लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

चइयफूम प्रान्त

सूची चइयफूम प्रान्त

चइयफूम थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तरी भाग (ईसान क्षेत्र) में खोरात पठार पर स्थित है। .

8 संबंधों: थाई भाषा, थाईलैण्ड, थाईलैण्ड के प्रान्त, फेत्चबून पहाड़ियाँ, मलय भाषा, संस्कृत भाषा, ईसान, खोरात पठार

थाई भाषा

थाई भाषा (थाई: ภาษาไทย) थाईलैंड की मातृभाषा और राष्ट्रभाषा है और यहाँ के ९५% लोग यही भाषा बोलते हैं। .

नई!!: चइयफूम प्रान्त और थाई भाषा · और देखें »

थाईलैण्ड

श्यामदेश (थाईलैण्ड) जिसका प्राचीन भारतीय नाम श्यामदेश है दक्षिण पूर्वी एशिया में एक देश है। इसकी पूर्वी सीमा पर लाओस और कम्बोडिया, दक्षिणी सीमा पर मलेशिया और पश्चिमी सीमा पर म्यानमार है। थाईलैण्ड को सियाम के नाम से भी जाना जाता है जो ११ मई, १९४९ तक थाईलैण्ड का अधिकृत नाम था। थाई शब्द का अर्थ थाई भाषा में आज़ाद होता है। यह शब्द थाई नागरिको के सन्दर्भ में भी इस्तेमाल किया जाता है। इस वजह से कुछ लोग विशेष रूप से यहाँ बसने वाले चीनी लोग, थाईलैंड को आज भी सियाम नाम से पुकारना पसन्द करते हैं। थाईलैण्ड की राजधानी बैंकाक है। .

नई!!: चइयफूम प्रान्त और थाईलैण्ड · और देखें »

थाईलैण्ड के प्रान्त

थाईलैण्ड एक एकात्मक राज्य है जो प्रशासनिक रूप से ७६ प्रान्तों में बांटा गया है। थाई भाषा में यह "चंगवत" (थाई: จังหวัด, changwat) कहलाते हैं। इनके अलावा राष्ट्रीय राजधानी बैंकॉक को एक विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में सम्मिलित किया गया है। .

नई!!: चइयफूम प्रान्त और थाईलैण्ड के प्रान्त · और देखें »

फेत्चबून पहाड़ियाँ

फेत्चबून पहाड़ियाँ थाईलैण्ड के फेत्चबून, फित्सनुलोक, लोइ और चइयफूम प्रान्तों में विस्तृत एक पर्वतमाला है। इसमें दो सामानांतर चलने वाली श्रेणियाँ हैं जिनके बीच में पा सक नदी कि घाटी है। फेत्चबून पहाड़ियाँ थाईलैण्ड के ईसान क्षेत्र को उत्तरी और मध्य थाईलैण्ड से अलग करती है। .

नई!!: चइयफूम प्रान्त और फेत्चबून पहाड़ियाँ · और देखें »

मलय भाषा

मलय बोधगम्यता के प्रत्येक बिंदु के आधार पर पारस्परिक रूप से निकट भाषाओं का एक समूह है पर भाषाविद् इन सभी भाषाओं को अलग अलग मानते हैं। यह सभी भाषायें एक बड़े समूह जिसे "स्थानीय मलय" कहते है मे समूहीकृत किया गय है, इस बड़े समूह के एक भाग को ऑस्ट्रोनेशियाई भाषा परिवार की मलायो-पोलिनेशियाई शाखा के अन्तर्गत "मलायन" कहा जाता है। मलय भाषा विभिन्न रूपों में ब्रुनेई, इंडोनेशिया (जहाँ राष्ट्रीय भाषा, इन्डोनेशियाई, इसका एक रूप है), मलेशिया, सिंगापुर और दक्षिणी थाइलैंड में बोली जाती हैं। मलय ब्रुनेई और मलेशिया की आधिकारिक भाषा है, जबकि सिंगापुर में इसे एक आधिकारिक भाषा का दर्जा मिला हुआ है। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय भाषा इन्डोनेशियाई है, जिसे औपचारिक रूप से बहासा इन्डोनेशिया (बहासा हिन्दी शब्द भाषा का तद्भव रूप है) कहा जाता है और जिसका शाब्दिक अर्थ "इन्डोनेशियाई भाषा" है। इसे बहासा केबंगसान (राष्ट्रीय भाषा) और बहासा पर्सातुआन/ पेमेरसतु (जोड़ने वाली भाषा) भी कहा जाता है। इन्डोनेशियाई सैन्य कब्जे में 20 वर्ष से अधिक रहने के कारण इन्डोनेशियाई पूर्वी तिमोर में भी बोली जाती है। मलेशिया में इस भाषा को अब आधिकारिक रूप से बहासा मलेशिया ("मलेशियाई भाषा") पुकारा जाता है, यद्यपि संवैधानिक नाम बहासा मेलायु है। सिंगापुर, ब्रुनेई और दक्षिणी थाईलैंड में इसे बहासा मेलायु ("मलय भाषा") ही कहा जाता है। श्रेणी:मलय-पोलेनीशियाई भाषाएँ श्रेणी:ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ श्रेणी:भाषाएँ श्रेणी:मलेशिया की भाषाएँ.

नई!!: चइयफूम प्रान्त और मलय भाषा · और देखें »

संस्कृत भाषा

संस्कृत (संस्कृतम्) भारतीय उपमहाद्वीप की एक शास्त्रीय भाषा है। इसे देववाणी अथवा सुरभारती भी कहा जाता है। यह विश्व की सबसे प्राचीन भाषा है। संस्कृत एक हिंद-आर्य भाषा हैं जो हिंद-यूरोपीय भाषा परिवार का एक शाखा हैं। आधुनिक भारतीय भाषाएँ जैसे, हिंदी, मराठी, सिन्धी, पंजाबी, नेपाली, आदि इसी से उत्पन्न हुई हैं। इन सभी भाषाओं में यूरोपीय बंजारों की रोमानी भाषा भी शामिल है। संस्कृत में वैदिक धर्म से संबंधित लगभग सभी धर्मग्रंथ लिखे गये हैं। बौद्ध धर्म (विशेषकर महायान) तथा जैन मत के भी कई महत्त्वपूर्ण ग्रंथ संस्कृत में लिखे गये हैं। आज भी हिंदू धर्म के अधिकतर यज्ञ और पूजा संस्कृत में ही होती हैं। .

नई!!: चइयफूम प्रान्त और संस्कृत भाषा · और देखें »

ईसान

ईसान या फाक ईसान (थाई: ภาคอีสาน) थाईलैण्ड का पूर्वोत्तरी भाग है। इसका नाम संस्कृत व पालि के ऐशान शब्द से उत्पन्न हुआ है, जिसका अर्थ "पूर्वोत्तर" होता है। थाईलैण्ड में देश को एक छह-क्षेत्रीय विभाजन में देखा जाना सबसे अधिक प्रचलित है और उस विधि के अनुसार यह देश का सबसे बड़ा क्षेत्र है। इसका अधिकांश भाग खोरात पठार पर स्थित है। उत्तर और पूर्व में मीकांग नदी इसे लाओस देश से अलग करती है जबकि दक्षिण में यह कम्बोडिया के साथ सीमावर्ती है। पश्चिम में फेत्चबून पहाड़ियाँ इसे उत्तरी और मध्य थाईलैण्ड से अलग करती है। .

नई!!: चइयफूम प्रान्त और ईसान · और देखें »

खोरात पठार

खोरात पठार, जो कोरात पठार भी कहलाता है, पूर्वोत्तरी थाईलैण्ड के ईसान क्षेत्र में एक पठार है। इसका नाम नखोन रात्चासीमा के नाम के संक्षिप्तिकरण से बना है। .

नई!!: चइयफूम प्रान्त और खोरात पठार · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »