लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

चक

सूची चक

चक (Chuck) अमेरिकी एक्शन-कॉमेडी/जासूस-ड्रामा टेलिविज़न शृंखला है जिसका निर्माण जोश श्वॉर्टज़ और क्रिस फेडाक ने किया था। इसकी पठकथा का मुख्य किरदार एक साधारण कंप्यूटर सेवा विशेषज्ञ चक है जिसे अपने कॉलेज के समय के मित्र से एन्कोडेड ई-मेल मिलता है; संदेश में एक ऐसे सॉफ्टवेयर प्रोग्राम की एकमात्र प्रति होती है जिस से चक के दिमाग में अमेरिकी जासूसी कार्यक्रम के रहस्य जड़ जाते हैं। शृंखला का पायलट प्रकरण 24 सितम्बर 2007, को एनबीसी पर प्रसारित हुआ। दूसरे सत्र के समापन के पश्चात चैनल ने इसे आगे नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया परन्तु इसके प्रशंसकों ने सफल अभियान द्वारा एनबीसी को प्रोत्साहित किया और शृंखला पाँच सत्रों तक चली। 27 जनवरी 2012, को पाँचवे सत्र का अंतिम दो घंटे का प्रकरण प्रसारित हुआ। .

4 संबंधों: एनबीसी (NBC), लॉस एंजेलिस, संयुक्त राज्य, कैलिफ़ोर्निया

एनबीसी (NBC)

राष्ट्रीय प्रसारण कंपनी (एनबीसी (NBC)) एक अमेरिकी टेलीविजन नेटवर्क और पूर्व रेडियो नेटवर्क है जिसका मुख्यालय न्यू यॉर्क शहर के रॉकफेलर सेन्टर में जीई (GE) भवन में स्थित है तथा अतिरिक्त मुख्य कार्यालय बरबैंक, कैलिफोर्निया, शिकागो, इलिनोइस में स्थित हैं। मूलतः रंगीन प्रसारण के लिए सृजित इसके शैलीकृत मोर के प्रतीक चिह्न के कारण रंग इसे कभी कभी "पीकॉक नेटवर्क" कहा जाता है। रेडियो कॉर्पोरेशन ऑफ अमेरिका (आरसीए (RCA)) द्वारा 1926 में गठित एनबीसी (NBC) संयुक्त राज्य अमेरिका का पहला बड़ा प्रसारण नेटवर्क था। 1986 में, जीई (GE) द्वारा 6.4 अरब डॉलर में आरसीए (RCA) को खरीद लेने के बाद एनबीसी (NBC) का नियंत्रण जनरल इलेक्ट्रिक (जीई (GE)) के पास चला गया। जीई (GE) के पास पूर्व में भी 1930 तक आरसीए (RCA) और एनबीसी (NBC) का स्वामित्व रहा था, जब अविश्वास के आरोप के कारण उन्हें कंपनी को बेचने के लिए मजबूर किया गया था। अधिग्रहण के बाद, एनबीसी (NBC) के कार्यकारी अध्यक्ष बॉब राइट थे, जब तक जेफ जुकर को यह कार्य सौंप कर वे सेवानिवृत्त हुए.

नई!!: चक और एनबीसी (NBC) · और देखें »

लॉस एंजेलिस

सिटी हॉल लॉस एंजेल्स अमरीका के कैलिफोर्निया प्रांत का सबसे बडा शहर एवं पूरे देश का दूसरा सबसे बडा शहर है। शहर को अक्सर बोलचाल में एल ए, कहा जाता है एवं इसकी अनुमानित जनसंख्या ३.८ मिलियन एवं क्षेत्रफल ४६९.१ वर्गमील (१,२१४.९ वर्ग किमी) है। यदि इसमें ग्रेटर लॉस एंजेल्स की आबादी शामिल की जाए तो इसकी आबादी लगभग १२.९ मिलियन हो जाती है जिनमें पूरी दुनिया से आए लोग शामिल हैं एवं २२४ अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं। लॉस एंजेल्स शहर लॉस एंजेल्स काउंटी क प्रशासनिक मुख्यालय भी है एवं जो अमरीका में अत्यंत सघन बसा हुआ एवं काफी विविधता वाला काउंटी है। इस काउंटी में रहने वालों को "एंजीलियंस" कहकर संबोधित किया जाता है। लॉस एंजेल्स की स्थापना १७८१ में स्पैनिश गवर्नर फेलिपे दे नेवे द्वारा की गयी थी। स्पेन से आजाद होने के बाद यह शहर १८२१ में मेक्सिको का हिस्सा बना एवं १८४८ में मेक्सिकन अमरीकी युद्ध के समाप्त होने के बाद, अमरीका एवं मेक्सिको के बीच हुई एक संधि के तहत अमरीका द्वारा खरीद लिया गया। १८५० में कैलिफोर्निया के पूर्ण राज्य घोषित होने से पांच महीने पूर्व ४ अप्रैल को इसे नगर निगम का दर्जा भी हासिल हुआ। आज लॉस एंजेल्स पूरी दुनिया के संस्कृति, तकनीक, मीडिया, व्यापार के क्षेत्र में एक प्रमुख शहर के रूप में स्थापित है। .

नई!!: चक और लॉस एंजेलिस · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: चक और संयुक्त राज्य · और देखें »

कैलिफ़ोर्निया

कैलिफ़ोर्निया संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित एक राज्य है। यह अमेरिका का सबसे अधिक आबादी और क्षेत्रफल में अलास्का और टेक्सस के पश्चात तीसरा सबसे बड़ा राज्य हैं। कैलिफ़ोर्निया के उत्तर में औरिगन, और दक्षिण में मेक्सिको है। कैलिफ़ोर्निया की राजधानी सैक्रामेण्टो है। संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था में यह राज्य 14 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है। अगर कैलिफ़ोर्निया एक स्वतंत्र देश होता तो दुनिया में उसका सकल घरेलू उत्पाद (जी॰ डी॰ पी॰) 6वां स्थान पर होता और जनसंख्या 35वें स्थान पर होती। अंग्रेज़ी राज्य की अधिकारिक भाषा है जो लगभग 57% प्रतिशत जनता मातृभाषा के रूप में बोलती है। स्पेनी 29% प्रतिशत, चीनी 2% और टागालोग भाषा 2% द्वारा बोली जाती है। लॉस एंजेलिस सबसे बड़ा शहर है। .

नई!!: चक और कैलिफ़ोर्निया · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

Chuck

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »