लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

चाणक्य (फॉण्ट)

सूची चाणक्य (फॉण्ट)

चाणक्य एक नॉन-यूनिकोड हिन्दी फॉण्ट है। यह डीटीपी के कार्य हेतु काफी प्रचलित है। इसका उपयोग समाचार-पत्रों तथा पुस्तकों की छपायी में बहुतायत में होता है। .

7 संबंधों: दैनिक भास्कर, मुद्रलिपि, यूनिकोड, रेमिंगटन (हिन्दी कुञ्जीपटल), वॉकमैन-चाणक्य, इन्स्क्रिप्ट, कृतिदेव (फॉण्ट)

दैनिक भास्कर

दैनिक भास्‍कर भारत का एक प्रमुख हिंदी दैनिक समाचारपत्र है। भारत के 12 राज्‍यों (व संघ-क्षेत्रों) में इसके 37 संस्‍करण प्रकाशित हो रहे हैं। भास्कर समूह के प्रकाशनों में दिव्य भास्कर (गुजराती) और डीएनए (अंग्रेजी) और पत्रिका अहा ज़िंदगी भी शामिल हैं। 2015 में यह देश का सबसे अधिक पढ़ा जाने वाला अखबार बना। .

नई!!: चाणक्य (फॉण्ट) और दैनिक भास्कर · और देखें »

मुद्रलिपि

फॉण्ट (मुद्रलिपि) या टाइप फ़ेस अक्षरों के लिखने की अलग अलग शैलियाँ हैं जो छापे की लिखावट को विभिन्नता और सौंदर्य प्रदान करते हैं। .

नई!!: चाणक्य (फॉण्ट) और मुद्रलिपि · और देखें »

यूनिकोड

यूनिकोड का प्रतीक-चिह्न यूनिकोड (Unicode), प्रत्येक अक्षर के लिए एक विशेष संख्या प्रदान करता है, चाहे कोई भी कम्प्यूटर प्लेटफॉर्म, प्रोग्राम अथवा कोई भी भाषा हो। यूनिकोड स्टैंडर्ड को एपल, एच.पी., आई.बी.एम., जस्ट सिस्टम, माइक्रोसॉफ्ट, ऑरेकल, सैप, सन, साईबेस, यूनिसिस जैसी उद्योग की प्रमुख कम्पनियों और कई अन्य ने अपनाया है। यूनिकोड की आवश्यकता आधुनिक मानदंडों, जैसे एक्स.एम.एल, जावा, एकमा स्क्रिप्ट (जावास्क्रिप्ट), एल.डी.ए.पी., कोर्बा 3.0, डब्ल्यू.एम.एल के लिए होती है और यह आई.एस.ओ/आई.ई.सी. 10646 को लागू करने का अधिकारिक तरीका है। यह कई संचालन प्रणालियों, सभी आधुनिक ब्राउजरों और कई अन्य उत्पादों में होता है। यूनिकोड स्टैंडर्ड की उत्पति और इसके सहायक उपकरणों की उपलब्धता, हाल ही के अति महत्वपूर्ण विश्वव्यापी सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी रुझानों में से हैं। यूनिकोड को ग्राहक-सर्वर अथवा बहु-आयामी उपकरणों और वेबसाइटों में शामिल करने से, परंपरागत उपकरणों के प्रयोग की अपेक्षा खर्च में अत्यधिक बचत होती है। यूनिकोड से एक ऐसा अकेला सॉफ्टवेयर उत्पाद अथवा अकेला वेबसाइट मिल जाता है, जिसे री-इंजीनियरिंग के बिना विभिन्न प्लेटफॉर्मों, भाषाओं और देशों में उपयोग किया जा सकता है। इससे आँकड़ों को बिना किसी बाधा के विभिन्न प्रणालियों से होकर ले जाया जा सकता है। .

नई!!: चाणक्य (फॉण्ट) और यूनिकोड · और देखें »

रेमिंगटन (हिन्दी कुञ्जीपटल)

रेमिंगटन (Remington) एक टच टाइपिंग प्रणाली है। यह हिन्दी टाइपिंग की सबसे पुरानी विधि है। इसके लिए पहले से टाइपराइटर पर हिन्दी टाइपिंग सीखी होनी चाहिए। कंप्यूटर पर इस प्रणाली से टाइपिंग सीखना मुश्किल कार्य है। यह सिर्फ उनके लिए उपयोगी है जिन्होंने पहले से टाइपराइटर पर हिन्दी टाइपिंग सीखी हो तथा इसके अभ्यस्त हों। हाँ यदि आप पहले से रेमिंगटन टाइपिंग जानते हों तब यह आपके लिए एकदम सही है। यह विधि अब काफी हद तक समयातीत (आउटडेटेड) हो चुकी है तथा नए सिरे से हिन्दी टाइपिंग सीखने वालों के लिए उपयोगी नहीं है। आजकल इसका प्रयोग मुख्य रूप से नॉन-यूनिकोड ग्राफिक्स तथा डीटीपी (डेस्कटॉप पब्लिशिंग) प्रोग्रामों में किया जाता है। कृतिदेव एक प्रसिद्ध तथा प्रचलित रेमिंगटन फॉण्ट है। .

नई!!: चाणक्य (फॉण्ट) और रेमिंगटन (हिन्दी कुञ्जीपटल) · और देखें »

वॉकमैन-चाणक्य

वॉकमैन-चाणक्य एक मुफ्त नॉन-यूनिकोड हिन्दी फॉण्ट है। यह दिखने में कुछ हद तक चाणक्य फॉण्ट जैसा होता है तथा उसके मुफ्त विकल्प के तौर पर प्रचलित है। जहाँ चाणक्य में बिना किसी अलग सॉफ्टवेयर (रेमिंगटन हेतु ४सी लिपिका, इन्स्क्रिप्ट हेतु ई-पण्डित आइऍमई) के नहीं लिखा जा सकता वहीं वॉकमैन-चाणक्य में बिना किसी अलग औजार के भी रेमिंगटन लेआउट द्वारा लिखा जा सकता है। इन्स्क्रिप्ट लेआउट द्वारा लिखने के लिये ई-पण्डित आइऍमई नामक औजार है। वॉकमैन-चाणक्य शृंखला में ९०१, ९०२, ९०३ आदि कई वैरियेंट हैं जिनका कीबोर्ड लेआउट एवं कैरैक्टर मैप एक समान है। वॉकमैन-चाणक्य का उपयोग कुछ प्रकाशनों द्वारा पुस्तकों की छपायी हेतु किया जाता है। .

नई!!: चाणक्य (फॉण्ट) और वॉकमैन-चाणक्य · और देखें »

इन्स्क्रिप्ट

इन्स्क्रिप्ट (इण्डियन स्क्रिप्ट का लघुरूप) भारतीय भाषी लिपियों का मानक कीबोर्ड है। यह कम्यूटर हेतु एक टच टाइपिंग कुंजीपटल खाका है। यह कुंजीपटल खाका भारत सरकार द्वारा भारतीय लिपियों के लिये मानक के रूप में स्वीकृत है। यह भारत की भाषायी सॉफ्टवेयर के लिये नामी कम्पनी सी-डैक द्वारा विकसित है। यह देवनागरी, बंगाली, गुजराती, गुरुमुखी, कन्नड़, मलयालम, ओड़िया, तमिल तथा तेलुगू आदि सहित १२ भारतीय लिपियों का मानक कीबोर्ड है। .

नई!!: चाणक्य (फॉण्ट) और इन्स्क्रिप्ट · और देखें »

कृतिदेव (फॉण्ट)

कृतिदेव एक नॉन-यूनिकोड भारतीय भाषायी फॉण्ट शृँखला है। यह डीटीपी तथा ग्राफिक्स के कार्य में बहुतायत में उपयोग होता है। कृतिदेव हिन्दी के अतिरिक्त गुरुमुखी, गुजराती, बांग्ला, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, ओड़िया आदि लिपियों हेतु उपलब्ध है। .

नई!!: चाणक्य (फॉण्ट) और कृतिदेव (फॉण्ट) · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »