लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

चार्ल्स डिकेंस

सूची चार्ल्स डिकेंस

चार्ल्स डिकेंस चार्ल्स डिकेंस (७ फ़रवरी १८१२ – ९ जून १८७०), विक्टोरियन युग के सबसे लोकप्रिय अंग्रेजी उपन्यासकार थे, साथ ही एक सशक्त सामाजिक आंदोलन के सदस्य भी थे। चार्ल्स डिकेंस की लोकप्रियता इसी तथ्य से आंकी जा सकती है कि उनके उपन्यास और लघु कथाएँ आज तक 'प्रिंट' से बाहर ही नहीं गये। चार्ल्स के लगभग दर्जन भर प्रमुख उपन्यास, लघु कथाओं की एक बड़ी संख्या, अनेकों नाटक और कई गैर कल्पना किताबें आज भी सबसे अधिक लोकप्रिय हैं। अपने साहित्य से उन्होंने समकालीन अंग्रेजी समाज का मनोरंजन ही नहीं किया, वरन् उसे दिशा भी दी। .

9 संबंधों: डेविड कॉपरफील्ड (उपन्यास), नौकरी, सुन्दरता, ओलिवर ट्विस्ट, इंग्लैण्ड, कारखाना, अंग्रेज़ी भाषा, उपन्यास, उपन्यासकार

डेविड कॉपरफील्ड (उपन्यास)

डेविड कॉपरफील्ड या ब्लंडरस्टोन की बस्ती में रहने वाले डेविड कॉपरफील्ड का व्यक्तिगत इतिहास, रोमांच, अनुभव और समीक्षा (जिसे वह कभी भी किसी भी कीमत पर प्रकाशित नहीं करना चाहता था) चार्ल्स डिकेन्स द्वारा लिखित एक उपन्यास है, जो एक उपन्यास के रूप में सबसे पहले 1850 में प्रकाशित हुआ था। उनके अधिकांश कार्यों की तरह, यह मूल रूप से एक वर्ष पहले धारावाहिक के रूप में आया। उपन्यास में कई तत्व डिकेन्स के खुद के जीवन की घटनाओं पर आधारित हैं और यह संभवतः उनके सभी उपन्यासों में सबसे अधिक आत्मकथा पर आधारित है.

नई!!: चार्ल्स डिकेंस और डेविड कॉपरफील्ड (उपन्यास) · और देखें »

नौकरी

नौकरी का अर्थ यह हो सकता है:-.

नई!!: चार्ल्स डिकेंस और नौकरी · और देखें »

सुन्दरता

सुन्दरता (Beauty) किसी व्यक्ति, जानवर, स्थान, वनस्पति, या किसी प्राकृतिक वस्तु की विशिष्टता है जिसे देखकर आनन्द एवं सन्तोष की अनुभूति होती है। सुन्दरता का अध्ययन सौन्दर्यशास्त्र, समाजशास्त्र, सामाजिक मनोविज्ञान, एवं संस्कृति के एक भाग के रूप में की जाती है। .

नई!!: चार्ल्स डिकेंस और सुन्दरता · और देखें »

ओलिवर ट्विस्ट

ओलिवर ट्विस्ट; या दी पैरिश बॉय'स प्रोग्रेस (सामान्यतः जिसे ओलिवर ट्विस्ट कहते है) (1838) चार्ल्स डिकेंस का दूसरा उपन्यास है। यह उपन्यास ओलिवर ट्विस्ट नाम के एक लड़के के बारे में है जो कार्यशाला से भाग जाता है और उसकी मुलाकात लंदन में जेबकतरों के गिरोह से होती है। यह उपन्यास दिक्केंस के सबसे प्रसिद्ध कार्यों में से एक है और कई फिल्म और टेलीविजन रूपांतरों का विषय रहा है। .

नई!!: चार्ल्स डिकेंस और ओलिवर ट्विस्ट · और देखें »

इंग्लैण्ड

इंग्लैण्ड (अंग्रेज़ी: England), ग्रेट ब्रिटेन नामक टापू के दक्षिणी भाग में स्थित एक देश है। इसका क्षेत्रफल 50,331 वर्ग मील है। यह यूनाइटेड किंगडम का सबसे बड़ा निर्वाचक देश है। इंग्लैंड के अलावा स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तर आयरलैंड भी यूनाइटेड किंगडम में शामिल हैं। यह यूरोप के उत्तर पश्चिम में अवस्थित है जो मुख्य भूमि से इंग्लिश चैनल द्वारा पृथकीकृत द्वीप का अंग है। इसकी राजभाषा अंग्रेज़ी है और यह विश्व के सबसे संपन्न तथा शक्तिशाली देशों में से एक है। इंग्लैंड के इतिहास में सबसे स्वर्णिम काल उसका औपनिवेशिक युग है। अठारहवीं सदी से लेकर बीसवीं सदी के मध्य तक ब्रिटिश साम्राज्य विश्व का सबसे बड़ा और शकितशाली साम्राज्य हुआ करता था जो कई महाद्वीपों में फैला हुआ था और कहा जाता था कि ब्रिटिश साम्राज्य में सूर्य कभी अस्त नहीं होता। उसी समय पूरे विश्व में अंग्रेज़ी भाषा ने अपनी छाप छोड़ी जिसकी वज़ह से यह आज भी विश्व के सबसे अधिक लोगों द्वारा बोले व समझे जाने वाली भाषा है। .

नई!!: चार्ल्स डिकेंस और इंग्लैण्ड · और देखें »

कारखाना

right right १९४० के दशक में कारखाने का एक श्रमिक कारखाना (factory; पहले manufactory कहते थे) या 'निर्माण इकाई' (manufacturing plant) उस औद्योगिक भवन को कहते हैं जहाँ कर्मचारी कोई सामान बनाते हैं या उन मशीनों का संचालन करते हैं जो किसी एक वस्तु को संस्कारित करके दूसरी उपयोगी वस्तु में परिवर्तित करती हैं। .

नई!!: चार्ल्स डिकेंस और कारखाना · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: चार्ल्स डिकेंस और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

उपन्यास

उपन्यास गद्य लेखन की एक विधा है। .

नई!!: चार्ल्स डिकेंस और उपन्यास · और देखें »

उपन्यासकार

उपन्यास के लेखक को उपन्यासकार कहते हैं। यह साहित्य की एक गद्य विधा है जिसमें किसी कहानी को विस्तृत रूप से कहा जाता है।। यह साहित्य की अत्यंत प्रचिलित विधा है इसलिये उपन्यासकार भी बहुत से मिलते हैं। उनमे से कुछ प्रमुख इस प्रकार से हैं - प्रेमचन्द नरेन्द्र कोहली शिवानी आचार्य चतुरसेन चार्ल्स डिकेंस आचार्य गणपतिचंद्र गुप्त ने उपन्यासों के वैज्ञानिक वर्गीकरण की चर्चा करते हुए निम्न वर्गीकरण किया है। श्रेणी:साहित्यकार.

नई!!: चार्ल्स डिकेंस और उपन्यासकार · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

चार्ल्स डिकन्सन, चार्ल्स डिकेन्सन, चार्ल्स दिक्केंस

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »