लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

डर्बीशायर काउंटी क्रिकेट क्लब

सूची डर्बीशायर काउंटी क्रिकेट क्लब

डर्बीशायर काउंटी क्रिकेट क्लब इंग्लैंड और वेल्स के 18 प्रथम श्रेणी के काउंटी क्लब में से एक है। यह बहुत पुराने समय से है। इसमें सीमित ओवर में टीम को डर्बीशायर फेल्कोन कहा जाता था। यह पहले डर्बीशायर स्कोर्पियन के नाम से 2005 तक जाना जाता था, उसके बाद यह फेंटम के नाम से 2010 तक जाना जाने लगा। .

3 संबंधों: लैंकाशिर, वेल्स, इंग्लैण्ड

लैंकाशिर

लैंकाशिर लैंकाशिर (Lancashire) इग्लैंड के उत्तर-पश्चिमी किनारे पर स्थित काउंटी है, जिसका क्षेत्रफल 1,866 वर्ग मील है। यह पश्चिम में आइरिश सागर से, पूर्व में यॉर्कशिर से, दक्षिण में चेशिर (Cheshire) काउंटी से तथा उत्तर में कंबरलैंड एवं वेस्टमरलैंड (Westmorland) काउंटी से घिरा हुआ है। इस काउंटी की तटरेखा अनियमित है। यहाँ के मुख्य प्रवेशद्वार मोरकैम बे (Morecambe Bay) और मर्ज़ि (Mersey) एवं रिब्ल (Ribble) नदियों के ज्वारनदमुख हैं। काउंटी का उत्तरी तथा पश्चिमी भाग पहाड़ी है। लंकाशिर के कोयले का क्षेत्र मर्ज़ि तथा रिब्ल नदियों के मध्य के भूभाग में 400 वर्ग मील में फैला हुआ है। जहाज निर्माण करने के लिए प्रसिद्ध फर्नेंस (Furness) क्षेत्र में पर्याप्त लोहा मिलता है। लैंकाशिर सूती वस्त्र के लिए विश्वविख्यात है तथा अन्य प्रकार के भी वस्त्र यहाँ बनते हैं। यहाँ सभी प्रकार की मशीनों का भी निर्माण होता है। यहाँ सभी प्रकार की मशीनों का भी निर्माण होता है। स्लेट तथा फर्शबंदी के लिए पत्थरों का खनन यहाँ की खानों में होता है। कांउटी के प्रशासनिक नगर का नाम भी लैंकाशिर है, जहाँ नॉर्मन काल का ऐतिहासिक किला है। लैंकाशिर काउंटी में साबुन, मोमबत्ती, क्षार तथा काँच निर्माण करने के कारखाने हैं। दक्षिणी लैकाशिर में सूती वस्त्र उत्पादन करनेवाला प्रमुख जिला मैंचेस्टर है, जो संसार में सबसे, घना बसा हुआ क्षेत्र है। 14वीं शताब्दी में ऊनी तथा लिनेन वस्त्रों की बुनाई प्रारंभ होने पर, मैंचेस्टर का विकास प्रारंभ हुआ और 18वीं शताब्दी के मध्य में सूती वस्त्र के उद्योग का विकास आरंभ हुआ। इंग्लैड का दूसरा बंदरगाह तथा लिवरपूल में प्रथम डॉक 1700 ई. में खुला। यह डॉक मर्ज़ि नदी के साथ साथ सात मील तक चला गया है। लंदन के बाद लैकाशिर इंग्लैंड की सबसे घनी बसी हुई काउंटी है। श्रेणी:यूके.

नई!!: डर्बीशायर काउंटी क्रिकेट क्लब और लैंकाशिर · और देखें »

वेल्स

वेल्ज़ संयुक्त राजशाही (U.K.) का प्रान्त है। यहां कि राजधानी कार्डिफ है। अन्य मुख्य नगर हैं बांगोर, स्वान्ज़ी, न्यूपोर्ट। .

नई!!: डर्बीशायर काउंटी क्रिकेट क्लब और वेल्स · और देखें »

इंग्लैण्ड

इंग्लैण्ड (अंग्रेज़ी: England), ग्रेट ब्रिटेन नामक टापू के दक्षिणी भाग में स्थित एक देश है। इसका क्षेत्रफल 50,331 वर्ग मील है। यह यूनाइटेड किंगडम का सबसे बड़ा निर्वाचक देश है। इंग्लैंड के अलावा स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तर आयरलैंड भी यूनाइटेड किंगडम में शामिल हैं। यह यूरोप के उत्तर पश्चिम में अवस्थित है जो मुख्य भूमि से इंग्लिश चैनल द्वारा पृथकीकृत द्वीप का अंग है। इसकी राजभाषा अंग्रेज़ी है और यह विश्व के सबसे संपन्न तथा शक्तिशाली देशों में से एक है। इंग्लैंड के इतिहास में सबसे स्वर्णिम काल उसका औपनिवेशिक युग है। अठारहवीं सदी से लेकर बीसवीं सदी के मध्य तक ब्रिटिश साम्राज्य विश्व का सबसे बड़ा और शकितशाली साम्राज्य हुआ करता था जो कई महाद्वीपों में फैला हुआ था और कहा जाता था कि ब्रिटिश साम्राज्य में सूर्य कभी अस्त नहीं होता। उसी समय पूरे विश्व में अंग्रेज़ी भाषा ने अपनी छाप छोड़ी जिसकी वज़ह से यह आज भी विश्व के सबसे अधिक लोगों द्वारा बोले व समझे जाने वाली भाषा है। .

नई!!: डर्बीशायर काउंटी क्रिकेट क्लब और इंग्लैण्ड · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »