लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ग्रेट कासल हाउस

सूची ग्रेट कासल हाउस

ग्रेट कासल हाउस (Great Castle House) एक पूर्व शहर का घर है जिसे वेल्स में स्थित मॉनमाउथ‎ किले के स्थान पर बनाया गया है। यह प्रथम श्रेणी की ईमारत है और २४ ऐसी इमारतों में से एक है जो मॉनमाउथ‎ संस्कृती मार्ग का हिस्सा है। यह हाउस कासल हिल पर थित है जो अगिन्कोर्ट स्क्वेयर के नजदीक मॉनमाउथ‎ टाउन सेंटर में है। "अ हाउस ऑफ़ स्प्लेंडिड स्वागर आउटसाइड एंड इन" कहा जाने वाला या घर १६७३ में हेनरी सोमरसेट, तीसरे वोरसेस्टर के मार्क्विस, के लिए बन कर पूरा हुआ था जो काउंसिल ऑफ़ वेल्स एंड द मार्चेस के लोर्ड प्रेसिडेंट थे। बाद में यह तब तक अस्सिज़ कोर्ट बना रहा जब तक कोर्ट को शायर हॉल में १७२५ में स्थानांतरित कर दिया गया। यह १९वि शताब्दी के मध्य से रॉयल मॉनमाउथ‎शायर रॉयल इंजीनियर्स का मुख्यालय है और रेजिमेंटल संग्रहालय का आवास स्थान भी.

3 संबंधों: मॉनमाउथ, मॉनमाउथ रेजिमेंटल संग्रहालय, वेल्स

मॉनमाउथ

मॉनमाथ (Monmouth, Trefynwy) दक्षिण-पूर्वी वेल्स में स्थित एक परंपरागत काउंटी नगर है। यह इंग्लैंड की सीमा से 2 मील (3.2 किमी) दूर मोंनो व वेया नामक नदियों के संगम पर स्थित है। यह नगर कार्डिफ से 36 मील (58 किमी) उत्तर-पूर्व में तथा लंदन से 127 मील (204 किमी) पश्चिम में स्थित है। यह मॉनमाउथशायर स्थानीय प्राधिकरण तथा मॉनमाथ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 2001 की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या 8,877 थी। .

नई!!: ग्रेट कासल हाउस और मॉनमाउथ · और देखें »

मॉनमाउथ रेजिमेंटल संग्रहालय

मॉनमाउथ रेजिमेंटल संग्रहालय (औपचारिक नाम: कासल और रेजिमेंटल संग्रहालय मॉनमाउथ) (Monmouth Regimental Museum) (Amgueddfa Filwrol Trefynwy) कासल हिल, मॉनमाउथ, मॉनमाउथशायर, वेल्स में स्थित एक सैन्य संग्रहालय है। संग्रहालय ग्रेट कासल हाउस की एक शाखा है, जो ग्रेड प्रथम इमारत होने के साथ-साथ मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल के चौबीस स्थलों में से भी एक है। संग्रहालय में प्रदर्शित वस्तुएँ ब्रिटिश प्रादेशिक सेना में सबसे अधिक एवं सबसे वरिष्ठ रेजिमेंट रॉयल मॉनमाउथशायर रॉयल इंजीनियर्स (मिलिशिया) पर केंद्रित हैं। ग्रेट कासल हाउस रॉयल मॉनमाउथशायर रॉयल इंजीनियर्स का कार्यालय है और संग्रहालय रेजिमेंट के अभिलेखागार का कार्य करता है। संग्रहालय 1989 में राजकुमार रिचर्ड, ग्लौस्टर के ड्यूक, द्वारा स्थापित किया गया था। मॉनमाउथ शहर को अपने योगदान के लिए संग्रहालय प्रिंस ऑफ वेल्स पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। संग्रहालय में विभन्न प्रकार की कलाकृतियाँ उपस्थित हैं जिनका ध्यान रॉयल मॉनमाउथशायर रॉयल इंजीनियर्स पर मुख्य तौर से है। यहाँ मॉनमाउथ कासल के खंडहरों के अवशेषों से लेकर उन्नीसवीं सदी व द्वितीय विश्व युद्ध तक की कई वस्तुएँ हैं। ऐतिहासिक वस्तुओं को प्रदर्शित करने के साथ-साथ संग्रहालय मिलिशिया के रिकॉर्ड के लिए एक भण्डार के रूप में भी कार्य करता है। इसमें मिले पुरालेखों से यह स्पष्ट होता है कि कैसे रॉयल मॉनमाउथशायर रॉयल इंजीनियर्स के नाम में अनूठे तौर पर दो "रॉयल" हैं। संग्रहालय अपने कुछ रिकॉर्ड इंटरनेट पर खोज डेटाबेस के रूप में भी उपलब्ध कराता है। .

नई!!: ग्रेट कासल हाउस और मॉनमाउथ रेजिमेंटल संग्रहालय · और देखें »

वेल्स

वेल्ज़ संयुक्त राजशाही (U.K.) का प्रान्त है। यहां कि राजधानी कार्डिफ है। अन्य मुख्य नगर हैं बांगोर, स्वान्ज़ी, न्यूपोर्ट। .

नई!!: ग्रेट कासल हाउस और वेल्स · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »