लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ग्विनिथ पाल्ट्रो

सूची ग्विनिथ पाल्ट्रो

ग्विनिथ केट पेल्ट्रो (Gwyneth Kate Paltrow; जन्म २७ सितंबर १९७२) एक अमेरिकी अभिनेत्री व गायिका है। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत १९९० में रंगमंच से व फ़िल्म में १९९१ से की। एक दशक में कई फ़िल्मों में अभिनय करने के बाद पाल्ट्रो को फ़िल्म सेवन (१९९५) और एमा (१९९६) (जिसमे उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई) से प्रसिद्धी मिली। स्लाइडिंग डोर्स (१९९८) और अ परफ़ेक्ट मर्डर (१९९८) के बाद शेक्सपियर इन लव (१९९८) से पाल्ट्रो को विश्वभर में प्रसिद्धी मिली जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अकादमी पुरस्कार, गोल्डन ग्लोब पुरस्कारव दो स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स (उत्कृष्ट मुख्य अभिनेत्री व उत्कृष्ट पात्र) प्रदान किए गए। उन्हें फॉक्स के हीट टीवी कार्यक्रम ग्ली के प्रकरण "द सब्सटिट्युट" में होली होलीडे के किरदार के लिए २०११ का सर्वश्रेष्ठ अतिथि अभिनेत्री का एमी पुरस्कार प्रदान किया गया। पाल्ट्रो ने द टेलेंटेड मिस्टर रिप्ली (१९९९), शैलो हाल (२००१) और प्रूफ (२००५) में भूमिका निभाई है जिसके लिए उन्हें मोशन पिक्चर ड्रामा में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का गोल्डन ग्लोब नामांकन मिला। २००८ में वे अपने करियर की सर्वाधिक कमाई वाली सुपरहीरो फ़िल्म आयरन मैन (२००८) व उसके अगले भाग आयरन मैन २ (२०१०) में नज़र आई जिसमे उन्होंने पेपर पॉट्स की भूमिका निभाई। उनकी शादी क्रिस मार्टिन से हो चुकी है जो एक वक्त में कोल्डप्ले के मुख्य गायक थे। उन्हें दो बच्चे, ऐपल और मोसेस है। .

12 संबंधों: एमी पुरस्कार, फॉक्स ब्रोडकास्टिंग कंपनी, संयुक्त राज्य, स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स, ग्ली (धारावाहिक), गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, आयरन मैन (फ़िल्म), आयरन मैन २, क्रिस मार्टिन, कैलिफ़ोर्निया, कोल्डप्ले, अकेडमी पुरस्कार

एमी पुरस्कार

एमी पुरस्कार (Emmy Award) या जिसे अक्सर एमी कहा जाता है, एक टेलीविजन निर्माण पुरस्कार है व मनोरंजन पर केंद्रित है। इसे टेलीविजन का अकादमी पुरस्कार (फ़िल्म के लिए), टोनी पुरस्कार (नाटक के लिए) और ग्रैमी पुरस्कार (संगीत के लिए) के बराबर माना जाता है। .

नई!!: ग्विनिथ पाल्ट्रो और एमी पुरस्कार · और देखें »

फॉक्स ब्रोडकास्टिंग कंपनी

फॉक्स ब्रोडकास्टिंग कंपनी (Fox Broadcasting Company) या जिसे आम तौर पर फॉक्स नेटवर्क या फॉक्स कहते हैं, एक अमेरिकी व्यापारिक प्रसारण टेलीविजन नेटवर्क है जो रूपर्ट मर्डोक की न्यूज़ कॉर्पोरेशन फॉक्स इंटरटेनमेंट की संपत्ति है। इसे ९ अक्टूबर १९८६ में शुरू किया गया था और यह १८-४९ के उम्र के दर्शकों के बिच २००४-२००९ का सर्वाधिक रेटिंग वाला नेटवर्क बन गया। २००७-२००८ में यह अमेरिका का सर्वाधिक लोकप्रिय नेटवर्क बन गया और इसने सीबीएस का स्थान छीन लिया। सीबीएस ने अपना स्थान २००९-०९ में पुनः अर्जित कर लिया। .

नई!!: ग्विनिथ पाल्ट्रो और फॉक्स ब्रोडकास्टिंग कंपनी · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: ग्विनिथ पाल्ट्रो और संयुक्त राज्य · और देखें »

स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स

स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स (Screen Actors Guild Award) वह सम्मान है जो स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड द्वारा अपने सदस्यों को उनके उल्लेखनिय कार्य के लिए दिया जाता है। श्रेणी:फ़िल्म पुरस्कार.

नई!!: ग्विनिथ पाल्ट्रो और स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स · और देखें »

ग्ली (धारावाहिक)

गिली एक अमेरिकी संगीतमय कॉमेडी-ड्रामा टेलीविजन श्रृंखला है जो कि अमेरिका में फॉक्स व कनाडा में ग्लोबल और फॉक्स कनाडा पे प्रसारित होता है। यह हाई स्कूल के गिली क्लब नई दिशाएँ कि कहानी को प्रदर्शित करता है, जो कि शो कोर प्रतियोगिता के सर्किट पर भाग लेता है, जबकि उसके सदस्य रिश्ते, कामुकता और सामाजिक मुद्दों के साथ जूजते हैं। श्रृंखला रयान मर्फी, ब्रैड फ़ाल्हेक और इयान ब्रेन्न ने बनाई थी, जिनोने गिली पहली बार एक फिल्म के रूप में पेश किया। तीनो शो के सभी एपिसोड लिखते हैं और मर्फी व फ़ाल्हेक शो के मुख्य निर्देशक के रूप में कार्य करते हैं। पायलट प्रकरण मई 19, 2009 को प्रसारित किया गया था और पहला सत्र सितम्बर 9, 2009 से जून 8, 2010 तक प्रसारित हुआ। दूसरा सत्र सितंबर 21, 2010 से शुरू होकर मई 24, 2011 को समाप्त हुआ तथा शो अब अपने तीसरे सत्र में कदम रखेगा। श्रेणी:अंग्रेज़ी भाषा के टीवी कार्यक्रम श्रेणी:दशक 2000 की अमेरिकी टेलिविज़न शृंखलाएँ श्रेणी:अमेरिकी कॉमेडी-ड्रामा टेलिविज़न शृंखलाएँ श्रेणी:दशक 2010 की अमेरिकी टेलिविज़न शृंखलाएँ.

नई!!: ग्विनिथ पाल्ट्रो और ग्ली (धारावाहिक) · और देखें »

गोल्डन ग्लोब पुरस्कार

हर साल हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन (एचएफपीए) (हॉलीवुड विदेशी प्रेस संघ) मनोरंजन जगत में विशेष उपलब्धियों के लिए देशी-विदेशी कलाकारों, फिल्मों को गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार से सम्मानित करता है। पहला गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जनवरी १९४४ को लॉस एंजिल्स में आयोजित हुआ था। इस बार ११ जनवरी २००९ को बेवेरली हिल्टन होटल कैलिफोर्निया में दिया गया गोल्डन पुरस्कार ६६वाँ अवॉर्ड है। हर बार जनवरी में दिए जानेवाले इस अवॉर्ड को ९० अंतराष्ट्रीय पत्रकारों के मतों (वोट्स) के आधार पर दिया जाता है। ये पत्रकार हॉलीवुड और अमेरिका के बाहर के मीडिया द्वारा संबंद्धता प्राप्त होते हैं। अकादमी पुरस्कार (एकेडमी अवॉर्ड) की सीमा एक जनवरी से शुरू होती है लेकिन गोल्डन ग्लोब की एक अक्टूबर से। श्रेणी:फ़िल्म पुरस्कार.

नई!!: ग्विनिथ पाल्ट्रो और गोल्डन ग्लोब पुरस्कार · और देखें »

आयरन मैन (फ़िल्म)

आयरन मैन (Iron Man) 2008 में बनी अमरीकी सुपरहीरो फ़िल्म है जिसका निर्देशन जॉन फेरेउ ने किया है और इसमें रॉबर्ट डॉनी जूनियर, टेरेन्स हॉवर्ड, जेफ़ ब्रिज्स व ग्विनिथ पाल्ट्रो मुख्य भुमिकाओं में है। .

नई!!: ग्विनिथ पाल्ट्रो और आयरन मैन (फ़िल्म) · और देखें »

आयरन मैन २

आयरन मैन २ (Iron Man 2) 2010 में बनी अमरिकी सुपरहीरो फ़िल्म है है जिसका निर्देशन जॉन फेरेउ ने किया है और इसमें रॉबर्ट डॉनी जुनियर, मिकी रुर्की, स्कार्लेट जोहानसन व ग्वेनिथ पाल्ट्रो मुख्य भुमिकाओं में है। यह 2008 में बनी आयरन मैन का दुसरा भाग है। .

नई!!: ग्विनिथ पाल्ट्रो और आयरन मैन २ · और देखें »

क्रिस मार्टिन

क्रिस्टोफर एंथनी जॉन "क्रिस" मार्टिन (जिनका जन्म 2 मार्च 1977 को हुआ) एक ब्रटिश गायक-गीतकार और वादक, हैं, जिन्हें कोल्डप्ले बैंड के मुख्य गायक के रूप में बेहतर जाना जाता है। इन्होँने एक अमरीकी अभिनेत्री ग्विनेथ पैल्ट्रो से विवाह किया, जिनसे इन्हें दो बच्चे हैं। .

नई!!: ग्विनिथ पाल्ट्रो और क्रिस मार्टिन · और देखें »

कैलिफ़ोर्निया

कैलिफ़ोर्निया संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित एक राज्य है। यह अमेरिका का सबसे अधिक आबादी और क्षेत्रफल में अलास्का और टेक्सस के पश्चात तीसरा सबसे बड़ा राज्य हैं। कैलिफ़ोर्निया के उत्तर में औरिगन, और दक्षिण में मेक्सिको है। कैलिफ़ोर्निया की राजधानी सैक्रामेण्टो है। संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था में यह राज्य 14 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है। अगर कैलिफ़ोर्निया एक स्वतंत्र देश होता तो दुनिया में उसका सकल घरेलू उत्पाद (जी॰ डी॰ पी॰) 6वां स्थान पर होता और जनसंख्या 35वें स्थान पर होती। अंग्रेज़ी राज्य की अधिकारिक भाषा है जो लगभग 57% प्रतिशत जनता मातृभाषा के रूप में बोलती है। स्पेनी 29% प्रतिशत, चीनी 2% और टागालोग भाषा 2% द्वारा बोली जाती है। लॉस एंजेलिस सबसे बड़ा शहर है। .

नई!!: ग्विनिथ पाल्ट्रो और कैलिफ़ोर्निया · और देखें »

कोल्डप्ले

कोल्डप्ले एक ब्रिटिश ॲलटर्नेटिव रॉक बैंड जिसे गायक क्रिस मार्टिन और गिटारवादक जॉनी बकलैंड द्वारा 1996 में यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में गठित किया गया था। .

नई!!: ग्विनिथ पाल्ट्रो और कोल्डप्ले · और देखें »

अकेडमी पुरस्कार

अमेरिका की अकेडेमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज़ द्वारा प्रदत्त अकेडमी पुरस्कार, जिसे ऑस्कर पुरस्कार भी कहा जाता है, फिल्म व्यवसाय से जुड़े सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों, कलाकारों, लेखक व तकनीशियनों को दिया जाने वाला प्रतिष्ठित सालाना पुरस्कार है। पहला समारोह १६ मई १९२९ को आयोजित किया गया था। .

नई!!: ग्विनिथ पाल्ट्रो और अकेडमी पुरस्कार · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ग्वेनिथ पाल्ट्रो

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »