लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जेम्स फ्रेंको

सूची जेम्स फ्रेंको

जेम्स एडवर्ड फ्रेंको (English:James Edward Franco) (जन्म अप्रैल, 19 1978) एक अमेरिकी अभिनेता, फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, फिल्म निर्माता, अंग्रेजी के छात्र, लेखक, चित्रकार और प्रदर्शन कलाकार है। जेम्स ने 1990 के दशक के दौरान अपना अभिनय कैरियर शुरू किया, जिसमे इन्होने कई किशोर फिल्म व अल्पकालिक टेलीविजन कार्यक्रमो मे अभिनय किया। इन्हे अपनी स्पाइडर-मैन फिल्मो मे हैरी ओसबोर्न, पाएनेप्ल् एक्सप्रेस फिल्म मे ड्रग डीलर व 2010 की 127 आवर्स फिल्म मे एरन रलसटन की भूमिकाओं की वजह से अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुई। इनकी अन्य प्रसिद्ध फिल्मों में शामिल हैं मिल्क, त्रिस्टान व इसोल्द, फलाय बोयस, डेट नाईट, योर हाइनेस, ईट प्रेए लव व प्लेनट ऑफ ऐप्स श्रृंखला की आगामी फील्म राइस ऑफ द् ऐप्स हैं। यह तीन गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों के लिए नामित हो चुके हैं व एक के विजेता हैं तथा 127 आवर्स में अपने काम के लिए अकेडेमी पुरस्कार की सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी मे नामांकन प्राप्त कर चुके हैं। .

8 संबंधों: पालो आल्टो, कैलिफ़ोर्निया, मिल्क (फिल्म), संयुक्त राज्य, स्पाइडर-मैन (फ़िल्म), गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, कैलिफ़ोर्निया, अंग्रेज़ी भाषा, अकेडमी पुरस्कार

पालो आल्टो, कैलिफ़ोर्निया

पालो आल्टो संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया राज्य में सांटा क्लॅरा काउंटी के उत्तर पश्चिम कोने में स्थित है। .

नई!!: जेम्स फ्रेंको और पालो आल्टो, कैलिफ़ोर्निया · और देखें »

मिल्क (फिल्म)

मिल्क 2008 की अमेरिकी, जीवनी आधारित फिल्म है जो समलैंगिक अधिकारों के कार्यकर्ता तथा राजनीतिज्ञ हार्वे मिल्क के जीवन पर आधारित है, जो कैलिफोर्निया के एक सार्वजनिक कार्यालय में चुना जाने वाला पहला सर्वविदित समलैंगिक व्यक्ति था और जो संयुक्त राज्य अमेरिका में समग्र रूप से प्रथम तीन में से एक था जो सैन फ्रांसिस्को पर्यवेक्षक बोर्ड का सदस्य था। गस वान संत द्वारा निर्देशित तथा डस्टिन लांस ब्लैक द्वारा लिखित इस फिल्म में, शॉन पेन ने मिल्क के रूप में तथा जोश ब्रोलिन ने डैन व्हाइट के रूप में अभिनय किया है। फिल्म के जारी किये जाने पर इसे काफी प्रशंसा मिली तथा इसने फिल्म आलोचकों और संघों से काफी सराहना अर्जित की.

नई!!: जेम्स फ्रेंको और मिल्क (फिल्म) · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: जेम्स फ्रेंको और संयुक्त राज्य · और देखें »

स्पाइडर-मैन (फ़िल्म)

स्पाइडर मैन मारवल कॉमिक्स के एक काल्पनिक सुपर हीरो पर 2002 में बनी फ़िल्म हैं और स्पाइडर-मैन फ़िल्म शृंखला की पहली फ़िल्म है। इसका निर्देशन सैम रायामी द्वारा किया गया है और कहानी डेविड कोप ने लिखी है। फ़िल्म में टोबी मैग्वायर पिटर पार्कर की भूमिका में है, एक हाई स्कुल का छात्र जों एक मकड़ी के काटने के बाद जुर्म से लड़ने वाला सुपरहीरो बन जाता है। फ़िल्म में नोर्मन ओस्बार्न की भूमिका में विलिम डिफो, व किर्स्टन डंस्ट पिटर की प्रेयसी मेरी-जेन-वाटसन की भूमिका में है। जेम्स फ्रेंको फ़िल्म में पिटर के दोस्त हैरी ओस्बार्न की भूमिका में है। २५ वर्षों तक लटके रहने के बाद फ़िल्म का लाइसंस सोनी पिक्कार्स इंटरटेन्मेंट को १९९९ में मिला और सोनी ने सैम रायामी और डेविड कोप को फ़िल्म पर काम करने के लिए लगा दिया। फ़िल्म को २ मई २००२ को रिलीज़ किया गया और यह व्यापारिक और समीक्षकों की दृष्टी से सफल फ़िल्म साबित हुई। .

नई!!: जेम्स फ्रेंको और स्पाइडर-मैन (फ़िल्म) · और देखें »

गोल्डन ग्लोब पुरस्कार

हर साल हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन (एचएफपीए) (हॉलीवुड विदेशी प्रेस संघ) मनोरंजन जगत में विशेष उपलब्धियों के लिए देशी-विदेशी कलाकारों, फिल्मों को गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार से सम्मानित करता है। पहला गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जनवरी १९४४ को लॉस एंजिल्स में आयोजित हुआ था। इस बार ११ जनवरी २००९ को बेवेरली हिल्टन होटल कैलिफोर्निया में दिया गया गोल्डन पुरस्कार ६६वाँ अवॉर्ड है। हर बार जनवरी में दिए जानेवाले इस अवॉर्ड को ९० अंतराष्ट्रीय पत्रकारों के मतों (वोट्स) के आधार पर दिया जाता है। ये पत्रकार हॉलीवुड और अमेरिका के बाहर के मीडिया द्वारा संबंद्धता प्राप्त होते हैं। अकादमी पुरस्कार (एकेडमी अवॉर्ड) की सीमा एक जनवरी से शुरू होती है लेकिन गोल्डन ग्लोब की एक अक्टूबर से। श्रेणी:फ़िल्म पुरस्कार.

नई!!: जेम्स फ्रेंको और गोल्डन ग्लोब पुरस्कार · और देखें »

कैलिफ़ोर्निया

कैलिफ़ोर्निया संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित एक राज्य है। यह अमेरिका का सबसे अधिक आबादी और क्षेत्रफल में अलास्का और टेक्सस के पश्चात तीसरा सबसे बड़ा राज्य हैं। कैलिफ़ोर्निया के उत्तर में औरिगन, और दक्षिण में मेक्सिको है। कैलिफ़ोर्निया की राजधानी सैक्रामेण्टो है। संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था में यह राज्य 14 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है। अगर कैलिफ़ोर्निया एक स्वतंत्र देश होता तो दुनिया में उसका सकल घरेलू उत्पाद (जी॰ डी॰ पी॰) 6वां स्थान पर होता और जनसंख्या 35वें स्थान पर होती। अंग्रेज़ी राज्य की अधिकारिक भाषा है जो लगभग 57% प्रतिशत जनता मातृभाषा के रूप में बोलती है। स्पेनी 29% प्रतिशत, चीनी 2% और टागालोग भाषा 2% द्वारा बोली जाती है। लॉस एंजेलिस सबसे बड़ा शहर है। .

नई!!: जेम्स फ्रेंको और कैलिफ़ोर्निया · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: जेम्स फ्रेंको और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

अकेडमी पुरस्कार

अमेरिका की अकेडेमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज़ द्वारा प्रदत्त अकेडमी पुरस्कार, जिसे ऑस्कर पुरस्कार भी कहा जाता है, फिल्म व्यवसाय से जुड़े सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों, कलाकारों, लेखक व तकनीशियनों को दिया जाने वाला प्रतिष्ठित सालाना पुरस्कार है। पहला समारोह १६ मई १९२९ को आयोजित किया गया था। .

नई!!: जेम्स फ्रेंको और अकेडमी पुरस्कार · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »