लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

चित्रगुप्त (संगीतकार)

सूची चित्रगुप्त (संगीतकार)

चित्रगुप्त श्रीवास्तव भारतीय फिल्म संगीतकार थे। चित्रगुप्त नाम से अधिक प्रसिद्ध 1950 और 1960 की दशक की हिन्दी फ़िल्मों के लिये उन्हें जाना जाता हैं। उन्होने कई भोजपुरी फ़िल्मों के लिये भी संगीत दिया है। उनके पुत्र आनंद श्रीवास्तव व मिलिंद श्रीवास्तव की आनंद-मिलिंद के रूप में मशहूर संगीतकार जोड़ी रही है। .

5 संबंधों: प्रेम धवन, बीबीसी हिन्दी, भोजपुरी सिनेमा, लता मंगेशकर, आनंद-मिलिंद

प्रेम धवन

हिन्दी फिल्मों के मशहूर गीतकार प्रेम धवन का जन्म 13 जून 1923 को अम्बाला में हुआ और लाहौर में स्नातक की शिक्षा पूरी की। आपने हिन्दी फिल्मों के लिये कई मशहूर गीत लिखे। प्रेम धवन ना केवल गीतकार थे, वरन आपने हिन्दी फिल्मों के लिये कुछ फिल्मों में संगीत दिया, नृत्य निर्देशन किया और अभिनय तक किया। प्रेम धवन ने पंरवि शंकर से संगीत एवं पं.

नई!!: चित्रगुप्त (संगीतकार) और प्रेम धवन · और देखें »

बीबीसी हिन्दी

बीबीसी हिन्दी एक अन्तरराष्ट्रीय समाचार सेवा है। इसका आरम्भ ११ मई १९४० को हुआ। प्रारम्भ में यह सेवा रेडियो के माध्यम से संचालित होती थी। वर्तमान में ये सेवा रेडियो के साथ-साथ वेबसाइट एवं सामाजिक जालस्थलों पर भी संचालित हो रही है। .

नई!!: चित्रगुप्त (संगीतकार) और बीबीसी हिन्दी · और देखें »

भोजपुरी सिनेमा

भोजपुरी सिनेमा का मुख्य क्षेत्र बिहार है। इसके अलावा यह सिनेमा उत्तर प्रदेश,और नेपाल में भी अपनी जगह बना चुका है। भोजपुरी की पहली फिल्म "गंगा मैया तोहे पियरी चढ़इबो" विश्वनाथ शाहाबादी द्वारा 1961 में प्रदर्शित की गई थी। भोजपुरी सिनेमा के विकास में कुछ वर्षों से अधिक बढोत्तरी हुई है। भोजपुरी की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्मों में ससुरा बड़ा पैसा वाला भी गिनी जाती है। जिसमे मनोज तिवारी मुख्य भूमिका में थे। भोजपुरी फिल्म उद्योग अब 2000 करोड़ रुपये का एक उद्योग है। भोजपुरी की सभी अभिनेत्रियां सोशल मीडिया का जमकर उपयोग कर रही हैं। .

नई!!: चित्रगुप्त (संगीतकार) और भोजपुरी सिनेमा · और देखें »

लता मंगेशकर

लता मंगेशकर (जन्म 28 सितंबर, 1929 इंदौर) भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका हैं, जिनका छ: दशकों का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा पड़ा है। हालाँकि लता जी ने लगभग तीस से ज्यादा भाषाओं में फ़िल्मी और गैर-फ़िल्मी गाने गाये हैं लेकिन उनकी पहचान भारतीय सिनेमा में एक पार्श्वगायक के रूप में रही है। अपनी बहन आशा भोंसले के साथ लता जी का फ़िल्मी गायन में सबसे बड़ा योगदान रहा है। लता की जादुई आवाज़ के भारतीय उपमहाद्वीप के साथ-साथ पूरी दुनिया में दीवाने हैं। टाईम पत्रिका ने उन्हें भारतीय पार्श्वगायन की अपरिहार्य और एकछत्र साम्राज्ञी स्वीकार किया है। .

नई!!: चित्रगुप्त (संगीतकार) और लता मंगेशकर · और देखें »

आनंद-मिलिंद

आनंद-मिलिंद हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी है। प्रतिभाशाली संगीतकार चित्रगुप्त के दोनों पुत्र 'आनंद चित्रगुप्त' और 'मिलिंद चित्रगुप्त' अपने शुरूआती दौर में संगीतकार लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के सहायक रहे। इसके अलावा अपने पिता के सहायक के तौर पर भी उन्होंने कई हिन्दी और भोजपुरी फिल्मों में संगीत दिया। उनकी पहली हिन्दी फ़िल्म "क़यामत से क़यामत तक" थी। इस फ़िल्म ने सफलता के कई कीर्तिमान स्थापित किए। ये फ़िल्म कलाकार आमिर खान की भी पहली फ़िल्म थी। इस फ़िल्म का गीत "पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा" उदित नारायण का गाया हुआ बहुत प्रसिद्ध हुआ। .

नई!!: चित्रगुप्त (संगीतकार) और आनंद-मिलिंद · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

चित्रगुप्त श्रीवास्तव

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »