लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जैकलिन फर्नांडीस

सूची जैकलिन फर्नांडीस

जैकलीन फर्नांडीस श्रीलंकाई मूल की, भारतीय अभिनेत्री व मॉडल है जो हिन्दी फ़िल्मों में कार्यरत है। वे २००६ की मिस श्रीलंका यूनिवर्स रह चुकी है। उन्हें २०१० का सर्वश्रेष्ठ नई अभिनेत्री का आईफा और स्टारडस्ट पुरस्कार फ़िल्म अलादीन के लिए प्रदान किया गया था। इन्होंने अपने कैरियर की अलादीन फिल्म से २००९ से की थी जबकि इन्होंने कई सुपर हिट फिल्मों में भी कार्य किया है जिसमें सलमान खान के साथ किक (२०१४ फिल्म),रॉय जैसी फिल्मों में कार्य किया है। ये डेविड धवन की निर्देशित फिल्म जुड़वा 2 में वरुण धवन के साथ भी दिखेंगी। .

20 संबंधों: ए फ़्लाइंग जट्ट, डेविड धवन, ढिशुम, बाग़ी २, भारतीय, मर्डर 2, रमैया वस्तावैया, रेस 2, रॉय (फ़िल्म), श्रीलंका, सलमान ख़ान, सामन्था रूथ प्रभु, हाउसफुल (2010 फ़िल्म), हाउसफुल 3, हाउसफुल २, जाने कहाँ से आयी है, जुड़वा 2, वरुण धवन, किक (२०१४ फिल्म), कोलम्बो

ए फ़्लाइंग जट्ट

ए फ़्लाइंग जट्ट २०१६ की एक बॉलीवुड हिन्दी भाषी सुपरहीरो फ़िल्म है जिसका निर्देशन रेमो डीसूजा ने किया है। फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ,जैकलिन फर्नांडीस तथा प्रोफेशनल रेसलर नाथन जॉन्स मुख्य किरदार में है। फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ ने एक सुपरहीरो का किरदार निभाया, जबकि जैकलिन फर्नांडीस ने श्रॉफ की प्रेमिका का किरदार निभाया। फ़िल्म २५ अगस्त २०१६ को प्रदर्शित हुई। .

नई!!: जैकलिन फर्नांडीस और ए फ़्लाइंग जट्ट · और देखें »

डेविड धवन

डेविड धवन हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्देशक हैं। .

नई!!: जैकलिन फर्नांडीस और डेविड धवन · और देखें »

ढिशुम

ढिशुम भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। इसका निर्देशन रोहित धवन ने किया है। जिसमें वरुण धवन,जॉन अब्राहम,अक्षय खन्ना तथा जैकलिन फर्नांडीस मुख्य किरदार है। यह फ़िल्म २९ जुलाई २०१६ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: जैकलिन फर्नांडीस और ढिशुम · और देखें »

बाग़ी २

बागी २ एक भारतीय एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसके निर्माता साजिद नाडियाडवाला है। यह फिल्म साल २०१६ में आयी बाग़ी का दूसरा भाग है जो भारत में ३० मार्च २०१८ को विभिन्न सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी मुख्य किरदार में है जबकि इनके अलावा फिल्म में रणदीप हुड्डा, प्रतीक बब्बर और मनोज बाजपेयी भी बड़े किरदार में है।अप्रेल २०१८ तक बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने २०० करोड़ रूपए की कमाई की। .

नई!!: जैकलिन फर्नांडीस और बाग़ी २ · और देखें »

भारतीय

भारत देश के निवासियों को भारतीय कहा जाता है। भारत को हिन्दुस्तान नाम से भी पुकारा जाता है और इसीलिये भारतीयों को हिन्दुस्तानी भी कहतें है।.

नई!!: जैकलिन फर्नांडीस और भारतीय · और देखें »

मर्डर 2

मर्डर 2, मर्डर सीरिज़ की द्वितीय फ़िल्म है जिसका प्रथम भाग मर्डर (2004) एवं तृतीय भाग मर्डर 3 (2013) है। यह फ़िल्म इमरान हाशमी, जैकलिन फर्नांडीस, प्रशांत नारायणन और सुलगना पाणिग्राही अभिनीत है। इसके निर्देशक मोहित सूरी एवं निर्माता मुकेश भट्ट हैं। यह फ़िल्म ८ जुलाई २०११ को प्रदर्शित की गयी। .

नई!!: जैकलिन फर्नांडीस और मर्डर 2 · और देखें »

रमैया वस्तावैया

रमैया वस्तावैया प्रभू देवा निर्देशित बॉलीवुड की रोमांटिक फ़िल्म है। फ़िल्म में श्रुति हासन और गिरीश तौरनी मुख्य भूमिका में हैं। यह तमिल फ़िल्म नुवोस्तानानते नेनोदंताना का पुनर्निर्माण है। .

नई!!: जैकलिन फर्नांडीस और रमैया वस्तावैया · और देखें »

रेस 2

रेस 2 टिप्स म्यूज़िक के बैनर तले बनी, अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है। यह २००८ की फ़िल्म रेस की उत्तरकृत्ति है जिसमें अभिनय कलाकारों में अल्प बदलाव भी किया गया है जिसमें अनिल कपूर और सैफ़ अली ख़ान क्रमशः अपने रोबर्ट डीकोस्टा और रणवीर सिंह की अभिनय भूमिका में हैं जबकि दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, जैकलिन फर्नांडीस और अमीषा पटेल अतिरिक्त कलाकारों के रूप में जुड़े हैं। बिपाशा बसु ने अपना सोनिया मार्टिन का अभिनय अतिथि भूमिका के रूप में निभाया है। इसका कुल बजट था, रेस 2 25 जनवरी 2013 को जारी की गई और समालोचकों से मिली जुली समीक्षा प्राप्त की और टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए घरेलू सिनेमाघरों में कमाए। यह २०१३ में प्रदर्शित फ़िल्मों में प्रथम फ़िल्म है जो १०० करोड़ क्लब में शामील हुई। बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार फ़िल्म घरेलू सिनेमा में अर्ध-सफल रही और विश्वस्तर पर सफल फ़िल्म रही। .

नई!!: जैकलिन फर्नांडीस और रेस 2 · और देखें »

रॉय (फ़िल्म)

रॉय एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है, जिसका निर्देशन विक्रमजीत सिंह ने किया है। इसके मुख्य किरदार रणबीर कपूर, जैकलिन फर्नांडीस और अर्जुन रामपाल हैं। इस फ़िल्म का निर्माण भूषण कुमार, दिव्य खोसला कुमार, कृष्ण कुमार और फ्रीवे पिक्चर नामक निर्माता कंपनी ने किया है। यह १३ फरवरी २०१५ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: जैकलिन फर्नांडीस और रॉय (फ़िल्म) · और देखें »

श्रीलंका

श्रीलंका (आधिकारिक नाम श्रीलंका समाजवादी जनतांत्रिक गणराज्य) दक्षिण एशिया में हिन्द महासागर के उत्तरी भाग में स्थित एक द्वीपीय देश है। भारत के दक्षिण में स्थित इस देश की दूरी भारत से मात्र ३१ किलोमीटर है। १९७२ तक इसका नाम सीलोन (अंग्रेजी:Ceylon) था, जिसे १९७२ में बदलकर लंका तथा १९७८ में इसके आगे सम्मानसूचक शब्द "श्री" जोड़कर श्रीलंका कर दिया गया। श्रीलंका का सबसे बड़ा नगर कोलम्बो समुद्री परिवहन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण बन्दरगाह है। .

नई!!: जैकलिन फर्नांडीस और श्रीलंका · और देखें »

सलमान ख़ान

अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान (سلمان خان. उच्चारण:, जन्म: २७ दिसम्बर १९६५) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं, जो बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाई देते हैं। इन्होंने सन १९८८ में अभिनय की दुनिया में अपनी पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी से शुरूआत की। सलमान को अपनी पहली बड़ी व्यावसायिक सफलता १९८९ में रिलीज़ हुई मैंने प्यार किया से मिली, जिसके लिए इन्हें फिल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ नवीन पुरूष अभिनेता पुरस्कार भी दिया गया। वे बॉलीवुड की कुछ सफल फिल्मों में स्टार कलाकार की भूमिका करते रहे, जैसे साजन (१९९१), हम आपके हैं कौन (१९९४) व बीवी नं. १ (१९९९) और ये ऐसी फिल्में थीं जिन्होंने उनके करियर में पाँच अलग सालों में सबसे अधिक कमाई की। १९९९ में खान ने १९९८ की फिल्म कुछ कुछ होता है में उनकी अतिथि-भूमिका के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार जीता और तब से इन्होंने कई आलोचनात्मक और व्यावसायिक फिल्मों में स्टार के रूप में सफलता प्राप्त की है, जिनमें हम दिल दे चुके सनम (१९९९), तेरे नाम (२००३), नो एन्ट्री (२००५) और पार्टनर (२००७) शामिल हैं। २०१७ में टाईगर जिंदा ने कमाई के मामले मे नया इतिहास बनाया इस तरह खान ने खुद को हिंदी सिनेमा के प्रमुख अभिनेताओं में सबसे महान अभिनेता की छवि बनाई। बाद में बनी फ़िल्में, वांटेड (२००९), दबंग (२०१०), रेड्डी (२०११) और बॉडीगार्ड (२०११) उनकी हिन्दी सिने जगत में सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्में रही। किक (२०१४ फिल्म) सलमान की पहली फिल्म है जो 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। किक सलमान की सातवीं फिल्म है जो 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। इससे पहले 6 फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी हैं एक था टाइगर - 198 करोड़, दबंग-2 - 158 करोड़, बॉडीगार्ड - 142 करोड़, दबंग - 145 करोड़, Ready (2011 film) - 120 करोड़, जय हो (फ़िल्म) - 111 करोड़ है। (मुख्य सूचना सलमान खान एक भारतीय अभिनेता के साथ एक गायक भी है. जिन्होंने कई सुरीली आवाजो में गाने भी गाए हैं।) .

नई!!: जैकलिन फर्नांडीस और सलमान ख़ान · और देखें »

सामन्था रूथ प्रभु

समांथा रूथ प्रभु (जन्म:28 अप्रैल 1987) मुख्य रूप से तेलुगू और तमिल फिल्म उद्योग में काम करने वाले एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और मॉडल है। समांथा चेन्नई में पली-बढ़ी है और इन्होंने किशोरावस्था के दौरान मॉडलिंग में कैरियर शुरु किया था। समांथा की सगाई अक्किनेनी नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्या से हो चुकी है। समांथा रुथ प्रभु साउथ फिल्‍म इंडस्‍ट्री के सुपरस्‍टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्‍य संग विवाह बंधन में बंधेगे। 2007 में रवि वर्मन की मॉस्कोइन कवेरी के लिए साइन अप करने के बावजूद उनकी पहली रिलीज गौतम मेनन द्वारा निर्देशित 2010 की तेलुगू रोमांस फिल्म ये माया चेसाव थी, जो समीक्षकों द्वारा प्रशंसित की गई और जिसने उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार-दक्षिण दिलवाया। जब से वह कई व्यावसायिक रूप से सफल तेलुगू फिल्मों में दिखाई देती आ रही है।.

नई!!: जैकलिन फर्नांडीस और सामन्था रूथ प्रभु · और देखें »

हाउसफुल (2010 फ़िल्म)

हाउसफुल ३० अप्रैल २०१० को प्रदशित होने वाली एक बॉलीवुड फिल्म है जिसका निर्देशन साजिद खान ने किया है। फिल्म के प्रमुख सितारों में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अर्जुन रामपाल, लारा दत्ता, दीपिका पादुकोण और जिया खान हैं। फिल्म के अन्य चरित्र बोमन ईरानी और रणबीर कपूर ने निभाए हैं। फिल्म के एक गाने में जैकलीन फर्नांडीज़ विशेष भूमिका में हैं। फिल्म में संगीत शंकर-अहसान-लॉय का है। फिल्म को अधिकतर लंदन में फिल्माया गया है। .

नई!!: जैकलिन फर्नांडीस और हाउसफुल (2010 फ़िल्म) · और देखें »

हाउसफुल 3

हाउसफुल 3 हिन्दी भाषा में बनी भारतीय हास्य फिल्म है। जिसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला और निर्देशन का कार्य साजिद-फ़रहाद ने किया है। इस फ़िल्म में मुख्य किरदार में रितेश देशमुख, अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी आदि हैं। यह 3 जून 2016 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगा। इससे पहले इसके दो भाग हाउसफुल और हाउसफुल 2 बन चुके हैं। .

नई!!: जैकलिन फर्नांडीस और हाउसफुल 3 · और देखें »

हाउसफुल २

हाउसफुल २ २०१२ में बनी भारतीय हास्य फ़िल्म है जिसका निर्देशन साजिद खान द्वारा व निर्माण साजिद नाडियाडवाला द्वारा किया गया है। यह २०१० में बनी दिलम हाउसफुल का अगला भाग है। फ़िल्म में पहली फ़िल्म के अभिनेता अक्षय कुमार और रितेश देशमुख पुनः आए हैं और इनके साथ ही जॉन अब्राहम, जैकलिन फर्नांडीस, असिन, ज़रीन खान, शाज़ान पद्मसी और श्रेयस तलपदे नए किरदार है। फ़िल्म में मिथुन चक्रवर्ती, रंधीर कपूर, ऋषि कपूर और बोमन ईरानी सह भूमिकाओं में है। फ़िल्म को ६ अप्रैल २०१२ को रिलीज़ किया गया था। .

नई!!: जैकलिन फर्नांडीस और हाउसफुल २ · और देखें »

जाने कहाँ से आयी है

जाने कहाँ से आयी है २०१० की एक बॉलीवुड फ़िल्म है। .

नई!!: जैकलिन फर्नांडीस और जाने कहाँ से आयी है · और देखें »

जुड़वा 2

जुड़वा 2 एक भारतीय बॉलीवुड हिन्दी एक्शन और हास्य से भरी फिल्म है जिसका निर्देशन डेविड धवन ने किया है और फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला है और इनके ही नाडियाडवाला ग्रैंडसन इंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म रिलीज होगी। इस फिल्म में वरुण धवन और जैकलिन फर्नांडीस और तापसी पन्नू मुख्य किरदार होंगे जिसमें वरुण धवन दोहरी भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म २९ सितम्बर २०१७ को दशहरा के मौके पर रिलीज होगी। यह फिल्म १९९७ में बनी जुड़वा फिल्म का दूसरा भाग है। इस फिल्म का ट्रेलर २१ अगस्त को रिलीज किया गया था। .

नई!!: जैकलिन फर्नांडीस और जुड़वा 2 · और देखें »

वरुण धवन

वरुण धवन एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। वरुण ने अपने अभिनय के सफर की शुरुआत करन जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द इयर (2012) से शुरू की। इसके लिए उन्हें एक फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। लेकिन यह इससे पहले करन जौहर के साथ ही माइ नेम इज़ ख़ान (2010) नामक फिल्म में सहायक निर्देशक के रूप में साथ काम कर चुके हैं। .

नई!!: जैकलिन फर्नांडीस और वरुण धवन · और देखें »

किक (२०१४ फिल्म)

किक एक एक्शन फीचर फिल्म है इस फिल्म के निर्देशक तथा निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता सलमान खान, जैकलिन फर्नांडीस, नवाजुद्दीन सिद्दिकी तथा रणदीप हुड्डा हैं। यह २००९ में आई तेलुगू फिल्म 'किक' का पुनर्निर्माण है। फिल्म २५ जुलाई २०१४ को रिलीज़ हुई। किक ने पहले दिन में २८ करोड़ रूपए कमा लिए। फिल्म भारत में हर समय की दूसरी सबसे ऊंची कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गए सातवें सर्वाधिक कमाई करने वाली विदेशी बाजारों और दुनिया भर में तीसरा सर्वाधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म में शामिल हो चुकी है। सलमान खान की फिल्म किक सौ करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने पहले सप्ताह में 164.09 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया था। 350 करोड़ से ज़्यादा कमाई करने के बाद किक सर्वाधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है। .

नई!!: जैकलिन फर्नांडीस और किक (२०१४ फिल्म) · और देखें »

कोलम्बो

श्रीलंका का जिला है। । । श्रेणी:श्रीलंका के शहर.

नई!!: जैकलिन फर्नांडीस और कोलम्बो · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

जैकलिन फर्नांडीस फिल्मोग्राफी, जैक्लिन फ़र्नाण्डिस

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »