लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जामताड़ा जिला

सूची जामताड़ा जिला

जामताड़ा जिला पूर्वी भारतीय राज्य झारखंड के 24 जिलों में से एक है। जामताड़ा शहर इस जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है। यह जिला 23° 10' और 24° 05' उत्तरी अक्षांश और 86° 30' और 87° 15' पूर्वी देशांतर के बीच में स्थित है। .

6 संबंधों: झारखण्ड, दुमका लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र, दुमका जिला, संथाल परगना, ज़िला, जामताड़ा

झारखण्ड

झारखण्ड यानी 'झार' या 'झाड़' जो स्थानीय रूप में वन का पर्याय है और 'खण्ड' यानी टुकड़े से मिलकर बना है। अपने नाम के अनुरुप यह मूलतः एक वन प्रदेश है जो झारखंड आंदोलन के फलस्वरूप सृजित हुआ। प्रचुर मात्रा में खनिज की उपलबध्ता के कारण इसे भारत का 'रूर' भी कहा जाता है जो जर्मनी में खनिज-प्रदेश के नाम से विख्यात है। 1930 के आसपास गठित आदिवासी महासभा ने जयपाल सिंह मुंडा की अगुआई में अलग ‘झारखंड’ का सपना देखा.

नई!!: जामताड़ा जिला और झारखण्ड · और देखें »

दुमका लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र

दुमका लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र भारत के झारखंड राज्य का एक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र है। श्रेणी:झारखंड के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र.

नई!!: जामताड़ा जिला और दुमका लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र · और देखें »

दुमका जिला

दुमका भारतीय राज्य झारखंड का एक जिला है। जिले का मुख्यालय दुमका है। यह एक पहाडी क्षेत्र है। झारखण्ड की उपराजधानी है। क्षेत्रफल - 3,716.02 वर्ग कि.मी.

नई!!: जामताड़ा जिला और दुमका जिला · और देखें »

संथाल परगना

संथाल परगना भारत के झारखंड राज्य की प्रशासनिक इकाइयों में से एक है। यह झारखंड की एक कमीशनरी है जिसका मुख्यालय दुमका में है। इस इकाई में झारखंड के छह जिले - गोड्डा, देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज और पाकुड़ शामिल हैं। ब्रिटिश राजमें पहले संथाल परगना नाम से ही संयुक्त बिहार में एक जिला हुआ करता था जिसे 1855 में ब्रिटिशों ने जिला घोषित किया था और यह बंगाल प्रेसिडेंसी का हिस्सा हुआ करता था। संथाल परगना दो शब्दों संथाल (जिसे कुछ लोग संताल एवं सांथाल भी कहते हैं) - जो एक आदिवासी समुदाय है और परगना (उर्दू) - जिसका अर्थ प्रांता या राज्य होता है - से बना है। संथाल परगना के सभी छह जिलों में सांथाल आदिवासियों की बहुतायत है जो आस्ट्रो एशियाटिक भाषा परिवार की सांथाली और भारतीय आर्य भाषा परिवार की अंगिका भाषा का प्रयोग करते हैं। ब्रिटिश राज के दौरान आदिवासियों द्वारा यहाँ कई विद्रोह हुए थे जिसमें तिलका मांझी, बिरसा मुंडा, कान्हू मुर्मू और सिद्धू मुर्मू इत्यादि जैसे आदिवासियों ने काफी प्रमुख भूमिका निभाई थी। .

नई!!: जामताड़ा जिला और संथाल परगना · और देखें »

ज़िला

भारत के नागालैंड राज्य के ज़िले ज़िला (district, डिस्ट्रिक्ट​) कई देशों में पाई जाने वाली एक प्रशासनिक ईकाई होती है। ज़िलों के आकार में जगह-जगह का भारी अंतर होता है - कहीं तो कुछ गाँव जोड़कर ही ज़िला बनता है जबकि अन्य स्थानों पर विशाल भूक्षेत्र एक ही ज़िले में सम्मिलित होते हैं। भारत में हर ज़िला कई तालुकाओं, तहसीलों या प्रखण्डों को जोड़कर बनता है और कई ज़िलों को जोड़कर एक राज्य बनता है।, United Nations Human Settlements Programme, pp.

नई!!: जामताड़ा जिला और ज़िला · और देखें »

जामताड़ा

जामताड़ा भारत में झारखंड प्रान्त का एक जिला है। सांपों का घर जामताड़ा झारखंड में स्थित है। जामताड़ा नाम जामा और ताड़ शब्द से मिलकर बना है। जामा का संथाली भाषा में अर्थ होता है सांप और ताड़ का अर्थ होता है आवास। इसका यह नाम इसलिए रखा गया है क्योंकि यहां पर सांप बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। सांपों के घर के अलावा जामताड़ा को बॉक्साइट की खदानों के लिए भी जाना जाता है। यह खदानें इसकी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। खदानों के अलावा जामताड़ा में सादगी भरे गांव और मनोहारी पर्वत विहार पार्क की सैर की जा सकती है। .

नई!!: जामताड़ा जिला और जामताड़ा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »