लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ग्रेट सदर्न (पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया)

सूची ग्रेट सदर्न (पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया)

ग्रेट सदर्न (Great Southern, अर्थ: महान दक्षिणी) क्षेत्र पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी भाग के दक्षिण में हिन्द महासागर से तटवर्ती एक क्षेत्र है। यह अपने भूमध्य जलवायु के लिए जाना जाता है जहाँ न अधिक गरमी होती है न सर्दी। ऐल्बनी का बंदरगाह-शहर इसका ऐतिहासिक केन्द्र है। यहाँ दसियों हज़ार वर्षों से नूंगार लोग बसे हुए थे जो एक ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी समुदाय है लेकिन सन् १८२६ के बाद से यहाँ यूरोपीय घुसपैठ और फिर क़ब्ज़ा आरम्भ हो गया। अनुकूल मौसम व धरती के कारण यहाँ कृषि बहुत सफल रही है - अंगूर, गेहूँ, ऊन और भेड़ का मांस यहाँ के मुख्य उत्पादन हैं। ऐल्बनी में मत्स्योद्योग भी एक मुख्य व्यवसाय है। .

14 संबंधों: ऊन, ऐल्बनी, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया, नूंगार लोग, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया, बन्दरगाह, भूमध्यसागरीय जलवायु, भेड़, मत्स्योद्योग, यूरोप, हिन्द महासागर, गेहूँ, ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी, कृषि, अंगूर

ऊन

ऊन के लम्बे एवं छोटे रेशे ऊन मूलतः रेशेदार (तंतुमय) प्रोटीन है जो विशेष प्रकार की त्वचा की कोशिकाओं से निकलता है। ऊन पालतू भेड़ों से प्राप्त किया जाता है, किन्तु बकरी, याक आदि अन्य जन्तुओं के बालों से भी ऊन बनाया जा सकता है। कपास के बाद ऊन का सर्वाधिक महत्व है। इसके रेशे उष्मा के कुचालक होते हैं। सूक्ष्मदर्शी से देखने पर इन रेशों की सतह असमान, एक दूसरे पर चढ़ी हुई कोशिकाओं से निर्मित दिखाई देती है। विभिन्न नस्ल की भेड़ों में इन कोशिकाओं का आकार और स्वरूप भिन्न-भिन्न होता है। महीन ऊन में कोशिकाओं के किनारे, मोटे ऊन के रेशों की अपेक्षा, अधिक निकट होते हैं। गर्मी और नमी के प्रभाव से ये रेशे आपस में गुँथ जाते हैं। इनकी चमक कोशिकायुक्त स्केलों के आकार और स्वरूप पर निर्भर रहती है। मोटे रेशे में चमक अधिक होती है। रेशें की भीतरी परत (मेडुल्ला) को महीन किस्मों में तो नहीं, किंतु मोटी किस्मों में देखा जा सकता है। मेडुल्ला में ही ऊन का रंगवाला अंश (पिगमेंट) होता है। मेडुल्ला की अधिक मोटाई रेशे की संकुचन शक्ति को कम करती है। कपास के रेशे से इसकी यह शक्ति एक चौथाई अधिक है। .

नई!!: ग्रेट सदर्न (पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया) और ऊन · और देखें »

ऐल्बनी, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया

ऐल्बनी (Albany) ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया राज्य के हिन्द महासागर से लगे दक्षिणी तट पर स्थित एक शहर व बंदरगाह है। यह राज्य की राजधानी, पर्थ, से ४१८ किमी दक्षिणपूर्व दिशा में बसा हुआ है और ग्रेट सदर्न नामक भूक्षेत्र का केन्द्र माना जाता है। Estimated resident population, 30 June 2015.

नई!!: ग्रेट सदर्न (पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया) और ऐल्बनी, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया · और देखें »

नूंगार लोग

नूंगार (Noongar) या नूंगा ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया राज्य के दक्षिणपश्चिम कोने में केन्द्रित एक ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी समुदाय है। इनकी मूल भाषा भी नूंगार कहलाती है। .

नई!!: ग्रेट सदर्न (पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया) और नूंगार लोग · और देखें »

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया

SUBPAGENAME राज्य का ध्वज SUBPAGENAME पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के एक प्रांत है। इसकी राजधानी शहर पर्थ है। 2007 के आकड़ों के अनुसार पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या 21,05,783 है। जिसमें से 1554769 (74%) पर्थ महानगरीय क्षेत्र में रहते हैं। राज्य 1829 में एक ब्रिटिश उपनिवेश के रूप में शुरू हुआ था। बहरहाल, ण्युन्गह् आदिवासी लोग वहाँ कई शताब्दियों के लिए है कि समय से पहले रहते थे। कई दशकों के लिए, जनसंख्या काफी बढ़ने नहीं दिया.

नई!!: ग्रेट सदर्न (पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया) और पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया · और देखें »

बन्दरगाह

जापान का कोबे बन्दरगाह भारत के विशाखापत्तनम का बन्दरगाह एक प्राकृतिक बन्दरगाह है। बन्दरगाह (हार्बर) समुद्री जहाजों के ठहरने की जगह हैं। विश्व में कई विशाल व छोटे बंदरगाह हैं। .

नई!!: ग्रेट सदर्न (पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया) और बन्दरगाह · और देखें »

भूमध्यसागरीय जलवायु

भूमध्य जलवायु (mediterranean climate) वह जलवायु है जो भूमध्य द्रोणी क्षेत्र में व्यापक है। भूमध्य सागर के अलावा कैलिफ़ोर्निया के तटवर्ती क्षेत्र, पश्चिमी और दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया के कुछ क्षेत्र, दक्षिणपश्चिमी दक्षिण अफ़्रीका और मध्य चिली में भी इस प्रकार की मौसमी परिस्थितियाँ मिलती हैं। इन इलाक़ों में हलकी ठंड व वर्षा वाली शीतऋतु और मध्यम गरमी वाली व शुष्क ग्रीष्मऋतु होती है। .

नई!!: ग्रेट सदर्न (पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया) और भूमध्यसागरीय जलवायु · और देखें »

भेड़

भेड़ अर्जेंटीना में भेड़ों के झुंड भेड़ एक प्रकार का पालतू पशु है। इसे मांस, ऊन और दूध के लिए पाला जाता है। .

नई!!: ग्रेट सदर्न (पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया) और भेड़ · और देखें »

मत्स्योद्योग

मत्स्योद्योग (fisheries) आर्थिक लाभ के लिये मछली पालने, पकड़ने व उनसे खाद्य और अन्य उत्पादन बनाने के उद्योग को कहते हैं। यह अक्सर समुद्री तटवर्ती क्षेत्रों की अर्थव्यवस्थाओं में बहुत महत्व रखता है। मत्स्योद्योग कई प्रकार के होते हैं और उसकी गतिविधियाँ स्थान, मछली के प्रकार, मछली पालने व पकड़ने के उपकरणों और नौकाओं के अनुसार भिन्न होती हैं। .

नई!!: ग्रेट सदर्न (पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया) और मत्स्योद्योग · और देखें »

यूरोप

यूरोप पृथ्वी पर स्थित सात महाद्वीपों में से एक महाद्वीप है। यूरोप, एशिया से पूरी तरह जुड़ा हुआ है। यूरोप और एशिया वस्तुतः यूरेशिया के खण्ड हैं और यूरोप यूरेशिया का सबसे पश्चिमी प्रायद्वीपीय खंड है। एशिया से यूरोप का विभाजन इसके पूर्व में स्थित यूराल पर्वत के जल विभाजक जैसे यूराल नदी, कैस्पियन सागर, कॉकस पर्वत शृंखला और दक्षिण पश्चिम में स्थित काले सागर के द्वारा होता है। यूरोप के उत्तर में आर्कटिक महासागर और अन्य जल निकाय, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्य सागर और दक्षिण पश्चिम में काला सागर और इससे जुड़े जलमार्ग स्थित हैं। इस सबके बावजूद यूरोप की सीमायें बहुत हद तक काल्पनिक हैं और इसे एक महाद्वीप की संज्ञा देना भौगोलिक आधार पर कम, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक आधार पर अधिक है। ब्रिटेन, आयरलैंड और आइसलैंड जैसे देश एक द्वीप होते हुए भी यूरोप का हिस्सा हैं, पर ग्रीनलैंड उत्तरी अमरीका का हिस्सा है। रूस सांस्कृतिक दृष्टिकोण से यूरोप में ही माना जाता है, हालाँकि इसका सारा साइबेरियाई इलाका एशिया का हिस्सा है। आज ज़्यादातर यूरोपीय देशों के लोग दुनिया के सबसे ऊँचे जीवनस्तर का आनन्द लेते हैं। यूरोप पृष्ठ क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है, इसका क्षेत्रफल के १०,१८०,००० वर्ग किलोमीटर (३,९३०,००० वर्ग मील) है जो पृथ्वी की सतह का २% और इसके भूमि क्षेत्र का लगभग ६.८% है। यूरोप के ५० देशों में, रूस क्षेत्रफल और आबादी दोनों में ही सबसे बड़ा है, जबकि वैटिकन नगर सबसे छोटा देश है। जनसंख्या के हिसाब से यूरोप एशिया और अफ्रीका के बाद तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है, ७३.१ करोड़ की जनसंख्या के साथ यह विश्व की जनसंख्या में लगभग ११% का योगदान करता है, तथापि, संयुक्त राष्ट्र के अनुसार (मध्यम अनुमान), २०५० तक विश्व जनसंख्या में यूरोप का योगदान घटकर ७% पर आ सकता है। १९०० में, विश्व की जनसंख्या में यूरोप का हिस्सा लगभग 25% था। पुरातन काल में यूरोप, विशेष रूप से यूनान पश्चिमी संस्कृति का जन्मस्थान है। मध्य काल में इसी ने ईसाईयत का पोषण किया है। यूरोप ने १६ वीं सदी के बाद से वैश्विक मामलों में एक प्रमुख भूमिका अदा की है, विशेष रूप से उपनिवेशवाद की शुरुआत के बाद.

नई!!: ग्रेट सदर्न (पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया) और यूरोप · और देखें »

हिन्द महासागर

हिंद महासागर हिंद महासागर और चीन सागर के इस मानचित्र को हंगरी में जन्मे तुर्क मानचित्रकार और प्रकाशक इब्राहिम मुटेफेरीका द्वारा 1728 में उत्कीर्ण किया गया था हिन्द महासागर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा समुद्र है और पृथ्वी की सतह पर उपस्थित पानी का लगभग 20% भाग इसमें समाहित है। उत्तर में यह भारतीय उपमहाद्वीप से, पश्चिम में पूर्व अफ्रीका; पूर्व में हिन्दचीन, सुंदा द्वीप समूह और ऑस्ट्रेलिया, तथा दक्षिण में दक्षिणध्रुवीय महासागर से घिरा है। विश्व में केवल यही एक महासागर है जिसका नाम किसी देश के नाम यानी, हिन्दुस्तान (भारत) के नाम है। संस्कृत में इसे रत्नाकर यानि रत्न उत्पन्न करने वाला कहते हैं, जबकि प्राचीन हिन्दु ग्रंथों में इसे हिन्दु महासागर कहा गया है। वैश्विक रूप से परस्पर जुड़े समुद्रों के एक घटक हिंद महासागर को, अंध महासागर से 20° पूर्व देशांतर जो केप एगुलस से गुजरती है और प्रशांत महासागर से 146°55' पूर्व देशांतर पृथक करती हैं। हिंद महासागर की उत्तरी सीमा का निर्धारण फारस की खाड़ी में 30° उत्तर अक्षांश द्वारा होता है। हिंद महासागर की पृष्टधाराओं का परिसंचरण असममित है। अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी सिरों पर इस महासागर की चौड़ाई करीब 10,000 किलोमीटर (6200 मील) है; और इसका क्षेत्रफल 73556000 वर्ग किलोमीटर (28400000 वर्ग मील) है जिसमें लाल सागर और फारस की खाड़ी शामिल हैं। सागर में जल की कुल मात्रा 292,131,000 घन किलोमीटर (70086000 घन मील) होने का अनुमान है। हिन्द महासागर में स्थित मुख्य द्वीप हैं; मेडागास्कर जो विश्व का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है, रीयूनियन द्वीप; कोमोरोस; सेशेल्स, मालदीव, मॉरिशस, श्रीलंका और इंडोनेशिया का द्वीपसमूह जो इस महासागर की पूर्वी सीमा का निर्धारण करते हैं। .

नई!!: ग्रेट सदर्न (पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया) और हिन्द महासागर · और देखें »

गेहूँ

गेहूँ गेहूं (Wheat; वैज्ञानिक नाम: Triticum spp.),Belderok, Bob & Hans Mesdag & Dingena A. Donner.

नई!!: ग्रेट सदर्न (पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया) और गेहूँ · और देखें »

ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी

ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी (Aboriginal Australians) ऑस्ट्रेलिया की मुख्यभूमि और तस्मानिया द्वीप के मूल निवासी हैं। वे कई शाखाओं में संगठित हैं और इनकी अपनी कई मूल भाषाएँ हैं। ब्रिटेन द्वारा उपनिवेशी क़ब्ज़े से पहले वे ऑस्ट्रेलिया में बहुसंख्यक थे। १९७० के दशक तक ऑस्ट्रेलिया की सरकार उनकी सांकृतिक विरासत को नष्ट करने का प्रयास करती रही जिसके अंतर्गत उनके बच्चों को अक्सर माता-पिता से अलग कर के यूरोपीय-शैली की पाठशालाओं में बंदी रखा जाता था। १३ फ़रवरी २००८ में ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने औपचारिक रूप से इस समुदाय से क्षमा मांगी। ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी संगीत व कला शैलियाँ अब विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। .

नई!!: ग्रेट सदर्न (पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया) और ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी · और देखें »

कृषि

कॉफी की खेती कृषि खेती और वानिकी के माध्यम से खाद्य और अन्य सामान के उत्पादन से संबंधित है। कृषि एक मुख्य विकास था, जो सभ्यताओं के उदय का कारण बना, इसमें पालतू जानवरों का पालन किया गया और पौधों (फसलों) को उगाया गया, जिससे अतिरिक्त खाद्य का उत्पादन हुआ। इसने अधिक घनी आबादी और स्तरीकृत समाज के विकास को सक्षम बनाया। कृषि का अध्ययन कृषि विज्ञान के रूप में जाना जाता है तथा इसी से संबंधित विषय बागवानी का अध्ययन बागवानी (हॉर्टिकल्चर) में किया जाता है। तकनीकों और विशेषताओं की बहुत सी किस्में कृषि के अन्तर्गत आती है, इसमें वे तरीके शामिल हैं जिनसे पौधे उगाने के लिए उपयुक्त भूमि का विस्तार किया जाता है, इसके लिए पानी के चैनल खोदे जाते हैं और सिंचाई के अन्य रूपों का उपयोग किया जाता है। कृषि योग्य भूमि पर फसलों को उगाना और चारागाहों और रेंजलैंड पर पशुधन को गड़रियों के द्वारा चराया जाना, मुख्यतः कृषि से सम्बंधित रहा है। कृषि के भिन्न रूपों की पहचान करना व उनकी मात्रात्मक वृद्धि, पिछली शताब्दी में विचार के मुख्य मुद्दे बन गए। विकसित दुनिया में यह क्षेत्र जैविक खेती (उदाहरण पर्माकल्चर या कार्बनिक कृषि) से लेकर गहन कृषि (उदाहरण औद्योगिक कृषि) तक फैली है। आधुनिक एग्रोनोमी, पौधों में संकरण, कीटनाशकों और उर्वरकों और तकनीकी सुधारों ने फसलों से होने वाले उत्पादन को तेजी से बढ़ाया है और साथ ही यह व्यापक रूप से पारिस्थितिक क्षति का कारण भी बना है और इसने मनुष्य के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। चयनात्मक प्रजनन और पशुपालन की आधुनिक प्रथाओं जैसे गहन सूअर खेती (और इसी प्रकार के अभ्यासों को मुर्गी पर भी लागू किया जाता है) ने मांस के उत्पादन में वृद्धि की है, लेकिन इससे पशु क्रूरता, प्रतिजैविक (एंटीबायोटिक) दवाओं के स्वास्थ्य प्रभाव, वृद्धि हॉर्मोन और मांस के औद्योगिक उत्पादन में सामान्य रूप से काम में लिए जाने वाले रसायनों के बारे में मुद्दे सामने आये हैं। प्रमुख कृषि उत्पादों को मोटे तौर पर भोजन, रेशा, ईंधन, कच्चा माल, फार्मास्यूटिकल्स और उद्दीपकों में समूहित किया जा सकता है। साथ ही सजावटी या विदेशी उत्पादों की भी एक श्रेणी है। वर्ष 2000 से पौधों का उपयोग जैविक ईंधन, जैवफार्मास्यूटिकल्स, जैवप्लास्टिक, और फार्मास्यूटिकल्स के उत्पादन में किया जा रहा है। विशेष खाद्यों में शामिल हैं अनाज, सब्जियां, फल और मांस। रेशे में कपास, ऊन, सन, रेशम और सन (फ्लैक्स) शामिल हैं। कच्चे माल में लकड़ी और बाँस शामिल हैं। उद्दीपकों में तम्बाकू, शराब, अफ़ीम, कोकीन और डिजिटेलिस शामिल हैं। पौधों से अन्य उपयोगी पदार्थ भी उत्पन्न होते हैं, जैसे रेजिन। जैव ईंधनों में शामिल हैं मिथेन, जैवभार (बायोमास), इथेनॉल और बायोडीजल। कटे हुए फूल, नर्सरी के पौधे, उष्णकटिबंधीय मछलियाँ और व्यापार के लिए पालतू पक्षी, कुछ सजावटी उत्पाद हैं। 2007 में, दुनिया के लगभग एक तिहाई श्रमिक कृषि क्षेत्र में कार्यरत थे। हालांकि, औद्योगिकीकरण की शुरुआत के बाद से कृषि से सम्बंधित महत्त्व कम हो गया है और 2003 में-इतिहास में पहली बार-सेवा क्षेत्र ने एक आर्थिक क्षेत्र के रूप में कृषि को पछाड़ दिया क्योंकि इसने दुनिया भर में अधिकतम लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया। इस तथ्य के बावजूद कि कृषि दुनिया के आबादी के एक तिहाई से अधिक लोगों की रोजगार उपलब्ध कराती है, कृषि उत्पादन, सकल विश्व उत्पाद (सकल घरेलू उत्पाद का एक समुच्चय) का पांच प्रतिशत से भी कम हिस्सा बनता है। .

नई!!: ग्रेट सदर्न (पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया) और कृषि · और देखें »

अंगूर

अंगूर अंगूर (संस्कृत: द्राक्षा) एक फल है। अंगूर एक बलवर्द्धक एवं सौन्दर्यवर्धक फल है। अंगूर फल माँ के दूध के समान पोषक है। फलों में अंगूर सर्वोत्तम माना जाता है। यह निर्बल-सबल, स्वस्थ-अस्वस्थ आदि सभी के लिए समान उपयोगी होता है। ये अंगूर की बेलों पर बड़े-बड़े गुच्छों में उगता है। अंगूर सीधे खाया भी जा सकता है, या फिर उससे अंगूरी शराब भी बनायी जा सकती है, जिसे हाला (अंग्रेज़ी में "वाइन") कहते हैं, यह अंगूर के रस का ख़मीरीकरण करके बनायी जाती है। .

नई!!: ग्रेट सदर्न (पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया) और अंगूर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »