लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जर्मन दक्षिण-पश्चिम अफ़्रीका

सूची जर्मन दक्षिण-पश्चिम अफ़्रीका

जर्मन दक्षिण-पश्चिमी अफ़्रीका, १८८४ से १९१५ के बीच दक्षिण पश्चिमी अफ्रीका में विद्यमान, जर्मन साम्राज्य का एक उपनिवेश था। इसका कुल क्षेत्रफल ८,३५,१०० वर्ग किलोमीटर था, जिसके साथ, यह तत्कालीन मुख्यभूमिय जर्मन भूमि से आकार में डेढ़-गुना बड़ा था। वर्ष १९१५ में प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान इसपर दक्षिण अफ़्रीकी ब्रिटिश सेना का आक्रमण हुआ था। युद्ध के बाद, इसपर दक्षिण अफ़्रीकी संघ(ब्रिटिश साम्राज्य की परिभूमि) का कब्ज़ा होगया, जोकि इसपर लीग ऑफ़ नेशन्स के अधिकार द्वारा शासन किया करता था। वर्ष १९०० में यह नामीबिया के रूप में स्वतंत्र होगया। .

6 संबंधों: दक्षिण अफ़्रीकी संघ, दक्षिण अफ्रीका, पहला विश्व युद्ध, ब्रिटिश साम्राज्य, जर्मन साम्राज्य, अफ़्रीकान्स भाषा

दक्षिण अफ़्रीकी संघ

दक्षिण अफ़्रीकी संघ यानि यूनियन ऑफ़ साउथ ऍफ़्रिका, वर्त्तमान दक्षिण अफ़्रीका का पुरख राज्य था। इसकी स्थापना, ३१ मई १९१० में, अफ्रीका के दक्षिणी छोर पर ष्टिं चार पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश:केप कॉलोनी, नटाल कॉलोनी, ट्रांसवाल उपनिवेश और ऑरेंज रिवर कॉलोनी के एकीकरण से हुई थी। संयुक्त प्रशासन की स्थापना के बाद, इन चार पूर्व उपनिवेशों को, प्रांतों बना दिया गया। द्वितीय विश्वयुद्ध के पश्चात, जर्मनी के दक्षिण-पश्चिम अफ़्रीका उपनिवेश को भी लीग ऑफ़ नेशन्स द्वारा दक्षिण अफ़्रीकी संघ के प्रशासन के अंतर्गत एक मैंडेट के रूप में दे दिया गया। हालाँकि सैद्धान्तिक तौर पर यह एक मैंडेट था, परंतु वास्तविक रूप से इसे भी एक प्रान्त के रूप में प्रशासित किया जाता था। इसे ब्रिटिश साम्राज्य के एक डोमिनियन के रूप में स्थापित किया गया था। इसे ब्रिटेन द्वारा एक संवैधानिक राजशाही के रूप में प्रशासित किया जाता था, जिसमें एक गवर्नर-जनरल ब्रिटिश शासक के प्रतिनिधि के रूप में थे। ३१ मई १९६१ को, इस देश ने बिटिश ताज से अपना नाता तोड़ लिया और एक दक्षिण अफ़्रीकी गणराज्य के नाम से एक संप्रभु गणराज्य बन गयी। १९६१ के संविधान के परवर्तन के साथ ही इस राज्य का अंत हो गया। .

नई!!: जर्मन दक्षिण-पश्चिम अफ़्रीका और दक्षिण अफ़्रीकी संघ · और देखें »

दक्षिण अफ्रीका

कोई विवरण नहीं।

नई!!: जर्मन दक्षिण-पश्चिम अफ़्रीका और दक्षिण अफ्रीका · और देखें »

पहला विश्व युद्ध

पहला विश्व युद्ध 1914 से 1918 तक मुख्य तौर पर यूरोप में व्याप्त महायुद्ध को कहते हैं। यह महायुद्ध यूरोप, एशिया व अफ़्रीका तीन महाद्वीपों और समुंदर, धरती और आकाश में लड़ा गया। इसमें भाग लेने वाले देशों की संख्या, इसका क्षेत्र (जिसमें यह लड़ा गया) तथा इससे हुई क्षति के अभूतपूर्व आंकड़ों के कारण ही इसे विश्व युद्ध कहते हैं। पहला विश्व युद्ध लगभग 52 माह तक चला और उस समय की पीढ़ी के लिए यह जीवन की दृष्टि बदल देने वाला अनुभव था। क़रीब आधी दुनिया हिंसा की चपेट में चली गई और इस दौरान अंदाज़न एक करोड़ लोगों की जान गई और इससे दोगुने घायल हो गए। इसके अलावा बीमारियों और कुपोषण जैसी घटनाओं से भी लाखों लोग मरे। विश्व युद्ध ख़त्म होते-होते चार बड़े साम्राज्य रूस, जर्मनी, ऑस्ट्रिया-हंगरी (हैप्सबर्ग) और उस्मानिया ढह गए। यूरोप की सीमाएँ फिर से निर्धारित हुई और अमेरिका निश्चित तौर पर एक 'महाशक्ति ' बन कर उभरा। .

नई!!: जर्मन दक्षिण-पश्चिम अफ़्रीका और पहला विश्व युद्ध · और देखें »

ब्रिटिश साम्राज्य

ब्रिटिश साम्राज्य एक वैश्विक शक्ति था, जिसके अंतर्गत वे क्षेत्र थे जिनपर ग्रेट ब्रिटेन का अधिकार था। यह एक बहुत बड़ा साम्राज्य था और अपने चरम पर तो विश्व के कुल भूभाग और जनसंख्या का एक चौथाई भाग इसके अधीन था। उस समय लगभग ५० करोड़ लोग ब्रिटिश ताज़ के नियंत्रण में थे। आज इसके अधिकांश सदस्य राष्ट्रमण्डल के सदस्य हैं और इस प्रकार आज भी ब्रिटिश साम्राज्य का ही एक अंग है। ब्रिटिश साम्राज्य का सबसे महत्वपूर्ण भाग था ईस्ट इंडिया ट्रेडिंग कंपनी जो एक छोटे व्यापार के साथ आरंभ की गई थी और बाद में एक बहुत बड़ी कंपनी बन गई जिसपर बहुत से लोग निर्भर थे। यह विदेशी कालोनियों और व्यापार पदों के द्वरा 16 वीं और 17 वीं सदी में इंग्लैंड द्वारा स्थापित किया गया| १९२१ में ब्रिटिश साम्राज्य सर्वाधिक क्षेत्र में फैला हुआ था। .

नई!!: जर्मन दक्षिण-पश्चिम अफ़्रीका और ब्रिटिश साम्राज्य · और देखें »

जर्मन साम्राज्य

जर्मन साम्राज्य यूरोप में १९१४ में प्रथम विश्वयुद्ध के पूर्व जर्मन साम्राज्य का विस्तार जर्मन साम्राज्य (जर्मन भाषा: Deutsches Reich या Deutsches Kaiserreich) ऐतिहासिक जर्मन राष्ट्र-राज्य था जो १८७१ में जर्मनी के एकीकरण से लेकर १९१८ में प्रथम विश्वयुद्ध में जर्मनी की पराजय तक अस्तित्व में था। १९१८ में यह संघीय गणराज्य बन गया। जर्मन साम्राज्य को कभी-कभी जर्मन राइख (German Reich) भी कहते हैं। .

नई!!: जर्मन दक्षिण-पश्चिम अफ़्रीका और जर्मन साम्राज्य · और देखें »

अफ़्रीकान्स भाषा

अफ़्रीकांस भाषा स्मारक अफ़्रीकांस भाषा एक दक्षिणी फ़्रांकोनीयाई भाषा है जो दक्षिण अफ़्रीका में बोली जाती है। .

नई!!: जर्मन दक्षिण-पश्चिम अफ़्रीका और अफ़्रीकान्स भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »