लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दक्षिणी न्देबेले लोग

सूची दक्षिणी न्देबेले लोग

दक्षिणी न्देबेले (Southern Ndebele) दक्षिण अफ़्रीका में बसने वाला एक समुदाय है। यह न्गूनी लोगों की एक शाखा है। दक्षिण अफ़्रीका की लगभग दो-तिहाई आबादी न्गूनी है जो चार शाखाओं में बंटे है: मध्य न्गूनी (जो ज़ुलु भाषा बोलते हैं), दक्षिणी न्गूनी (जो कोसा भाषा बोलते हैं), स्वाज़ी (जो स्वाज़ी भाषा बोलते हैं) और दक्षिणी न्देबेले। भौगोलिक रूप से दक्षिणी न्देबेले अधिकतर दक्षिण अफ़्रीका के अमपूमलांगा, ख़ाउतेन्ग और लिम्पोपो प्रान्तों में रहते हैं। .

12 संबंधों: दक्षिण अफ़्रीका, दक्षिण अफ़्रीका के प्रान्त, न्गूनी लोग, लिम्पोपो प्रान्त, स्वाज़ी भाषा, ज़ुलु भाषा, जीववाद, ईसाई धर्म, ख़ाउतेन्ग प्रान्त, कोसा भाषा, अमपूमलांगा प्रान्त, उत्तरी न्देबेले लोग

दक्षिण अफ़्रीका

दक्षिण अफ़्रीका (साउथ अफ़्रीका भी कहा जाता है, अंग्रेज़ी उच्चारण: साउथ् ऍफ़्रिक) अफ़्रीका महाद्वीप के दक्षिणी छोर पर स्थित एक गणराज्य है। इसकी सीमाएँ उत्तर में नामीबिया, बोत्सवाना और ज़िम्बाब्वे और उत्तर-पूर्व में मोज़ाम्बिक़ और स्वाज़ीलैंड के साथ लगती हैं, जबकि लेसूथो एक स्वतंत्र देश है, जो पूरी तरह से दक्षिण अफ़्रीका से घिरा हुआ है। आधुनिक मानव की बसाहट दक्षिण अफ़्रीका में एक लाख साल पुरानी है। यूरोपीय लोगों के आगमन के दौरान क्षेत्र में रहने वाले बहुसंख्यक स्थानीय लोग आदिवासी थे, जो अफ़्रीका के विभिन्न क्षेत्रों से हजार साल पहले आए थे। 4थी-5वीं सदी के दौरान बांतू भाषी आदिवासी दक्षिण को ओर बढ़े और दक्षिण अफ़्रीका के वास्तविक निवासियों, खोई सान लोगों, को विस्थापित करने के साथ-साथ उनके साथ शामिल भी हो गए। यूरोपीय लोगों के आगमन के दौरान कोसा और ज़ूलु दो बड़े समुदाय थे। केप समुद्री मार्ग की खोज के करीबन डेढ़ शताब्दी बाद 1962 में डच ईस्ट इंडिया कंपनी ने उस जगह पर खानपान केंद्र (रिफ्रेशमेंट सेंटर) की स्थापना की, जिसे आज केप टाउन के नाम से जाना जाता है। 1806 में केप टाउन ब्रिटिश कॉलोनी बन गया। 1820 के दौरान बुअर (डच, फ्लेमिश, जर्मन और फ्रेंच सेटलर्ज़) और ब्रिटिश लोगों के देश के पूर्वी और उत्तरी क्षेत्रों में बसने के साथ ही यूरोपीय बसाहट में वृद्धि हुई। इसके साथ ही क्षेत्र पर क़ब्ज़े के लिए कोसा, जुलू और अफ़्रिकानरों के बीच झड़पें भी बढ़ती गई। हीरे और बाद में सोने की खोज के साथ ही 19वीं सदी में द्वंद शुरू हो गया, जिसे अंग्रेज़-बुअर युद्ध के नाम से जाना जाता है। हालाँकि ब्रिटिश ने बुअरों पर युद्ध में जीत हासिल कर ली थी, लेकिन 1910 में दक्षिण अफ़्रीका को ब्रिटिश डोमिनियन के तौर पर सीमित स्वतंत्रता प्रदान की। 1961 में दक्षिण अफ़्रीका को गणराज्य का दर्जा मिला। देश के भीतर और बाहर विरोध के बावजूद सरकार ने रंगभेद की नीति को जारी रखा। 20वीं सदी में देश की दमनकारी नीतियों के विरोध में बहिष्कार करना शुरू किया। काले दक्षिण अफ़्रीकी और उनके सहयोगियों के सालों के अंदरुनी विरोध, कार्रवाई और प्रदर्शन के परिणामस्वरूप आख़िरकार 1990 में दक्षिण अफ़्रीकी सरकार ने वार्ता शुरू की, जिसकी परिणति भेदभाव वाली नीति के ख़त्म होने और 1994 में लोकतांत्रिक चुनाव से हुई। देश फिर से राष्ट्रकुल देशों में शामिल हुआ। दक्षिण अफ़्रीका, अफ़्रीका में जातीय रूप से सबसे ज़्यादा विविधताओं वाला देश है और यहाँ अफ़्रीका के किसी भी देश से ज़्यादा सफ़ेद लोग रहते हैं। अफ़्रीकी जनजातियों के अलावा यहाँ कई एशियाई देशों के लोग भी हैं जिनमे सबसे ज़्यादा भारत से आये लोगों की संख्या है। .

नई!!: दक्षिणी न्देबेले लोग और दक्षिण अफ़्रीका · और देखें »

दक्षिण अफ़्रीका के प्रान्त

पश्चिमी केप दक्षिण अफ़्रीका प्रशासनिक रूप से नौ प्रान्तों में विभाजित है। हर प्रान्त में एक-सदन वाले विधानमंडल का प्रावधान है, जिसके सदस्यों को हर पाँच वर्षों में चुना जाता है। .

नई!!: दक्षिणी न्देबेले लोग और दक्षिण अफ़्रीका के प्रान्त · और देखें »

न्गूनी लोग

न्गूनी (Nguni) मुख्य रूप से दक्षिणी अफ़्रीका में रहने वाले और न्गूनी भाषाएँ बोलने वाले कई मानव जातियों का एक बड़ा समूह है। आधुनिक काल में वे उत्तरी न्गूनी और दक्षिणी न्गूनी में विभाजित हैं। उत्तरी न्गूनी में ज़ुलु, स्वाज़ी और न्देबेले लोग आते हैं, जबकि दक्षिणी न्गूनी में ख़ोसा भाषा बोलने वाले लोग आते हैं। .

नई!!: दक्षिणी न्देबेले लोग और न्गूनी लोग · और देखें »

लिम्पोपो प्रान्त

लिम्पोपो दक्षिण अफ़्रीका के ९ प्रान्तों में से एक है। यह उस देश का सब से उत्तरी प्रान्त है। .

नई!!: दक्षिणी न्देबेले लोग और लिम्पोपो प्रान्त · और देखें »

स्वाज़ी भाषा

स्वाज़ी भाषा या स्वाती भाषा (Swazi language) स्वाज़ीलैण्ड और दक्षिण अफ़्रीका में बोली जाने वाली बांटू भाषा-परिवार की न्गूनी शाखा की एक भाषा है। यह न्गूनी परिवार की तेकेला उपशाखा की सदस्या है और इसे लगभग २५ लाख लोग अपनी मातृभाषा के रूप में प्रयोग करते हैं। .

नई!!: दक्षिणी न्देबेले लोग और स्वाज़ी भाषा · और देखें »

ज़ुलु भाषा

ज़ुलु (Zulu) या इसिज़ुलु (isiZulu) अफ़्रीका के दक्षिणी भाग में लगभग १ करोड़ लोगो द्वारा बोली जाने वाली एक भाषा है। इसे बोलने वाले ९५% लोग दक्षिण अफ़्रीका देश में रहते हैं जहाँ यह लगभग २५% जनसंख्या की मातृभाषा है और जहाँ के लगभग ५०% लोग इसे समझ-बोल सकते हैं। सन् १९९४ में यह दक्षिण अफ़्रीका की ११ राजभाषाओं में से एक बन गई। .

नई!!: दक्षिणी न्देबेले लोग और ज़ुलु भाषा · और देखें »

जीववाद

जीववाद या सर्वात्मवाद (Animism) वह दार्शनिक, धार्मिक या आध्यात्मिक विचार है कि आत्मा न केवल मनुष्यों में होती है वरन् सभी जन्तुओं, वनस्पतियों, चट्टानों, प्राकृतिक परिघटनाओं (बिजली, वर्षा आदि) में भी होती है। इससे भी आगे जाकर कभी-कभी शब्दों, नामों, उपमाओं, रूपकों आदि में भी आत्मा के अस्तित्व की बात कही जाती है। सर्वात्मवाद का दर्शन मुख्यतया आदिवासी समाजों में पाया जाता है परन्तु यह शिन्तो एवं हिन्दुओं के कुछ सम्प्रदायों में भी पाया जाता है। .

नई!!: दक्षिणी न्देबेले लोग और जीववाद · और देखें »

ईसाई धर्म

'''ईद्भास/क्रॉस''' - यह ईसाई धर्म का निशान है ईसाई धर्म (अन्य प्रचलित नाम:मसीही धर्म व क्रिश्चियन धर्म) एक इब्राहीमीChristianity's status as monotheistic is affirmed in, amongst other sources, the Catholic Encyclopedia (article ""); William F. Albright, From the Stone Age to Christianity; H. Richard Niebuhr; About.com,; Kirsch, God Against the Gods; Woodhead, An Introduction to Christianity; The Columbia Electronic Encyclopedia; The New Dictionary of Cultural Literacy,; New Dictionary of Theology,, pp.

नई!!: दक्षिणी न्देबेले लोग और ईसाई धर्म · और देखें »

ख़ाउतेन्ग प्रान्त

ख़ाउतेन्ग दक्षिण अफ़्रीका के ९ प्रान्तों में से एक है। .

नई!!: दक्षिणी न्देबेले लोग और ख़ाउतेन्ग प्रान्त · और देखें »

कोसा भाषा

कोसा (ख़ोसा: isiXhosa isikǁʰóːsa) दक्षिण अफ़्रीका की आधिकारिक भाषाओं में से एक है। यह लगभग 76 लाख लोगों द्वारा बोली जाती है, अर्थात दक्षिण अफ़्रिका की आबादी के लगभग 18% लोग द्वारा। अधिकांश बाँतू भाषाओं की तरह कोसा एक ध्वन्यात्मक भाषा है। इस भाषा का सबसे विशेष लक्षण है कि इसमें टिकटिक या खटखट करने वाले व्यंजन; वास्तव में कोसा (Xhosa) शब्द ही एक टिक की ध्वनि से आरम्भ होता है। .

नई!!: दक्षिणी न्देबेले लोग और कोसा भाषा · और देखें »

अमपूमलांगा प्रान्त

अमपूमलांगा केप दक्षिण अफ़्रीका के ९ प्रान्तों में से एक है। .

नई!!: दक्षिणी न्देबेले लोग और अमपूमलांगा प्रान्त · और देखें »

उत्तरी न्देबेले लोग

उत्तरी न्देबेले (ज़िम्बाब्वेई न्देबेले: amaNdebele, अंग्रेज़ी: Northern Ndebele) दक्षिणी अफ़्रीका भूभाग की एक बांटू जाति है जो न्देबेले संस्कृति परम्परा से जुड़ी है और मातृभाषा के रूप में न्देबेले भाषा का प्रयोग करती है। इनका इतिहास तब आरम्भ हुआ जब १९वीं शताब्दी के आरम्भ में राजा शाका ज़ूलू के अधीन ज़ूलू राज्य से म्ज़ीलीकाज़ी नामक नेता अलग हो गया और ज़ूलू लोगों की इस शाखा ने जाकर दक्षिणी न्देबेले लोगों की भूमि पर क़ब्ज़ा कर लिया। इसके उपरांत वह भी उत्तरी न्देबेले के नाम से बुलाए जाने लगे। ब्रिटिश उपनिवेशी काल में वे माताबेले कहलाते थे। .

नई!!: दक्षिणी न्देबेले लोग और उत्तरी न्देबेले लोग · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

दक्षिणी न्देबेले लोगों

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »