लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ज़ंजीर (2013 फ़िल्म)

सूची ज़ंजीर (2013 फ़िल्म)

ज़ंजीर (तेलुगू शीर्षक तूफान) 2013 की भारतीय एक्शन फ़िल्म है जिसका निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है, जिसे एक साथ ही हिन्दी और तेलुगू में जारी किया गया है। फ़िल्म में बॉलीवुड में नवोदित टॉलीवुड अभिनेता राम चरण सहित प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। प्रकाश राज ने वांटेड, सिंघम और दबंग 2 जैसी सफल फ़िल्में देने के बाद इस फ़िल्म में काम किया है। यह 1973 की इसी नाम से बनी फ़िल्म की पुनः कृत्ति है। फ़िल्म का हिन्दी संस्करण चीनी में चियलो कज्लग के रूप में रुपान्तरित किया गया है। फ़िल्म के तेलुगू संस्करण का अनुवाद मलयालम में क्या गया है जिसके जारी करने की तिथि अभी निर्धारित नहीं हुई है। हिन्दी एवं तमिल संस्करणों को 6 सितम्बर 2013 को जारी कर दिया गया। .

19 संबंधों: चीनी भाषा, टी-सीरीज़, तेलुगू भाषा, तेलुगू सिनेमा, दबंग 2, प्रियंका चोपड़ा, प्रकाश राज, माही गिल, मीका सिंह, राम चरण (अभिनेता), रिलायंस इंटरटेनमेंट, श्रेया घोषाल, सिंघम, संजय दत्त, हिन्दी, हिन्दी सिनेमा, ज़ंजीर (1973 फ़िल्म), वांटेड, अतुल कुलकर्णी

चीनी भाषा

चीनी भाषा (अंग्रेजी: Chinese; 汉语/漢語, पिनयिन: Hànyǔ; 华语/華語, Huáyǔ; या 中文 हुआ-यू, Zhōngwén श़ोंग-वॅन) चीन देश की मुख्य भाषा और राजभाषा है। यह संसार में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। यह चीन एवं पूर्वी एशिया के कुछ देशों में बोली जाती है। चीनी भाषा चीनी-तिब्बती भाषा-परिवार में आती है और वास्तव में कई भाषाओं और बोलियों का समूह है। मानकीकृत चीनी असल में एक 'मन्दारिन' नामक भाषा है। इसमें एकाक्षरी शब्द या शब्द भाग ही होते हैं और ये चीनी भावचित्र में लिखी जाती है (परम्परागत चीनी लिपि या सरलीकृत चीनी लिपि में)। चीनी एक सुरभेदी भाषा है। .

नई!!: ज़ंजीर (2013 फ़िल्म) और चीनी भाषा · और देखें »

टी-सीरीज़

सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Super Cassettes Industries Limited; SCIL एससीआयएल), भारत की एक संगीत कम्पनी है। इसका संगीत बिल्ला टी-सीरीज़ (T-Series) है। यह फ़िल्म निर्माता एवं वितरक कम्पनी भी है। बाद में इस कम्पनी ने अगरबत्ती और वाशिंग पाउडर के रूप में अन्य उपभोक्ता उत्पादों को निकालना भी आरम्भ किया॥ सुपर कैसेट्स, गोपाल कैसेट्स (वाशिंग पाउडर निर्माता) & रजनी इंडस्ट्रीज (अगरबत्ती निर्माता) टी-सीरीज़ के भाग हैं। .

नई!!: ज़ंजीर (2013 फ़िल्म) और टी-सीरीज़ · और देखें »

तेलुगू भाषा

तेलुगु भाषा (तेलुगू:తెలుగు భాష) भारत के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों की मुख्यभाषा और राजभाषा है। ये द्रविड़ भाषा-परिवार के अन्तर्गत आती है। यह भाषा आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना के अलावा तमिलनाडु, कर्णाटक, ओडिशा और छत्तीसगढ़ राज्यों में भी बोली जाती है। तेलुगु के तीन नाम प्रचलित हैं -- "तेलुगु", "तेनुगु" और "आंध्र"। .

नई!!: ज़ंजीर (2013 फ़िल्म) और तेलुगू भाषा · और देखें »

तेलुगू सिनेमा

तेलुगु भाषा के फिल्म उद्योग को टॉलीवुड कहा जाता है। चिरन्जीवी, नागर्जुन आदि इसके नामचीन अभिनेता हैं। .

नई!!: ज़ंजीर (2013 फ़िल्म) और तेलुगू सिनेमा · और देखें »

दबंग 2

दबंग 2 अरबाज खान प्रोडक्शंस के बैनर के तहत अरबाज खान द्वारा निर्देशित और निर्मित २०१२ की एक भारतीय एक्शन कॉमेडी फिल्म है। यह २०१० की फिल्म दबंग की अगली कड़ी है और दबंग फिल्म श्रृंखला की दूसरी फिल्म है। फिल्म की कहानी दिलीप शुक्ला ने लिखी है तथा सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और प्रकाश राज इस फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी तबादले के बाद कानपुर पहुंचे इंस्पेक्टर चुलबुल पांडे (सलमान खान) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका सामना वहां राजनेता बच्चा सिंह (प्रकाश राज) से होता है। २०१० में दबंग फिल्म रिलीज़ होने के बाद इस फिल्म का विकास शुरू हुआ। अभिनव कश्यप के बाहर हो जाने के बाद निर्माता अरबाज खान ने फिल्म का निर्देशन अपने हाथों में ले लिया। सलमान, सोनाक्षी, अरबाज तथा विनोद खन्ना ने क्रमशः चुलबुल पांडे, रज्जो, मक्खी तथा प्रजापति पांडे के फिल्म दबंग के पात्र निभाए। फिल्म की शूटिंग ९ मार्च २०१२ को मुंबई के कमालिस्तान स्टूडियो में शुरू हुई, हालांकि बाकी की शूटिंग फिल्म सिटी में की गयी। ८ नवंबर २०१२ को फिल्म के पहले पोस्टर का अनावरण किया गया, और १० नवंबर २०१२ को खान के रियलिटी शो बिग बॉस ६ पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ था। फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर २१ दिसंबर २०१२ को रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने भारत में तीन दिन में लगभग ५८ करोड़ रुपये की कमाई कर एक था टाइगर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। एक था टायगर के बाद यह २०१२ की दूसरी सबसे बड़ी कमाई वाली हिंदी फिल्म है। .

नई!!: ज़ंजीर (2013 फ़िल्म) और दबंग 2 · और देखें »

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा (जन्म: १८ जुलाई, १९८२) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: ज़ंजीर (2013 फ़िल्म) और प्रियंका चोपड़ा · और देखें »

प्रकाश राज

प्रकाश राज तमिल फ़िल्मों के जाने-माने अभिनेता है। लेकिन अब वो हिंदी और तेलुगु फ़िल्मो में भी काम करते हैं। जिन्हें फ़िल्म कांचीवरम में उत्कृष्ठ अभिनय के लिए वर्ष 2009 के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए चुना गया है। कन्नड़ टेलीविज़न उद्योग और कन्नड़ सिनेमा में कुछ वर्षों के लिए काम करने के बाद, उन्होंने के.एल.

नई!!: ज़ंजीर (2013 फ़िल्म) और प्रकाश राज · और देखें »

माही गिल

माही गिल (पंजाबी: ਮਾਹੀ ਗਿੱਲ) भारतीय अभिनेत्री है। .

नई!!: ज़ंजीर (2013 फ़िल्म) और माही गिल · और देखें »

मीका सिंह

अमरीक सिंह (जन्म:10 जून 1977) यागान जिन्हें इनके अन्य नाम मिका से अधिक जाना जाता है, एक भारतीय पॉप गायक व रैपर है व इन्होने कई बंगाली फ़िल्मों में भी अपनी आवाज़ दी है। वे एक बेहद लोकप्रिय पंजाबी गायक है। उन्होंने कई बॉलीवुड फ़िल्मों में गाने गाए है जिनमे सिंह इज़ किंग और जब वि मेट शामिल है। .

नई!!: ज़ंजीर (2013 फ़िल्म) और मीका सिंह · और देखें »

राम चरण (अभिनेता)

राम चरण एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं। यह कई हिन्दी और तेलुगू फ़िल्में कर चुके हैं। .

नई!!: ज़ंजीर (2013 फ़िल्म) और राम चरण (अभिनेता) · और देखें »

रिलायंस इंटरटेनमेंट

रिलायंस इंटरटेनमेंट (पहले रिलायंस बिग इंटरटेनमेंट के नाम से जाने जाती थी) रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की सह कंपनी है जो उसके मिडिया और मनोरंजन व्यवसाय को संभालती है। इसका मुख्य व्यवसाय फ़िल्में, संगीत, खेल, वीडियो गेम, इन्टरनेट व मोबाइल प्रवेशद्वार और और नए उभरते डिजिटल प्लेटफोर्म वितरण को बढ़ावा देना है जिसमें डिजिटल सिनेमा, डीटीएच और मोबाइल टीवी शामिल है। .

नई!!: ज़ंजीर (2013 फ़िल्म) और रिलायंस इंटरटेनमेंट · और देखें »

श्रेया घोषाल

श्रेया घोषाल (जन्म तारीख़: 12 मार्च 1984) एक भारतीय पार्श्व गायिका है। उन्होंने बॉलीवुड में, क्षेत्रीय फिल्मों बहुत सारे गाने गाए और कस्तूरी जैसे भारतीय धारावाहिकों के लिए भी गाया है। हिंदी के अलावा, उन्होंने असमिया, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तमिल और तेलुगु में भी गाने गाए हैं। .

नई!!: ज़ंजीर (2013 फ़िल्म) और श्रेया घोषाल · और देखें »

सिंघम

सिंघम 2011 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है व अजय देवगन, काजल अग्रवाल और प्रकाश राज मुख्य भूमिकाओं में है। यह २०१० में बनी तमिल फ़िल्म सिंगम का हिन्दी रूपांतरण है जिसमें सूर्य ने मुख्य भूमिका अदा की थी। फ़िल्म का निर्माण रिलायंस इंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है जिन्होंने तमिल फ़िल्म का सह-निर्माण किया था। फ़िल्म को २२ जुलाई २०११ को रिलीज़ किया गया था और यह सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्मों में से एक बन गई। .

नई!!: ज़ंजीर (2013 फ़िल्म) और सिंघम · और देखें »

संजय दत्त

संजय दत्त (जन्म २९ जुलाई १९५९) एक भारतीय अभिनेता और फ़िल्म निर्माता हैं जिन्हें हिन्दी सिनेमा में उनके काम के लिए जाना जाता है। वो थोड़े-बहुत राजनीति से भी जुड़े हुए हैं और १९९३ में हुए मुम्बई बम हमलों के मामले में कुख्यात भी हैं। दत्त प्रसिद्ध फ़िल्म कलाकार एवं राजनीतिज्ञ सुनील दत्त एवं अभिनेत्री नर्गिस के पुत्र हैं। उन्होंने हिन्दी फ़िल्मों में सन् १९८१ में काम करना आरम्भ किया। उसके बाद उन्होंने कई प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्मों में अभिनय किया। उन्होंने फ़िल्मों में प्रेमी, हास्य जैसे अभिनय भी किये और अपराधी, ठग और पुलिस अधिकारी का अभिनय भी किया जिसके लिए अपने प्रशंसकों और फ़िल्म समालोचकों से अभूतपूर्व प्रशंसा प्राप्त की। दत्त को अप्रैल १९९३ में आतंकवादियों की सहायता करना, नौ मिमी पिस्टल को अवैध तरिके से अपने घर पर रखने और एके-छप्पन रायफल रखने के आरोप में आतंकवादी तथा विघटनकारी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम (टाडा) के तहत गिरफ्तार किया गया। १८ माह जेल की सजा काटने के बाद, उन्हें अप्रैल १९९५ में जमानत मिल गई। जुलाई २००७ में उन्हें छः वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई। भारत के सर्वोच्य न्यायालय ने २१ मार्च २०१३ के अपने एक निर्णय में उन्हें १९९३ के मुम्बई बम विस्फोट मामले में पाँच वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई। .

नई!!: ज़ंजीर (2013 फ़िल्म) और संजय दत्त · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: ज़ंजीर (2013 फ़िल्म) और हिन्दी · और देखें »

हिन्दी सिनेमा

हिन्दी सिनेमा, जिसे बॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है, हिन्दी भाषा में फ़िल्म बनाने का उद्योग है। बॉलीवुड नाम अंग्रेज़ी सिनेमा उद्योग हॉलिवुड के तर्ज़ पर रखा गया है। हिन्दी फ़िल्म उद्योग मुख्यतः मुम्बई शहर में बसा है। ये फ़िल्में हिन्दुस्तान, पाकिस्तान और दुनिया के कई देशों के लोगों के दिलों की धड़कन हैं। हर फ़िल्म में कई संगीतमय गाने होते हैं। इन फ़िल्मों में हिन्दी की "हिन्दुस्तानी" शैली का चलन है। हिन्दी और उर्दू (खड़ीबोली) के साथ साथ अवधी, बम्बईया हिन्दी, भोजपुरी, राजस्थानी जैसी बोलियाँ भी संवाद और गानों में उपयुक्त होते हैं। प्यार, देशभक्ति, परिवार, अपराध, भय, इत्यादि मुख्य विषय होते हैं। ज़्यादातर गाने उर्दू शायरी पर आधारित होते हैं।भारत में सबसे बड़ी फिल्म निर्माताओं में से एक, शुद्ध बॉक्स ऑफिस राजस्व का 43% का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि तमिल और तेलुगू सिनेमा 36% का प्रतिनिधित्व करते हैं,क्षेत्रीय सिनेमा के बाकी 2014 के रूप में 21% का गठन है। बॉलीवुड भी दुनिया में फिल्म निर्माण के सबसे बड़े केंद्रों में से एक है। बॉलीवुड कार्यरत लोगों की संख्या और निर्मित फिल्मों की संख्या के मामले में दुनिया में सबसे बड़ी फिल्म उद्योगों में से एक है।Matusitz, जे, और पायानो, पी के अनुसार, वर्ष 2011 में 3.5 अरब से अधिक टिकट ग्लोब जो तुलना में हॉलीवुड 900,000 से अधिक टिकट है भर में बेच दिया गया था। बॉलीवुड 1969 में भारतीय सिनेमा में निर्मित फिल्मों की कुल के बाहर 2014 में 252 फिल्मों का निर्माण। .

नई!!: ज़ंजीर (2013 फ़िल्म) और हिन्दी सिनेमा · और देखें »

ज़ंजीर (1973 फ़िल्म)

ज़ंजीर 1973 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: ज़ंजीर (2013 फ़िल्म) और ज़ंजीर (1973 फ़िल्म) · और देखें »

वांटेड

वांटेड २००९ मे क्राइम एक्शन हिन्दी फ़िल्म है जो डायरेक्टर प्रभु देवा द्वारा फिल्मायी गयी है| इस फिल्म मे सलमान खान, आयशा टाकिया,प्रकाश राज, विनोद खन्ना,महेश मांजरेकर ने मुख्य भूमिका अदा की है। इस फिल्म मे सलमान खान ने एक आईपीएस अफसर की भूमिका निभायी है| यह फिल्म एक तेलुगु फिल्म पोक्किरि का रिमेक है|यह फिल्म १८ सितम्बर २००९ को रिलीज हुई थी, और जिसने रिलीज होने के साथ बोक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड दिए और वो भी सलमान खान के वापसी पर| वान्टेड वर्ष २००९ की बॉलीवुड की दुसरी सबसे बडी ग्रॉसिग फिल्म थी| .

नई!!: ज़ंजीर (2013 फ़िल्म) और वांटेड · और देखें »

अतुल कुलकर्णी

अतुल कुलकर्णी (जन्म: १० सितंबर, १९६५) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: ज़ंजीर (2013 फ़िल्म) और अतुल कुलकर्णी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »