लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दक्षिण प्लाजा (गैलापागोस)

सूची दक्षिण प्लाजा (गैलापागोस)

250pxगैलापागोस द्वीपसमूह का द्वीप दक्षिण प्लाज़ा सांताक्रूज़ द्वीप के पूर्वी तट से कुछ दूरी पर स्थित एक छोटा सा द्वीप है, इसका क्षेत्रफल 0.13 वर्ग किलोमीटर (0.05 वर्ग मील) और अधिकतम ऊंचाई 23 मीटर (75 फुट) है। दक्षिण प्लाज़ा का नाम ईक्वाडोर के पूर्व राष्ट्रपति जनरल लिओनिडास प्लाज़ा के सम्मान में रखा गया है। दक्षिण प्लाज़ा द्वीप का निर्माण समुद्र के नीचे हुए ज्वालामुखी विस्फोट से ऊपर उठते लावा से हुआ है। अपने छोटे आकार के बावजूद यह प्रजातियों की एक बड़ी संख्या का घर है और अपनी असाधारण वनस्पति के लिए प्रसिद्ध है। यही कारण है कि यह द्वीप आगंतुकों के बीच बहुत लोकप्रिय है। दक्षिण प्लाज़ा की वनस्पति में ओपंशिया कैक्टस और सेसुवियम पौधे शामिल हैं जो लावा संरचनाओं के ऊपर बिछे एक लाल कालीन के समान प्रतीत होते हैं। इसके खड़ी ढलानों पर विभिन्न पक्षियों को देखा जा सकता है जिनमें, लाल चोंच वाली रेखीय पक्षी के घोंसले और अबाबील-पुच्छ गल शामिल हैं। लेकिन सबसे अधिक आनंददायक अनुभव तो इन खड़ी चट्टानों के शिखर पर खड़ा होकर नीचे के दृश्य को निहारना और इन चट्टानों के आधार पर चहलकदमी करना है। सेसुवियम के पौधे मौसम के अनुसार अपनी रंगत बदलते हैं, जहाँ बरसात के मौसम में यह गहरे हरे रंग के होते हैं वहीं सूखे के मौसम में इनका रंग बदलकर नारंगी और बैंगनी हो जाता है। द्वीप पर एक बड़ी बस्ती स्थलीय गोहों की भी है। .

2 संबंधों: ईक्वाडोर, गैलापागोस द्वीपसमूह

ईक्वाडोर

ईक्वाडोर, आधिकारिक तौर पर इक्वाडोर गणराज्य (शाब्दिक रूप से, "भूमध्य रेखा का गणराज्य"), दक्षिण अमेरिका में स्थित एक प्रतिनिधि लोकतांत्रिक गणराज्य है। देश के उत्तर में कोलंबिया, पूर्व और दक्षिण में पेरू और पश्चिम की ओर प्रशांत महासागर स्थित है। यह एक दक्षिण अमेरिका में उन दो देशों (अन्य चिली) में से है, जिसकी सीमाएं ब्राजील के साथ नहीं मिलती है। देश के हिस्से में मुख्य भूमि के पश्चिम में प्रशांत महासागर में स्थित गालापोगोस द्वीप भी आते हैं। भूमध्य रेखा, जिसके आधार पर देश का नाम रखा गया है, इक्वाडोर को दो भागों में विभाजित करती है। इसकी राजधानी क्विटो और सबसे बड़ा शहर गुआयाकिल है। .

नई!!: दक्षिण प्लाजा (गैलापागोस) और ईक्वाडोर · और देखें »

गैलापागोस द्वीपसमूह

गैलापागोस द्वीप समूह (आधिकारिक नाम: Archipiélago de Colón; अन्य स्पेनिश नाम: Islas de Colón या Islas Galápagos) प्रशांत महासागर में भूमध्य रेखा के आसपास फैले ज्वालामुखी द्वीपों का एक द्वीपसमूह है, जो महाद्वीपीय ईक्वाडोर के 972 किमी पश्चिम में स्थित है। यह एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है: वन्यजीवन इसकी सबसे प्रमुख विशेषता है। गैलापागोस द्वीप समूह ईक्वाडोर के गैलापागोस प्रांत का निर्माण करते हैं साथ ही यह देश की राष्ट्रीय उद्यान प्रणाली का हिस्सा हैं। इस द्वीप की प्रमुख भाषा स्पेनिश है। इस द्वीपों की जनसंख्या 40000 के आसपास है, जिसमें पिछले 50 वर्षों में 40 गुना वृद्धि हुई है। भौगोलिक रूप से यह द्वीपसमूह नये हैं और स्थानीय प्रजातियों की अपनी विशाल संख्या के लिए प्रसिद्ध है, जिनका चार्ल्स डार्विन ने अपने बीगल के खोजी अभियान के दौरान अध्ययन किया था। उनकी टिप्पणियों और संग्रह ने डार्विन के प्राकृतिक चयन द्वारा क्रम-विकास के सिद्धांत के प्रतिपादन में योगदान दिया। विश्व के नये सात आश्चर्य फाउंडेशन द्वारा गैलापागोस द्वीपसमूह को प्रकृति के सात नए आश्चर्यों में से एक के लिए एक उम्मीदवार के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। फ़रवरी 2009 तक द्वीप की श्रेणी, समूह बी में द्वीपसमूह की वरीयता प्रथम थी। .

नई!!: दक्षिण प्लाजा (गैलापागोस) और गैलापागोस द्वीपसमूह · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

दक्षिण प्लाजा(गैलापागोस)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »