लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ग्रैंड मस्ती

सूची ग्रैंड मस्ती

ग्रैंड मस्ती भरत शाह की बॉलीवुड वयस्क हास्य फ़िल्म है, जिसका निर्देशन इन्द्र कुमार ने किया है और निर्माता अशोल ठकेरिया हैं। फ़िल्म २००५ की सफल फ़िल्म मस्ती की उत्तरकृती है। इसमें मुख्य भूमिका में विवेक ओबेरॉय, आफ़ताब शिवदेसानी और रितेश देशमुख मूल भूमिकाओं में बदलाव के साथ हैं जिनके साथा ब्रूना अब्दुल्ला, करिश्मा तन्ना, सोनाली कुलकर्णी, कैनात अरोरा, मरियम जकारिया और मंजरी फणनिस हैं। ग्रैंड मस्ती को 13 सितम्बर 2013 को जारी किया गया। ग्रैंड मस्ती को समीक्षकों से मिलीजुली प्रतीक्रिया मिली लेकिन टिकट खिड़की पर अच्छे आरम्भ के साथ उतरी। .

12 संबंधों: बॉलीवुड हँगामा, बीबीसी हिन्दी, मस्ती (2004 फ़िल्म), मीका सिंह, रितेश देशमुख, संजीव-दर्शन, हिन्दी सिनेमा, विवेक ओबेरॉय, आफ़ताब शिवदासानी, करिश्मा तन्ना, कुमार, कोमल नाहटा

बॉलीवुड हँगामा

बॉलीवुड हंगामा (पहले इण्डियाएफएम अथवा इण्डियाएफएम डॉट कॉम नाम से प्रचलित) बॉलीवुड की प्रमुख मनोरंजन वेबसाइट है, जो "हंगामा डिजिटल मीडिया एंटरटेनमेंट" के अधीन है, जिसने इस बॉलीवुड पोर्टल का अधिग्रहण सन् 2000 में किया। यह वेबसाइट भारतीय फ़िल्म उद्योग, मुख्य रूप से बॉलीवुड, फ़िल्म समीक्षाएँ एवं बॉक्स ऑफिस रपट से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करती है। इसका प्रमोचन 15 जून 1998 में मूल नाम इण्डियाएफएम डॉट कॉम (indiafm.com) से हुआ। 2008 में इसने अपना नाम बदलकर "बॉलीवुड हंगामा" रख लिया। जनवरी 2013 के आँकड़ों के अनुसार इसकी यातायात वर्ग भारत में 444 है। .

नई!!: ग्रैंड मस्ती और बॉलीवुड हँगामा · और देखें »

बीबीसी हिन्दी

बीबीसी हिन्दी एक अन्तरराष्ट्रीय समाचार सेवा है। इसका आरम्भ ११ मई १९४० को हुआ। प्रारम्भ में यह सेवा रेडियो के माध्यम से संचालित होती थी। वर्तमान में ये सेवा रेडियो के साथ-साथ वेबसाइट एवं सामाजिक जालस्थलों पर भी संचालित हो रही है। .

नई!!: ग्रैंड मस्ती और बीबीसी हिन्दी · और देखें »

मस्ती (2004 फ़िल्म)

मस्ती 2004 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: ग्रैंड मस्ती और मस्ती (2004 फ़िल्म) · और देखें »

मीका सिंह

अमरीक सिंह (जन्म:10 जून 1977) यागान जिन्हें इनके अन्य नाम मिका से अधिक जाना जाता है, एक भारतीय पॉप गायक व रैपर है व इन्होने कई बंगाली फ़िल्मों में भी अपनी आवाज़ दी है। वे एक बेहद लोकप्रिय पंजाबी गायक है। उन्होंने कई बॉलीवुड फ़िल्मों में गाने गाए है जिनमे सिंह इज़ किंग और जब वि मेट शामिल है। .

नई!!: ग्रैंड मस्ती और मीका सिंह · और देखें »

रितेश देशमुख

ऋतेश देशमुख (कई स्थानों पर 'रितेश') हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। .

नई!!: ग्रैंड मस्ती और रितेश देशमुख · और देखें »

संजीव-दर्शन

संजीव‌‌-दर्शन हिन्दी फिल्मों की संगीतकार जोड़ी है। जोड़ी का नाम दो भाइयों, संजीव राठोड और दर्शन राठोड के पहले नामों से लिया गया है। संजीव और दर्शन हिंदी फिल्म संगीत निर्देशक श्रवण राठोड के पुत्र हैं, जिन्होंने स्वयं संगीत निर्देशक नदीम के साथ नदीम-श्रवण के रूप में जोड़ी बनाई थी। गायक विनोद राठौड़ और संगीतकार और गायक रूप कुमार राठोड उनके चाचा हैं। उन्होंने सबसे पहले मन के लिये संगीत दिया था। इसके अलावा उन्होंने दीवाने, हमारा दिल आपके पास है, खिलाड़ी ४२०, रिश्ते, ये रास्ते हैं प्यार के, ग्रैंड मस्ती और एन एच 10 सरीखी फिल्म का संगीत दिया है। .

नई!!: ग्रैंड मस्ती और संजीव-दर्शन · और देखें »

हिन्दी सिनेमा

हिन्दी सिनेमा, जिसे बॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है, हिन्दी भाषा में फ़िल्म बनाने का उद्योग है। बॉलीवुड नाम अंग्रेज़ी सिनेमा उद्योग हॉलिवुड के तर्ज़ पर रखा गया है। हिन्दी फ़िल्म उद्योग मुख्यतः मुम्बई शहर में बसा है। ये फ़िल्में हिन्दुस्तान, पाकिस्तान और दुनिया के कई देशों के लोगों के दिलों की धड़कन हैं। हर फ़िल्म में कई संगीतमय गाने होते हैं। इन फ़िल्मों में हिन्दी की "हिन्दुस्तानी" शैली का चलन है। हिन्दी और उर्दू (खड़ीबोली) के साथ साथ अवधी, बम्बईया हिन्दी, भोजपुरी, राजस्थानी जैसी बोलियाँ भी संवाद और गानों में उपयुक्त होते हैं। प्यार, देशभक्ति, परिवार, अपराध, भय, इत्यादि मुख्य विषय होते हैं। ज़्यादातर गाने उर्दू शायरी पर आधारित होते हैं।भारत में सबसे बड़ी फिल्म निर्माताओं में से एक, शुद्ध बॉक्स ऑफिस राजस्व का 43% का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि तमिल और तेलुगू सिनेमा 36% का प्रतिनिधित्व करते हैं,क्षेत्रीय सिनेमा के बाकी 2014 के रूप में 21% का गठन है। बॉलीवुड भी दुनिया में फिल्म निर्माण के सबसे बड़े केंद्रों में से एक है। बॉलीवुड कार्यरत लोगों की संख्या और निर्मित फिल्मों की संख्या के मामले में दुनिया में सबसे बड़ी फिल्म उद्योगों में से एक है।Matusitz, जे, और पायानो, पी के अनुसार, वर्ष 2011 में 3.5 अरब से अधिक टिकट ग्लोब जो तुलना में हॉलीवुड 900,000 से अधिक टिकट है भर में बेच दिया गया था। बॉलीवुड 1969 में भारतीय सिनेमा में निर्मित फिल्मों की कुल के बाहर 2014 में 252 फिल्मों का निर्माण। .

नई!!: ग्रैंड मस्ती और हिन्दी सिनेमा · और देखें »

विवेक ओबेरॉय

विवेक ओबरोय एक हिन्दी फिल्म अभिनेता हैं। विवेक ऑबेरॉय का जन्म 3 सितम्बर 1976 को एक भारतिय परिवार में हुआ था। राम गोपाल वर्मा की फ़िल्म कंपनी (2002) के साथ उन्होंने अपने करियर की शुरूवात की है। इस फ़िल्म में अच्छे प्रदर्शन के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट मेल डेब्यू के लिए और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए पुरस्कृत किया गया है। फ़िल्म रक्त चरित्र और क्रिश 3 के अभिनय के लिए उनके अभिनय की प्रशंसा हुई। .

नई!!: ग्रैंड मस्ती और विवेक ओबेरॉय · और देखें »

आफ़ताब शिवदासानी

आफ़ताब शिवदेसानी (जन्म: 25 जून, 1978) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: ग्रैंड मस्ती और आफ़ताब शिवदासानी · और देखें »

करिश्मा तन्ना

करिश्मा तन्ना एक भारतीय अभिनेत्री हैं। इनका जन्म मुंबई में २१ दिसंबर १९८३ में हुआ था। वर्तमान में बिग बॉस में प्रतिभागी हैं। .

नई!!: ग्रैंड मस्ती और करिश्मा तन्ना · और देखें »

कुमार

कुमार एक हिन्दू भारतीय उपनाम है।इसका प्रयोग किसी न किसी रूप में भारत के सभी हिस्सों में होता है। यह एक मध्यनाम का काम भी करता है और भारत के अलावा नेपाल और श्रीलंका में भी प्रयोग में लाया जाता है। यह उत्तर भारत में सामान्य और हरियाणा, दिल्ली, केरल, तमिलनाडू और पांडिचेरी सबसे सामान्य परिवार का नाम है।http://forebears.co.uk/surnames/kumar Kumar Surname at Forebears यह कोई गोत्र नहीं है इसे कोई भी प्राणी अपने नाम के आगे या पीछे लगा सकता है। .

नई!!: ग्रैंड मस्ती और कुमार · और देखें »

कोमल नाहटा

कोमल नाहटा एक वरिष्ठ फ़िल्म समीक्षक हैं। वो अस्सी के दशक की प्रसिद्ध राजस्थानी फ़िल्म बाई चाली सासरिए के निर्माता भरत नाहटा के भतीजे हैं। .

नई!!: ग्रैंड मस्ती और कोमल नाहटा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ग्रांड मस्ती

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »