लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

तेलुगू लोग

सूची तेलुगू लोग

तेलुगू लोग तेलुगू भाषा बोलने वाले वह लोग है जो आन्ध्र प्रदेश और तेलंगाना में ही नहीं बल्कि भारत के या विश्व के किसी भी प्रांत में रहते हों उन्हें तेलुगू लोग कहते हैं। भारत में हिन्दी भाषा के बाद सब से ज़्यादा बोली जाने वाली भाषा तेलुगू बोलते है। यह भाषा दक्षिण भारत के आन्ध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों में सरकारी भाषा है। यह भाषा बोलने वालों को तेलुगू लोग कहते हैं। आन्ध्र प्रदेश और तेलंगाना ही में नहीं बल्कि कर्नाटक, महाराष्ट्र और ओडिशा के कुछ भागों में भी तेलुगू लोग रहते हैं। भारत में तेलुगू लोगों की संख्या लगभग १० करोड़ है। .

13 संबंधों: तेलंगाना, तेलुगू भाषा, नारा चंद्रबाबू नायडू, नीलम संजीव रेड्डी, पिंगली वेंकैया, पी॰ वी॰ नरसिम्हा राव, महाराष्ट्र, मुहम्मद क़ुली क़ुतुब शाह, सी राधाकृष्णन, जॉनी लीवर, वी वी एस लक्ष्मण, आन्ध्र प्रदेश, कृष्णदेवराय

तेलंगाना

तेलंगाना (తెలంగాణ, तेलंगाणा), भारत के आन्ध्र प्रदेश राज्य से अलग होकर बना भारत का २९वाँ राज्य है। हैदराबाद को दस साल के लिए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की संयुक्त राजधानी बनाया जाएगा। यह परतन्त्र भारत के हैदराबाद नामक राजवाडे के तेलुगूभाषी क्षेत्रों से मिलकर बना है। 'तेलंगाना' शब्द का अर्थ है - 'तेलुगूभाषियों की भूमि'। 5 दिसम्बर 2013 को मंत्रिसमूह द्वारा बनाये गए ड्राफ्ट बिल को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। 18 फ़रवरी 2014 को तेलंगाना बिल लोक सभा से पास हो गया तथा दो दिन पश्चात इसे राज्य सभा से भी मंजूरी मिल गयी। राष्ट्रपति के दस्तखत के साथ तेलंगाना औपचारिक तौर पर भारत का 29वां राज्य बन गया है। हालाँकि लोक सभा से इस विधेयक को पारित कराते समय आशंकित हंगामे के चलते लोकसभा-टेलिविज़न का प्रसारण रोकना पड़ा था। .

नई!!: तेलुगू लोग और तेलंगाना · और देखें »

तेलुगू भाषा

तेलुगु भाषा (तेलुगू:తెలుగు భాష) भारत के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों की मुख्यभाषा और राजभाषा है। ये द्रविड़ भाषा-परिवार के अन्तर्गत आती है। यह भाषा आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना के अलावा तमिलनाडु, कर्णाटक, ओडिशा और छत्तीसगढ़ राज्यों में भी बोली जाती है। तेलुगु के तीन नाम प्रचलित हैं -- "तेलुगु", "तेनुगु" और "आंध्र"। .

नई!!: तेलुगू लोग और तेलुगू भाषा · और देखें »

नारा चंद्रबाबू नायडू

नारा चंद्रबाबू नायडू(तेलुगू:నారా చంద్రబాబు నాయుడు) (जन्म: 20 अप्रैल, 1950) वर्तमान आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। उनके नाम आन्ध्र प्रदेश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का कीर्तिमान भी है। वर्तमान में वे आन्ध्र प्रदेश विधान सभा में सदन के नेता हैं। चंद्रबाबू का जन्म चित्तूर जिले के नारावारिपल्ली नामक गाँव में 20 अप्रैल 1950 को हुआ था। उन्होंने श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय तिरुपति से अर्थशास्त्र में मास्टर्स की उपाधि हासिल की और आजकल इसी विश्वविद्यालय से पीएचडी के लिए अपना शोध कार्य कर रहे हैं। .

नई!!: तेलुगू लोग और नारा चंद्रबाबू नायडू · और देखें »

नीलम संजीव रेड्डी

नीलम संजीव रेड्डी नीलम संजीव रेड्डी (२७ अक्टूबर, १९२० - ९ नवंबर, २००५) भारत के छठे राष्ट्रपति थे। उनका कार्यकाल २५ जुलाई १९७७ से २५ जुलाई १९८२ तक रहा। आन्ध्र प्रदेश के कृषक परिवार में जन्मे नीलम संजीव रेड्डी की छवि कवि, अनुभवी राजनेता एवं कुशल प्रशासक के रूप में थी। इनका सार्वजनिक जीवन उत्कृष्ट था। सन १९७७ के आम चुनाव में जब इंदिरा गांधी की पराजय हुई, उस समय नव-गठित राजनीतिक दल जनता पार्टी ने इनको राष्ट्रपति का प्रत्याशी बनाया। वे भारत के पहले गैर काँग्रेसी राष्ट्रपति थे। वे अक्टूबर 1956 में आन्ध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बनें और दुसरी बार फिर १९६२ से १९६४ तक यह पद संभाला। उन्होने १९५९ से १९६२ तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में से कार्य किया। .

नई!!: तेलुगू लोग और नीलम संजीव रेड्डी · और देखें »

पिंगली वेंकैया

पिंगली वैंकैया पिंगली वैंकैया (तेलुगु: పింగళి వెంకయ్య) भारत के राष्ट्रीय ध्वज के अभिकल्पक हैं। वे भारत के सच्चे देशभक्त एवं कृषि वैज्ञानिक भी थे। .

नई!!: तेलुगू लोग और पिंगली वेंकैया · और देखें »

पी॰ वी॰ नरसिम्हा राव

पामुलापति वेंकट नरसिंह राव (जन्म- 28 जून 1921, मृत्यु- 23 दिसम्बर 2004) भारत के 10 वें प्रधानमंत्री के रूप में जाने जाते हैं। 'लाइसेंस राज' की समाप्ति और भारतीय अर्थनीति में खुलेपन उनके प्रधानमंत्रित्व काल में ही आरम्भ हुआ। ये आन्ध्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे। इनके प्रधानमंत्री बनने में भाग्य का बहुत बड़ा हाथ रहा है। 29 मई 1991 को राजीव गांधी की हत्या हो गई थी। ऐसे में सहानुभूति की लहर के कारण कांग्रेस को निश्चय ही लाभ प्राप्त हुआ। 1991 के आम चुनाव दो चरणों में हुए थे। प्रथम चरण के चुनाव राजीव गांधी की हत्या से पूर्व हुए थे और द्वितीय चरण के चुनाव उनकी हत्या के बाद में। प्रथम चरण की तुलना में द्वितीय चरण के चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहा। इसका प्रमुख कारण राजीव गांधी की हत्या से उपजी सहानुभूति की लहर थी। इस चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत नहीं प्राप्त हुआ लेकिन वह सबसे बड़े दल के रूप में उभरी। कांग्रेस ने 232 सीटों पर विजय प्राप्त की थी। फिर नरसिम्हा राव को कांग्रेस संसदीय दल का नेतृत्व प्रदान किया गया। ऐसे में उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। सरकार अल्पमत में थी, लेकिन कांग्रेस ने बहुमत साबित करने के लायक़ सांसद जुटा लिए और कांग्रेस सरकार ने पाँच वर्ष का अपना कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण किया। .

नई!!: तेलुगू लोग और पी॰ वी॰ नरसिम्हा राव · और देखें »

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में की जाती है। इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। और यहाँ का पुणे शहर भी भारत के बड़े महानगरों में गिना जाता है। यहाँ का पुणे शहर भारत का छठवाँ सबसे बड़ा शहर है। महाराष्ट्र की जनसंख्या सन २०११ में ११,२३,७२,९७२ थी, विश्व में सिर्फ़ ग्यारह ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज़्यादा है। इस राज्य का निर्माण १ मई, १९६० को मराठी भाषी लोगों की माँग पर की गयी थी। यहां मराठी ज्यादा बोली जाती है। मुबई अहमदनगर पुणे, औरंगाबाद, कोल्हापूर, नाशिक नागपुर ठाणे शिर्डी-अहमदनगर आैर महाराष्ट्र के अन्य मुख्य शहर हैं। .

नई!!: तेलुगू लोग और महाराष्ट्र · और देखें »

मुहम्मद क़ुली क़ुतुब शाह

मुहम्मद क़ुली क़ुतुब शाह (1580–1612 CE) (محمد قلی قطب شاہ.) गोलकोंडा के क़ुतुब शाही वंश के पांचवें सुल्तान थे। इनहों ने हैदराबाद शहर की नींव रखी और चार मिनारा का भी निर्माण करवाया। वह एक सक्षम प्रशासक थे और उनके शासन को कुतुब शाही राजवंश के उच्च दौर में से एक माना जाता है। वह 1580 में 15 साल की उम्र में सिंहासन पर बैठे और 31 साल तक शासन किया। .

नई!!: तेलुगू लोग और मुहम्मद क़ुली क़ुतुब शाह · और देखें »

सी राधाकृष्णन

सी राधाकृष्णन (मलयालम: സി രാധാകൃഷ്‌ണന്‍, जन्म: 15 फ़रवरी 1939), भारत के केरल राज्य से मलयालम भाषा के एक लेखक और फिल्म निर्देशक हैं। उन्हे केरल साहित्य अकादमी के द्वारा 1962 में उनकी साहित्यिक कृति 'निजहलपदुकल' के लिए तथा भारतीय साहित्य अकादमी द्वारा 1989 में 'स्पंदमापीनिकले नंदी' के लिए सम्मानित और समादृत किया गया।, (अँग्रेजी में) .

नई!!: तेलुगू लोग और सी राधाकृष्णन · और देखें »

जॉनी लीवर

जॉन प्रकाश राव जनुमाला नामक आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में सन 1957 अगस्त 14 को जन्मे, जॉनी लीवर हिन्दी फिल्म के एक प्रसिद्ध हास्य अभिनेता है। .

नई!!: तेलुगू लोग और जॉनी लीवर · और देखें »

वी वी एस लक्ष्मण

right वी वी एस लक्ष्मण एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वेंकट साई लक्ष्मण (जन्म १ नवम्बर १९७४), कभी कभी प्रेम से वेंकटसाईं लक्ष्मण अथ्वा वीवीएस के रूप में आम तौर पर जाने जाते है। भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मण हैदराबाद क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करते है। वो हैदराबाद घरेलू क्रिकेट अथ्वा लंकाशायर काउंटी क्रिकेट क्लब में खेलते हैं। लक्ष्मण पूर्व भारत के राष्ट्रपति, महान डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के भतीजे हैं। वह डेक्कन चार्जर्स टीम (इंडियन प्रीमियर लीग) के कप्तान रह चुके हैं। लक्ष्मण को पद्मश्री पुरस्कार एवं भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। लक्ष्मण दाएँ हाथ के बल्लेबाज हैं और कभी कभी ऑफ़ स्पिन गेंदबाजी भी करते है। उनके शानदार तकनीक और स्पिन के खिलाफ गेन्द हिट करने की क्षमता मोहम्मद अजहरुद्दीन की यादे ताजा करती हैं। लक्ष्मण अपनी कोमल कलाई के उपयोग से विभिन्न स्थानों पर गेंद पहुचाने की क्षमता रख्ते हैं। लक्ष्मण ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी के लिए सबसे विख्यात है। फ़रवरी २०१० तक, वह १६ सैकड़ों लगा चुके हैं, जिसमे 6 सैकड़ों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ईडन गार्डन कोलकाता में अपने २८१ के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ २०००-०१ और २०० *फिरोज शाह कोटला २००८-०९ में.

नई!!: तेलुगू लोग और वी वी एस लक्ष्मण · और देखें »

आन्ध्र प्रदेश

आन्ध्र प्रदेश ఆంధ్ర ప్రదేశ్(अनुवाद: आन्ध्र का प्रांत), संक्षिप्त आं.प्र., भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित राज्य है। क्षेत्र के अनुसार यह भारत का चौथा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से आठवां सबसे बड़ा राज्य है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर हैदराबाद है। भारत के सभी राज्यों में सबसे लंबा समुद्र तट गुजरात में (1600 कि॰मी॰) होते हुए, दूसरे स्थान पर इस राज्य का समुद्र तट (972 कि॰मी॰) है। हैदराबाद केवल दस साल के लिये राजधानी रहेगी, तब तक अमरावती शहर को राजधानी का रूप दे दिया जायेगा। आन्ध्र प्रदेश 12°41' तथा 22°उ॰ अक्षांश और 77° तथा 84°40'पू॰ देशांतर रेखांश के बीच है और उत्तर में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा, पूर्व में बंगाल की खाड़ी, दक्षिण में तमिल नाडु और पश्चिम में कर्नाटक से घिरा हुआ है। ऐतिहासिक रूप से आन्ध्र प्रदेश को "भारत का धान का कटोरा" कहा जाता है। यहाँ की फसल का 77% से ज़्यादा हिस्सा चावल है। इस राज्य में दो प्रमुख नदियाँ, गोदावरी और कृष्णा बहती हैं। पुदु्चेरी (पांडीचेरी) राज्य के यानम जिले का छोटा अंतःक्षेत्र (12 वर्ग मील (30 वर्ग कि॰मी॰)) इस राज्य के उत्तरी-पूर्व में स्थित गोदावरी डेल्टा में है। ऐतिहासिक दृष्टि से राज्य में शामिल क्षेत्र आन्ध्रपथ, आन्ध्रदेस, आन्ध्रवाणी और आन्ध्र विषय के रूप में जाना जाता था। आन्ध्र राज्य से आन्ध्र प्रदेश का गठन 1 नवम्बर 1956 को किया गया। फरवरी 2014 को भारतीय संसद ने अलग तेलंगाना राज्य को मंजूरी दे दी। तेलंगाना राज्य में दस जिले तथा शेष आन्ध्र प्रदेश (सीमांन्ध्र) में 13 जिले होंगे। दस साल तक हैदराबाद दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी होगी। नया राज्य सीमांन्ध्र दो-तीन महीने में अस्तित्व में आजाएगा अब लोकसभा/राज्यसभा का 25/12सिट आन्ध्र में और लोकसभा/राज्यसभा17/8 सिट तेलंगाना में होगा। इसी माह आन्ध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन भी लागू हो गया जो कि राज्य के बटवारे तक लागू रहेगा। .

नई!!: तेलुगू लोग और आन्ध्र प्रदेश · और देखें »

कृष्णदेवराय

कृष्णदेवराय की कांस्य प्रतिमा संगीतमय स्तम्भों से युक्त हम्पी स्थित विट्ठल मन्दिर; इसके होयसला शैली के बहुभुजाकार आधार पर ध्यान दीजिए। कृष्णदेवराय (1509-1529 ई.; राज्यकाल 1509-1529 ई) विजयनगर के सर्वाधिक कीर्तिवान राजा थे। वे स्वयं कवि और कवियों के संरक्षक थे। तेलुगु भाषा में उनका काव्य अमुक्तमाल्यद साहित्य का एक रत्न है। इनकी भारत के प्राचीन इतिहास पर आधारित पुस्तक वंशचरितावली तेलुगू  के साथ—साथ संस्कृत में भी मिलती है। संभवत तेलुगू का अनुवाद ही संस्कृत में हुआ है। प्रख्यात इतिहासकार तेजपाल सिंह धामा ने हिन्दी में इनके जीवन पर प्रामाणिक उपन्यास आंध्रभोज लिखा है। तेलुगु भाषा के आठ प्रसिद्ध कवि इनके दरबार में थे जो अष्टदिग्गज के नाम से प्रसिद्ध थे। स्वयं कृष्णदेवराय भी आंध्रभोज के नाम से विख्यात थे। .

नई!!: तेलुगू लोग और कृष्णदेवराय · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

तेलुगु लोग

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »