लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जेनिफ़र एनिस्टन

सूची जेनिफ़र एनिस्टन

जेनिफ़र जोआना एनिस्टन (Jennifer Joanna Aniston, जन्म ११ फ़रवरी १९६९) एक अमरीकी अभिनेत्री, फ़िल्म निर्देशक व निर्माता है। एनिस्टन को १९९० के दशक के टेलिविज़न धारावाहिक फ्रेंड्स में रेचल ग्रीन की भूमिका के कारण लोकप्रियता हासिल हुई जिसके लिए उन्हें एमी पुरस्कार गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार और स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स से सम्मानित किया गया। एनिस्टन ने हॉलिवुड की कई फ़िल्मों में भी काम किया है। उन्होंने कई स्वतन्त्र फिल्मों में काम किया है जिनमें शि इज़ द वन (१९९६) ऑफिस स्पेस (१९९९) द गुड गर्ल (२००२) और फ्रेंड्स विथ मनी (२००६) में बनी शामिल है जिनके लिए उनकी काफ़ी सराहना की गई। उनकी ब्रुस ऑलमाइटी (२००३), द ब्रेक-अप (२००६), मारले एंड मी (२००८), जस्ट गो विथ ईट (२०११) और हॉरिबल बॉसेस (२०११) व्यापारिक दृष्टी से सफल फ़िल्में रही है। .

8 संबंधों: एमी पुरस्कार, न्यूयॉर्क, फ़्रेंड्स, ब्रुस ऑलमाइटी, ब्रैड पिट, यूनान, स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स, गोल्डन ग्लोब पुरस्कार

एमी पुरस्कार

एमी पुरस्कार (Emmy Award) या जिसे अक्सर एमी कहा जाता है, एक टेलीविजन निर्माण पुरस्कार है व मनोरंजन पर केंद्रित है। इसे टेलीविजन का अकादमी पुरस्कार (फ़िल्म के लिए), टोनी पुरस्कार (नाटक के लिए) और ग्रैमी पुरस्कार (संगीत के लिए) के बराबर माना जाता है। .

नई!!: जेनिफ़र एनिस्टन और एमी पुरस्कार · और देखें »

न्यूयॉर्क

यह लेख न्यूयॉर्क प्रांत के बारे में है। शहर के लिए देखे - न्यूयॉर्क शहर, अन्य विकल्प के लिए देखे न्यूयॉर्क (बहुविकल्पी) न्यूयॉर्क (New York) पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य अमेरिका में एक राज्य है। न्यूयॉर्क उन तेरह उपनिवेश में से एक था जिसने संयुक्त राज्य का गठन किया था। राज्य के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क शहर, में राज्य की 40% से अधिक आबादी रहती हैं। राज्य की दो-तिहाई जनसंख्या न्यू यॉर्क महानगरीय क्षेत्र में रहती है, और करीब 40% लोग लांग आईलैंड में रहते हैं। राज्य और शहर का नाम 17 वीं सदी के ड्यूक ऑफ यॉर्क यानी के इंग्लैंड के भावी राजा जेम्स द्वितीय के ऊपर रखा गया है। न्यूयॉर्क शहर संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे अधिक आबादी वाला शहर है और एक वैश्विक शहर है। न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय है। इसे दुनिया के सांस्कृतिक, वित्तीय और मीडिया राजधानी के रूप में वर्णित किया गया है और साथ ही यह दुनिया का आर्थिक रूप से सबसे शक्तिशाली शहर है। अन्य बड़े शहर हैं बफ़ेलो, रोचेस्टर, योंकर्स, और सिरैक्यूज़, जबकि राज्य की राजधानी अल्बानी है। राज्य की सीमा न्यू जर्सी और पेन्सिलवेनिया से दक्षिण में और कनेक्टिकट, मैसाचुसेट्स और वरमॉण्ट से पूर्व में लगती है। न्यूयार्क में यूरोपीय लोगों के आगमन से पहले कई सौ वर्षों तक अल्गोनक्वियन और इरक़ुओअन बोलने वाले मूल अमेरिकी जनजातियां बसी हुई थी। आने वाले पहले यूरोपीय लोग फ्रांसीसी उपनिवेशवादियों थे। 1609 में इस क्षेत्र पर डच के लिए हेनरी हडसन द्वारा दावा किया गया, जिन्होंने एक न्यू नीदरलैंड नाम से कॉलोनी बसाई। 1664 में इंग्लैंड ने डच से कॉलोनी लेकर उस पर का कब्जा कर लिया। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 1,97,45,289 हैं। इस हिसाब से इसका सभी राज्यों में चौथा स्थान हुआ। क्षेत्र के मामले में इसका स्थान 27वां है। लगभग 70% जनता सिर्फ अंग्रेजी बोलती है, 15% स्पेनी, 3% चीनी, बाकी अन्य। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: जेनिफ़र एनिस्टन और न्यूयॉर्क · और देखें »

फ़्रेंड्स

फ्रेंड्स एक अमेरिकी स्थितिपरक कॉमेडी है, जिसे डेविड क्रेन और मार्टा कॉफ़मैन ने निर्मित किया और जो NBC (नेशनल ब्रॉडकास्टिंग कंपनी) पर 22 सितंबर 1994 को पहली बार प्रदर्शित किया गया। यह मूल रूप से 22 सितंबर 1994 से लेकर 6 मई 2004 तक एन बी सी पर दस सत्रों के लिए प्रसारित किया गया था। यह श्रृंखला न्यूयॉर्क शहर के मैनहट्टन क्षेत्र में बसे छह मित्रों के एक समूह पर केंद्रित है, जो यदा-कदा साथ रहते हैं और अपना निर्वाह-खर्च आपस में साझा करते हैं। यह श्रृंखला वार्नर ब्रदर्स टेलीविज़न के संग ब्राईट/कॉफ़मैन/क्रेन प्रोडक्शन द्वारा निर्मित की गई। मूल कार्यकारी निर्माता थे डेविड क्रेन, मार्टा कॉफ़मैन और केविन एस ब्राईट, जबकि बाद के सीज़न में कई अन्य लोगों को आगे बढ़ाया गया। नवंबर 1993 और दिसंबर 1993 के बीच में इनसोमनिया कफ़े शीर्षक से कॉफ़मैन और क्रेन ने फ्रेंड्स पर काम शुरू किया। उन्होंने अपने विचार ब्राईट को प्रस्तुत किए, जिसके साथ वे पहले काम कर चुके थे और उन्होंने मिलकर सात-पृष्टीय श्रृंखला का निरूपण NBC को प्रस्तुत किया। पटकथा के कई बार पुनर्लेखन और परिवर्तन के बाद, एक दूसरा शीर्षक बदलाव फ्रेन्ड्स लैक अस करके, अंत में श्रृंखला का नाम फ्रेंड्स रखा गया और NBC के बेहद मांग वाले गुरुवार रात 8:30 बजे की समयावधि में पहली बार प्रदर्शित किया गया। इस श्रृंखला का फ़िल्मांकन प्रत्यक्ष दर्शकों के सामने बरबैंक, कैलिफोर्निया के वार्नर ब्रदर्स स्टूडियो में किया गया। इस नेटवर्क पर दस सीज़न के बाद, श्रृंखला का समापन अंक NBC द्वारा प्रचारित किया गया और लगभग पूरे US में दर्शक दलों का आयोजन किया गया। श्रृंखला का समापन अंक, जो पहली बार 6 मई 2004 को प्रसारित किया गया था, 52.5 मिलियन अमेरिकी दर्शकों द्वारा देखा गया, जो कि टेलीविज़न इतिहास में चौथा सबसे अधिक देखा गया श्रृंखलाओं का समापन रहा.

नई!!: जेनिफ़र एनिस्टन और फ़्रेंड्स · और देखें »

ब्रुस ऑलमाइटी

ब्रुस ऑलमाइटी (Bruce Almighty) २००३ में बनी फंतासी-हास्य फ़िल्म है। .

नई!!: जेनिफ़र एनिस्टन और ब्रुस ऑलमाइटी · और देखें »

ब्रैड पिट

विलियम ब्रैडली "ब्रैड" पिट (जन्म 18 दिसम्बर 1963) एक अमेरिकी अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं। उन्हें दुनिया के सबसे आकर्षक पुरुषों में से एक के रूप में उद्धृत किया गया है, एक ऐसा ठप्पा, जो मीडिया को उनके परदे से बाहर के जीवन पर रिपोर्ट करने के लिए ललचाता है। पिट को दो अकादमी पुरस्कार नामांकन और चार गोल्डन ग्लोब पुरस्कार नामांकन प्राप्त हुआ है, जिसमें से उन्होंने एक जीता है। पिट ने अपने अभिनय कैरियर की शुरूआत टेलीविज़न पर अतिथि भूमिकाओं से की, जिसमें 1987 में CBS धारावाहिक "डल्लास" में एक भूमिका शामिल है। उन्हें 1991 की रोड फ़िल्म थेल्मा एंड लुईस के एक बेपरवाह अनुरोध-यात्री के रूप में पहचान मिली जो जीना डेविस के चरित्र को फुसलाता है। पिट को बड़े बजट के निर्माणों में मुख्य भूमिका अ रिवर रन्स थ्रू इट (1992) और इंटरव्यू विथ द वैमपायर (1994) के माध्यम से मिली.1994 के नाटक लेजेंड्स ऑफ़ द फॉल में उन्हें एंथनी हॉपकिन्स के साथ भूमिका दी गई, जिसके लिए उन्हें पहली बार गोल्डन ग्लोब नामांकन प्राप्त हुआ। 1995 में उन्होंने क्राइम थ्रिलर सेवन और कल्पित विज्ञान फ़िल्म ट्वेल्व मंकीस में समीक्षकों द्वारा प्रशंसित अभिनय किया, जिनमें परवर्ती फ़िल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का गोल्डन ग्लोब पुरस्कार और अकादमी पुरस्कार नामांकन मिला.

नई!!: जेनिफ़र एनिस्टन और ब्रैड पिट · और देखें »

यूनान

यूनान यूरोप महाद्वीप में स्थित देश है। यहां के लोगों को यूनानी अथवा यवन कहते हैं। अंग्रेजी तथा अन्य पश्चिमी भाषाओं में इन्हें ग्रीक कहा जाता है। यह भूमध्य सागर के उत्तर पूर्व में स्थित द्वीपों का समूह है। प्राचीन यूनानी लोग इस द्वीप से अन्य कई क्षेत्रों में गए जहाँ वे आज भी अल्पसंख्यक के रूप में मौज़ूद है, जैसे - तुर्की, मिस्र, पश्चिमी यूरोप इत्यादि। यूनानी भाषा ने आधुनिक अंग्रेज़ी तथा अन्य यूरोपीय भाषाओं को कई शब्द दिये हैं। तकनीकी क्षेत्रों में इनकी श्रेष्ठता के कारण तकनीकी क्षेत्र के कई यूरोपीय शब्द ग्रीक भाषा के मूलों से बने हैं। इसके कारण ये अन्य भाषाओं में भी आ गए हैं।ग्रीस की महिलाएं देह व्यापार के धंधे में सबसे आगे है.

नई!!: जेनिफ़र एनिस्टन और यूनान · और देखें »

स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स

स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स (Screen Actors Guild Award) वह सम्मान है जो स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड द्वारा अपने सदस्यों को उनके उल्लेखनिय कार्य के लिए दिया जाता है। श्रेणी:फ़िल्म पुरस्कार.

नई!!: जेनिफ़र एनिस्टन और स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स · और देखें »

गोल्डन ग्लोब पुरस्कार

हर साल हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन (एचएफपीए) (हॉलीवुड विदेशी प्रेस संघ) मनोरंजन जगत में विशेष उपलब्धियों के लिए देशी-विदेशी कलाकारों, फिल्मों को गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार से सम्मानित करता है। पहला गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जनवरी १९४४ को लॉस एंजिल्स में आयोजित हुआ था। इस बार ११ जनवरी २००९ को बेवेरली हिल्टन होटल कैलिफोर्निया में दिया गया गोल्डन पुरस्कार ६६वाँ अवॉर्ड है। हर बार जनवरी में दिए जानेवाले इस अवॉर्ड को ९० अंतराष्ट्रीय पत्रकारों के मतों (वोट्स) के आधार पर दिया जाता है। ये पत्रकार हॉलीवुड और अमेरिका के बाहर के मीडिया द्वारा संबंद्धता प्राप्त होते हैं। अकादमी पुरस्कार (एकेडमी अवॉर्ड) की सीमा एक जनवरी से शुरू होती है लेकिन गोल्डन ग्लोब की एक अक्टूबर से। श्रेणी:फ़िल्म पुरस्कार.

नई!!: जेनिफ़र एनिस्टन और गोल्डन ग्लोब पुरस्कार · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

जेनिफर एनिस्टन, जेनिफ़र ऐनिस्टन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »