लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार

सूची ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार

ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार एक लोकप्रिय अंग्रेजी कविता है। इस कविता के बोल उन्नीसवीं सदी के प्रारंभ में जेन टेलर द्वारा लिखी गयी अंग्रेजी कविता "द स्टार " से लिए गए हैं। दोहे के रूप में लिखी गयी यह कविता पहली बार 1806 में एक संग्रह राइम्स फॉर द नर्सरी में प्रकाशित हुई, जिसे टेलर और उनकी बहन ऐन ने लिखा था। इस कविता की धुन आधारित है एक फ्रांसीसी गीत "आह! वुस डिराई-जे मामन " पर (सबसे पुराना ज्ञात प्रकाशन 1761).

9 संबंधों: ऐलिसेज़ एड्वैन्चर्स इन वण्डरलैण्ड, पाण्डुलिपि, फ़्रान्स, लातिन भाषा, लुइस कैरल, वायलिन, वोल्फ़गांक आमडेयुस मोत्सार्ट, गिटार, इंग्लैण्ड

ऐलिसेज़ एड्वैन्चर्स इन वण्डरलैण्ड

एलिसेज़ एडवेंचर्स इन वंडरलैंड (आमतौर पर एलिस इन वंडरलैंड के रूप में संक्षिप्त) लुईस कैरोल के उपनाम के तहत ब्रिटिश लेखक चार्ल्स लुटविग डॉडसन द्वारा 1865 में लिखित उपन्यास है। इसमें एलिस नाम की एक लड़की की कहानी है जो एक खरगोश की मांद में गिरकर, अजीब और मानव-सदृश जीवों की आबादी वाले एक कल्पना लोक में पहुंच जाती है। यह कहानी, डॉडसन के मित्रों के संकेतों से भरी है। इस कहानी ने तर्क को जिस तरीके से पेश किया है उसने इस कहानी को वयस्कों के साथ-साथ बच्चों के बीच भी स्थायी लोकप्रियता दी। लेसर्कल, जीन-जेक्विस (1994) जाक फिलोसफी ऑफ़ नॉनसेन्स: द इंट्यूशन ऑफ़ विक्टोरियन नॉनसेन्स लिटरेचर रुटलेज, न्यूयॉर्क, ISBN 0-415-07652-8 इसे "साहित्यिक बकवास" शैली के एक सबसे अच्छे उदाहरण के रूप में माना जाता है,श्वाब, गैब्रिएल (1996) "अध्याय 2: नॉनसेन्स एंड मेटाकम्युनिकेशन: एलिस इन वंडरलैंड द मिरर एंड द किलर-क्वीन: अदरनेस इन लिटररी लैंग्वेज इंडियाना यूनिवर्सिटी प्रेस, ब्लूमिंगटन, इंडियाना, pp 49-102, ISBN 0-253-33037-8 और इसका कथनात्मक पथ और संरचना काफी प्रभावशाली रही है, खासकर फंतासी शैली में.

नई!!: ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार और ऐलिसेज़ एड्वैन्चर्स इन वण्डरलैण्ड · और देखें »

पाण्डुलिपि

नन्दिनगरी में लिखी हुई एक पाण्डुलिपि सूचना का विकास-पथ पाण्डुलिपि या मातृकाग्रन्थ एक हस्तलिखित ग्रन्थविशेष है । इसको हस्तप्रति, लिपिग्रन्थ इत्यादि नामों से भी जाना जाता है। आङ्ग्ल भाषा में यह Manuscript शब्द से प्रसिद्ध है इन ग्रन्थों को MS या MSS इन संक्षेप नामों से भी जाना जाता है। हिन्दी भाषा में यह 'पाण्डुलिपि', 'हस्तलेख', 'हस्तलिपि' इत्यादि नामों से प्रसिद्ध है । ऐसा माना जाता है कि सोलहवीं शताब्दी (१६) के आरम्भ में  विदेशियों के द्वारा संस्कृत का अध्ययन आरम्भ हुआ । अध्ययन आरम्भ होने के पश्चात इसकी प्रसिद्धि  सत्रहवीं शताब्दी के अन्त में और अठारवीं शताब्दी के आरम्भ में मानी जाती है । उस कालखण्ड में  भारत में  स्थित मातृकाग्रन्थों का अध्ययन एवं संरक्षण विविध संगठनों के द्वारा किया गया । पाण्डुलिपि (manuscript) उस दस्तावेज को कहते हैं जो एक व्यक्ति या अनेक व्यक्तियों द्वारा हाथ से लिखी गयी हो। जैसे हस्तलिखित पत्र। मुद्रित किया हुआ या किसी अन्य विधि से, किसी दूसरे दस्तावेज से (यांत्रिक/वैद्युत रीति से) नकल करके तैयार सामग्री को पाण्डुलिपि नहीं कहते हैं। पाण्डुलिपि अपनी रक्षा के लिये क्या कहती है, देखें- .

नई!!: ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार और पाण्डुलिपि · और देखें »

फ़्रान्स

फ़्रान्स,या फ्रांस (आधिकारिक तौर पर फ़्रान्स गणराज्य; फ़्रान्सीसी: République française) पश्चिम यूरोप में स्थित एक देश है किन्तु इसका कुछ भूभाग संसार के अन्य भागों में भी हैं। पेरिस इसकी राजधानी है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है, जो उत्तर में बेल्जियम, लक्ज़मबर्ग, पूर्व में जर्मनी, स्विट्ज़रलैण्ड, इटली, दक्षिण-पश्चिम में स्पेन, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्यसागर तथा उत्तर पश्चिम में इंग्लिश चैनल द्वारा घिरा है। इस प्रकार यह तीन ओर सागरों से घिरा है। सुरक्षा की दृष्टि से इसकी स्थिति उत्तम नहीं है। लौह युग के दौरान, अभी के महानगरीय फ्रांस को कैटलिक से आये गॉल्स ने अपना निवास स्थान बनाया। रोम ने 51 ईसा पूर्व में इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया गया। फ्रांस, गत मध्य युग में सौ वर्ष के युद्ध (1337 से 1453) में अपनी जीत के साथ राज्य निर्माण और राजनीतिक केंद्रीकरण को मजबूत करने के बाद एक प्रमुख यूरोपीय शक्ति के रूप में उभरा। पुनर्जागरण के दौरान, फ्रांसीसी संस्कृति विकसित हुई और एक वैश्विक औपनिवेशिक साम्राज्य स्थापित हुआ, जो 20 वीं सदी तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी थी। 16 वीं शताब्दी में यहाँ कैथोलिक और प्रोटेस्टैंट (ह्यूजेनॉट्स) के बीच धार्मिक नागरिक युद्धों का वर्चस्व रहा। फ्रांस, लुई चौदहवें के शासन में यूरोप की प्रमुख सांस्कृतिक, राजनीतिक और सैन्य शक्ति बन कर उभरा। 18 वीं शताब्दी के अंत में, फ्रेंच क्रांति ने पूर्ण राजशाही को उखाड़ दिया, और आधुनिक इतिहास के सबसे पुराने गणराज्यों में से एक को स्थापित किया, साथ ही मानव और नागरिकों के अधिकारों की घोषणा के प्रारूप का मसौदा तैयार किया, जोकि आज तक राष्ट्र के आदर्शों को व्यक्त करता है। 19वीं शताब्दी में नेपोलियन ने वहाँ की सत्ता हथियाँ कर पहले फ्रांसीसी साम्राज्य की स्थापना की, इसके बाद के नेपोलियन युद्धों ने ही वर्तमान यूरोप महाद्वीपीय के स्वरुप को आकार दिया। साम्राज्य के पतन के बाद, फ्रांस में 1870 में तृतीय फ्रांसीसी गणतंत्र की स्थापना हुई, हलाकि आने वाली सभी सरकार लचर अवस्था में ही रही। फ्रांस प्रथम विश्व युद्ध में एक प्रमुख भागीदार था, जहां वह विजयी हुआ, और द्वितीय विश्व युद्ध में मित्र राष्ट्र में से एक था, लेकिन 1940 में धुरी शक्तियों के कब्जे में आ गया। 1944 में अपनी मुक्ति के बाद, चौथे फ्रांसीसी गणतंत्र की स्थापना हुई जिसे बाद में अल्जीरिया युद्ध के दौरान पुनः भंग कर दिया गया। पांचवां फ्रांसीसी गणतंत्र, चार्ल्स डी गॉल के नेतृत्व में, 1958 में बनाई गई और आज भी यह कार्यरत है। अल्जीरिया और लगभग सभी अन्य उपनिवेश 1960 के दशक में स्वतंत्र हो गए पर फ्रांस के साथ इसके घनिष्ठ आर्थिक और सैन्य संबंध आज भी कायम हैं। फ्रांस लंबे समय से कला, विज्ञान और दर्शन का एक वैश्विक केंद्र रहा है। यहाँ पर यूरोप की चौथी सबसे ज्यादा सांस्कृतिक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल मौजूद है, और दुनिया में सबसे अधिक, सालाना लगभग 83 मिलियन विदेशी पर्यटकों की मेजबानी करता है। फ्रांस एक विकसित देश है जोकि जीडीपी में दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था तथा क्रय शक्ति समता में नौवीं सबसे बड़ा है। कुल घरेलू संपदा के संदर्भ में, यह दुनिया में चौथे स्थान पर है। फ्रांस का शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, जीवन प्रत्याशा और मानव विकास की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में अच्छा प्रदर्शन है। फ्रांस, विश्व की महाशक्तियों में से एक है, वीटो का अधिकार और एक आधिकारिक परमाणु हथियार संपन्न देश के साथ ही यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों में से एक है। यह यूरोपीय संघ और यूरोजोन का एक प्रमुख सदस्यीय राज्य है। यह समूह-8, उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो), आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी), विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) और ला फ्रैंकोफ़ोनी का भी सदस्य है। .

नई!!: ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार और फ़्रान्स · और देखें »

लातिन भाषा

लातीना (Latina लातीना) प्राचीन रोमन साम्राज्य और प्राचीन रोमन धर्म की राजभाषा थी। आज ये एक मृत भाषा है, लेकिन फिर भी रोमन कैथोलिक चर्च की धर्मभाषा और वैटिकन सिटी शहर की राजभाषा है। ये एक शास्त्रीय भाषा है, संस्कृत की ही तरह, जिससे ये बहुत ज़्यादा मेल खाती है। लातीना हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आती है। इसी से फ़्रांसिसी, इतालवी, स्पैनिश, रोमानियाई और पुर्तगाली भाषाओं का उद्गम हुआ है (पर अंग्रेज़ी का नहीं)। यूरोप में ईसाई धर्म के प्रभुत्व की वजह से लातीना मध्ययुगीन और पूर्व-आधुनिक कालों में लगभग सारे यूरोप की अंतर्राष्ट्रीय भाषा थी, जिसमें समस्त धर्म, विज्ञान, उच्च साहित्य, दर्शन और गणित की किताबें लिखी जाती थीं। .

नई!!: ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार और लातिन भाषा · और देखें »

लुइस कैरल

लुइस कैरल चार्ल्स लटविज डॉजसन (अंग्रेज़ी: Charles Lutwidge Dodgson) (27 जनवरी, 1832 - 14 जनवरी, 1898), या उसका पेन नाम लुइस कैरल (अंग्रेज़ी: Lewis Carroll), एक अंग्रेज़ लेखक, गणितज्ञ, न्याय शास्त्री,दार्शनिक, एंग्लिकन पुरोहित और फ़ोटो खींचने वाला था। उसके सबसे प्रसिद्ध साहित्यों ऐलिसस अडवेंचर्स इन वंडरलैंड और उसके दूसरे भाग थ्रू द लूकिंग-ग्लास और कविताओं द हंटिंग ऑफ़ द शार्क और जैबरवॉकी हैं। उसके सब साहित्य के प्रकार साहित्यिक बकवास सोचकर हैं। .

नई!!: ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार और लुइस कैरल · और देखें »

वायलिन

बेला या वायलिन (violin) विश्व के सबसे लोकप्रिय वाद्ययंत्र में से एक है जिसका प्रयोग पाश्चात्य संगीत से लेकर हर तरह के संगीत में किया जाता है।तारवाले वाद्ययंत्रों (जैसे सारंगी, सितार आदि) में बेला सबसे छोटा, परंतु ऊँचे तारत्ववाला वाद्ययंत्र है। .

नई!!: ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार और वायलिन · और देखें »

वोल्फ़गांक आमडेयुस मोत्सार्ट

वोल्फ़गांक आमडेयुस मोत्सार्ट (जर्मन: Wolfgang Amadeus Mozart) (27 जनवरी 1756 - 5 दिसंबर 1791) एक प्रसिद्ध जर्मन पाश्चात्य शास्त्रीय संगीतज्ञ थे। उन्होने लगभग ६०० संगीत रचनाएँ की। शास्त्रीय संगीतकारों में वे सर्वाधिक लोकप्रिय हैं। श्रेणी:व्यक्तिगत जीवन श्रेणी:ऑस्ट्रियन संगीतज्ञ श्रेणी:पाश्चात्य शास्त्रीय संगीतकार‎ श्रेणी:१७५६ में जन्म श्रेणी:१७९१ में मृत्यु.

नई!!: ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार और वोल्फ़गांक आमडेयुस मोत्सार्ट · और देखें »

गिटार

एक क्लासीकल गिटार गिटार (अंग्रेज़ी: Guitar) एक लोकप्रिय वाद्य यन्त्र जिसमें तार (जो कि आमतौर पर छह होते हैं) के बजाने से ध्वनि उत्पन्न होती है। इलेक्ट्रिक गिटार में विद्युत प्रवर्धन (इलेक्ट्रिकल एम्पलीफिकेशन) की मदद से ध्वनि उत्पन्न होती है। .

नई!!: ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार और गिटार · और देखें »

इंग्लैण्ड

इंग्लैण्ड (अंग्रेज़ी: England), ग्रेट ब्रिटेन नामक टापू के दक्षिणी भाग में स्थित एक देश है। इसका क्षेत्रफल 50,331 वर्ग मील है। यह यूनाइटेड किंगडम का सबसे बड़ा निर्वाचक देश है। इंग्लैंड के अलावा स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तर आयरलैंड भी यूनाइटेड किंगडम में शामिल हैं। यह यूरोप के उत्तर पश्चिम में अवस्थित है जो मुख्य भूमि से इंग्लिश चैनल द्वारा पृथकीकृत द्वीप का अंग है। इसकी राजभाषा अंग्रेज़ी है और यह विश्व के सबसे संपन्न तथा शक्तिशाली देशों में से एक है। इंग्लैंड के इतिहास में सबसे स्वर्णिम काल उसका औपनिवेशिक युग है। अठारहवीं सदी से लेकर बीसवीं सदी के मध्य तक ब्रिटिश साम्राज्य विश्व का सबसे बड़ा और शकितशाली साम्राज्य हुआ करता था जो कई महाद्वीपों में फैला हुआ था और कहा जाता था कि ब्रिटिश साम्राज्य में सूर्य कभी अस्त नहीं होता। उसी समय पूरे विश्व में अंग्रेज़ी भाषा ने अपनी छाप छोड़ी जिसकी वज़ह से यह आज भी विश्व के सबसे अधिक लोगों द्वारा बोले व समझे जाने वाली भाषा है। .

नई!!: ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार और इंग्लैण्ड · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »