लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जनकला

सूची जनकला

जनकला (public art) किसी भी माध्यम में रची हुई कला की उन कृतियों को बोलते हैं जिन्हें ऐसे खुले वातावरण में प्रदर्शित करने की नियत से बनाया गया हो जहाँ जन-साधारण का बहुत आना-जाना रहे, मसलन किसी नगर का कोई मार्ग, चौराहा या चौक। इसमें मूर्तिकला व ग्रफ़ीटी जैसी कलाएँ शामिल हैं। अक्सर संग्रहालय में रखी हुई कला-कृतियों के विपरीत जनता को जनकला की कृतियों को छूने और पास से देखने के लिये प्रोत्साहित किया जाता है।, John Steil, Aileen Stalker, pg.

3 संबंधों: दीवारकला, संग्रहालय, कला

दीवारकला

दीवारकला या ग्रफ़ीटी (graffiti) दीवारों पर बनी लिखाईयों और चित्रों को कहते हैं। यह एक प्रकार की जनकला है और अक्सर ग़ैर-क़ानूनी होती है। दीवारकला के उदहारण प्राचीन मिस्र के ज़माने से ही मिलते आ रहें हैं। दीवारकला चिह्नों और साधारण लिखाईयों से लेकर विस्तृत तस्वीरों का रूप ले सकती है।, Jackie Gaff, pp.

नई!!: जनकला और दीवारकला · और देखें »

संग्रहालय

फ्रांस के लूव्र संग्रहालय में स्कूल के विद्यार्थी। लंदन में प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय टर्की के इस्तांबूल नगर में तोपकी संग्रहालय। संग्रहालय एक ऐसा संस्थान है है जो समाज की सेवा और विकास के लिए जनसामान्य के लिए खोला जाता है और इसमें मानव और पर्यावरण की विरासतों के संरक्षण के लिए उनका संग्रह, शोध, प्रचार या प्रदर्शन किया जाता है जिसका उपयोग शिक्षा, अध्ययन और मनोरंजन के लिए होता है। .

नई!!: जनकला और संग्रहालय · और देखें »

कला

राजा रवि वर्मा द्वारा चित्रित 'गोपिका' कला (आर्ट) शब्द इतना व्यापक है कि विभिन्न विद्वानों की परिभाषाएँ केवल एक विशेष पक्ष को छूकर रह जाती हैं। कला का अर्थ अभी तक निश्चित नहीं हो पाया है, यद्यपि इसकी हजारों परिभाषाएँ की गयी हैं। भारतीय परम्परा के अनुसार कला उन सारी क्रियाओं को कहते हैं जिनमें कौशल अपेक्षित हो। यूरोपीय शास्त्रियों ने भी कला में कौशल को महत्त्वपूर्ण माना है। कला एक प्रकार का कृत्रिम निर्माण है जिसमे शारीरिक और मानसिक कौशलों का प्रयोग होता है। .

नई!!: जनकला और कला · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »