लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

गोमल

सूची गोमल

गोमल नाम से कम से कम दो चीजों का बोध होता है - एक नदी और दूसरा दर्रा।.

2 संबंधों: गोमल दर्रा, गोमल नदी

गोमल दर्रा

गोमल दर्रा (उर्दू: گومل) पाकिस्तान का एक प्रमुख दर्रा है। सुलेमान पर्वतमाला के उत्तरी छोर पर 7,500 फुट की ऊँचाई पर स्थित यह दर्रा फोर्ट सैंडमन से 40 मील उत्तर है। यह प्रसिद्ध दर्रा खैबर तथा बोलन दर्रों के बीच में है। गोमल नदी के समांतर का मार्ग, जो मुर्तजा तथा डोमंडी से होता हुआ उत्तरी-पश्चिमी सरहदी सूबे को अफगान प्लेटो से जोड़ता है, इसी दर्रे से होकर जाता है। इस हिस्से का यह सबसे पुराना दर्रा है। प्राचीन समय में व्यापारियों के काफिले यहाँ से वस्तु विनिमय तथा क्रय विक्रय के लिये आया जाया करते थे। श्रेणी:पाकिस्तान के पहाड़ी दर्रे श्रेणी:दर्रा.

नई!!: गोमल और गोमल दर्रा · और देखें »

गोमल नदी

पाकिस्तान और अफगानिस्तान की नदी है जो उत्तर-पश्चिमी सरहदी सूबे के दक्षिणी हिस्से में है। यह नदी अफगानिस्तान की कोहनाक पर्वतमाला से निकली है। अफगानिस्तान राज्य की सीमा पार करने के बाद जब यह पाकिस्तान में प्रवेश करती है, तब इससे कुंदार नामक पर्वतीय नदी मिलती है। अफगानिस्तान के पूर्वी भाग की यह नदी दक्षिण-पूर्व की ओर से बह कर पाकिस्तान में प्रवेश करने के बाद इसका बहाव सीधे पूर्व की तरफ हो जाता है। दोमंदी से मुर्तजा तक नदी में उत्तर से वानातोई तथा दक्षिण से झाब नामक नदियाँ मिलती है। गोमल नदी डेरा इस्माइल खाँ के पास सिंध नदी से मिलती है। बाढ़ आने पर ही इसका पानी सिंधु नदी तक पहुँच पाता है अन्यथा अधिकांश पानी सिंचाई में खर्च हो जाता है। श्रेणी:विश्व की नदियाँ श्रेणी:पाकिस्तान की नदियाँ श्रेणी:अफ़्गानिस्तान की नदियाँ श्रेणी:बलोचिस्तान की नदियाँ.

नई!!: गोमल और गोमल नदी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »