लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ज़मज़म कुंआ

सूची ज़मज़म कुंआ

ज़मज़म कुंआ Zamzam Well; (زمزم), सऊदी अरब के मक्का शहर की मस्जिद अल-हराम के भीतर स्थित है कुंआ पवित्र काबा के निकट है जो सऊदी अरब में स्थित है, इस्लाम में एक महत्वपूर्ण पवित्र स्थान है इस्लाम आनुसार, यह ईश्वरीय चमत्कारिक रूप से उत्पन्न पानी का स्रोत है, जो हजारों साल पहले उत्पन हुआ था। पैगम्बर हजरत इब्राहीम (अब्राहम) एक वचननुसार पत्नी बीबी हाजरा और शिशु पुत्र हजरत इस्माईल (इश्माएल) को मक्का के रेगिस्तान में छोड़ कर चले गये थे जिसके बाद मक्क के रेगिस्तान में दूर दूर तक पानी स्रोत न था शिशु हजरत इस्माइल को प्यास लगी लेकिन भूमि पर दूर तक पानी का स्रोत न था जिससे ईश्वर के चमत्कार से एक चश्मा जारी हुआ जिसे ज़मज़म कुंआ कहा जाता है। प्रत्येक वर्ष लाखो हज तीर्थयात्रा के दौरान आते हैं जो ज़मज़म पानी का अच्छी तरह उपयोग करते और साथ भी लाते है। .

3 संबंधों: मस्जिद अल-हरम, मक्का, सउदी अरब

मस्जिद अल-हरम

मस्जिद अल-हराम या मस्जिद अल-हरम (अरबी:, अंग्रेज़ी: Masjid Al-Haram) इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल, काबा, को पूरी तरह से घेरने वाली एक मस्जिद है। यह सउदी अरब के मक्का शहर में स्थित है और दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद है। दुनिया भर के मुस्लिम नमाज़ पढ़ते हुए काबे की तरफ़ मुख करते हैं और हर मुस्लिम पर अनिवार्य है कि, अगर वह इसका ज़रिया रखता हो, तो जीवन में कम-से कम एक बार यहाँ हज पर आये और काबा की तवाफ़ (परिक्रमा) करे। अगर अन्दर-बाहर की नमाज़ पढ़ने की पूरी जगह को देखा जाए तो मस्जिद के वर्तमान ढांचे का क्षेत्रफल ३,५६,८०० मीटर२ है (यानि ८८.२ एकड़)। इसमें हज के दौरान ४० लाख लोग आ सकते हैं, जो मनुष्यों का सबसे बड़ा वार्षिक जमावड़ा है (कुम्भ का सम्मलेन इस से बड़ा होता है लेकिन वह वार्षिक नहीं है)।, Proceedings, Part 1, Volume 251 of Communications in Computer and Information Science, pp.

नई!!: ज़मज़म कुंआ और मस्जिद अल-हरम · और देखें »

मक्का

*मक्का (शहर)- सउदी अरब पवित्र शहर.

नई!!: ज़मज़म कुंआ और मक्का · और देखें »

सउदी अरब

सउदी अरब मध्यपूर्व में स्थित एक सुन्नी मुस्लिम देश है। यह एक इस्लामी राजतंत्र है जिसकी स्थापना १७५० के आसपास सउद द्वारा की गई थी। यहाँ की धरती रेतीली है तथा जलवायु उष्णकटिबंधीय मरुस्थल। यह विश्व के अग्रणी तेल निर्यातक देशों में गिना जाता है। सउदी अरब के पश्चिम की ओर लाल सागर है और उसके पार मिस्र। दक्षिण की ओर ओमान और यमन हैं और उनके दक्षिण में हिन्द महासागर। उत्तर में इराक और ज़ॉर्डन की सीमा लगती है जबकि पूरब में फारस की खाड़ी और कुवैत तथा संयुक्त अरब अमीरात। इसरायल-फ़िलिस्तीन का क्षेत्र इसके उत्तर की दिशा में है और अरबों ने इसके इतिहास को बहुत प्रभावित किया है। यहाँ इस्लाम के प्रवर्तक मुहम्मद साहब का जन्म हुआ था और यहाँ इस्लाम के दो सबसे पवित्र स्थल मक्का और मदीना अवस्थित हैं। इस्लाम में हज का स्थान मक्का बताया गया है और दुनिया के सारे मुसलमान मक्का की ओर ही नमाज अदा करते हैं। यहाँ के मुसलमान मुख्यतः सुन्नी हैं और इस्लाम की राजनैतिक राजधानी के इस देश से बाहर रहने के बावजूद इस देश के लोगों ने इस्लाम धर्म पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। .

नई!!: ज़मज़म कुंआ और सउदी अरब · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ज़मज़म कुवां

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »