लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

गॉड सेव द क़्वीन

सूची गॉड सेव द क़्वीन

गॉड सेव द क़्वीन (अथवा गॉड सेव द किंग, राज्य प्रमुख के अनुसार) (God save the queen; अनुवाद: भगवान रानी की रक्षा करे) विभिन्न राष्ट्रमण्डल देशों अथवा उनके शासित प्रदेशों अथवा ताज के अधीन क्षेत्रों में राष्ट्रगान अथवा रॉयल गीत है। गीत का लेखक अज्ञात है अथवा यह सामान्य रूप से विकसित हुआ गीत हो सकता है लेकिन १६१९ में इसकी धुन का श्रेय जॉन बुल को दिया गया। .

3 संबंधों: राष्ट्रमण्डल प्रजाभूमि, राष्ट्रगान, किरीटाधीन क्षेत्र

राष्ट्रमण्डल प्रजाभूमि

राष्ट्रमण्डल प्रजाभूमि या राष्ट्रमण्डल प्रदेश, जिन्हें अंग्रेज़ी में कॉमनवेल्थ रॆयल्म कहा जाता है, राष्ट्रों के राष्ट्रमण्डल के उन १६ सार्वभौमिक राष्ट्रों को कहा जाता है, जिनपर एक ही शासक, महारानी एलिज़ाबेथ द्वि॰ का राज है। ये सारे देश एक ही राजसत्ता, शासक, राजपरिवार और उत्तराधिकार क्रम को साँझा करते हैं। इस व्यवस्था की शुरुआत १९३१ की वेस्टमिंस्टर की संविधि के साथ हुई थी, जिसके द्वारा ब्रिटेन के तत्कालीन डोमीनियन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूज़ीलैण्ड, आयरिश मुक्त राज्य और न्यूफाउण्डलैण्ड को ब्रिटिश राष्ट्रमण्डल के बराबर के सदस्य होने के साथ ही पूर्ण या पूर्णात्मत वैधिक स्वतंत्रता प्रदान की गयी थी। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से, विश्व भर में विस्तृत, ब्रिटिश साम्राज्य के तमाम देशों को एक डोमिनियन के रूप में स्वाधीनता प्रदान कर दी गयी। जिनमे से कुछ राज्यों ने पूर्णतः स्वाधीन होने के बावजूद राजतंत्र के प्रति अपनी वफ़ादारी को बरक़रार रखा, जबकि कुछ राज्यों ने ब्रिटिश राजतंत्र को नाममात्र प्रमुख मानने से इनकार कर स्वयं को गणतांत्रिक राज्य घोषित कर दिया। आज, विश्व बाहर में कुल १६ ऐसे राज्य हैं जो स्वयं को महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के एक प्रजाभूमि के रूप में पहचान करव्वते हैं। .

नई!!: गॉड सेव द क़्वीन और राष्ट्रमण्डल प्रजाभूमि · और देखें »

राष्ट्रगान

राष्ट्रगान देश प्रेम से परिपूर्ण एक ऐसी संगीत रचना है, जो उस देश के इतिहास, सभ्यता, संस्कृति और उसकी प्रजा के संघर्ष की व्याख्या करती है। यह संगीत रचना या तो उस देश की सरकार द्वारा स्वीकृत होती है या परंपरागत रूप से प्राप्त होती है। .

नई!!: गॉड सेव द क़्वीन और राष्ट्रगान · और देखें »

किरीटाधीन क्षेत्र

ब्रिटिश किरीटाधीन क्षेत्र विशेष प्रकार के क्षेत्र हैं। इन क्षेत्रों का राष्ट्राध्यक्ष ब्रिटेन का सम्राट या साम्राज्ञी होता/होती है जिसका प्रतिनिधित्व एक उपराज्यपाल द्वारा किया जाता है। प्रत्येक अधीन क्षेत्र की एक संसद, सरकार और प्रधानमंत्री होता है जो रक्षा और विदेशी मामलों को छोड़ कर अन्य विषयों से संबंधित कानून बनाने के लिए स्वतंत्र होता है। रक्षा और विदेशी मामलों को ब्रिटिश सरकार द्वारा देखा जाता है। लंदन की ब्रिटिश सरकार को अधीन क्षेत्र की सहमति के बिना कुछ भी करने की स्वतंत्रता नहीं होती है। कुछ उपनिवेशों में सरकारें भी है, लेकिन वह ब्रिटिश सरकार द्वारा बनाये गयी थी और ब्रिटिश सरकार द्वारा इन्हे कभी भी समाप्त किया जा सकता है। किरीटाधीन क्षेत्र हैं.

नई!!: गॉड सेव द क़्वीन और किरीटाधीन क्षेत्र · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »