एकादशी से कार्तिक शुक्ल एकादशी तक का माना जाता है। कार्तिक शुक्ल एकादशी को "देव उठनी एकादशी" भी कहा जाता है। .

3 संबंधों: हिन्दू धर्म, आषाढ शुक्ल एकादशी, कार्तिक शुक्ल एकादशी

हिन्दू धर्म

हिन्दू धर्म (संस्कृत: सनातन धर्म) एक धर्म (या, जीवन पद्धति) है जिसके अनुयायी अधिकांशतः भारत,नेपाल और मॉरिशस में बहुमत में हैं। इसे विश्व का प्राचीनतम धर्म कहा जाता है। इसे 'वैदिक सनातन वर्णाश्रम धर्म' भी कहते हैं जिसका अर्थ है कि इसकी उत्पत्ति मानव की उत्पत्ति से भी पहले से है। विद्वान लोग हिन्दू धर्म को भारत की विभिन्न संस्कृतियों एवं परम्पराओं का सम्मिश्रण मानते हैं जिसका कोई संस्थापक नहीं है। यह धर्म अपने अन्दर कई अलग-अलग उपासना पद्धतियाँ, मत, सम्प्रदाय और दर्शन समेटे हुए हैं। अनुयायियों की संख्या के आधार पर ये विश्व का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है। संख्या के आधार पर इसके अधिकतर उपासक भारत में हैं और प्रतिशत के आधार पर नेपाल में हैं। हालाँकि इसमें कई देवी-देवताओं की पूजा की जाती है, लेकिन वास्तव में यह एकेश्वरवादी धर्म है। इसे सनातन धर्म अथवा वैदिक धर्म भी कहते हैं। इण्डोनेशिया में इस धर्म का औपचारिक नाम "हिन्दु आगम" है। हिन्दू केवल एक धर्म या सम्प्रदाय ही नहीं है अपितु जीवन जीने की एक पद्धति है। .

नई!!: देवशयन और हिन्दू धर्म · और देखें »

आषाढ शुक्ल एकादशी

आषाढ शुक्ल एकादशी भारतीय पंचांग के अनुसार चतुर्थ माह की ग्यारहवी तिथि है, वर्षान्त में अभी २५९ तिथियाँ अवशिष्ट हैं। .

नई!!: देवशयन और आषाढ शुक्ल एकादशी · और देखें »

कार्तिक शुक्ल एकादशी

कार्तिक शुक्ल एकादशी भारतीय पंचांग के अनुसार आठवें माह की ग्यारहवी तिथि है, वर्षान्त में अभी १३९ तिथियाँ अवशिष्ट हैं। .

नई!!: देवशयन और कार्तिक शुक्ल एकादशी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »