लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

त्सेथंग

सूची त्सेथंग

त्सेथंग तिब्बत का एक शहर है। यह यरलुंग नदी की घाटी में स्थित है जो तिब्बती संस्कृति का जन्मस्थल माना जाता है। प्रशासनिक दृष्टि से यह तिब्बत के ल्होखा विभाग में आता है और उस विभाग की राजधानी भी है। यह शहर तिब्बत के सबसे बड़े नगरों में से एक है और तिब्बत के कई प्राचीन राजा यहीं से राज किया करते थे। १९वीं सदी में यहाँ से गुज़रने वाले यात्रियों के अनुसार यहाँ १,००० घर, गोम्पा (बौद्ध-मठ), बाज़ार और एक द्ज़ोंग (तिब्बती शैली का क़िला) खड़े हुए थे। ल्हासा के बाद यह तिब्बत के इउ-त्संग क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर था। ३,१०० मीटर (१०,१७० फ़ुट) पर बसे हुए इस शहर की आबादी २००५ में ५२,००० अनुमानित की गई थी।, Rod Purcell, pp.

9 संबंधों: चीनी भाषा, तिब्बत, तिब्बती भाषा, द्ज़ोंग, नेदोंग ज़िला, ल्हासा, ल्होखा विभाग, स्रोङ्चन गम्पो, इउ-त्संग

चीनी भाषा

चीनी भाषा (अंग्रेजी: Chinese; 汉语/漢語, पिनयिन: Hànyǔ; 华语/華語, Huáyǔ; या 中文 हुआ-यू, Zhōngwén श़ोंग-वॅन) चीन देश की मुख्य भाषा और राजभाषा है। यह संसार में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। यह चीन एवं पूर्वी एशिया के कुछ देशों में बोली जाती है। चीनी भाषा चीनी-तिब्बती भाषा-परिवार में आती है और वास्तव में कई भाषाओं और बोलियों का समूह है। मानकीकृत चीनी असल में एक 'मन्दारिन' नामक भाषा है। इसमें एकाक्षरी शब्द या शब्द भाग ही होते हैं और ये चीनी भावचित्र में लिखी जाती है (परम्परागत चीनी लिपि या सरलीकृत चीनी लिपि में)। चीनी एक सुरभेदी भाषा है। .

नई!!: त्सेथंग और चीनी भाषा · और देखें »

तिब्बत

तिब्बत का भूक्षेत्र (पीले व नारंगी रंगों में) तिब्बत के खम प्रदेश में बच्चे तिब्बत का पठार तिब्बत (Tibet) एशिया का एक क्षेत्र है जिसकी भूमि मुख्यतः उच्च पठारी है। इसे पारम्परिक रूप से बोड या भोट भी कहा जाता है। इसके प्रायः सम्पूर्ण भाग पर चीनी जनवादी गणराज्य का अधिकार है जबकि तिब्बत सदियों से एक पृथक देश के रूप में रहा है। यहाँ के लोगों का धर्म बौद्ध धर्म की तिब्बती बौद्ध शाखा है तथा इनकी भाषा तिब्बती है। चीन द्वारा तिब्बत पर चढ़ाई के समय (1955) वहाँ के राजनैतिक व धार्मिक नेता दलाई लामा ने भारत में आकर शरण ली और वे अब तक भारत में सुरक्षित हैं। .

नई!!: त्सेथंग और तिब्बत · और देखें »

तिब्बती भाषा

तिब्बती भाषा (तिब्बती लिपि में: བོད་སྐད་, ü kä), तिब्बत के लोगों की भाषा है और वहाँ की राजभाषा भी है। यह तिब्बती लिपि में लिखी जाती है। ल्हासा में बोली जाने वाली भाषा को मानक तिब्बती माना जाता है। .

नई!!: त्सेथंग और तिब्बती भाषा · और देखें »

द्ज़ोंग

द्ज़ोंग (तिब्बती भाषा: རྫོང་, अंग्रेज़ी: dzong या jong) तिब्बत, भूटान और इनके कुछ पड़ोसी इलाक़ों में मिलने वाले तिब्बती शैली के क़िलों को कहा जाता है। इस शैली में ऊँची बाहरी दीवारों के भीतर मंदिर, कार्यकक्ष, भिक्षुओं के निवासकक्ष, खुले आंगन, इत्यादी बने होते हैं। ऐतिहासिक रूप से अक्सर किसी क्षेत्र का द्ज़ोंग ही उस इलाक़े का सांस्कृतिक, धार्मिक और प्रशासनिक केन्द्र होता था।, pp.

नई!!: त्सेथंग और द्ज़ोंग · और देखें »

नेदोंग ज़िला

नेदोंग ज़िला (तिब्बती: སྣེ་གདོང་རྫོང་, Nêdong County) तिब्बत का एक ज़िला है जो उस देश के दक्षिणपूर्वी हिस्से में स्थित है। तिब्बत पर चीन का क़ब्ज़ा होने के बाद यह चीनी प्रशासनिक प्रणाली में तिब्बत स्वशासित प्रदेश के ल्होखा विभाग में पड़ता है। यरलुंग घाटी में स्थित प्राचीन त्राद्रुक मंदिर, जो तिब्बत-नरेश सोंगत्सन गम्पो (६१७-६४९ ईसवी) के काल में बना था, इसी ज़िले में स्थित है। तिब्बत के सर्वप्रथम ज्ञात सम्राट, न्यत्री त्सेन्पो (अनुमानित १२७ ईसापूर्व काल), का युम्बुलखंग नामक महल भी इसी ज़िले में स्थित है।, Robert Kelly, John Vincent Bellezza, pp.

नई!!: त्सेथंग और नेदोंग ज़िला · और देखें »

ल्हासा

ल्हासा चीन के स्वायत्त प्रांत तिब्बत की राजधानी है। श्रेणी:तिब्बत के नगर श्रेणी:ल्हासा विभाग श्रेणी:तिब्बत के विभाग श्रेणी:चीनी जनवादी गणराज्य के नगर.

नई!!: त्सेथंग और ल्हासा · और देखें »

ल्होखा विभाग

ल्होखा विभाग (तिब्बती: ལྷོ་ཁ་ས་ཁུལ།་, अंग्रेज़ी: Lhoka Prefecture), जिसे जनवादी गणतंत्र चीन का प्रशासन चीनी में शाननान विभाग (चीनी: 山南地区, अंग्रेज़ी: Shannan Prefecture) बुलाता है, तिब्बत का एक प्रशासनिक विभाग है जो वर्तमान में जनवादी गणतंत्र चीन द्वारा नियंत्रित तिब्बत स्वशासित प्रदेश का हिस्सा है। यह क्षेत्र तिब्बत के दक्षिण-पूर्व में स्थित है और इसकी दक्षिणी सरहदें भारत व भूटान से लगती हैं। चीनी सरकार के अनुसार भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य के कुछ हिस्से इस विभाग का भाग हैं, हालांकि भारत उन्हें अपनी भूमि मानता है और उनपर नियंत्रण रखे हुए है। .

नई!!: त्सेथंग और ल्होखा विभाग · और देखें »

स्रोङ्चन गम्पो

स्रोंचन गम्पो (སྲོང་བཙན་སྒམ་པོ།, Wylie: Srong btsan sgam po), के बाद से 617-698 ई० के समय में तिब्बती सम्राट थे। लिच्छबी शासक अंशुवर्मा के बाद बेटी भृकुटी के साथ नेपाल के संबंधों के साथ बंधे। स्रोंचन गम्पो का शासनकाल के दौरान सम्भोट लिपि केआविष्कार के बाद किया गया है करने के लिए भारत और नेपाल के बाद बौद्ध पाठ करने के लिए एस का तिब्बती भाषा में अनुवाद और लिपयन्तरण करने के लिए कार्रवाई भी शुरू हो जाएगा स्रोंचन गम्पो तीन तिब्बती धर्मराज से पहेला धर्मराज माना जाता है। .

नई!!: त्सेथंग और स्रोङ्चन गम्पो · और देखें »

इउ-त्संग

इउ-त्संग (तिब्बती: དབུས་གཙང་, अंग्रेज़ी: Ü-Tsang) या त्संग-इउ तिब्बत के तीन पारम्परिक प्रान्तों में से एक है, जिन्हे तिब्बती भाषा में तिब्बत के तीन 'चोलका' कहा जाता है। अन्य दो प्रान्त खम और अम्दो हैं।, Ashild Kolas, Monika P Thowsen, pp.

नई!!: त्सेथंग और इउ-त्संग · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »