लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

टौरंगा

सूची टौरंगा

टौरंगा (Tauranga) न्यूज़ीलैण्ड के उत्तर द्वीप के उत्तरी भाग में प्लेन्टी की खाड़ी के पश्चिमोत्तरी किनारे पर बसा हुआ एक शहर है। यह देश का पाँचवा सबसे बड़ा नगर है और बे ऑफ़ प्लेन्टी क्षेत्र का सबसे बड़ा शहर भी है। न्यूज़ीलैण्ड की प्रशासनिक व्यवस्था में यह क्षेत्रीय प्राधीकरण का दर्जा रखता है। टौरंगा बंदरगाह नगर के पश्चिमोत्तर में स्थित है और आने-जाने वाले माल के आधार पर न्यूज़ीलैण्ड की सबसे व्यस्त बंदरगाह है। टौरंगा देश में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाले शहरों में सम्मिलित है और सन् २००१ तथा २००६ की जनगणनाओं में इसकी आबादी १४% बढ़ी थी, हालांकि २००६-२०१३ काल में बढ़ौतरी की गति धीमी होकर ११% हो गई है। .

8 संबंधों: न्यूज़ीलैण्ड, न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्रीय प्राधीकरण, प्लेन्टी की खाड़ी, बन्दरगाह, बे ऑफ़ प्लेन्टी क्षेत्र, यूरोप, अंग्रेज़ी भाषा, उत्तर द्वीप

न्यूज़ीलैण्ड

न्यूज़ीलैंड प्रशान्त महासागर में ऑस्ट्रेलिया के पास स्थित देश है। ये दो बड़े द्वीपों से बना है। न्यूजीलैंड (माओरी भाषा में: Aotearoa आओटेआरोआ) दक्षिण पश्चिमि पेसिफ़िक ओशन में दो बड़े द्वीप और अन्य कई छोटे द्वीपों से बना एक देश है। न्यूजीलैंड के ४० लाख लोगों में से लगभग तीस लाख लोग उत्तरी द्वीप में रहते हैं और दस लाख लोग दक्षिणि द्वीप में। यह द्वीप दुनिया के सबसे बडे द्वीपों में गिने जाते हैं। अन्य द्वीपों में बहुत कम लोग रहतें हैं और वे बहुत छोटे हैं। इनमें मुख्य है.

नई!!: टौरंगा और न्यूज़ीलैण्ड · और देखें »

न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्रीय प्राधीकरण

क्षेत्रीय प्राधीकरण (Territorial authorities) न्यूज़ीलैण्ड की द्वितीय स्तर के स्थानीय प्रशासनिक इकाईयाँ होती हैं। हर प्रशासनिक क्षेत्र में कई क्षेत्रीय प्राधीकरण होते हैं जिनकी तुलना भारत के ज़िलो से की जा सकती है। न्यूज़ीलैण्ड में ६७ क्षेत्रीय प्राधीकरण हैं, जिनमें १२ नगरीय परिषद, ५३ ज़िला परिषद, ऑक्लैण्ड परिषद और चैठम द्वीपसमूह परिषद शामिल हैं। ध्यान दें कि जबकि भारत का एक ज़िला पूरा-का-पूरा एक ही राज्य में हो सकता है, इसके विपरीत न्यूज़ीलैण्ड का एक क्षेत्रीय प्राधीकरण दो अलग-अलग प्रशासनिक क्षेत्रों में बंटा हुआ हो सकता है। .

नई!!: टौरंगा और न्यूज़ीलैण्ड के क्षेत्रीय प्राधीकरण · और देखें »

प्लेन्टी की खाड़ी

प्लेन्टी की खाड़ी, जो अंग्रेज़ी में बे ऑफ़ प्लेन्टी (Bay of Plenty) और माओरी में ते मोआना-आ-तोइ (Te Moana-a-Toi) कहलाती है, न्यूज़ीलैण्ड के उत्तर द्वीप के उत्तरी तट से तटस्थ एक खाड़ी है। यह पश्चिम में कोरोमण्डल प्रायद्वीप से पूर्व में रनअवे अंतरीप के बीच में विस्तृत है। न्यूज़ीलैण्ड का बे ऑफ़ प्लेन्टी क्षेत्र इस जलसमूह के इर्द-गिर्द फैला हुआ है और खाड़ी के कई द्वीप भी प्रशासनिक रूप से इसी क्षेत्र का भाग हैं। .

नई!!: टौरंगा और प्लेन्टी की खाड़ी · और देखें »

बन्दरगाह

जापान का कोबे बन्दरगाह भारत के विशाखापत्तनम का बन्दरगाह एक प्राकृतिक बन्दरगाह है। बन्दरगाह (हार्बर) समुद्री जहाजों के ठहरने की जगह हैं। विश्व में कई विशाल व छोटे बंदरगाह हैं। .

नई!!: टौरंगा और बन्दरगाह · और देखें »

बे ऑफ़ प्लेन्टी क्षेत्र

बे ऑफ़ प्लेन्टी क्षेत्र (Bay of Plenty Region) न्यूज़ीलैण्ड के उत्तर द्वीप के उत्तरी भाग में स्थित प्रशासनिक क्षेत्र है। .

नई!!: टौरंगा और बे ऑफ़ प्लेन्टी क्षेत्र · और देखें »

यूरोप

यूरोप पृथ्वी पर स्थित सात महाद्वीपों में से एक महाद्वीप है। यूरोप, एशिया से पूरी तरह जुड़ा हुआ है। यूरोप और एशिया वस्तुतः यूरेशिया के खण्ड हैं और यूरोप यूरेशिया का सबसे पश्चिमी प्रायद्वीपीय खंड है। एशिया से यूरोप का विभाजन इसके पूर्व में स्थित यूराल पर्वत के जल विभाजक जैसे यूराल नदी, कैस्पियन सागर, कॉकस पर्वत शृंखला और दक्षिण पश्चिम में स्थित काले सागर के द्वारा होता है। यूरोप के उत्तर में आर्कटिक महासागर और अन्य जल निकाय, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्य सागर और दक्षिण पश्चिम में काला सागर और इससे जुड़े जलमार्ग स्थित हैं। इस सबके बावजूद यूरोप की सीमायें बहुत हद तक काल्पनिक हैं और इसे एक महाद्वीप की संज्ञा देना भौगोलिक आधार पर कम, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक आधार पर अधिक है। ब्रिटेन, आयरलैंड और आइसलैंड जैसे देश एक द्वीप होते हुए भी यूरोप का हिस्सा हैं, पर ग्रीनलैंड उत्तरी अमरीका का हिस्सा है। रूस सांस्कृतिक दृष्टिकोण से यूरोप में ही माना जाता है, हालाँकि इसका सारा साइबेरियाई इलाका एशिया का हिस्सा है। आज ज़्यादातर यूरोपीय देशों के लोग दुनिया के सबसे ऊँचे जीवनस्तर का आनन्द लेते हैं। यूरोप पृष्ठ क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है, इसका क्षेत्रफल के १०,१८०,००० वर्ग किलोमीटर (३,९३०,००० वर्ग मील) है जो पृथ्वी की सतह का २% और इसके भूमि क्षेत्र का लगभग ६.८% है। यूरोप के ५० देशों में, रूस क्षेत्रफल और आबादी दोनों में ही सबसे बड़ा है, जबकि वैटिकन नगर सबसे छोटा देश है। जनसंख्या के हिसाब से यूरोप एशिया और अफ्रीका के बाद तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है, ७३.१ करोड़ की जनसंख्या के साथ यह विश्व की जनसंख्या में लगभग ११% का योगदान करता है, तथापि, संयुक्त राष्ट्र के अनुसार (मध्यम अनुमान), २०५० तक विश्व जनसंख्या में यूरोप का योगदान घटकर ७% पर आ सकता है। १९०० में, विश्व की जनसंख्या में यूरोप का हिस्सा लगभग 25% था। पुरातन काल में यूरोप, विशेष रूप से यूनान पश्चिमी संस्कृति का जन्मस्थान है। मध्य काल में इसी ने ईसाईयत का पोषण किया है। यूरोप ने १६ वीं सदी के बाद से वैश्विक मामलों में एक प्रमुख भूमिका अदा की है, विशेष रूप से उपनिवेशवाद की शुरुआत के बाद.

नई!!: टौरंगा और यूरोप · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: टौरंगा और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

उत्तर द्वीप

उत्तर द्वीप न्यूज़ीलैंड के दो मुख्य द्वीपो में से एक है। यह कुक जलसन्धि द्वारा दक्षिण द्वीप से अलग होता है, जो आकार में इससे थोड़ा बड़ा परन्तु आबादी में काफ़ी कम है। उत्तर द्वीप का कुल क्षेत्रफल 113,729 वर्ग किलोमीटर (43,911 वर्ग मील) है, जो इसे विश्व का 14वा सबसे बड़ा द्वीप बनाता है। जून 2012 के आकलन के अनुसार इसकी कुल आबादी 3,393,900 है। देश की राजधानी वेलिंग्टन द्वीप के दक्षिणी सिरे पर स्थित है। न्यूज़ीलैंड की लगभग 77% आबादी उत्तर द्वीप में रहती है। श्रेणी:न्यूज़ीलैण्ड के द्वीप.

नई!!: टौरंगा और उत्तर द्वीप · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

टाइरंगा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »