लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

टैमरिस्क (सिसिली द्वीप समूह)

सूची टैमरिस्क (सिसिली द्वीप समूह)

टैमरिस्क या टैमरिस्क हाउस, कॉर्नवाल के तट के आगे, सिसीली द्वीप पर स्थित एक बंगला है, जिसपर मलिकत्व, राजकुमार चार्ल्स, वेल्स के राजकुमार का है। यह मध्य १९६० -दशक में निर्मित एक ईंट-युक्त घर है। यह सवा एसर की भूमि पर झाऊ या झाबुक के वृक्षों के बीच स्थित है। इसे कभ-कभी राजकुमार के रिश्तेदारों को दिया जाता है। राजकुमार चार्ल्स अक्सर इस द्वीप पर छुट्टियां मनाने आया करते हैं। और इस द्वीप की अधिकांश भूमि कॉर्नवाल की डची के पास है। .

6 संबंधों: चार्ल्स, वेल्स के राजकुमार, बकिंघॅम पैलस, ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची, होलीरूड महल, विंडसर कासल, कॉर्नवल

चार्ल्स, वेल्स के राजकुमार

वेल्स के राजकुमार, युवराज चार्ल्स (चार्ल्स फिलिप ऑर्थर जॉर्ज; जन्म 14 नवम्बर 1948) महारानी एलिज़ाबेथ II और एडिनबर्ग के ड्यूक, राजकुमार फिलिप के ज्येष्ट पुत्र हैं। 1952 से ही वे राष्ट्रमंडल शक्तियों की गद्दी के स्पष्ट उत्तराधिकारी रहे हैं। कैम्ब्रिज, ट्रिनिटी कॉलेज से कला में स्नातक प्राप्त करने के बाद उन्होंने रॉयल नेवी मे 1971-1976 तक अपनी सेवाओं का निर्वहन किया। 1981 में उन्होंने लेडी डायना स्पेंसर के साथ संसार भर के टेलीविजन के विशाल दर्शकों के सामने ब्याह रचाया.

नई!!: टैमरिस्क (सिसिली द्वीप समूह) और चार्ल्स, वेल्स के राजकुमार · और देखें »

बकिंघॅम पैलस

महारानी विक्टोरिया, बकिंघम पैलेस में रहने वाली पहली महारानी, 1837 में अपने राज्याभिषेक के बाद नए बने महल में रहने आ गयीं. बकिंघम पैलेस(Buckingham Palace, ब्रिटिश उच्चारण:बखिंग्हॅम् प़ॅलॆस्) ब्रिटिश राजशाही का लंदन स्थित आधिकारिक निवास है। वेस्टमिंस्टर शहर में स्थित यह राजमहल राजकीय आयोजनों और शाही आतिथ्य का केंद्र है। यह ब्रिटेन वासियों के लिये राष्ट्रीय हर्षोन्माद और संकट के समय चर्चा का विषय रहा है। मूलतः बकिंघम हाउस के रूप में जाना जाने वाला, यह भवन जो आज के महल का महत्वपूर्ण हिस्सा है, 1703 में बकिंघम के ड्यूक के लिये एक ऐसी जगह पर बनाया गया एक विशाल टाउन हाउस था, जो कम से कम 150 सालों तक निजी स्वामित्व के अधीन रहा था। बाद में 1761रॉबिन्सन, पी.

नई!!: टैमरिस्क (सिसिली द्वीप समूह) और बकिंघॅम पैलस · और देखें »

ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची

यह ब्रिटेन के राजकीय निवासों की सूची है, इस पृष्ठ पर ब्रिटिश राजपरिवार के सदस्यों के विभिन्न राजकीय निवासों व महलों को सूचीबद्ध किया गया है, तथा पारंपरिक रूप से राजकितुंब के उस भवन में रहने का समय भी दिया गया है। ब्रिटेन में सारे राजकीय निवास, महल व किले, शासक की निजी संपत्ति नहीं होती है, सारे राजकीय निवास विधिक रूप से राजमुकुट की संपत्ति होते हैं, जिन्हें क्राउन एस्टेट कहा जाता है, इन्हें आधिकारिक तौर पर शासक के विश्वास में आवंटित किया जाता है। शासक स्वेच्छा से इन्हें बेच नहीं सकते हैं। इसके अलावा शासक व राजकुटुंब, निजी तौर पर महल को खरीद सकते है, या उत्तराधिकृत कर सकते हैं। .

नई!!: टैमरिस्क (सिसिली द्वीप समूह) और ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची · और देखें »

होलीरूड महल

हॉलीरूड का महल, स्कॉटलैण्ड में ब्रिटिश राजपरिवार का आधिकारिक निवास स्थान है। एडिनबर्ग में रोयल माइल के दक्षिण में एडिनबर्ग किला के सामने स्थित यह होलीरूड स्कॉटिश शासकों का सोलहवीं सदी से ही निवास स्थान रहा है। महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय हर गर्मियों की शुरुवात में एक हफ्ता होलीरूड महल में बिताती हैं। .

नई!!: टैमरिस्क (सिसिली द्वीप समूह) और होलीरूड महल · और देखें »

विंडसर कासल

विंड्सर कासल(Windsor Castle, ब्रिटिश उच्चारण:व़िन्ज़र् खास्ल्) अर्थात् विंड्सर किला, इंग्लैंड के बर्कशायर काउंटी के विंड्सर नामक स्थान में स्थित एक शाही किला है। यह वर्त्तमान समय में विश्व का विशालतम् रिहाइशी किला है, और इसे महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय द्वारा छुट्टियों में रहने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लंदन के बकिंघम पैलेस के माफ़िक़ इस पर स्वामित्व भी ब्रिटिश राजमुकुट के पास है। इस आलिशान एवं ऐतिहासिक किले का अंग्रेज़ी तथा ब्रिटिश राजपरिवार के साथ बेहद लंबा एवं गहरा रिश्ता रहा है। इस किले को प्राथमिक तौर पर 11वीं सदी में इंग्लैंड पर नॉर्मल आक्रमण के दौरान, नॉर्मन सेना ने नेता विलियम द कॉंकरर ने बनवाया गया था। हेनरी प्रथम के समय से ही इस महल को इंग्लिस्तान तथा ब्रिटेन के सभी शासकों द्वारा उपयोग किया जाता रहा है और यह यूरोप का सबसे लंबे समय तक इस्तेमाल होने वाला किला है। इस महल को विश्व भर में अपनी आलिशान राजकीय महलों की वास्तुकला के लिए जाना जाता है जिसके लिए यह प्राथमिक आधुनिक काल के दौरान से ही प्रशंसा का पात्र रही है। यह किला, थेम्स नदीके पास एक पहाड़ी ऊंचाईपर स्थितहै और मूलतः इसे थेम्सके इस, सामरिक तौरपर, महत्वपूर्ण क्षेत्रपर नॉर्मल वर्चस्व बनाए रखनेहेतु बनाया गयाथा। इसे मूलतः मॉट एंड बेली शैलीमें एक पहाड़ीपर तीन प्रकोष्ठोंके साथ बनाया गयाथा, जिसे धीरे-धीरे पथरीली किलेबंदीसे बदल दिया गया। 13वीं सदीके शुरुआतमें इस किलेने प्रथम बैरन युद्धके दौरान लंबी घेराबंदीका भी सामना कियाथा। राजा हेनरी तृतीयने उसी सदीके मध्यमें इस किलेके भीतर एक अत्यंत आलीशान शाही महल बनवाया, जिसे एडवर्ड तृतीयने औरभी शानदार बनानेमें अपना योगदान दिया। एडवर्डद्वारा कियागया यह उदारीकरण-योजना, मध्यकालीन इंग्लैंडका बहुमूल्यतम् गैर-धार्मिक निर्माणयोजना बानी। एडवर्ड द्वारा बनाया गया डिजाइन पूरे शून्य कालके दौरान बरकरार रहा। इसबीच राजा हेनरी अष्टम और रानी एलिजाबेथ प्रथम ने इस किले का शाही दरबार, राजकीय मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक कार्यके लिए इस महल का अघिक उपयोग करना शुरू कर दिया। इस किलेने अंग्रेजी ग्रह युद्धकी उथल-पुथलका समयभी देखा, जब संसदीय बलों द्वारा इस महल को सैन्य मुख्यालय के रूप में इस्तेमाल किया गया था। साथ ही राजा चार्ल्स प्रथम को इसी महल में बंदी बना के रखा गया था। १६६० में राजतंत्र के पुनर्स्थापन के बाद चार्ल्स द्वितीय द्वारा इस किले का नवनिर्माण किया गया, इसमें शानदार बरूक शैली की इंटीरियर कलाकारी को जोड़ा गया, जिन्हें आज भी माना जाता है। 18वीं सदी में नज़रअंदाज़गी के बाद जॉर्ज तृतीय और चतुर्थ ने चार्ल्स द्वितीय के महल को नवनिर्मित करवाया जिसके कारण महलों की वर्तमान सजावट की गई, तत्पश्चात महारानी विक्टोरियाने भी कई छोटे-मोटे निर्माण करवाएं। द्वितीय विश्वयुद्ध में इस महल को शाही परिवार की पनाहगाह के रूप में इस्तेमाल किया गया था। आज के समय, इस किलेमें करीब 500 लोग रहते और काम करते हैं और यह विश्व का सबसे बड़ा रिहायशी एवं कार्यशील किला है। .

नई!!: टैमरिस्क (सिसिली द्वीप समूह) और विंडसर कासल · और देखें »

कॉर्नवल

कॉर्नवल (अंग्रेज़ी: Cornwall) संयुक्त राजशाही में इंग्लैंड का एक काउंटी है, जो लगभग भारत के ज़िलों के बराबर का दर्जा है। भौगोलिक रूप से कॉर्नवल एक प्रायद्वीप है। इसके उत्तर व पश्चिम में केल्टिक सागर, दक्षिण में इंग्लिश चैनल और पूर्व में टेमार नदी के पार डेवन काउंटी है। कॉर्नवल में कॉर्निश लोग रहते हैं, जो बाकि इंग्लैंड के लोगों से भिन्न हैं और प्राचिन केल्टी राष्ट्रों में से एक हैं। इनके पूर्वज कॉर्निश भाषा बोलते थे लेकिन अब अधिकांश लोग अंग्रेज़ी बोलते हैं। फिर भी इस क्षेत्र की एक अलग सांस्कृतिक पहचान है और यहाँ के कुछ लोग इसे एक राजनैतिक स्वायत्त क्षेत्र बनाने की माँगे उठाते रहते हैं। .

नई!!: टैमरिस्क (सिसिली द्वीप समूह) और कॉर्नवल · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »