लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ग्राँ होटल (पालमा)

सूची ग्राँ होटल (पालमा)

ग्राँ होटल एक पृर्व की ऐतिहासिक होटल है जो पालमा दे मलोरका, स्पेन में मौजूद है। यह इस शहर के ऐतिहासिक केन्द्रों में से एक है। इस होटल का आकार प्रसिद्ध वास्तुकार ल्यूईस दॉमेनेच इ मोनतानेर (Lluís Domènech i Montaner) ने तय किया था और इसे 1903 में पूरा किया गया था। आज इस इमारत को एक सांस्कृतिक केन्द्र में बदल दिया गया है। इसमें फ़ुन्डाशिऑन ला काइक्सा (Fundación la Caixa) सांस्कृतिक संस्था का कार्यालय है। यहाँ पर हमेशा चित्रकार अंगलादा कामारासा के चित्रों की प्रदर्शनी लगी रहती है। यह इमारत कला जगत में आधुनिकता का प्रतीक है जैसे कि इसके आगे के भाग में मूर्तियों और मिट्टी की बनी चीज़ों से लगता है। .

2 संबंधों: बिएन दे इंतेरेस कल्चरल की सूची बलेआरिक टापू प्रान्त में, स्पेन

बिएन दे इंतेरेस कल्चरल की सूची बलेआरिक टापू प्रान्त में

यह एक सूची है बिएन दे इंतेरेस कल्चरल स्थलों की जो बलेआरिक टापू प्रान्त, स्पेन में हैं.

नई!!: ग्राँ होटल (पालमा) और बिएन दे इंतेरेस कल्चरल की सूची बलेआरिक टापू प्रान्त में · और देखें »

स्पेन

स्पेन (स्पानी: España, एस्पाञा), आधिकारिक तौर पर स्पेन की राजशाही (स्पानी: Reino de España), एक यूरोपीय देश और यूरोपीय संघ का एक सदस्य राष्ट्र है। यह यूरोप के दक्षिणपश्चिम में इबेरियन प्रायद्वीप पर स्थित है, इसके दक्षिण और पूर्व में भूमध्य सागर सिवाय ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र, जिब्राल्टर की एक छोटी से सीमा के, उत्तर में फ्रांस, अण्डोरा और बिस्के की खाड़ी (Gulf of Biscay) तथा और पश्चिमोत्तर और पश्चिम में क्रमश: अटलांटिक महासागर और पुर्तगाल स्थित हैं। 674 किमी लंबे पिरेनीज़ (Pyrenees) पर्वत स्पेन को फ्रांस से अलग करते हैं। यहाँ की भाषा स्पानी (Spanish) है। स्पेनिश अधिकार क्षेत्र में भूमध्य सागर में स्थित बेलियरिक द्वीप समूह, अटलांटिक महासागर में अफ्रीका के तट पर कैनरी द्वीप समूह और उत्तरी अफ्रीका में स्थित दो स्वायत्त शहर सेउटा और मेलिला जो कि मोरक्को सीमा पर स्थित है, शामिल है। इसके अलावा लिविया नामक शहर जो कि फ्रांसीसी क्षेत्र के अंदर स्थित है स्पेन का एक ''बहि:क्षेत्र'' है। स्पेन का कुल क्षेत्रफल 504,030 किमी² का है जो पश्चिमी यूरोप में इसे यूरोपीय संघ में फ्रांस के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश बनाता है। स्पेन एक संवैधानिक राजशाही के तहत एक संसदीय सरकार के रूप में गठित एक लोकतंत्र है। स्पेन एक विकसित देश है जिसका सांकेतिक सकल घरेलू उत्पाद इसे दुनिया में बारहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाता है, यहां जीवन स्तर बहुत ऊँचा है (20 वां उच्चतम मानव विकास सूचकांक), 2005 तक जीवन की गुणवत्ता सूचकांक की वरीयता के अनुसार इसका स्थान दसवां था। यह संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ, नाटो, ओईसीडी और विश्व व्यापार संगठन का एक सदस्य है। .

नई!!: ग्राँ होटल (पालमा) और स्पेन · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »